प्रदेश
मेरठ में : डेंगू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा,अस्पतालों में बेडों के लिए मारामारी मचने की नौबत

मेरठ में डेंगू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां तक कि अस्पतालों में बेडों के लिए मारामारी मचने की नौबत आ गई है। वहीं जीका वायरस के खौफ ने चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग ने जीका वायरस के मरीजों की जांच के लिए रैपिड रेस्पांस टीम गठित करने का फैसला किया है।
मेरठ में डेंगू का हमला लगातार जारी है। बेड के लिए अस्पतालों में कोरोना जैसे हालात होते जा रहे हैं। मंगलवार को 37 नए मरीज मिले, यह जिले में एक दिन में मिले डेंगू के मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है।
अब मरीजों की संख्या 1152 पहुंच गई है। इनमें 875 ठीक हो चुके हैं। 277 सक्रिय केस हैं, जिनमें से 94 अस्पतालों में भर्ती हैं और 183 घर पर इलाज करा रहे हैं। नए मरीज दौराला, खरखौदा, माछरा, मवाना, परीक्षितगढ़, रजपुरा, रोहटा, जयभीमनगर, कंकरखेड़ा, कसेरू बक्सर, कुंडा, मकबरा डिग्गी, मलियाना, पल्हेड़ा, साबुन गोदाम, तारापुरी और जाहिदपुर के रहने वाले हैं।
मेडिकल कॉलेज 22 जिला अस्पताल 15 आनंद अस्पताल 80 न्यूटिमा अस्पताल 63 लोकप्रिय अस्पताल 1जसवंतरासुपर स्पेशियलिटी 35 एनसीआर मेडिकल कॉलेज 28 एसडीएस ग्लोबल अस्पताल 24


प्रदेश
राजस्थान में घर पर मां तीन बच्चों के साथ रहती,मां 2 घंटे के लिए घर से बाहर गई,लौटी तो तीनों मासूम बच्चों ,के शव पानी के टैंक में तैरते मिले

राजस्थान के भीलवाड़ा से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है जहां पिता परिवार को पालने के लिए गुजरात मजदूरी के लिए गए थे और राजस्थान में घर पर मां तीन बच्चों के साथ रहती थी. मां 2 घंटे के लिए घर से बाहर किसी काम से गई और लौटी तो तीनों मासूम बच्चों के शव घर के बाहर बने पानी के शव घर के बाहर बने पानी के टैंक में तैरते मिले
राजस्थान से एक शॉक्ड कर देने वाली खबर आई जहां घर के बाहर पानी के बने टैंक में एक ही घर के तीन मासूम डूब गए. इस हादसे से दिवाली से पहले ही एक घर में मातम पसर गया.
भीलवाड़ा जिले में बदनोर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर बने पानी के टैंक में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों दर्दनाक मौत हो गई. इसमें दो भाई और एक बहन शामिल हैं. लक्ष्मीपुरा कोटडा गांव में हुए दर्दनाक हादसे से गांव में मातम पसरा है.
10 फीट गहरे पानी के टैंक में डूबे बच्चे
बदनोर थाना प्रभारी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि लक्ष्मीपुरा कोटड़ा गांव के महेंद्र सिंह रावत के घर के बाहर पानी का टैंक बना हुआ था. महेंद्र सिंह मजदूरी के लिए गुजरात गया हुआ है और उसकी पत्नी काम से बाहर गई थी, तभी यह हादसा हुआ.इस हादसे में महेंद्र सिंह रावत की 6 साल की बेटी सीमा, 4 साल के बेटे नरेंद्र और 2 साल के बेटे पंकज की मौत हो गई. खेल-खेल में यह तीनों भाई-बहन घर केबाहर बने 10 फीट गहरे पानी के टैंक में डूब गए.
थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों मासूम बच्चों के शव पानी के टैंक से बाहर निकला कर आसींद राजकीय चिकित्सालय की मॉर्चुरी में रखवाकर आ गए हैं. इन बच्चों मां हादसे से 2 घंटे पूर्व काम से बाहर गई थी और जब घर लौटी तो यह दर्दनाक हादसा देखने को मिला.

प्रदेश
मिट्टी का टीला धंसने से कानपुर में बड़ा हादसा,सास-बहू की मौत, 7 सात लोगों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया

कानपुर में बड़ा हादसा, मिट्टी का टीला धंसने से सास-बहू की मौत, 7 अस्पताल में भर्तीदीपावली का त्योहार आने पर गांव में लोग घरों की लिपाई-पुताई के लिए खेतों पर बने टीले से मिट्टी खुदाई करते हैं। चिकनी मिट्टी घर लाने के बाद कच्चे मकान की पुताई का काम करते हैं। मऊनखत गांव में भी कुछ ग्रामीण महिलाएं बुधवार की सुबह मिट्टी लाने के लिए खेतों की ओर गई थीं।
कानपुर में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। यहां सजेती थाना क्षेत्र के मऊनखत गांव में मिट्टी का टीला ढहने से 9 लोग दब गए। इस दौरान सास और बहू की मौत हो गई है। जबकि सात लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू कराया। घटना के बाद से गांव में अफरा तफरी का माहौल है और भीड़ लगी हुई है।
कुशीनगर के हाटा कोतवाली के गांव पड़री टोला मैनपुरवा में बुधवार रात 3 बजे एक युवक ने घर में अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद भागने की बजाय वह अपनी पत्नी के शव के पास बैठा रहा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि युवक नशे का आदी है।

प्रदेश
कोरोना अपडेट: सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश – त्योहारों के बीच शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए हो जाएं सतर्क

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-09 को प्रदेश में कोरोना वायरस को बढ़ने से रोकने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं. कोविड-19 से बचाव के लिए ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण की नीति के सही क्रियान्वयन से प्रदेश में महामारी अभी तक पूरी तरह नियंत्रित है.
आशंकाएं जताई जा रही हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय टीम-09 को प्रदेश में कोरोना वायरस को बढ़ने से रोकने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं. कोविड-19 से बचाव के लिए ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण की नीति के सही क्रियान्वयन से प्रदेश में महामारी पूरी तरह नियंत्रित है. प्रदेश के 39 जिलों में आज एक भी संक्रमित नहीं हैं, जबकि 18 जिलों में 01-01 मरीज ही शेष हैं. बीते 24 घंटों में हुई 01 लाख 73 हजार 396 सैम्पल की जांच में 67 जिलों में एक भी नया मरीज नहीं पाया गया.
केवल 08 जनपदों में कुल 13 संक्रमितों की पुष्टि हुई है. इसी अवधि में 07 संक्रमित कोरोना से मुक्त भी हुए हैं. आज प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 100 है, जबकि 16 लाख 87 हजार 115 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं. कोविड पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए सावधानी और सतर्कता जरूरी है. त्योहारों के बीच इसका विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए. लोगों को इस संबंध में लगातार जागरूक करते रहें. योगी ने त्योहारों के बीच कोरोना संक्रमण को रोकने और अन्य विषयों पर निम्न जरूरी निर्देश दिए
- कोविड टीके की दोनों खुराक पाने वालों की संख्या सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में है. प्रदेश में 03 करोड़ 08 लाख से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड का सुरक्षा कवर प्रदान कर दिया गया है. प्रदेश में अब तक 12 करोड़ 77 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं.
- 09 करोड़ 69 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है. यह संख्या टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी की लगभग 66 फीसदी है. दूसरे डोज के लिए पात्र लोगों को समय से टीकाकवर दिया जाए. वैक्सीन की उपलब्धता बनाए रखने के लिए भारत सरकार से सतत संवाद-संपर्क बनाए रखें.
- डेंगू, डायरिया आदि वायरल बीमारियों के दृष्टिगत साफ-सफाई, फॉगिंग, सैनीटाइजेशन पर विशेष ध्यान दिया जाए. पीने का पानी गर्म करके छानने के बाद पीने के लिए लोगों को जागरूक करें.
- बाढ़/अतिवृष्टि से प्रभावित सभी किसान भाइयों को तत्काल फसल क्षतिपूर्ति की जाए. अब तक 05 लाख किसानों को क्षतिपूर्ति के लिए चिन्हित किया गया है. हर एक किसान, जिसकी फसल बाढ़/अतिवृष्टि से खराब हुई हो, उनकी क्षतिपूर्ति जरूर की जाए. यह कार्य पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ किया जाए.
- प्रदेश में धान खरीद की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है. यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी धान क्रय केंद्रों पर व्यवस्था सुचारु बनी रहे. जिलाधिकारी स्वयं क्रय केंद्रों का निरीक्षण करें. जिलों में नोडल अधिकारी एक्टिव रहें. किसानों को भुगतान में देरी न हो.
- कतिपय जनपदों से कलाबाजारियों/जमाखोरों द्वारा डीएपी खाद के कृत्रिम अभाव बनाने की शिकायत मिली है. कृषि उत्पादन आयुक्त स्तर से इनका संज्ञान लेते हुए व्यवस्था सुचारू बनाई जाए. संबंधित जिलाधिकारी ऐसे हर मामलों का त्वरित निस्तारण कराएं. जमाखोरों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए. किसी भी दशा में किसानों को परेशानी न हो.
- राज्य सरकार कर्मचारियों के हित संरक्षण के लिए संकल्पित है. इस दिशा में अनेक प्रयास किए गए हैं. कर्मचारियों की समस्या का समाधान के लिए उच्चस्तरीय समितियां गठित की गई हैं. यथाशीघ्र संवाद कर उनकी मांगों पर निर्णय लिया जाए. सभी विभागीय अधिकारी भी अपने अधीनस्थ कार्मिकों से सतत संवाद करते रहें.

-
देश - दुनिया6 days agoJio को टक्कर देने के लिए BSNL ने चली शातिर चाल! सस्ते किए अपने ‘महंगे’ प्लान
-
6 days agoएसबीआई में पीओ की 2000 से अधिक वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक
-
देश - दुनिया6 days agoआधार कार्ड में फोटो अच्छी नहीं लग रही है, ऐसे करें अपडेट, जानिए पूरा प्रोसेस
-
6 days agoगर्लफ्रेंड से मिलने आया प्रेमी, बाद में खर्चे की भरपाई के लिए लग्जरी कार में चुरा ले गया बकरियां
-
देश - दुनिया6 days ago11 लोगों ने एक साथ किस वजह से की थी आत्महत्या? 3 साल बाद सामने आया ‘आखिरी सच’
-
छत्तीसगढ़5 days agoदिल्ली से बड़ी खबर, भूपेश बघेल बने रहेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री
-
देश - दुनिया4 days ago
ब्रेन डेड था मरीज, सुअर की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट
-
छत्तीसगढ़5 days agoछत्तीसगढ़ में बढ़ने लगे कोरोना के मरीज, बीते 24 घंटे में मिले 34 नए केस
-
देश - दुनिया4 days agoबैंक पीओ के 4135 पदों पर भर्ती शुरू, जानें सभी जरुरी बातें
-
देश - दुनिया5 days agoड्रग्स को लेकर आर्यन खान और अनन्या पांडे के बीच क्या हुई थी बात? व्हाट्सऐप चैट से हुआ खुलासा
















You must be logged in to post a comment Login