देश
लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव को एम्स में भर्ती कराया गया है। लालू प्रसाद यादव की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई है। आनन फानन में उन्हें दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, लालू यादव को तेज बुखार हो रखा है। लालू यादव दिल्ली एम्स के आईसीयू में भर्ती हैं। इससे पहले खराब तबीयत की वजह से लालू यादव गुरुवार को पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।
बताया जाता है कि कल लालू यादव की तबीयत कुछ ठीक नहीं थी, इसी वजह से लालू यादव पटना से दिल्ली आ गए थे। आज देर शाम उनकी तबीयत अचानक से ज्यादा बिगड़ने लगी तो उन्हें एम्स से इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया है। लालू के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारतीय भी मौजूद हैं।
मालूम हो कि लालू लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। राजद सुप्रीमो अभी बड़ी बेटी व राज्यसभा सदस्य मीसा भारतीय के सरकारी आवास में रह रहे हैं।लालू यादव अभी 22 नवंबर को पटना आए थे। अगले दिन चारा घोटाले के मामले में विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश हुए, जहां उन्हें आगे के लिए सदेह पेशी से छूट मिल गई।
इसके बाद उन्होंने राजद कार्यालय में छह टन के लालटेन की लौ जलाई थी। फिर गुरुवार 25 नवंबर की शाम दिल्ली चले गए थे। जाते-जाते भी उन्होंने नीतीश सरकार को नीति आयोग की रिपोर्ट को लेकर तीखी आलोचना की थी।इससे पहले लालू यादव बुधवार को जीप को अपनी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के आसपास की सड़कों पर चलाते दिखे थे। गुर्दे, हृदय समेत अन्य बीमारियों से जूझ रहे 73 वर्षीय अपने नेता के इस अंदाज़ को देखकर उनके समर्थक भी काफी उत्साहित दिखे थे।
लालू यादव ने अपना गाड़ी चलाते हुए वीडियो ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, आज वर्षों बाद अपनी प्रथम गाड़ी को चलाया। इस संसार में जन्मे सभी लोग किसी ना किसी रूप में ड्राइवर ही तो है। आपके जीवन में प्रेम, सद्भाव, सौहार्द, समता।


देश
डाकघर की छोटी बचत योजनाओं में कर रखा है निवेश? जानें किस सर्विस की कितनी है फीस

डाकघर की बचत योजनाओं में निवेश करना एक सुरक्षित निवेश होता है। यही कारण है कि आज भी कई लोग पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं में ही निवेश करना पसंद करते हैं। इन योजना में एक तरह ग्राहक का पैसा सुरक्षित होता है, वहीं रिटर्न भी काफी बेहतर होता है। इसके अलावा बैंक डिफॉल्ट करने पर 5 लाख रुपए तक की राशि मिलने की गारंटी भी मिलती है।
पोस्ट ऑफिस की कुछ योजनाओं में आयकर छूट का लाभ भी मिलता है। पोस्ट ऑफिस योजनाओं के ग्राहक आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत 1.5 लाख तक की राशि पर कटौती का लाभ ले सकते हैं।इसके अलावा पोस्ट ऑफिस में लिया जाने वाला सर्विस चार्ज भी अन्य बैंकिंग सर्विस की तुलना में काफी कम होता है। यदि आपने पोस्ट ऑफिस से सेवाएं लेते हैं तो यहां डुप्लीकेट पासबुक जारी करना, खाते के हस्तांतरण आदि का शुल्क संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं
पोस्ट ऑफिस में लिया जाने वाले शुल्क इस प्रकार है –
-डुप्लीकेट पासबुक – 50 रुपये
– खोए या क्षतिग्रस्त प्रमाण पत्र के बदले नई पासबुक जारी करना – प्रति पंजीकरण 10 रुपए का भुगतान
– खाता विवरण जारी करना या जमा की प्राप्ति – हर मामले में 20 रुपए की राशि
– नॉमिनेशन में बदलाव या कैंसिलेशन- 50 रुपए
– अकाउंट ट्रांसफर – 100 रुपए चार्ज
– खाता रखना- 100 रुपए
– बचत बैंक खाते में चेक बुक करने के लिए एक कैलेंडर वर्ष में अधिकतम 10 पन्ने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा, लेकिन इसके बाद प्रति चेक पन्ने पर 2 रुपए का शुल्क देना होता है।
– चेक के अनादर पर शुल्क 100 रुपए देना होता है।
डाकघर में ये है कुल निवेश योजनाएं
– डाकघर बचत खाता
– आवर्ती जमा खाता
– सावधि जमा खाता
– मासिक आय योजना
– वरिष्ठ नागरिक बचत योजना
– लोक भविष्य निधि
– सुकन्या समृद्धि योजना
– राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र
– किसान विकास पत्र
एटीएम कार्ड का सालाना चार्ज
इस साल 1 अक्टूबर से डेबिट कार्ड पर वार्षिक मेंटेनेंस चार्ज 125 रुपए प्लस GST लागू किया गया है। शुल्क 1 अक्टूबर 2021 और 30 सितंबर 2022 की अवधि के लिए लिया गया है। इंडिया पोस्ट अपने डेबिट कार्ड ग्राहकों को भेजे गए SMS अलर्ट के लिए 12 रुपए (जीएसटी सहित) वसूल करता है। यह शुल्क डेबिट कार्ड धारकों को भेजे जाने वाले SMS अलर्ट के लिए वार्षिक शुल्क है।

देश
आसमान छू रहे सब्जियों के दाम: टमाटर के बढ़ते दामों ने बिगाड़ दिया गृहणियों का बजट

उत्तराखंड में टमाटर के दाम 80 रुपये पहुंच गए हैं। बढ़ रहे टमाटर के दामों ने गृहणियों का बजट बिगाड़ दिया है। वहीं मध्यम वर्ग की थाली से टमाटर गायब हो गया है। यहां टमाटर यूपी और दिल्ली की मंडियों से टमाटर आता है। पहले आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से टमाटर मंडियों में पहुंच रहा था। लेकिन भारी बारिश ने टमाटर की फसल को खराब कर दिया है। अब मध्य प्रदेश, राजस्थान और बेंगलुरु से टमाटर की आपूर्ति हो रही है। इसके चलते टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं।
सब्जियों के दाम रुपए (प्रति किलो)
देहरादून- टमाटर 80, प्याज- 50, लौकी- 30 से 40, शिमला मिर्च- 60 से 70, मटर- 120, मीठा करेला और फूलगोभी- 40, भिंडी- 80, बैंगन- 30 से 40, बंद गोभी- 30 रुपये
ऋषिकेश – टमाटर – 80, प्याज – 40, आलू – 30, फूल गोभी – 40, बैंगन – 30, लौकी – 30, भिंडी – 70, बंद गोभी – 30, मटर- 80 से 100 रुपये
नई टिहरी – टमाटर – 80, प्याज – 40, आलू – 30 , शिमला मिर्च – 80 किलो, मटर – 120 , फूलगोभी – 40 , बंद गोभी – 30 किलो, भिंडी – 80 रुपये
चमोली- टमाटर- 80, प्याज-50, लौंकी- 40, शिमला मिर्च-80, पत्ता गोभी-30, फूल गोभी-60, बैंगन-40, भिंडी-60, आलू-30, मीठा करेला- 30 रुपये
श्रीनगर – टमाटर – 80 , आलू – 30, प्याज – 40, फ्रेंचबीन – 80 , सेम – 60, फूल गोभी – 40, बैगन- 40, मीठा करेला – 60, भिंडी -80, शिमला मिर्च- 80, लौकी-60, पत्ता गोभी -40 रुपये
कोटद्वार – टमाटर – 60, लौकी – 40, फूल गोभी – 30, बंद गोभी 30, बैंगन – 30 रुपये
पुरोला – टमाटर – 80 ,करेला- 80, भिंडी- 80, लौकी- 80, गाजर – 60, गोभी – 50, पत्ता गोभी – 30, बीन – 120, मटर – 120, शिमला मिर्च – 120 रुपये
उत्तरकाशी- टमाटर – 80, भिंडी-80, प्याज-50, लौकी- 60, शिमला मिर्च- 60, फूलगोभी- 60, बैंगन-60, खीरा-60, आलू- 25 से 30, बींस-120, पत्ता गोभी-40 रुपये
बडकोट- टमाटर – 80, मटर – 160, शिमला मिर्च – 120, करेला और भिडीं – 80 रुपये
हरिद्वार- टमाटर – 60, प्याज- 40, मूली- 20, गोभी- 30, मटर -120, पालक- 35, करेला- 40, शिमला मिर्च- 60, लौकी -20, पत्ता गोभी -30, आलू -30, बैगन -30 रुपये
क्या कहते हैं सब्जी विक्रेता
छोटी सब्जी मंडी विक्रेता राजू ने बताया कि पहले वे टमाटर पांच से छह सौ रुपये कैरेट खरीदते थे। लेकिन जैसे ही टमाटर के दामों में उछाल आया है, उन्होंने टमाटर बेचना ही छोड़ दिया है।
टमाटर के दाम इन दिनों आसमान छू रहे हैं। जो सब्जी पहले दो सौ रुपये में आती थी आज वही सब्जी चार सौ रुपये में आ रही है। ये टमाटर के बढ़े हुए दाम से हो रहा है। बिना टमाटर के खाने का स्वाद गायब हो जाता है, लेकिन जिस तरह से टमाटर के दाम बढ़ रहे हैं। अब लग रहा है कि थाली से टमाटर को ही गायब करना पड़ेगा।बीते दो महीनों में ही टमाटर के दाम में उछाल आया है। टमाटर के दाम बढ़ने से घर का पूरा बजट बिगड़ गया है।
कुछ समझ नहीं आ रहा है कि बढ़ती हुई महगाईं अब गृहणियों का कितना बजट बिगाड़ती है। पहले सब्जी में दो से तीन टमाटर का इस्तेमाल करती थी, लेकिन जैसे ही टमाटर के दाम बढ़े हैं सब्जी में भी टमाटरों की संख्या कम कर दी है। यदि इसका दाम कम नहीं हुआ तो वो दिन दूर नहीं जब यह थाली से गायब हो जाएगा।

देश
7वां वेतन आयोग: इन ढाई लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 31 प्रतिशत की दर से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता

भारत सरकार ने डाकघर में कार्यरत 2.5 लाख ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस) को 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की घोषणा की है। अब कर्मचारियों को उनके वेतन में हर महीने बढ़ा हुआ डीए मिलेगा। इससे पहले केंद्र सरकार ने केंद्र के लिए काम करने वाले कर्मचारियों के डीए में 14 फीसदी की बढ़ोतरी की थी लेकिन उन्होंने इसे और भी बढ़ा दिया।
केंद्र सरकार ने बढ़ा हुआ डीए तुरंत लागू करने का आदेश दिया है। डाक विभाग के एडीजी तरुण मित्तल के मुताबिक 1 जुलाई 2021 से ग्रामीण डाक सेवक को डीए में 14 फीसदी की बढ़ोतरी का फायदा मिल रहा था लेकिन अब डीए 17 फीसदी बढ़कर 31 फीसदी हो गया है. आपको बता दें कि जीडीएस का वेतन 10 हजार रुपये से शुरू होकर 14500 रुपये प्रति माह तक होता है और यह कर्मचारियों के काम के घंटों पर आधारित होता है।
एजी ऑफिस ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष एचएस तिवारी के अनुसार डाक सेवाओं में जीडीएस मांग की स्थिति है. डाकघरों में इनकी नियुक्ति पोस्टमैन के पद पर होती है। वर्तमान में डाक विभाग में 1.71 लाख कर्मचारी हैं, जबकि जीडीएस की संख्या 2.5 लाख के करीब है। उन्होंने आगे कहा कि “कोविड-19 महामारी के दौरान जीडीएस का महंगाई भत्ता नहीं बढ़ाया गया था लेकिन अब इस फैसले से कई कर्मचारियों को राहत मिली है।”
-
देश - दुनिया7 days agoसर्दियों में सोने से पहले अंजीर और दूध का करें सेवन, होंगे गजब के फायदे
-
देश - दुनिया4 days agoआयकर विभाग में 10वीं पास की हो रही हैं भर्तियां, लास्ट डेट नजदीक
-
देश - दुनिया4 days agoकाफी सस्ता हुआ 44 मेगापिक्सल कैमरे वाला Vivo का धांसू 5G स्मार्टफोन, मिलेगी 33W की फ्लैशचार्जिंग
-
देश - दुनिया4 days agoSI के 800 पदों पर बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन
-
देश - दुनिया6 days agoविस्तार से जानिए तीनों कृषि कानून और इनके विरोध की वजह
-
देश - दुनिया6 days agoजीरो डाउन पेमेंट पर 2 लाख से कम में घर ले जाएं Hyundai i10
-
रायपुर छत्तीसगढ़3 days agoछत्तीसगढ़ में बदल गए Traffic Rules, अब नियम तोड़ने पर देना होगा डबल जुर्माना
-
देश - दुनिया3 days agoयूरोप में फिर कोरोना से कोहराम, WHO ने चेताया-कुछ महीनों में हो सकती हैं 7 लाख मौतें
-
जॉब6 days agoछत्तीसगढ़ व्यापम ने निकाली 12वीं पास के लिए स्टेनोग्राफर की वैकेंसी,युवाओं के लिए अच्छी अवसर
-
मनोरंजन6 days agoइंटरनेशनल फैशन शो के लिए तमिलनाडु के 6 वर्षीय राणा का चयन, 3 साल की उम्र से कर रहे मॉडलिंग,13 से अधिक अवॉर्ड अपने नाम कर चुके




















You must be logged in to post a comment Login