जॉब
छत्तीसगढ़ व्यापम ने निकाली 12वीं पास के लिए स्टेनोग्राफर की वैकेंसी,युवाओं के लिए अच्छी अवसर
छत्तीसगढ़ व्यापम ने स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. सरकारी नौकरी के इच्छुक 12वीं पास युवाओं के लिए यह एक अवसर है. छत्तीसगढ़ व्यापम की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार स्टेनोग्राफर पद के लिए उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी.
छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (CGPEB) यानी छत्तीसगढ़ व्यापम ने स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती निकाली है. छत्तीसगढ़ में स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पांच दिसंबर तक कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट https://slcmqa.cgstate.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन करना है. नोटिफिकेशन के अनुसार स्टेनोग्राफर के पद पर कुल 15 वैकेंसी है. स्टेनोग्राफर पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना चाहिए. जबकि आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तक है. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.
छत्तीसगढ़ व्यापम में स्टेनोग्राफर पद पर सैलरी की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 5200 – 20200 रुपये + GP Rs 2800 (Rs 28700) प्रति माह मिलेंगे. छत्तीसगढ़ व्यापम की ओर से की जा रही स्टेनोग्राफर भर्ती में योग अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा. हालांकि अभी छत्तीसगढ़ व्यापम ने परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की है. इसकी जानकारी आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद यथा समय दी जाएगी.

जॉब
आंगनबाड़ी के 1130 पदों पर होंगी भर्तियां, जानिए कब तक होना है चयन

विधानसभा चुनाव-2022 की अधिसूचना जारी होने से पहले राजधानी के आंगनबाड़ी केन्द्रों में खाली 1130 पदों पर भर्तियां पूरी हो जाएंगी। इन तीन पदों के लिए राजधानी में 16,396 महिलाओं ने आवेदन किए हैं। खास बात यह है कि नौ वर्ष बाद (2012)आंगनबाड़ी केन्द्रों में खाली पदों को भरे जाने की कवायद हुई है। प्रशासन ने इन रिक्त पदों पर चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। प्रशासन अब इस भर्ती को अधिसूचना में फेर में फंसना नहीं देना चाहता। यही वजह है कि ईडब्लूएस का पेच दूर होने के बाद से विभाग सभी पदों पर 31 दिसम्बर तक चयन पूरा करने का लक्ष्य बनाया है।
जून 2021 में रिक्त पदों को भरे जाने की कवायद शुरू हुई। पहली बार ऑनलाइन आवेदन के जरिए 16हजार से अधिक आवेदन आए। जानकार बताते हैं कि भर्ती में देरी ईडब्लूएस आरक्षण के पेंच के कारण हुई। निदेशालय से दिशा निर्देश मिलते ही विभाग ने कार्यवाही तेज कर दी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेन्द्र दुबे बताते हैं कि राजधानी की आठ ग्रामीण व दो शहरी परियोजनाओं में आवेदनकर्ताओं के वास्तविक प्रमाणपत्रों का मिलान कर कागजात जमा कराए जा रहे हैं। सत्यापन होगा और फिर मेरिट बनाकर 31 तक नियुक्तियां कर दी जाएंगी।
एक पद पर करीब 15 उम्मीदवार
आंगनबाड़ी के एक पद पर औसतन 15-15 अभ्यर्थियों ने अपना दावा पेश किया है। 1130 पदों के लिए 16396आवेदन ऑनलाइन भरे गए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिकाओं व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के ये पद मानदेय आधारित हैं। इन पदों के लिए हाईस्कूल से लेकर परास्नातक तक महिलाओं ने आवेदन किए हैं।
राजधानी में कुल रिक्त पद
पदनाम रिक्त पदों की संख्या
आंगनबाड़ी कार्यकत्री 486
मिनी आंगनबाडी कार्यकत्री 18
सहायिका 626
कुल 1130

जॉब
ग्रेजुएट युवाओं के लिए बैंक में 376 पदों पर भर्ती, नहीं होगी लिखित परीक्षा

बैंक की नौकरी पाने का सपना देखने वालों के लिए सुनहरा अवसर है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने रिलेशनशिप मैनेजर और ईवेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर भर्तियां निकालीं हैं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं. बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा इन भर्तियों में सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के 326 पद और ईवेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर के 50 पदों पर रिक्तियां निकाली गई हैं. उम्मीदवार को ध्यान रखना होगा कि बैंक ऑफ बड़ौदा की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. ये 19 नवंबर 2021 से शुरू हो चुकी है और जो 9 दिसंबर 2021 तक होगी.
शैक्षणिक योग्यता
1. सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर- इस पद पर भर्ती को लेकर उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में स्नातक कि डिग्री और दो वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है. सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा 24 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है. 2. ईवेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर- इस पद पर भर्ती को लेकर उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक कि डिग्री और 1.5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए. ईवेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर आवेदन करने वाले आवेदक की आयु सीमा 23 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
चयन की प्रक्रिया : बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा जारी की रिलेशनशिप मैनेजर और ईवेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर के खाली पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार को उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर चुना जाएगा. इसके बाद उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा. इस भर्ती में सामान्य और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग से आने आवेदकों को क्वालिफाइ करने के लिए 60 फीसदी अंक लाने पड़ेंगे. वहीं एससी, एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग श्रेणी से उम्मीदवार को क्वालिफाइ करने के लिए 55 फीसदी अंक लाने पड़ेंगे.
कैसे करें आवेदन? : इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा. सामान्य और अन्य पिछड़े वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है. वहीं, एससी, एसटी, महिला और दिव्याग श्रेणी के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देगा होगा।

जॉब
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 155 पदों पर भर्ती, 17 दिसंबर से पहले करें आवेदन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) आयकर अधिकारी, आईटी, आईटी सुरक्षा विश्लेषक, सुरक्षा अधिकारी, क्रेडिट अधिकारी, अर्थशास्त्री सहित स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती करने वाली है और इस संबंध में अभ्यर्थियों से आवेदन भी मंगाए हैं। बैंक ने इस भर्ति प्रक्रिया के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक इन सभी पदों के लिए 23 नवंबर 2021 से ऑनलाइन मोड में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी। आवदेन भरने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2021 है।
पदों की संख्या:155 सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में इन पदों पर होगी ,भर्ती पद का नाम पदों की संख्या
अर्थशास्त्री 1
इनकम टैक्स ऑफिसर 1
सूचना प्रौद्योगिकी 1
डाटा साइंटिस्ट (IV) 1
क्रेडिट ऑफिसर (III) 10
आईटी सुरक्षा विश्लेषक (III) 1
आईटी एसओसी विश्लेषक (III) 2
जोखिम प्रबंधक (III) 5
तकनीकी अधिकारी (क्रेडिट) III 5
वित्तीय विश्लेषक (II) 20
सूचना प्रौद्योगिकी (II) 15
विधि अधिकारी द्वितीय 20
जोखिम प्रबंधक (II) 10
सुरक्षा (II) 3
सुरक्षा (I) 1
अभ्यर्थियों के लिए शैक्षणिक योग्यता
आवेदकों के लिए आयु सीमा : आवेदकों की उम्र 20 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में OBC श्रेणी के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष और SC व ST वर्ग के कैंडिडेट्स को 5 वर्ष की छूट दी गई है।
जमा करना होगा 850 रुपए आवदेन शुल्क : सामान्य और OBC वर्ग के लिए 850 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। एससी व एसटी श्रेणी के कैंडिडेट्स को 175 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा व इंटरव्यू देना होगा।

-
देश - दुनिया7 days agoसर्दियों में सोने से पहले अंजीर और दूध का करें सेवन, होंगे गजब के फायदे
-
देश - दुनिया4 days agoआयकर विभाग में 10वीं पास की हो रही हैं भर्तियां, लास्ट डेट नजदीक
-
देश - दुनिया4 days agoकाफी सस्ता हुआ 44 मेगापिक्सल कैमरे वाला Vivo का धांसू 5G स्मार्टफोन, मिलेगी 33W की फ्लैशचार्जिंग
-
देश - दुनिया4 days agoSI के 800 पदों पर बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन
-
देश - दुनिया6 days agoविस्तार से जानिए तीनों कृषि कानून और इनके विरोध की वजह
-
देश - दुनिया6 days agoजीरो डाउन पेमेंट पर 2 लाख से कम में घर ले जाएं Hyundai i10
-
मनोरंजन6 days agoइंटरनेशनल फैशन शो के लिए तमिलनाडु के 6 वर्षीय राणा का चयन, 3 साल की उम्र से कर रहे मॉडलिंग,13 से अधिक अवॉर्ड अपने नाम कर चुके
-
रायपुर छत्तीसगढ़3 days agoछत्तीसगढ़ में बदल गए Traffic Rules, अब नियम तोड़ने पर देना होगा डबल जुर्माना
-
देश - दुनिया3 days agoयूरोप में फिर कोरोना से कोहराम, WHO ने चेताया-कुछ महीनों में हो सकती हैं 7 लाख मौतें
-
छत्तीसगढ़6 days agoसमर्थन मूल्य पर धान खरीदी 29 नवंबर से,अन्नदाता कम कीमत पर धान बेचने विवश




















You must be logged in to post a comment Login