छत्तीसगढ़
नशाबंदी का वादा पूरा कब करेगी सरकार ? : रिजवी
रायपुर। दिनांक 08/03/2021। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मीडिया प्रमुख, मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व उपमहापौर तथा वरिष्ठ अधिवक्ता इकबाल अहमद रिजवी ने कहा है कि प्रदेश सरकार घोषणा पत्र में नशाबंदी के वादे से मुकर रही है। शराब बिक्री की ललचाने वाली बेतहाशा आमदनी के सामने सरकार ने घुटने टेक दिए हैं। प्रदेश में बढ़ते जघन्य अपराध, महिला प्रताड़ना जैसी घरेलू हिंसा एवं एक्सीडेंट की लम्बी फेहरिस्त का प्रमुख कारण शराबखोरी ही है। यह जानते हुए भी सरकार नशाबंदी के पक्ष में नहीं है। दो साल सरकार के पूरे हो चुके हैं। अभी तक सरकार की ओर से नशाबंदी लागू करने का मुहूर्त नहीं निकला है जो प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करने के लिए पर्याप्त है। प्रदेश सरकार की नीयत नशाबंदी को लागू करने की नजर नहीं आ रही है। इसका खामियाजा प्रदेश के बेरोजगारों की युवा पीढ़ी पर पड़ना लाजमी है। महिलाओं का जीना दूभर हो चुका है। शराब के नशे में धुत दुष्कर्मियों से निरीह महिलायें अपने आपको कैसे बचा पाएगी।
रिजवी ने कहा है कि मदिरा सेवन को सभी धर्मों में वर्जित बताया गया है। उर्दू में शराब का अर्थ है शर और आब का मिश्रण अर्थात् पाप एवं बुराईयों की ओर ले जाने वाला पानी। सभी धर्मों में शराब से दूर रहने की हिदायत दी गई है।
रिजवी ने नशाबंदी लागू करने में झिझक रहे मुख्यमंत्री जी से पूछा है कि प्रदेश में नशाबंदी लागू करेंगे या नहीं और लागू करने का मुहूर्त कब तक निकालेंगे?


छत्तीसगढ़
नक्सलियों ने लगातार दुसरे दिन आगजनी की वारदात,9 ट्रैक्टर, 2 जेसीबी और ग्रेडर वाहन को किया आग के हवाले
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के सुकमा में भारतीय सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,बीजापुर इलाके में चार माओवादियों की ढेर ; जवानों को बड़ी कामयाबी मिली

छत्तीसगढ़ के सुकमा में भारतीय सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। राज्य के बस्तर इलाके में दो अलग-अलग जगहों पर ये मुठभेड़ जारी है। जिसमें बीजापुर इलाके में दो माओवादियों की मार गिराया गया है। फिलहाल यहां तीन जिलों जगदलपुर, सुकमा और दंतेवाड़ा की सीमाओं पर मुठभेड़ अभी जारी है। इन जगहों पर जवानों ने चारों तरफ से नक्सलियों को घेर रखा है। साथ ही बताया जा रहा है कि सेना के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर बड़े नक्सली नेताओं के होने के बारे में इनपुट मिले थे।
जिसके बाद से तुरंत ही ग्रेहाउंड की टीम सुबह नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी। इस दौरान जवानों ने बीजापुर के उसूर थाना इलाके के जंगलों में माओवादियों के ओपन फायर का मुंहतोड़ जवाब दिया।जिसमें जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में से एक की पहचान हार्डकोर माओवादी सुधाकर के रूप में हुई है। जबकि इस घटनास्थल से तलाश करने के बाद इन जवानों ने LMG और एक SLR रायफल भी बरामद की है।
लेकिन इन जगहों पर जवानों का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। जानकारी देते हुए बता दें, कि दंतेवाड़ा, जगदलपुर और सुकमा जिले की सीमाओं पर मारजुम इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच अभी भी मुठभेड़ जारी है। इस बारे में बताया जा रहा है कि इस इलाके में भी कई बड़े नक्सली नेताओं के मौजूद होने की सूचना मिली है।जिसके बाद तीनों जिलों से बड़ी तादात में सेना के जवानों को भेज दिया गया है। बता दें, मारजुम के जंगल में सेना के जवानों ने तीन ओर से नक्सलियों को घेरा हुआ है। जारी मुठभेड़ में यहां धीरे-धीरे गोलाबारी जारी है। वहीं इस पर पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। लेकिन मुठभेड़ वाले इलाकों में नेटवर्क कनेक्ट न होने की वजह से पूरा संपर्क नहीं बन पा रहा है।
नक्सलियों ने किया था घात लगाकर हमला
इससे पहले पिछले वर्ष अप्रैल माह में छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर में नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया था जिसमें 22 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। तब से नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ : डीपी शुक्ल उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय भकूर्रा नवापारा में 96 % बच्चों का कोविड टीकाकरण
-
जॉब6 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज विभाग में भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
जॉब6 days agoअच्छी खबर युवाओं के लिए : खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर के 84 पदों पर भर्ती,जल्द करें अप्लाई ;ये रहीं योग्यता
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौक़री पाने का सुनहरा अवसर : बैंक में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
जॉब6 days agoसरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका : BPSC लोक सेवा आयोग में भर्ती ,आवेदन प्रकिया आज से ;जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoयहां निकली CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 647 पदों पर बंपर भर्ती,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoनौक़री पाने का सुनहरा अवसर : रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्ती, जल्द करें अप्लाई
-
Tech & Auto7 days agoटाटा मोटर्स : मिड-साइज़ एसयूवी कार ब्लैकबर्ड को पेश करने की तैयारी,एसयूवी कार क्रेटा को देगी टक्कर
-
जॉब4 days agoयुवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर बंपर भर्ती,आवेदन 5 फरवरी तक ; मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब5 days agoइंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में मार्केटिंग डिवीजन के तहत 570 पदों भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी
-
जॉब4 days agoनौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर : 1925 पदों पर नवोदय विद्यालय ने बंपर भर्ति


















You must be logged in to post a comment Login