छत्तीसगढ़
कोविड टीेकाकरण एवं वेक्टर जनित रोग नियंत्रण के संबंध मे जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित
बेमेतरा 08 मार्च 2021
कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम मलेरिया उन्मूलन हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आज सोमवार को कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल की अध्यक्षता मे कलेक्टोरेट सभाकक्ष मे आयोजित की गई। बैठक मे कोविड टिकाकरण के संबंध मे भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने 45 वर्ष से उपर विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीकाकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने गांधी भवन बेमेतरा मे एक अतिरिक्त टीकाकरण सेन्टर प्रारंभ करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एस. के. शर्मा ने बताया कि पहला डोज लगने के बाद दूसरा डोज लगाया जाना जरुरी है, तभी टीका कारगर होगा। उन्होने बताया कि गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को टीका नही लगाया जाना है। इसके अलावा कोविड पाॅजिटिव का इलाज जारी है, उन्हे स्वस्थ होने के उपरान्त ही कोरोना का टीका लगाया जायेगा। डाॅ. शर्मा ने कहा कि जिन अधिकारियों/कर्मचारियों को कोविड-19 का प्रथम खुराक दिया जा चुका है एवं जिनका 28 दिवस पूर्ण हो गया है वे स्वतः ही टीकाकरण स्थल पर पहुंचकर दूसरे खुराक का टीका लगवाएंे। उन्होने कहा कि जिनकी उम्र 45 वर्ष तक कोमाॅबिट एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले समस्त हितग्राही को सत्र स्थल तक ले जाने हेतु प्रेरित करने, प्रचार-प्रसार एवं मुनादी का कार्य मितानीन/आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सरपंच/कोटवारों के जरिए करने को कहा है। 15 से 22 मार्च तक कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जायेगा।
कोविड टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई है जिसके तहत पुलिस राजस्व नगरीय निकाय के साथ ही अन्य विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के टीकाकरण का कार्य शुरु हो गया है। कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान समय मे कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण प्रभावी उपाय है। जिन अधिकारी/कर्मचारियों और फ्रंटलाईन वारियर्स का टीकाकरण के लिए नम्बर आया है वे अनिवार्य रुप से टीका लगवायें। सीएमएचओ डाॅ. शर्मा ने कहा कि कोविड-19 वैक्सिन पुरी तरह सुरक्षित और असर कारक है। कोविड-19 की टीकाकरण से घबराने का जरुरत नही है। संबंधित अधिकारी/कर्मचारी जिनका नाम कोविड पोर्टल पर पंजीकृत है वे संबंधित टीकाकरण स्थल पर जाकर जरुर टीका लगवायें। समाज व घर परिवार की सुरक्षा के लिए टीकाकरण बहुत आवश्यक है। कोविड से बचने के लिए दो गज की दूरी, हाथ साबुन से धोना तथा मास्क पहनना आवश्यक है तभी इसके संक्रमण से बच सकते हैं। बैठक मे जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, ए.एस.पी. विमल कुमार बैस, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेरला संदीप ठाकुर, बेमेतरा दुर्गेश वर्मा, जिला टीकाकरण अधिकारी/बी एम ओ खण्डसरा (बेमेतरा) डाॅ. शरद कोहाडे़, जनपद पंचायत के सीईओ, नगरीय निकाय के सीएमओ, एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।


छत्तीसगढ़
नक्सलियों ने लगातार दुसरे दिन आगजनी की वारदात,9 ट्रैक्टर, 2 जेसीबी और ग्रेडर वाहन को किया आग के हवाले
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के सुकमा में भारतीय सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,बीजापुर इलाके में चार माओवादियों की ढेर ; जवानों को बड़ी कामयाबी मिली

छत्तीसगढ़ के सुकमा में भारतीय सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। राज्य के बस्तर इलाके में दो अलग-अलग जगहों पर ये मुठभेड़ जारी है। जिसमें बीजापुर इलाके में दो माओवादियों की मार गिराया गया है। फिलहाल यहां तीन जिलों जगदलपुर, सुकमा और दंतेवाड़ा की सीमाओं पर मुठभेड़ अभी जारी है। इन जगहों पर जवानों ने चारों तरफ से नक्सलियों को घेर रखा है। साथ ही बताया जा रहा है कि सेना के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर बड़े नक्सली नेताओं के होने के बारे में इनपुट मिले थे।
जिसके बाद से तुरंत ही ग्रेहाउंड की टीम सुबह नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी। इस दौरान जवानों ने बीजापुर के उसूर थाना इलाके के जंगलों में माओवादियों के ओपन फायर का मुंहतोड़ जवाब दिया।जिसमें जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में से एक की पहचान हार्डकोर माओवादी सुधाकर के रूप में हुई है। जबकि इस घटनास्थल से तलाश करने के बाद इन जवानों ने LMG और एक SLR रायफल भी बरामद की है।
लेकिन इन जगहों पर जवानों का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। जानकारी देते हुए बता दें, कि दंतेवाड़ा, जगदलपुर और सुकमा जिले की सीमाओं पर मारजुम इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच अभी भी मुठभेड़ जारी है। इस बारे में बताया जा रहा है कि इस इलाके में भी कई बड़े नक्सली नेताओं के मौजूद होने की सूचना मिली है।जिसके बाद तीनों जिलों से बड़ी तादात में सेना के जवानों को भेज दिया गया है। बता दें, मारजुम के जंगल में सेना के जवानों ने तीन ओर से नक्सलियों को घेरा हुआ है। जारी मुठभेड़ में यहां धीरे-धीरे गोलाबारी जारी है। वहीं इस पर पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। लेकिन मुठभेड़ वाले इलाकों में नेटवर्क कनेक्ट न होने की वजह से पूरा संपर्क नहीं बन पा रहा है।
नक्सलियों ने किया था घात लगाकर हमला
इससे पहले पिछले वर्ष अप्रैल माह में छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर में नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया था जिसमें 22 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। तब से नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ : डीपी शुक्ल उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय भकूर्रा नवापारा में 96 % बच्चों का कोविड टीकाकरण
-
जॉब6 days agoअच्छी खबर युवाओं के लिए : खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर के 84 पदों पर भर्ती,जल्द करें अप्लाई ;ये रहीं योग्यता
-
जॉब6 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज विभाग में भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौक़री पाने का सुनहरा अवसर : बैंक में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
जॉब6 days agoसरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका : BPSC लोक सेवा आयोग में भर्ती ,आवेदन प्रकिया आज से ;जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoयहां निकली CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 647 पदों पर बंपर भर्ती,जल्द करें अप्लाई
-
Tech & Auto7 days agoटाटा मोटर्स : मिड-साइज़ एसयूवी कार ब्लैकबर्ड को पेश करने की तैयारी,एसयूवी कार क्रेटा को देगी टक्कर
-
जॉब5 days agoनौक़री पाने का सुनहरा अवसर : रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्ती, जल्द करें अप्लाई
-
जॉब4 days agoयुवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर बंपर भर्ती,आवेदन 5 फरवरी तक ; मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब5 days agoइंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में मार्केटिंग डिवीजन के तहत 570 पदों भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी
-
जॉब4 days agoनौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर : 1925 पदों पर नवोदय विद्यालय ने बंपर भर्ति





























You must be logged in to post a comment Login