Connect with us

स्वप्न शास्त्र: आपको भी सपने में दिखे ऐसे चिजे तो खुल सकती है आपकी किस्मत… जाने क्या होता है स्वप्न शास्त्र…

Published

on

 

 

स्वप्न शास्त्र में कुछ सपनों को बेहद शुभ बताया गया है. मान्‍यता है कि ऐसे सपने जिस व्‍यक्ति को आते हैं, उसे खूब पैसा मिलता है. उसकी जिंदगी में खुशियां दस्‍तक देती हैं. कह सकते हैं कि ये सपने उसके नसीब खोल देते हैं. आज हम कुछ ऐसे ही बेहद शुभ माने गए सपनों के बारे में जानते हैं.

बेहद शुभ होते हैं ये सपने 

सपने में कमल का फूल देखने का मतलब: कमल का फूल धन की देवी मां लक्ष्‍मी का प्रिय फूल है. यदि सपने में कमल का फूल दिखे तो मान लें कि आप पर मां लक्ष्‍मी की कृपा हो गई है और आपको खूब सारा पैसा मिलने वाला है.

सपने में हाथी देखने का मतलब: हिंदू धर्म में हाथी को बहुत शुभ माना गया है. वास्‍तु शास्‍त्र में भी हाथी को बेहद शुभ मानते हुए घर में हाथी की मूर्ति रखने की सलाह दी जाती है. इसी तरह सपने में यदि हाथी दिखे तो आपको न केवल खूब सारा पैसा, बल्कि मान-सम्‍मान भी मिलने वाला है.

सपने में फलों से लदा हुआ पेड़ देखना: ऐसा सपना देखना बताता है कि आप जल्‍द ही अमीर होने वाले हैं. यदि किसी व्‍यापारी को ऐसा सपना आए तो यह उसे कोई बड़ा ऑर्डर मिलने का संकेत है.

सपने में मधुमक्‍खी का छत्ता देखने का मतलब: सपने में मधुमक्‍खी का छत्ता देखना भी बहुत शुभ होता है. ऐसा सपना जिंदगी में ढेर सारी खुशियां मिलने का संकेत है. सपने में खुद को दूध पीते हुए देखना: सपने में खुद को दूध पीते हुए देखने का मतलब है कि आपको बड़ा लाभ होने वाला है. यह धन लाभ होने का बड़ा संकेत है.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश - दुनिया

क्या आपको मालूम है मंगल ग्रह पर किस प्रकार से होता है सूर्य ग्रहण? आइए देखते है सूर्य ग्रहण का एक वीडियो…

Published

on

By

 

धरती पर धर्मशास्त्रों में सूर्य ग्रहण को अशुभ काल माना जाता है, लेकिन विज्ञान में यह एक खगोलीय घटना होती है। कई लोग सूर्य ग्रहण देखना बेहद पसंद करते हैं। धरती पर तो हम सभी ने कभी-कभी न सूर्य ग्रहण देखा होगा, लेकिन अब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल पर सूर्य ग्रहण होने का वीडियो रिकॉर्ड किया है। नासा के इस वीडियो से पता चलता है कि मंगल ग्रह पर सूर्य ग्रहण कैसा दिखता है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के पर्सिवरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर इस नजारे को रिकॉर्ड किया है। रोवर ने मंगल ग्रह पर चंद्रमा फोबोस के सूर्य के आगे जाते हुए रिकॉर्ड किया है। नासा ने इस रोवर को फरवरी 2021 में मंगल ग्रह पर भेजा था। नासा के रोवर ने बीते 2 अप्रैल को एडवांश टेक्नोलॉजी से लैस मास्टकैम-जेड कैमरे से इस नजारे को कैप्चर किया है। आइए जानते हैं कि मंगल पर सूर्य ग्रहण कैसा दिखता है
सैन डिएगो में मालिन स्पेस साइंस सिस्टम्स के वैज्ञानिक राहेल हॉवसन का कहना है कि इस शानदार नजार के बारे में हमें पता था, लेकिन मुझे इतना अद्भुत होने की उम्मीद नहीं थी। मंगल ग्रह का फोबोस एक प्राकृतिक उपग्रह है। इसका व्यास 17 x 14 x 11 मील  है।
मंगल के दो चांद हैं जिनमें फोबोस सबसे बड़ा है जो ग्रह की दिन में तीन बार परिक्रमा करता है। यह मंगल ग्रह की सतह के बेहद करीब होने की वजह से कई बार मंगल के कई स्थानों से नजर नहीं आते हैं।

पर्सिवरेंस रोवर के मंगल पर पहुंचने के 397वें दिन यह ग्रहण हुआ है। यह सूर्य ग्रहण करीब 40 सेकेंड तक रहा। धरती पर होने वाले सूर्य ग्रहण से यह बेहद छोटा नजर आया। सबसे बड़ी बात यह है कि धरती के चंद्रमा से फोबोस 157 गुना छोटा है।मंगल ग्रह के चंद्रमा की पहले भी तस्वीरें ली गई हैं। तस्वीरें लेने वाले रोवर में स्पिरिट, ऑपर्च्युनिटी और क्यूरियोसिटी शामिल हैं। लेकिन पर्सिवरेंस रोवर ने सूर्य ग्रहण का सबसे जूम वीडियो रिकॉर्ड किया है। इस रोवर के माध्यम से पहली बार सूर्य ग्रहण रंगीन नजर आया है। नासा ने उम्मीद जताई है कि इस वीडियो से वैज्ञानिकों को फोबोस और मंगल के बीच की गतिशीलता को समझने में मदद मिलेगी।वैज्ञानिकों को यह पता है कि एक दिन फोबोस का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।फोबोस के अस्तित्व के समाप्त होने की वजह यह है कि चांद हर साल मंगल ग्रह के 1.8 मीटर पास जा रहा है। गणना के मुताबिक, पांच करोड़ साल में मंगल की सतह पर फोबोस नष्ट हो जाएगा।

 

 

Continue Reading

Lifestyle

Health Tips: लू और चिलचिलाती धूप से बचना है तो करे ये छोटा सा उपाये….

Published

on

By

 

पूरे उत्तर भारत में इस समय तेज गर्मी और लू का प्रकोप है। 38-40 डिग्री तक का यह तापमान न सिर्फ असहज कर देने वाली गर्मी को बढ़ाता है, साथ ही इस मौसम में सेहत को लेकर भी विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है। लू और गर्मी के कारण हीटस्ट्रोक, बुखार, त्वचा की समस्या, सिरदर्द और एलर्जी हो सकती है, ऐसे में इस मौसम में सभी लोगों को निरंतर गर्मी से बचाव के उपाय करते रहना चाहिए। गर्मी के इस मौसम में कई बैक्टीरिया भी सक्रिय हो जाते हैं, जो पेट से संबंधित कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को सेहत को लेकर विशेष सावधान रहने की सलाह देते हैं। बढ़ते तापमान और तेज धूप के कारण हीटस्ट्रोक का जोखिम काफी बढ़ जाता है। यह गर्मी से संबंधित सबसे सामान्य लेकिन गंभीर बीमारी है। जब शरीर अपने तापमान को नियंत्रित नहीं कर पाता तब यह दिक्कत होती है। इस स्थिति में शरीर का तापमान तेजी से बढ़ने लगता है, पसीना बनाने वाले तंत्र ठीक से काम नहीं कर पाते जिससे शरीर ठंडा नहीं हो पाता है। इसके अलावा गर्मी के दिनों में त्वचा और आंखों से संबंधित समस्याएं भी काफी बढ़ जाती हैं। आइए जानते हैं कि किन उपायों को अपनाकर इन दिनों सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है?

हीटस्ट्रोक से बचाव

गर्मी के महीनों में हीटस्ट्रोक प्रमुख समस्या है। विशेषज्ञों के मुताबिक वयस्क इसके प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं क्योंकि उनका शरीर तापमान में बदलाव के साथ जल्दी से समायोजित नहीं हो पाता है। हीट स्ट्रोक में तेज बुखार, जी मिचलाना, उल्टी, सिरदर्द और चक्कर आने जैसी दिक्कतें होती हैं। इससे बचाव के लिए पैरों को ठंडे पानी में डालने से काफी मदद मिल सकती है। धूप में अनावश्यक रूप से जाने से बचें। अचानक से गर्मी से एसी या एसी से निकलकर तेज धूप में न जाएं।

हाइड्रेशन का ध्यान रखना बहुत जरूरी

निर्जलीकरण, गर्मी के दिनों में होने वाली सबसे आम समस्या है। इस मौसम में तापमान बढ़ने के कारण अधिक पसीना होता है, इसके अलावा मधुमेह और कुछ दवाओं के कारण भी शरीर निर्जलित हो सकता है। निर्जलीकरण की स्थिति में सिरदर्द, थकान और कमजोरी का अनुभव होता है। इसलिए, सुनिश्चित करें कि आप दिनभर में खूब तरल पदार्थ और कम से कम 3-4 लीटर पानी जरूर पिएं।

आंखों का बचाव

तेज धूप के संपर्क में आने से आंखों को नुकसान हो सकता है। यूवी रेज से आंखों को सुरक्षित रखने के लिए धूप के चश्मे पहनकर बाहर निकलें। इसके अलावा आंखों को ठंडक देने के लिए कूलिंग जेल आई मास्क का उपयोग करें, आंखों को ठंडे पानी से धोते रहें। यदि आपको खुजली, जलन या लालिमा की दिक्कत होती है तो डॉक्टर की सलाह पर ही किसी आई ड्रॉप को प्रयोग में लाएं।

त्वचा का बचाव

सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों से त्वचा को भी क्षति पहुंचती है। तेज धूप वाले इन दिनों में अपनी त्वचा की सुरक्षा करना अत्यंत आवश्यक हो जाता है। यदि संभव हो तो, धूप में बाहर जाने से बचें या फिर अच्छे सनस्क्रीन का प्रयोग करें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर ही बार निकले, सिर को ढ़ककर जरूर रखें। त्वचा में अगर खुजली, जलन या दाने निकल रहे हैं तो इसके लिए किसी डॉक्टर की सलाह पर लोशन ले सकते हैं।

Continue Reading

जॉब

यहां मास्टर कैडर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएशन उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

Published

on

By

 

पंजाब शिक्षा विभाग ने मास्टर कैडर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखरी तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है. पंजाब में मास्टर कैडर के 4161 पदों पर भर्ती के लिए अब आवेदन 5 मई 2022 तक किया जा सकता है. इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 20 अप्रैल 2022 थी. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन पंजाब शिक्षा विभाग की वेबसाइट educationrecruitmentboard.com पर जाकर करना है.

पंजाब शिक्षा विभाग ने मास्टर कैडर भर्ती के लिए पहले आवेदन की आखिरी तारीख 10 मार्च तय की थी. जिसे बढ़ाकर 31 मार्च और फिर 20 अप्रैल की गई थी.

मास्टर कैडर भर्ती 2022 के लिए शैक्षिक योग्यता

पंजाब में मास्टर कैडर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन के साथ बीएड भी किया होना जरूरी है.

मास्टर कैडर भर्ती 2022 आयु सीमा

मास्टर कैडर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 37 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.

आवेदन शुल्क

जनरल- 1000 रुपये
आरक्षित वर्ग- 500 रुपये

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़13 hours ago

भारत में बढ़ा कोरोना का कहर: भारत में एक दिन में 2541 केस मिले; और 5,22,223 की हुई मौत..

एक दिन में 2541 केस मिलने से देश में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 4,30,60,086 पर पहुंच गया। वहीं कुल...

छत्तीसगढ़14 hours ago

CG News: अब प्रदेश में लगेंगे प्रीपेड मीटर, जानिए कैसे किया जायेगा इसका उपयोग… पढ़िये पूरी खबर…

  छत्तीसगढ़ में बिजली बिल पटाने के लिए जल्दी ही न तो लंबी लाइन लगानी होगी, और न ही बिल...

छत्तीसगढ़14 hours ago

CG News: प्रदेश मे बढ़ा गर्मी का कहर, लोगो के छूटने लगे पसीने 40 डिग्री के पार पहुँचा तापमान…

  दो दिनों की गिरावट के बाद छत्तीसगढ़ में मौसम का पारा एक बार फिर ऊपर चढ़ने लगा है। रविवार...

छत्तीसगढ़1 day ago

छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण के चार करोड़ आकड़ा पार

रायपुर. 24 अप्रैल 2022 : (ETOI NEWS) छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा चार करोड़ को पार कर गया है।...

छत्तीसगढ़1 day ago

यात्रीगण कृपया ध्यान दें… रेलवे ने प्राचार्य कार्य लिए 24 ट्रेनें को किया रद्द, देखे लिस्ट….

  ट्रेन से आप कहीं जाना चाह रहे हैं या जाने वाले हैं तो यह खबर आपके काम की हो...

#Exclusive खबरे

Calendar

April 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • Tech & Auto6 days ago

    2 मिनट में कर देगा घर को AC जैसा टांडा यह कूलर, जाने क्या है इसकी कीमत….

  • Tech & Auto6 days ago

    2 मिनट में घर को करेगा AC जैसा ठंडा यह कूलर,जानें कीमत…गर्मी से मिलेगी छुटकारा..

  • जॉब3 days ago

    बंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…

  • देश6 days ago

    अगर आपके पास भी है ई-श्रम कार्ड तो जल्द मिलेगा फायदा,ये रही डिटेल…

  • Tech & Auto3 days ago

    रियलमी लांच किया Realme GT 2 Pro,मिलेगी 12जीबी रैम के साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग

  • Tech & Auto6 days ago

    800 रुपये से कम कीमत पर मिल रही है BSNL का धमाकेदार प्लान! मिलेगी 395 दिन की वैलिडिटी;जानें और Benefits…

  • जॉब4 days ago

    पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 145 स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर भर्तियां निकाली हैं।78,230 रुपए तक मिलेगी सैलरी

  • देश7 days ago

    सुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…

  • ज्योतिष4 days ago

    कपूर से दूर होते है सभी प्रकार के दोष, जाने कपूर के किस तरह से लाया जाता है प्रयोग में…

  • जॉब4 days ago

    आईटीआई पास के लिए निकली अपरेंटिसशिप की भर्ती,21 मई तक करें आवेदन…