देश - दुनिया
अनीता आनंद , कनाडा के इतिहास में दूसरी रक्षा मंत्री महिला बनी

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल करते हुये भारतीय मूल की अनीता आनंद को देश की नई रक्षा मंत्री बनाया है।सुश्री आनंद ने लंबे समय से कनाडा के रक्षा मंत्री रहे हरजीत सज्जन की जगह ली है। श्री ट्रूडो ने इसके साथ-साथ मंत्रिमंडल और कई बड़े बदलाव किये हैं।
अनीता आनंद कनाडा के इतिहास में रक्षा मंत्री बनने वाली दूसरी महिला है। इससे पहले कनाडा की ।वे प्रधानमंत्री किम कैम्पबेल भी 1990 के दशक में रक्षा मंत्री रह चुकी हैं। जिन्होंने 1993 में 4 जनवरी से 25 जून तक छह महीने के लिए पोर्टफोलियो संभाला था।भारतीय मूल की कनाडाई नेता अनीता आनंद को कनाडा का नया रक्षा मंत्री बनाया गया है. प्रधानमंत्री (जस्टिन ट्रुडो) के हाल ही में हुए कैबिनेट बदलाव में आनंद को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है.।
अनीता आनंद ने कनाडा की दूसरी महिला रक्षा मंत्री बनकर इतिहास रच दिया है.कनाडा की विविधता, समावेशन और युवा मंत्रालय संभालने वाली मौजूदा भारतीय-कनाडाई महिला मंत्री बर्दिश चागर को हटा दिया गया है. नए मंत्रिमंडल में छह महिला मंत्रियों में दो भारतीय-कनाडाई महिलाएं शामिल हैं.।
ट्रूडो ने कनाडाई सेना में यौन दुराचार के आरोपों को दूर करने में विफल रहने के लिए हरजीत सज्जन को डाउनग्रेड कर दिया और अनीता आनंद और कमल खेड़ा को महामारी के दौरान उनके काम के लिए सम्मानित किया.अनीता का जन्म 1967 में नोवा स्कोटिया में भारतीय मूल के माता-पिता के घर हुआ था,
जो दोनों चिकित्सा पेशेवर थे. उनकी मां सरोज डी. राम पंजाब से और पिता एस. वी. आनंद तमिलनाडु से संबंध रखते हैं. अनीता टोरंटो यूनिवर्सिटी में कानून की प्रोफेसर भी रह चुकी हैं. उन्हें 2019 में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की ओर से सार्वजनिक सेवा और खरीद मंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी.।
अनीता ने व्यापक शोध के साथ एयर इंडिया जांच आयोग की सहायता की. आयोग ने 23 जून 1985 को एयर इंडिया कनिष्क उड़ान 182 की बमबारी की जांच की थी, जिसमें सभी 329 लोग मारे गए थे. मॉन्ट्रियल-दिल्ली की उड़ान में जो बम फटा था, उसे एक साल पहले 1984 में स्वर्ण मंदिर में सैन्य कार्रवाई का बदला लेने के लिए वैंकूवर स्थित खालिस्तानियों द्वारा लगाया गया था.


देश - दुनिया
दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान- 1 नवंबर से खुलेंगे सभी कक्षाओं के लिए स्कूल

दिल्ली सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते लिए 1 नवंबर से राजधानी के निजी और सरकारी स्कूल सभी कक्षाओं के लिए कुछ शर्तों के साथ खोलने का निर्णय लिया गया है. वहीं, दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस दौरान कोई भी स्कूल बच्चों को क्लास में आने के लिए बाध्य नहीं कर सकता है. स्कूल सुनिश्चित करेंगे कि पढ़ाई ऑफलाइन और ऑनलाइन चले.
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि 1 नवंबर से दिल्ली में सभी स्कूलों को खोलने की अनुमति दी जाएगी. विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि किसी भी माता-पिता को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा. सभी स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कक्षाओं में अधिकतम 50% क्षमता की मौजूदगी हो.
सिसोदिया ने बताया कि DDMA बैठक में स्कूल खोलने पर निर्णय लिया गया. साथ ही छठ पूजा के आयोजन को भी अनुमति मिल गई है . यह भी कहा गया कि स्कूल स्टाफ का 100% वैक्सीन होना जरूरी होगा. जानकारी मुताबिक, 98% स्टाफ को कम से कम 1 डोज लग चुकी है.
सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में इस बार छठ पूजा होगी. इसको लेकर काफी लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं. दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया कि दिल्ली में छठ पूजा होगी, लेकिन इसके लिए नियम सख्त होंगे. कुछ निर्धारित जगहों पर ही इसका आयोजन होगा.
बता दें कि डीडीएमए ने दिल्ली में 1 सितंबर से कक्षा 9 से 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को कक्षाएं शुरू करने की इजाजत दे दी थी. जबकि नर्सरी से कक्षा 8 तक के लिए स्कूलों को लेकर कोई फैसला नहीं किया था. हालांकि छात्रों के लिए कक्षा में भाग लेने के लिए माता-पिता की सहमति जरूरी है. वहीं, ऑनलाइन क्लास भी जारी रखी गई हैं.

देश - दुनिया
13 साल की बेटी ने अपने ही पिता को सलाखों के पीछे पहुंचाया,युवक की हत्या कर शव को जंगल में किया था दफन

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां 13 साल की बेटी ने अपने ही पिता को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। जी हां, मामला जिले के सिंगोड़ी का है। घाट पिपरिया घटोरी गांव की एक 13 साल की लड़की पिता की बर्बरता को सहन नहीं कर पाई और सीधे पुलिस चौकी में जाकर पिता की करतूत की पूरी कहानी बयां कर दी। पुलिस ने लड़की के पिता को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ कर रही है। दरअसल, लड़की के पिता ने एक युवक की बरछी मारकर हत्या कर दी थी और शव को जंगल में दफना दिया था।
पिता के इस बर्बरता को बेटी ने देख लिया था और उसने पुलिस को बता दी। पुलिस ने लड़की के पिता को हिरासत में ले लिया। लड़की के पिता का नाम कन्हैया बारसिया है। पुलिस ने जब उससे पूछताछ शुरू की तो वह सबकुछ बताने से कतरा रहा था। बाद में जब लड़की ने अपने कातिल पिता के सामने ही पुलिस को पूरी कहानी बयां कर दी तो कन्हैया अवाग रह गया। उसने हत्या की वारदात को स्वीकार किया। पुलिस आरोपी को शव के दफनाए जगह पर ले गई। वहां से शव बाहर निकाला और पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
ये है पूरा मामला
एसडीओपी संतोष डेहरिया के मुताबिक, कन्हैया ने जिस शख्स की हत्या की, उसका नाम अजेश वर्मा (28) है। वह पेशे से मजदूर है। वह अमरवाड़ा के छुई गांव का रहने वाला था। उसकी आरोपी कन्हैया बारसिया से कोई जान पहचान नहीं थी। सोमवार देर शाम अजेश वर्मा अपनी बाइक में घर की तरफ वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में उसे कन्हैया मिल गया था। कन्हैया ने अजेश से लिफ्ट ली थी। इसके बाद दोनों ने पिंडरई में साथ बैठकर शराब पी। बाद में मृतक कन्हैया से कहने लगा कि उसे भूख लगी है। इसके बाद कन्हैया उसे अपने घर घाट पिपरिया लेकर आ गया। यहां दोनों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद कन्हैया ने उसे जंगल की तरफ ले गए। वहां बरछी मारकर उसकी हत्या कर दी। बाद में उसके शव को घर से थोड़ी दूर ले जाकर जंगल में दफना दिया। यह सब कुछ बेटी ने देख लिया था।
पिता लड़की के साथ अक्सर मारपीट करता था
बता दें कि लड़की कक्षा पांचवीं में पढ़ती है। उसकी मां की पहले मौत हो चुकी है। पिता लड़की के साथ अक्सर मारपीट करता था। इससे वह काफी त्रस्त थी। हत्या के बाद उसने बेटी से कहा था कि अगर तुमने घटना के विषय में किसी को बताया तो तुम्हारी पिटाई करूंगा। उसने गांव के एक व्यक्ति को यह बात बताई। उसने पुलिस के पास एक बच्चे के साथ लड़की को भेज दिया।

देश - दुनिया
प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल, आगरा और कानपुर जोन के आईजी बदले

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए आगरा और कानपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षकों (आईजी) को बदलने का आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार, आगरा में नचिकेत झा को आईजी पद पर तैनात किया गया है। इन्हें केंद्र से वापस बुलाया गया है। कानपुर में प्रशांत कुमार को आईजी के पद पर भेजा गया है।
आगरा जोन के आईजी नवीन अरोड़ा को बजट, पीएचक्यू में आईजी नियुक्त किया गया है। कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल को तकनीकी सेवा में भेज दिया गया है।
इस बीच गौतमबुद्धनगर में 49वीं वाहिनी पीएसी की सेनानायक कल्पना सक्सेना को गाजियाबाद 47वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक के तौर पर भेजा गया है। भारती सिंह को गाजियाबाद से गौतमबुद्धनगर भेजा गया है।

-
देश - दुनिया6 days agoJio को टक्कर देने के लिए BSNL ने चली शातिर चाल! सस्ते किए अपने ‘महंगे’ प्लान
-
6 days agoएसबीआई में पीओ की 2000 से अधिक वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक
-
देश - दुनिया6 days agoआधार कार्ड में फोटो अच्छी नहीं लग रही है, ऐसे करें अपडेट, जानिए पूरा प्रोसेस
-
6 days agoगर्लफ्रेंड से मिलने आया प्रेमी, बाद में खर्चे की भरपाई के लिए लग्जरी कार में चुरा ले गया बकरियां
-
देश - दुनिया6 days ago11 लोगों ने एक साथ किस वजह से की थी आत्महत्या? 3 साल बाद सामने आया ‘आखिरी सच’
-
छत्तीसगढ़5 days agoदिल्ली से बड़ी खबर, भूपेश बघेल बने रहेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री
-
देश - दुनिया4 days agoबैंक पीओ के 4135 पदों पर भर्ती शुरू, जानें सभी जरुरी बातें
-
देश - दुनिया4 days ago
ब्रेन डेड था मरीज, सुअर की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट
-
छत्तीसगढ़5 days agoछत्तीसगढ़ में बढ़ने लगे कोरोना के मरीज, बीते 24 घंटे में मिले 34 नए केस
-
देश - दुनिया5 days agoड्रग्स को लेकर आर्यन खान और अनन्या पांडे के बीच क्या हुई थी बात? व्हाट्सऐप चैट से हुआ खुलासा




























You must be logged in to post a comment Login