जॉब
कर्मचारियों ने दे दिया नौकरी से इस्तीफा जानिए क्या हो सकता है कारण
अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में इन्फोसिस के 25.5 फीसदी कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ दी थी। जुलाई-सितंबर तिमाही में यह आंकड़ा 20.1 फीसदी और अप्रैल-जून तिमाही में 13.9 फीसदी रहा था।
देश की दूसरी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी इन्फोसिस ने बुधवार को वित्त वर्ष 2021-22 की आखिरी तिमाही के लिए अपने परिणाम जारी किए थे। इस तिमाही में इन्फोसिस से नौकरी छोड़कर जाने वाले कर्मचारियों की संख्या काफी अधिक रही है। इस दौरान 27.7 फीसदी कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा यह तीसरी लगातार ऐसी तिमाही रही है जिसमें इस्तीफा देने वाले लोगों की संख्या 20 फीसदी से अधिक रही है।
इस हिसाब से जनवरी-मार्च तिमाही में इन्फोसिस से इस्तीफा देने वाले कर्मचारियों की संख्या लगभग 80,000 रही। वहीं, अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में इन्फोसिस के 25.5 फीसदी कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ दी थी। जुलाई-सितंबर तिमाही में यह आंकड़ा 20.1 फीसदी और अप्रैल-जून तिमाही में 13.9 फीसदी रहा था। पिछले साल जनवरी मार्च तिमाही में कंपनी छोड़ कर जाने वाले कर्मचारियों की दर 15.2 फीसदी थी।
हालांकि, ऐसा नहीं है कि कंपनी से केवल कर्मचारी इस्तीफा ही दे रहे हैं। इस दौरान इन्फोसिस ने बड़ी संख्या में नए कर्मचारियों की भर्ती भी की है। वित्त वर्ष 2021-22 में इन्फोसिस ने भारत और दुनियाभर में 85 हजार नए कर्मचारियों की भर्ती की। साथ ही, वित्त वर्ष 2023 में कंपनी की योजना 50 हजार से अधिक फ्रेशर्स को नौकरी पर रखने की है। मार्च 2022 के अंत तक कंपनी के कर्मचारियों की कुल संख्या दो लाख 97 हजार 859 रही।
कोरोना वायरस महामारी का असर कम होने के साथ आईटी क्षेत्र में कुशल कर्मचारियों की मांग बढ़ी है। इसके लिए कंपनियां बेहतर पैकेज की पेशकश कर रही हैं। इसके अलावा कुछ अध्ययनों में कहा गया है कि अब लोगों में काम के बदले निजी जीवन को अधिक अहमियत देने की भावना आई है। इसके चलते जब काम पर उन्हें मन का माहौल नहीं मिलता या फ्लेक्सिबिलिटी नहीं मिल पाती, तो वे नौकरी छोड़ने से झिझक नहीं रहे हैं।

छत्तीसगढ़
CGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख सैलरी, जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और परिवहन उप निरक्षण (तकनीकी) के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (CGPSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (CGPSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 15 अप्रैल से शुरू होगी.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://psc.cg.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों (CGPSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://www.psc.cg.gov.in/pdf/Advertisement/ADV_ARTO_TSI_2022_11042022के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं. इस भर्ती (CGPSC Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 20 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि: 15 अप्रैल 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 14 मई 2022
रिक्ति विवरण
कुल पद-20
सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी-02
परिवहन उप निरक्षण (तकनीकी)-18
बैकलॉग-03
योग्यता मानदंड
सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होना चाहिए. साथ मोटरसाइकिल, भारी मोटर वाहन के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए.
परिवहन उप निरक्षण (तकनीकी) – किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ऑटोमोबाइल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट और डिप्लोमा या किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होना चाहिए.
चयन प्रक्रिया
चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के बाद साक्षात्कार आयोजित की जाएगी.
जॉब
लोक सेवा आयोग में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
जॉब
पंजाब नेशनल बैंक में 12वीं पास के लिए चपरासी पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

PNB ने चपरासी पदों पर भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए हैं. भर्ती के माध्यम से पीएनबी के मालदा सर्किल के पद भरे जाएंगे. पदों के लिए जिले के स्थानीय निवासी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन कैसे करना है इसकी प्रक्रिया नीचे दी जा रही है. ध्यान दें कि अप्लाई करने की लास्ट डेट 22 अप्रैल 2022 है.
पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन जमा करना होगा. बताते चलें कि 18 से 24 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं.
शैक्षिक योग्यता
पीएनबी में चपरासी पद के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. साथ ही उम्मीदवारों को अंग्रेजी लिखने एवं बोलने का कार्यकारी ज्ञान होना चाहिए. 12वीं पास, न्यूनतम एवं अधिकतम शैक्षिक योग्यता दोनों है.
सैलरी
पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ₹14500 से लेकर ₹28145 प्रति माह सैलरी दी जाएगी. साथ ही कुछ अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे.कैसे करें
आवेदन
पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर उसके साथ सभी अनिवार्य दस्तावेज संलग्न कर, “Chief Manager, HRD Department, Punjab National Bank, Circle Office Malda, PS English bazar, West Bengal -732101” के पते पर भेजना होगा. आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजा जा सकेगा. भर्ती का नोटिफिकेशन चेक करने की डायरेक्ट लिंक नीचे दी गई है.
-
जॉब6 days agoबंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी युवा जल्द करे आवेदन.. जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoयहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया6 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
जॉब5 days agoग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….
-
देश - दुनिया5 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
देश - दुनिया4 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
जॉब4 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकलीं बंपर भर्ती, जाने शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब4 days agoग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….
-
जॉब4 days agoबंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…
-
जॉब4 days agoयहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
















You must be logged in to post a comment Login