Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ मेंअब आयेगी ठंडी हवा !दक्षिण भारत के शेष राज्यों से दक्षिण-पश्चिम मानसून लौट गया

Published

on

दक्षिण भारत के शेष राज्यों से भी दक्षिण-पश्चिम मानसून-2021 सोमवार को लौट गया। दक्षिण भारत में मानसूनी गतिविधियों से छत्तीसगढ़ में भी नमी वाली हवा आती है, इसलिए रात का तापमान नहीं बढ़ता।

दक्षिण से मानसून लौटने के बाद अब प्रदेश में उत्तर से लगातार ठंडी हवा आने का रास्ता भी साफ हो गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अब छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिन तक मौसम शुष्क रहेगा और उत्तर से आने वाली ठंडी हवा के कारण रात के तापमान में लगातार कमी आने लगेगी, अर्थात ठंड का मौसम जल्दी शुरू हो जाएगा।

मौसम विज्ञान विभाग दिल्ली ने देश से मानसून के पूरी तरह से लौटने की घोषणा सोमवार को कर दी है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

छत्तीसगढ़

रायपुर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध डॉ. भीमराव आम्बेडकर अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने , बिस्तर पर पड़ी बुजुर्ग महिला की हड्‌डी बिना ऑपरेशन के ही जोड़ दी

Published

on

By

रायपुर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध डॉ. भीमराव आम्बेडकर अस्पताल के डॉक्टरों ने एक कमाल का इलाज किया है। डॉक्टरों की टीम ने रीढ़ टूटने से पूरी तरह बिस्तर पर पड़ी बुजुर्ग महिला की हड्‌डी बिना ऑपरेशन के ही जोड़ दी है। अब उस महिला को दर्द से आराम मिल गया है। वह खुद से बैठ भी पा रही है। मेडिकल की भाषा में इस प्रक्रिया को वर्टिबोप्लास्टी कहा जाता है। दावा किया जा रहा है, छत्तीसगढ़ में संभवत: पहली बार इस प्रक्रिया से इलाज किया गया है।

अस्पताल के इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विवेक पात्रे ने बताया, इमेज गाइडेड वर्टिब्रोप्लास्टी प्रक्रिया में फ्लोरोस्कोपी की सहायता से रीढ़ के फ्रैक्चर वाले स्थान पर खोखली सुई के माध्यम से एक विशेष बोन सीमेंट को इंजेक्ट किया जाता है। सुई से डाला गया सीमेंट उस स्थान पर जमकर सख्त हो जाता है। इससे टूटी हुई हड्डी को सहारा मिल जाता है। मरीज की बहू सविता पाल ने बताया, उनकी 70 वर्षीय सास शकीला तीन महीने पहले फिसलकर फर्श पर ही गिर गईं थीं।

इसकी वजह से उनकी रीढ़ की हड्‌डी टूट गई। कई जगह इलाज कराने के बाद भी उन्हें दर्द से आराम नहीं मिला। उस दिन के बाद से वे बिस्तर से उठ तक नहीं पा रही थीं। अब जाकर उन्हें अम्बेडकर अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने सीटी स्कैन और एमआरआई जांच से रीढ़ की हड्डी टूटने की जानकारी दी। रेडियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने उम्र की अधिकता और बीमारी की गंभीरता को देखते हुए वर्टिब्रोप्लास्टी करने का निर्णय लिया।

सविता ने बताया, उपचार के बाद उनकी सास ने खुद से बैठना शुरू कर दिया है। उनकी हालत में 80 से 90% तक सुधार है। प्रदेश का पहली वर्टिब्रोप्लास्टी करने वाली टीम में डॉ. विवेक पात्रे के साथ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. नीलेश गुप्ता, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. अशोक सिदार, डॉ. आकांक्षा, डॉ. सूरज, डॉ. सोनल, डॉ. प्रियंका, नर्स अर्पणा, दुर्गेश, गीतांजलि, टेक्नीकल सहयोगी अब्दुल, नरोत्तम और देवेश शामिल थे।

                                                        ऐसे पूरी हुई इलाज की प्रक्रिया

वर्टिब्रोप्लास्टी में सबसे पहले इमेज गाइडेड फ्लोरोस्कोपी की सहायता से एक सूई को त्वचा के माध्यम से फ्रैक्चर हुए वर्टिब्रा में इंजेक्ट किया गया। इसके बाद बोन सीमेंट के मिश्रण को इंजेक्शन के जरिए इंजेक्ट किया गया। फ्रैक्चर हुए वर्टिब्रल के भीतर पहुंचते ही सीमेंट सख्त हो गया। पांच मिनट के अंदर ही सुई को हटा लिया गया। ऐसा करने से पहले केवल सूई देने वाले स्थान को सून्न किया गया। यानी लोकल एनेस्थिसिया दिया गया था। इस प्रक्रिया में मरीज को कोई चीरा नहीं लगाया गया।

                                          बड़े शहरों में लाखो का इलाज, यहां नि:शुल्क हो गया

डॉक्टरों का कहना है, वर्टिबोप्लास्टी जैसे उपचार के उन्नत तरीकों के लिए मरीज दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे शहरों का रुख करते हैं। वहां पर इस इलाज पर 2 से 3 लाख का खर्च आता है। यहां इस मरीज की वर्टिब्रोप्लास्टी डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना से नि:शुल्क हुई है।

                                                  किन बीमारियों में कारगर है यह तरीका

डॉ. विवेक पात्रे ने बताया, वर्टिब्रोप्लास्टी एक डे केयर प्रोसीजर है। इसके लिए मरीज को लंबे समय तक अस्पताल में रहने की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें मिनिमम इनवेसिव प्रक्रिया के जरिये स्पाइनल फ्रैक्चर को ठीक किया जाता है। इससे दर्द कम होता है। आस्टियोपोरेसिस के कारण हड्डियों के घनत्व, द्रव्यमान एवं क्षमता में आई कमी में भी यह उपयोगी है। टूटी हुई रीढ़ की हड्डियों को सहारा देने के लिए प्रक्रिया में बोन सीमेंट का उपयोग किया जाता है। वर्टिब्रोप्लास्टी के बाद व्यक्ति की गतिशीलता बढ़ती है। साथ ही दर्द की दवाओं का उपयोग कम हो जाता है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस ने एक वेब पोर्टल संचालक और पोर्टल के संपादक को किया,गिरफ्तार

Published

on

By

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक वेब पोर्टल संचालक और उस पोर्टल के संपादक को गिरफ्तार किया है। मामला पोर्टल में कांग्रेस विधायकों के स्टिंग ऑपरेशन की खबर प्रकाशित करने से जुड़ा हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

संचालक और संपादक पर भ्रामक खबरें प्रसारित करने और खबरों की धौंस दिखाकर अवैध वसूली करने का भी आरोप है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।इस मामले में पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई की है।

एक दिन पहले रविवार देर रात अचानक सिविल लाइन थाने पहुंचकर विधायक बृहस्पति सिंह, विधायक कुलदीप जुनेजा समेत कुछ कांग्रेस नेताओं ने दोनों के खिलाफ शिकायत की थी।

संचालक का नाम मधुकर दुबे जबकि संपादक अवनीश है। मधुकर दुबे जीरो पार्टी नाम का एक न्यूज़ पोर्टल चला रहे थे। विधायकों के खिलाफ एक खबर को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया था।

विधायक बृहस्पति सिंह और कुलदीप जुनेजा ने दावा किया कि भ्रामक तथ्यहीन जानकारी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार अफवाह की तरह फैला रहे हैं और अवैध वसूली की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

सिविल लाइन थाने के प्रभारी सत्य प्रकाश तिवारी ने कहा कि इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मामला कथित स्टिंग ऑपरेशन से जुड़ा है। गिरफ्तार हुए मधुकर दुबे ने जीरो पार्टी नाम के अपने न्यूज़ पोर्टल में किसी स्टिंग ऑपरेशन की खबर प्रकाशित की थी, जिसमें विधायक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ बात कर रहे थे।

इसे ही तथ्यहीन बताते हुए भूपेश बघेल खेमे के चर्चित विधायक बृहस्पति सिंह ने इस मामले में शिकायत की और अब पुलिस ने भी एक्शन ले लिया। फिलहाल, दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में खरीफ की कटाई शुरू , धान खरीदी दीपावली बाद होगी

Published

on

By

छत्तीसगढ़ में खरीफ की कटाई शुरू हो चुकी है। मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक में धान खरीदी की तारीख तय नहीं हो पाई। इसे दिवाली बाद प्रस्तावित बैठक में तय किया जाएगा। इस बीच उप समिति ने इस साल 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य तय कर लिया है। खरीदी में इस बार भी बारदाने का संकट है। ऐसे में शुरू से ही किसानों और मिलरों से बारदाने लेकर खरीदी की जाएगी।

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडलीय उपसमिति में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे और सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम भी शामिल हुए। इस दौरान अधिकारियों ने बताया, पिछले साल की तुलना में धान के रकबे में 48 हजार हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। ढाई लाख अधिक किसानों ने रजिस्ट्रेशन भी कराया है। इसके मान से 105 से 107 लाख मीट्रिक टन धान आने की संभावना है।

बताया गया, केंद्रीय जूट आयुक्त को 5 लाख 50 हजार गठान बारदानों का ऑर्डर दिया गया है। अभी तक वहां से इसके संबंध में कोई जवाब नहीं आया है। बैठक के बाद कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया, उम्मीद जताई जा रही है कि पिछले वर्षों की तरह जूट आयुक्त मांग की तुलना में 30 प्रतिशत बारदानों की ही आपूर्ति कर पाएंगे। ऐसे में बारदानों का संकट हो सकता है।

पिछले साल की तरह संकट न हो, इसके लिए तय हुआ है कि शुरू से ही किसानों के बारदानों में भी धान की खरीदी की जाएगी। सरकारी राशन की दुकानों और राइस मिलों से भी बारदाना लिया जा रहा है। वहीं प्लास्टिक के बारदाने खरीदने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सरकार ने पिछले साल 92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की थी।

चावल में भी उलझन

धान खरीदी में केंद्र सरकार की शर्तों की उलझन बाकी है। केंद्र सरकार ने इस साल केंद्रीय पूल में 61 लाख 65 हजार मीट्रिक टन चावल लेने की सहमति दी है। शर्त यह है कि पूरा चावल अरवा होना चाहिए। राज्य सरकार ने पिछले साल 16 लाख मीट्रिक टन उसना चावल केंद्रीय पूल में दिया था। राज्य सरकार के सामने अब संकट यह है कि उसना मिलों के उत्पादन का क्या करेगी। दूसरा राज्य में मौजूद राइस मिल 61 लाख मीट्रिक टन अरवा चावल की मिलिंग नहीं कर पाएंगी।

शर्तों में बदलाव के लिए पत्राचार कर रही सरकार

केंद्रीय पूल में चावल लेने की शर्तों से सरकार और मिलर दोनों परेशान हैं। मिलरों के साथ बैठक के बाद खाद्य विभाग ने केंद्र सरकार के साथ पत्राचार शुरू किया है। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया, केंद्र सरकार के साथ लगातार चर्चा जारी है। ताकि शर्तों में बदलाव कर उसना चावल देने की भी अनुमति मिल जाए। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री को पत्र भी लिखा है।

 1940 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर होगी सरकारी खरीदी

खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में किसानों से समर्थन मूल्य पर सामान्य धान 1940 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर खरीदा जाएगा। ग्रेड-ए धान को 1960 रुपए प्रति क्विंटल की दर से लिया जाना है। वहीं मक्का की खरीदी 1870 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर प्रस्तावित है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़23 mins ago

रायपुर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध डॉ. भीमराव आम्बेडकर अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने , बिस्तर पर पड़ी बुजुर्ग महिला की हड्‌डी बिना ऑपरेशन के ही जोड़ दी

रायपुर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध डॉ. भीमराव आम्बेडकर अस्पताल के डॉक्टरों ने एक कमाल का इलाज किया है। डॉक्टरों की...

छत्तीसगढ़39 mins ago

छत्तीसगढ़ मेंअब आयेगी ठंडी हवा !दक्षिण भारत के शेष राज्यों से दक्षिण-पश्चिम मानसून लौट गया

दक्षिण भारत के शेष राज्यों से भी दक्षिण-पश्चिम मानसून-2021 सोमवार को लौट गया। दक्षिण भारत में मानसूनी गतिविधियों से छत्तीसगढ़...

छत्तीसगढ़4 hours ago

रायपुर पुलिस ने एक वेब पोर्टल संचालक और पोर्टल के संपादक को किया,गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक वेब पोर्टल संचालक और उस पोर्टल के संपादक को गिरफ्तार किया है।...

छत्तीसगढ़4 hours ago

छत्तीसगढ़ में खरीफ की कटाई शुरू , धान खरीदी दीपावली बाद होगी

छत्तीसगढ़ में खरीफ की कटाई शुरू हो चुकी है। मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक में धान खरीदी की तारीख तय नहीं...

छत्तीसगढ़1 day ago

भिलाई में सालों से बंद पड़ी आयरन फैक्ट्री में ,चोरी की गाड़ियों को काटने की फैक्ट्री बना डाला

बंद पड़ी आयरन फैक्ट्री में दिल्ली से आकर कुछ लोगों ने रहना शुरू किया और उसे चोरी की गाड़ियों को...

#Exclusive खबरे

Calendar

October 2021
S M T W T F S
  1 2
3 4 5 6 7 8 9
10 11 12 13 14 15 16
17 18 19 20 21 22 23
24 25 26 27 28 29 30
31  
छत्तीसगढ़23 mins ago

रायपुर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध डॉ. भीमराव आम्बेडकर अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने , बिस्तर पर पड़ी बुजुर्ग महिला की हड्‌डी बिना ऑपरेशन के ही जोड़ दी

देश - दुनिया26 mins ago

Diwali Sale, स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी समेत इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर मिलेगा 80 प्रतिशत का डिस्काउंट

छत्तीसगढ़39 mins ago

छत्तीसगढ़ मेंअब आयेगी ठंडी हवा !दक्षिण भारत के शेष राज्यों से दक्षिण-पश्चिम मानसून लौट गया

देश - दुनिया1 hour ago

जापान की राजकुमारी माको ने प्यार के लिए छोड़ दी अरबों की दौलत,आम आदमी से रचाई शादी

प्रदेश1 hour ago

लगातार सात दिनों से जारी हाथियों के उत्पात से दहशत में आए कन्हारटोला क्षेत्र,अपने देवताओं से मांगी मन्नत

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • 6 days ago

    बैंक ऑफ इंडिया में बंपर भर्तियां, स्नातक, 10वीं और 8वीं पास के लिए सुनहरा अवसर..

  • देश - दुनिया6 days ago

    1 रुपए का ये सिक्का आपको बना सकता है 10 करोड़पति, ऐसे होती है नीलामी

  • देश - दुनिया6 days ago

    नागिन की मौत के बाद ‘इंसाफ’ मांगने थाने पहुंचा नाग, पुलिस के उड़ गए होश

  • देश - दुनिया5 days ago

    Jio को टक्कर देने के लिए BSNL ने चली शातिर चाल! सस्ते किए अपने ‘महंगे’ प्लान

  • 5 days ago

    एसबीआई में पीओ की 2000 से अधिक वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

  • 5 days ago

    गर्लफ्रेंड से मिलने आया प्रेमी, बाद में खर्चे की भरपाई के लिए लग्जरी कार में चुरा ले गया बकरियां

  • देश - दुनिया6 days ago

    नशे में धुत पिता ने नाबालिग बेटी को अकेला देख न्यूड हो गया, करने लगा गलत हरकत

  • देश - दुनिया5 days ago

    आधार कार्ड में फोटो अच्छी नहीं लग रही है, ऐसे करें अपडेट, जानिए पूरा प्रोसेस

  • देश - दुनिया6 days ago

    स्कूल में संचालक ने पेट्रोल छिड़क युवक को जिंदा जलाया, 50 लाख मांगी थी फिरौती

  • देश - दुनिया5 days ago

    11 लोगों ने एक साथ किस वजह से की थी आत्‍महत्‍या? 3 साल बाद सामने आया ‘आखिरी सच’