छत्तीसगढ़
विभिन्न विषयों के सहायक प्राध्यापक पद के लिए साक्षात्कार 31 मार्च से
रायपुर, 8 मार्च 2021
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक प्राध्यापक सूचना प्रौद्योगिकी, कम्प्यूटर साईंस, कम्प्यूटर एप्लीकेशन, राजनीति शास्त्र एवं रसायन शास्त्र विषयों के 249 पदों के लिए लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों व अर्ह अभ्यर्थियों के उपलब्धता के आधार पर चिन्हांकित 493 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 31 मार्च से 17 अप्रैल तक आयोजित किया गया है। इन चिन्हांकित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन साक्षात्कार तिथि के एक दिन पूर्व दो पालियों में सवेरे 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं अपरान्ह 1 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। दस्तावेजों के सत्यापन में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नही दी जाएगी। वर्गवार चयन सूची, अनुपूरक सूची जारी की गई है।
उपरोक्त पदों के लिए 19 जनवरी 2021 को जारी लिखित परीक्षा परिणाम में 493 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित किया गया। सहायक प्राध्यापक सूचना प्रौद्योगिकी के लिए 08, कम्प्यूटर साईंस 12, कम्प्यूटर एप्लीकेशन के लिए 20, राजनीति शास्त्र 59 एवं रसायन शास्त्र के 150 पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। अभ्यर्थी के पास आवश्यक शैक्षणिक अर्हताओं एवं अन्य अर्हताओं के प्रमाण पत्र ऑनलाईन आवेदन करने हेतु निर्धारित अंतिम तिथि अथवा उसके पूर्व प्राप्त कर लिया होना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि के बाद जारी शैक्षणिक एवं अन्य अर्हताओं के प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगे। इस संबंध में शैक्षणिक दस्तावेजों, स्थायी जाति, निवास, आय, निशक्तजन प्रमाण पत्र, पहचान, अन्य प्रमाण पत्रों की मूल प्रति तथा दो सत्यापित अथवा स्वप्रमाणित छायाप्रति प्रस्तुत करना होगा। आवश्यक शैक्षणिक अर्हता, अन्य प्रमाण पत्रों की कमी होने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी समाप्त कर दी जाएगी एवं इस संबंध में कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।
कोविड-19 के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु आयोग कार्यालय परिसर में केवल अभ्यर्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा अभ्यर्थियों के अतिरिक्त अन्य के लिए प्रवेश निषेध है । अभ्यर्थियों को फेस मास्क लगाना एवं सेनिटाइजर रखना अनिवार्य है, जो अभ्यर्थी फेस मास्क, सेनेटाईजर के बिना साक्षात्कार में उपस्थित होगा, उन्हें साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


छत्तीसगढ़
नक्सलियों ने लगातार दुसरे दिन आगजनी की वारदात,9 ट्रैक्टर, 2 जेसीबी और ग्रेडर वाहन को किया आग के हवाले
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के सुकमा में भारतीय सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,बीजापुर इलाके में चार माओवादियों की ढेर ; जवानों को बड़ी कामयाबी मिली

छत्तीसगढ़ के सुकमा में भारतीय सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। राज्य के बस्तर इलाके में दो अलग-अलग जगहों पर ये मुठभेड़ जारी है। जिसमें बीजापुर इलाके में दो माओवादियों की मार गिराया गया है। फिलहाल यहां तीन जिलों जगदलपुर, सुकमा और दंतेवाड़ा की सीमाओं पर मुठभेड़ अभी जारी है। इन जगहों पर जवानों ने चारों तरफ से नक्सलियों को घेर रखा है। साथ ही बताया जा रहा है कि सेना के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर बड़े नक्सली नेताओं के होने के बारे में इनपुट मिले थे।
जिसके बाद से तुरंत ही ग्रेहाउंड की टीम सुबह नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी। इस दौरान जवानों ने बीजापुर के उसूर थाना इलाके के जंगलों में माओवादियों के ओपन फायर का मुंहतोड़ जवाब दिया।जिसमें जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में से एक की पहचान हार्डकोर माओवादी सुधाकर के रूप में हुई है। जबकि इस घटनास्थल से तलाश करने के बाद इन जवानों ने LMG और एक SLR रायफल भी बरामद की है।
लेकिन इन जगहों पर जवानों का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। जानकारी देते हुए बता दें, कि दंतेवाड़ा, जगदलपुर और सुकमा जिले की सीमाओं पर मारजुम इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच अभी भी मुठभेड़ जारी है। इस बारे में बताया जा रहा है कि इस इलाके में भी कई बड़े नक्सली नेताओं के मौजूद होने की सूचना मिली है।जिसके बाद तीनों जिलों से बड़ी तादात में सेना के जवानों को भेज दिया गया है। बता दें, मारजुम के जंगल में सेना के जवानों ने तीन ओर से नक्सलियों को घेरा हुआ है। जारी मुठभेड़ में यहां धीरे-धीरे गोलाबारी जारी है। वहीं इस पर पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। लेकिन मुठभेड़ वाले इलाकों में नेटवर्क कनेक्ट न होने की वजह से पूरा संपर्क नहीं बन पा रहा है।
नक्सलियों ने किया था घात लगाकर हमला
इससे पहले पिछले वर्ष अप्रैल माह में छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर में नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया था जिसमें 22 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। तब से नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ : डीपी शुक्ल उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय भकूर्रा नवापारा में 96 % बच्चों का कोविड टीकाकरण
-
जॉब6 days agoअच्छी खबर युवाओं के लिए : खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर के 84 पदों पर भर्ती,जल्द करें अप्लाई ;ये रहीं योग्यता
-
जॉब6 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज विभाग में भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौक़री पाने का सुनहरा अवसर : बैंक में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
जॉब6 days agoसरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका : BPSC लोक सेवा आयोग में भर्ती ,आवेदन प्रकिया आज से ;जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoयहां निकली CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 647 पदों पर बंपर भर्ती,जल्द करें अप्लाई
-
Tech & Auto7 days agoटाटा मोटर्स : मिड-साइज़ एसयूवी कार ब्लैकबर्ड को पेश करने की तैयारी,एसयूवी कार क्रेटा को देगी टक्कर
-
जॉब5 days agoनौक़री पाने का सुनहरा अवसर : रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्ती, जल्द करें अप्लाई
-
जॉब4 days agoयुवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर बंपर भर्ती,आवेदन 5 फरवरी तक ; मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब5 days agoइंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में मार्केटिंग डिवीजन के तहत 570 पदों भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी
-
जॉब4 days agoनौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर : 1925 पदों पर नवोदय विद्यालय ने बंपर भर्ति





























You must be logged in to post a comment Login