क्राइम
यूपी में हर रोज हो रही हैं तीन बेटियां गायब, राज्य के 50 जिलों में आरटीआई से हुआ बड़ा खुलासा

उत्तर प्रदेश में लड़कियों की स्थिति को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. एक आरटीआई (RTI) के मुताबिक राज्य में रोजाना तीन लड़कियां गायब हो रही हैं. इन लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर गायब किया जा रहा है या फिर उन्हें वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेला जा रहा है. सूचना के अधिकार (आरटीआई) से मिली जानकारी में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है।
और इसके तहत 50 जिलों पुलिस ने बताया कि पिछले साल उत्तर प्रदेश से कुल 1,763 बच्चे लापता हुए थे और इसमें से 1,166 लड़कियां हैं. इन लड़कियों की 12-18 है और इश वर्ग की 1,080 लड़कियां गायब हुई हैं और पुलिस ने कुल लापता लड़कियों में से 966 लड़कियां को बरामद किया है. जबकि दो सौ लड़कियां अभी भी लापता हैं और इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है.राज्य के आगरा जिले के आरटीआई और बाल अधिकार कार्यकर्ता नरेश पारस ने वर्ष आरटीआई के जरिए 2020 में उत्तर प्रदेश पुलिस से गुमशुदा बच्चों के बारे में जानकारी मांगी थी।
उनकी आरटीआई पर राज्य के 50 जिलों की पुलिस ने जवाब दिया और इसके तहत इस दौरान कुल 1,763 बच्चे लापता हुए हैं. इसमें से 597 लड़के और 1,166 लड़कियां हैं. पुलिस अब तक 1,461 बच्चों को बरामद कर चुकी है जबकि 302 बच्चे अभी भी लापता हैं. इसमें से 102 लड़के और दो सौ लड़कियां हैं. वहीं इन आंकड़ों से ये बात होती है कि राज्य के 50 जिलों में रोजाना पांच बच्चे लापता हो रहे हैं और इसमें तीन लड़कियां शामिल हैं।
सरकार के लिए चिंता का विषय :आरटीआई कार्यकर्ता नरेश पारस ने लापता बच्चों पर चिंता जताते हुए कहा कि बच्चे कहां जा रहे हैं औऱ ये चिंता का विषय है. उनका कहना है कि अगर चार महीने तक लापता बच्चे की बरामदगी नहीं होती है तो जांच को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग ब्रांच में ट्रांसफर करने का प्रावधान है. लेकिन राज्य में गुमशुदा बच्चों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है और ये चिंता का विषय है. वहीं लापता होने वालों में लड़कियों की संख्या ज्यादा है और ये और ज्यादा चिंता का विषय है. उनका कहना है कि 12-18 साल की लड़कियां ज्यादा गायब हो रही हैं. ये लड़कियों प्रेम जाल में फंस रही हैं या फिर उन्हें वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेला जा रहा है.
हर जिले में हो जनसुनवाई: सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस का कहना है कि गुमशुदा बच्चों की जनसुनवाई हर जिले में पुलिस मुख्यालय में कराई जाए और इसके साथ ही थाने के जांचकर्ता व परिजनों को बुलाकर मामले की समीक्षा की जाए. वहीं अगर लापता बच्चा चार महीने तक नहीं मिला तो एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाने से जांच कराई जाए।


क्राइम
उज्जैन में नगर निगम के फील्ड इंजीनियर की एकाएक चाकू मारकर हत्या

उज्जैन नगर निगम के फील्ड इंजीनियर की शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे कुछ बदमाशों ने हीरा मिल की चाल के समीप तिलकेश्वर महादेव के पास घेर कर चाकू मारकर हत्या कर दी। फील्ड इंजीनियर निगम के ही एक कर्मचारी की बारात में इंदौर गया था। वहां से अपने साथी के साथ बाइक पर वापस उज्जैन लौट रहा था।
जीरो पाइंट ब्रिज उतरने के बाद वह लघुशंका के लिए तिलकेश्वर महादेव मंदिर के समीप गया था। उसी दौरान बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। देवास गेट पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।पुलिस ने बताया कि पंकज कनौजिया निवासी सतना हाल मुकाम तिरुपति डायमंड कालोनी उज्जैन नगर निगम में फील्ड इंजीनियर था और प्रधानमंत्री आवास योजना का काम देखता था। शनिवार को वह अपने दोस्त व निगम कर्मचारी की बारात में शामिल होने के लिए इंदौर गया था।
वहां से अपने दोस्त सुदामा डोडिया के साथ बाइक से वापस उज्जैन लौट रहा था। जीरो पाइंट ब्रिज क्रास करने के बाद हीरा मिल की चाल के समीप तिलकेश्वर महादेव के पास वह बाइक से लघुशंका करने के लिए उतरा था। उसी दौरान कुछ बदमाशों ने उस पर एकाएक चाकू से हमला कर दिया।शोर सुनकर सुदामा मौके पर पहुंचा तो बदमाशों ने उस पर भी हमला कर दिया। इसके बाद मौके से भाग निकले। घायल पंकज को लेकर उसका दोस्त सुदामा जिला अस्पताल पहुंचा था। जहां थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। देवास गेट पुलिस ने फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
क्राइम
पति का पीछा करते हुए पहुंच गई पत्नी, रंगे हाथ पकड़ा तो जमकर मारपीट

बाणगंगा थाना क्षेत्र में शनिवार को पति-पत्नी और पति की प्रेमिका के बीच जमकर लात घुंसे चले। खास बात यह मारपीट में प्रेमिका का पति भी शामिल रहा। पुलिस ने पीड़ित पत्नी की शिकायत पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पीड़िता ने कहा पति को रंगे हाथों पकड़ा था। इस कारण वह बोखला गया।
पुलिस के मुताबिक न्यू गौरी नगर निवासी 29 वर्षीय नेहा साहू की शिकायत पर उसके पति नितिन साहू, उसकी दोस्त सुनीता और उसके पति भगवत सोनी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। नेहा का आरोप है कि नितिन और सुनीता एक दूसरे को प्रेम करते हैं। शनिवार को दोनों मिलने वाले यह सूचना मिलने पर उनका पीछा करते हुए सांवेर रोड़ एफ सेक्टर के पास पहुंची तो वहां तीनों मिल गए। नेहा को देखते ही आरोपित भड़क गए और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पति-सास पर मारपीट का केस : लसूड़िया थाना पुलिस ने पवनधाम कॉलोनी निवासी एश्वर्या कदम की शिकायत पर उसके पति अंकित पाटोले और सास रेखा के खिलाफ मारपीट का के दर्ज किया है।
नाबालिग से दुष्कर्म, बच्चे को जन्म दिया : लसूड़िया थाना पुलिस ने भी 17 वर्षीय युवती की शिकायत पर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। युवती ने हाल में एक बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपित और पीड़िता की दोस्ती थी। दोनों सैर पर जाते थे । इसी वर्ष फरवरी में आरोपित ने बापू गांधी नगर में युवती के साथ दुष्कर्म किया। गर्भवती हुई तो स्वजन उसे एमवाय अस्पताल ले गए। यहां बच्चे को जन्म दिया।

क्राइम
दिल्ली : जंगपुरा एक्सटेंशन के एक घर में 2 नौकरानियों की संदिग्ध मौत, हाथ-पैर बंधी मिलीं लाशें

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जंगपुरा एक्सटेंशन इलाके के एक घर में सोमवार को पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो नौकरानियों को संदिग्ध हालत में मृत पाया गया। दोनों इसी घर में काम करती थीं।पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 35 और 40 साल की ये दोनों महिलाएं पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग की रहने वाली थीं और जून में यहां काम करना शुरू करने के बाद से घर के स्टाफ क्वार्टर में रह रही थीं।
पुलिस ने कहा कि किसी भी मृतका के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे, लेकिन पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) ईशा पांडे ने कहा कि जंगपुरा एक्सटेंशन में एक घर में दो नौकरानियों के बेहोश होने के बारे में सोमवार सुबह 9.45 बजे एक पीसीआर कॉल मिली थी। जब पुलिस मौके पर गई और फोन करने वाले से मिली तो उसने बताया कि दोनों नौकरानी घर में मृत पड़ी हैं।
-
देश - दुनिया4 days agoआयकर विभाग में 10वीं पास की हो रही हैं भर्तियां, लास्ट डेट नजदीक
-
देश - दुनिया6 days agoविस्तार से जानिए तीनों कृषि कानून और इनके विरोध की वजह
-
देश - दुनिया4 days agoकाफी सस्ता हुआ 44 मेगापिक्सल कैमरे वाला Vivo का धांसू 5G स्मार्टफोन, मिलेगी 33W की फ्लैशचार्जिंग
-
देश - दुनिया4 days agoSI के 800 पदों पर बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन
-
देश - दुनिया6 days agoजीरो डाउन पेमेंट पर 2 लाख से कम में घर ले जाएं Hyundai i10
-
रायपुर छत्तीसगढ़3 days agoछत्तीसगढ़ में बदल गए Traffic Rules, अब नियम तोड़ने पर देना होगा डबल जुर्माना
-
मनोरंजन6 days agoइंटरनेशनल फैशन शो के लिए तमिलनाडु के 6 वर्षीय राणा का चयन, 3 साल की उम्र से कर रहे मॉडलिंग,13 से अधिक अवॉर्ड अपने नाम कर चुके
-
जॉब6 days agoछत्तीसगढ़ व्यापम ने निकाली 12वीं पास के लिए स्टेनोग्राफर की वैकेंसी,युवाओं के लिए अच्छी अवसर
-
देश - दुनिया3 days agoयूरोप में फिर कोरोना से कोहराम, WHO ने चेताया-कुछ महीनों में हो सकती हैं 7 लाख मौतें
-
छत्तीसगढ़6 days agoसमर्थन मूल्य पर धान खरीदी 29 नवंबर से,अन्नदाता कम कीमत पर धान बेचने विवश

















You must be logged in to post a comment Login