Connect with us

Breaking

गृह मंत्री अमित शाह की तबीयत बिगड़ी, देर रात AIIMS में किए गए भर्ती

Published

on

गृह मंत्री अमित शाह को एक बार फिर एम्स में भर्ती कराया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके बाद बाद शनिवार देर रात उन्हें अस्पताल लाया गया. हालांकि इस बारे में एम्स प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है. एम्स सूत्रों के मुताबिक उन्हें सीएन टॉवर में रखा गया है. डॉक्टर रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी में जुटी है. उनकी हालत स्थिर बताई गई है.

VIDEO

इससे पहले, शाह को 18 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था. गृहमंत्री को कोरोना के बाद देखभाल के लिए (पोस्ट कोविड केयर) एम्स में भर्ती कराया गया था. 12 दिन बाद उनको छुट्टी मिल गई थी. 2 अगस्त को शाह कोरोना संक्रमित हो गए थे. उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी. इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 14 अगस्त को उनकी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी.  कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया था.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Breaking

पहली बार ऑन लाइन मोड पर इस परीक्षा का आयोजन होगा। इच्छुक उम्मीदवारों को केवल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Published

on

By

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए ऑन लाइन आवेदन कल 20 सितंबर से शुरू होंगे। पहली बार ऑन लाइन मोड पर इस परीक्षा का आयोजन होगा। यह परीक्षा 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 के बीच आयोजित होगी। इस संबंध में CBSE की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए।

CBSE द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 के बीच CBT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) मोड में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के 15 वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा की सही तिथि की सूचना अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र पर दी जाएगी। सीटेट परीक्षा पूरे देश में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

विस्तृत सूचना बुलेटिन 20 सितंबर से सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in पर पर उपलब्ध होगा, जिसमें परीक्षा, पाठ्यक्रम, भाषा, पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा शहर और महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण शामिल है। इच्छुक उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे केवल उपरोक्त वेबसाइट से सूचना बुलेटिन डाउनलोड करें और आवेदन करने से पहले इसे ध्यान से पढ़ें।

इच्छुक उम्मीदवारों को केवल सीटेट वेबसाइट यानी https://ctet.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन-प्रक्रिया 20 सितंबर 2021 (सोमवार) से शुरू होगी और ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2021 (मंगलवार) 23:59 बजे तक है। शुल्क का भुगतान 20 अक्टूबर 2021 (बुधवार) तक 15:30 बजे से पहले किया जा सकता है।

परीक्षा शुल्क
सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए एक हजार रुपए परीक्षा शुल्क रहेगा। दोनों पेपर के लिए 1200 रुपए परीक्षा शुल्क रहेगा। एससी, एसटी व विकलांग अभ्यर्थियों के लिए एक पेपर के लिए 500 रुपए और दोनों पेपर के लिए 600 रुपए शुल्क तय किया गया है।

Continue Reading

Breaking

छत्तीसगढ़ पुलिस में निकली भर्ती , 1 से 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन.

Published

on

By

छत्तीसगढ़ सरकार पुलिस विभाग के 975 पदों पर भर्ती करने जा रही है। गृह विभाग के आदेश के मुताबिक, सूबेदार, उपनिरीक्षक और प्लाटून कमांडर के 975 पदों पर भर्ती होगी। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदकों को ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। आवेदन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगी।

2018 के अभ्यर्थियों के लिए ये होगा नियम
इस भर्ती प्रक्रिया में ऐसे आवेदक जिन्होंने 2018 में आवेदन किया था, उन्हें पुराने रजिस्ट्रेशन नंबर का उल्लेख करते हुए आवेदन करना होगा। ऐसे अभ्यर्थियों से दोबारा शुल्क नहीं लिया जाएगा। ऐसे पुराने आवेदक जो फिर से आवेदन नहीं करेंगे, उन्हें आखिरी डेट के बाद फीस वापस कर दी जाएगी। अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट https://cgpolice.gov.in पर विस्तृत विज्ञापन देख सकते हैं।

ये है भर्ती के लिए नियम
राज्य शासन की वनटाईम विशेष छूट के चलते 1 जनवरी 2021 तक जिन सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी की आयु 34 वर्ष होगी। वे परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिये 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट होगी। उनके लिए नियम के मुताबिक 1 जनवरी 2021 की स्थिति में अधिकतम आयु 39 वर्ष होगी, वे परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए पात्र होंगे।

ये रहेगी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक बल (अराजपत्रित) सेवा भर्ती नियम, 2021 के मुताबिक, प्रारंभिक लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। मुख्य लिखित परीक्षा में हिन्दी और अंग्रेजी भाषा की दक्षता, सामान्य ज्ञान, सामान्य अध्ययन और एप्टिट्यूट टेस्ट होगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा भी नए भर्ती नियम के अनुसार आयोजित की जाएगी। इसके तहत लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, 100 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़ के इवेंट होंगे। अभ्यर्थी के राष्ट्रीय/ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद में सर्टिफिकेट मेडल होने पर नियमानुसार उन्हें बोनस के रूप में 10 अंक भी मिलेंगे।

Continue Reading

Breaking

दुर्गा उत्सव में इस बार भी रंग रहेगा फीका, गरबा जैसे आयोजनों को अनुमति नहीं !

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गणेशोत्सव को लेकर सख्त गाइड लाइन जारी किया गया है, जिसका असर साफ देखा जा सकता है। गणेश पंडालों में गिनती के लोग ही नजर आ रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा आने वाले दुर्गा उत्सव में भी नजर आएगा, इससे इंकार नहीं किया जा सकता।

कोरोना की तीसरी लहर कभी भी दस्तक दे सकती है। बीते दो लहरों में कोरोना ने पूरे देश में जैसा तांडव मचाया था, उसका अनुभव हर किसी ने लिया है, जिसकी वजह से इस बार शासन—प्रशासन हर कदम को फूंक—फूंककर रख रहा है।

सूत्रों की मानें तो दुर्गोत्सव के दौरान राजधानी के विभिन्न जगहों पर गरबा के आयोजन के लिए अभी से आवेदन आने लगे हैं, जिन्हें प्रशासन ने फिलहाल रोककर रखा है। कई इवेंट कंपनियां लगातार प्रशासन से मांग कर रही हैं, कि सीमित आदेश में ही सही, लेकिन अनुमति प्रदान की जाए, पर भविष्य की आशंकाओं को देखते हुए प्रशासन किसी तरह की छूट देने के पक्ष में नहीं है।

संभावना जो व्यक्त की जा रही है, उसके मुताबिक राजधानी में दुर्गोत्सव के दौरान गरबा जैसे आयोजनों को अनुमति नहीं मिलेगी। वहीं जिस तरह से गणेशोत्सव में सख्ती बरती गई है, ठीक वैसा ही माहौल दुर्गा पक्ष में भी हो सकता है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़3 mins ago

राजधानी रायपुर : पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों को मौत के घाट उतारने के बाद पत्‍नी की हत्‍या,और कर ली खुदकुशी

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों को मौत...

छत्तीसगढ़2 hours ago

CM भूपेश बघेल का बड़ा फैसला, स्कूलों में बच्चों को गाना होगा ‘रघुपति राघव राजा राम..’

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने स्कूलों को लेकर बड़ा निर्णय लिया है. अब छत्तीसगढ़ के स्कूलों में प्रार्थना के...

छत्तीसगढ़20 hours ago

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के जीवंत माडल का, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निरीक्षण किया

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में चल रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव-2021 में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी...

छत्तीसगढ़20 hours ago

रायपुर :बंजारी नगर को अस्थायी बस्ती से स्थायी करने को सर्वे, आयुक्त से प्रस्ताव बनाने की मांग

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की 50 साल पुरानी बंजारी नगर बस्ती का शनिवार को डीडीनगर पार्षद मधु चंद्रवंशी और ईश्वरी...

छत्तीसगढ़20 hours ago

छत्तीसगढ़ : राज्योत्सव के मौके पर छत्तीसगढ़ के 21 लाख किसानों की दोगुनी होगी दिवाली की खुशी

राज्योत्सव के मौके पर एक नवंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य के किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की...

#Exclusive खबरे

Calendar

November 2021
S M T W T F S
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया6 days ago

    चीन में लगा लॉकडाउन, 11 राज्यों में बढ़ा कोरोना का कहर

  • देश - दुनिया6 days ago

    सोने के दाम में आई जोरदार गिरावट, फटाफट चेक करें

  • देश - दुनिया4 days ago

    50 रुपए में करवा लीजिए टंकी फुल, यहां माचिस से भी सस्ता है एक लीटर पेट्रोल

  • देश - दुनिया6 days ago

    नवंबर 2021 में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक,देखें छुट्टियों की पूरी लिस्‍ट

  • देश - दुनिया7 days ago

    करोड़पति की बीवी 13 साल छोटे रिक्शावाले पर फिदा, घर से 47 लाख रुपये लेकर हुई फरार

  • देश - दुनिया6 days ago

    पीएम किसान के बदल गए नियम, तुरंत करें यह काम वरना नहीं आएगा खाते में पैसा

  • देश - दुनिया3 days ago

    असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर निकली 1200 से अधिक पदों पर भर्ती

  • देश - दुनिया4 days ago

    हत्यारे ने वकील के हर सवाल का जवाब म्याऊं-म्याऊं में दिया, गुस्साए जज ने कोर्ट से निकाला

  • देश - दुनिया5 days ago

    शाहरुख खान ने आर्यन खान को जेल से निकालने के लिए ली इस शख्स से मदद

  • देश - दुनिया5 days ago

    पति को ढूंढ रही थी 5 राज्यों की पुलिस, पत्नी ने जीता पंचायत का चुनाव