प्रदेश
दीपावली पर हमारे घरों को रोशन करने वाला दीया 7 दिन की मेहनत के बाद बनता है
ताकि परंपरा जीवित रहे, इसलिए बनाते दीये
दीपावली पर हमारे घरों को रोशन करने वाला दीया 7 दिन की मेहनत के बाद बनता है। इंदौर जैसे मेट्रो शहर के कुम्हार आज भी दीये बनाते हैं, सिर्फ इसलिए, ताकि परंपरा जीवित रहे। शहर के बाणगंगा इलाके में कुम्हार खाड़ी है। यहां मिट्टी की मूर्तियां बनाने वाले कलाकार दिवाली से पहले दिन-रात मेहनत कर दीये बनाने में जुट जाते हैं। छोटे से दीये को बनाने की प्रोसेस काफी लंबी है
तीन पीढ़ियों से दीयों के कारोबार से जुड़े कुम्हार
1. सबसे पहले पीली मिट्टी को ड्रम में गलाया जाता है। इसमें से पत्थर और कचरा निकाला जाता है। मिट्टी को पूरा 1 दिन गलने के लिए छोड़ दिया जाता है।
2. अगले दिन इस मिट्टी को धूप में सूखने के लिए रखा जाता है। इसे मिट्टी कड़क करना कहा जाता है।
3 . मिट्टी कड़क हो जाने के बाद इसमें कंडे (उपले) की राख और लकड़ी का बुरादा मिलाया जाता है। डस्ट डालकर तैयार करते हैं।
4 . अब यही मिट्टी चाक पर चढ़ाकर दीये बनाए जाते हैं।
5. पांचवें दिन दीयों को पूरा दिन धूप में सुखाने के लिए छोड़ा जाता है।
6. धूप देने के बाद दीयों को भट्टी में तपाया जाता है।
7. भट्टी ठंडी होने पर दीयों को निकालकर गेरू से रंगा जाता है। इसके बाद ये बाजार में बिकने के लिए तैयार हो जाते हैं।
कुम्हार लेखराज कश्यप कहते हैं कि कई पीढ़ियों से वह यह काम कर रहे हैं। लेकिन, उन्हें नहीं लगता है कि आने वाली पीढ़ी इस काम को करेगी, क्योंकि कई दिन की मेहनत के बाद यह मिट्टी एक सुंदर आकार लेती है। आने वाली पीढ़ी शायद ही इस परंपरा का निर्वाह कर पाएगी। फिर भी वह अपने बच्चों और पोतों को यह बताते हैं कि यदि परंपरा को जिंदा रखना है, तो समय-समय पर हमें इस मिट्टी को एक अलग रूप देना होगा।
मुनाफा कम , लागत ज्यादा
दीये बनाने के लिए लगभग 1 माह पहले सभी कुम्हारों को तैयारी करना पड़ती है। बात की जाए दीये में लगने वाले सामान के दामों की तो पीली मिट्टी 4500 रुपए प्रति ट्रॉली है। कंडा 10 रुपए नग, लकड़ी का बुरादा 10 रुपए किलो, डस्ट 40 रुपए किलो।
चाईनीज दीयों की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं
लेखराज कश्यप बताते हैं कि अब लोग चाईनीज दीयों की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं। चाईनीज दीए प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनते हैं और मशीनों से तैयार होते हैं, जो कि प्रकृति के लिए नुकसानदायक भी हैं। मिट्टी का दिया टूट जल्दी जाता है, इसके बाद भी प्रकृति के लिए किसी प्रकार से नुकसानदायक नहीं होता है।
प्रदेश
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जैसे मंच से नीचे उतरते ही बाहर नजारा बदल गया, शामिल हुए लोग खाना के लिए दौड़ने लगे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को पृथ्वीपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। सीएम के मंच से नीचे उतरते ही बाहर नजारा बदल गया। सभा में शामिल होने आए लोगों को जैसे ही पता चला कि खाना बंटना शुरू हो गया है तो उन्होंने दौड़ लगा दी।
लोग खाना लेकर आए वाहन में चढ़ने लगे। देखते ही देखते खाने के पैकेट की लूट मच गई। इस दौरान किसी ने 5 से 10 पैकेट तक लूट लिए तो कोई खाली हाथ ही रह गया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पृथ्वीपुर में चुनावी आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र का इतिहास बदलना है
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पृथ्वीपुर में चुनावी आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र का इतिहास बदलना है। जनता के कल्याण के लिए काम करना है। मामा इसकी गारंटी देने आया है।
बोलो- मामा पर सबको विश्वास है, आज हम संकल्प करेंगे घर-घर जाकर संपर्क करना है और सबको वोट डलवाना है। आपके 25, 26, 27, 28, 29 और 30 इन छह दिन के बदले मामा आपकी पूरे 2 साल सेवा करेगा, यह प्यार का सौदा है, 27 को फिर टाइम दूंगा।
महिला चिल्लाती रही..
जब मुख्यमंत्री संबोधित कर रहे थे, तब नीचे खड़ी एक महिला से सीएम शिवराज से गुहार लगाना शुरू कर दिया। महिला चिल्लाती रही.. हम तुम्हें वोट दे रहे, हमारी सुन लो साहब, हमें आदमी जान से मार रहे हैं, हमारी कोई मदद नहीं है। हमारा घर नहीं है, हम यहीं जान दे देंगे शिवराज साहब। इसके बाद महिला पुलिसकर्मी उस महिला को ले गई। हालांकि, लोगों से पूछने पर पता चला कि महिला की दिमागी हालत थोड़ी ठीक नहीं है।
प्रदेश
पिकअप गाड़ी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन को टक्कर मारी , हादसे में युवक की मौक़े पर मौत
बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को अपने खेत से गाय को भगाना मंहगा पड़ गया। 12 से अधिक लोगों ने बाप-बेटे पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की
हाथरस में लोगों से भरी हुई एक मैक्स पिकअप गाड़ी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। जिसके चलते गाड़ी में आग लग गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। तो वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस घटना के बाद ग्रामीण भड़क गए और हंगामा करने लग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करवाया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रदेश
सफाईकर्मी अरुण वाल्मीकि की मौत के बाद सियासत थम नहीं रही है ,परिवार को 40 लाख रुपए का न्यायिकमांग की
आगरा के जगदीशपुरा थाने में पुलिस कस्टडी में सफाईकर्मी अरुण वाल्मीकि की मौत के बाद सियासत थम नहीं रही है। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही सरकार से पीड़ित परिवार को 40 लाख रुपए मुआवजा देने और न्यायिक जांच की मांग की।
मौत का मुआवजा अलग क्यों
राकेश टिकैत ने कहा कि अरुण वाल्मीकि के परिजनों को 40 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए। सरकार ने लखीमपुर खीरी कांड और कानपुर के व्यापारी की मौत की कीमत खोल दी है। तो अरुण के घरवालों को भी उतना ही मुआवजा दिया जाए। जब मजदूर, गरीब, अमीर सब का वोट एक है, तो फिर मौत का मुआवजा अलग क्यों।
सरकार समर्थन मूल्य पर कानून बनाने को तैयार नहीं
उन्होंने कहा कि वर्तमान किसान विरोधी है। आलू और बाजरा के किसानों को समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। सरकार समर्थन मूल्य पर कानून बनाने को तैयार नहीं, लेकिन किसानों की फसल को आधे दाम पर लूटने को तैयार है।
उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों के लिए तीनों कृषि काननू काले हैं। सरकार ने सब कुछ बेच दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में लोग भाजपा को वोट नहीं देंगे। इसके बावजूद ये लोग गुंडागर्दी के बल पर सरकार बनाएंगे। भाकियू गांव-गांव जाकर इनके खिलाफ किसानों से वोट न देने की अपील करेगा।
उन्होंने कहा कि किसान धरनास्थल पर ही दीवाली मनाएंगे। संघर्ष से समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा। किसान सरकार से बातचीत को तैयार हैं।
-
देश - दुनिया7 days ago
बचपन का प्यार’ भूल दोस्त के साथ पत्नी ने बनाये शारीरिक संबंध
-
देश - दुनिया6 days ago
जानी मानी एक्ट्रेस का निधन, फर्श पर गिरी और चली गई जान
-
5 days ago
बैंक ऑफ इंडिया में बंपर भर्तियां, स्नातक, 10वीं और 8वीं पास के लिए सुनहरा अवसर..
-
देश - दुनिया5 days ago
1 रुपए का ये सिक्का आपको बना सकता है 10 करोड़पति, ऐसे होती है नीलामी
-
देश - दुनिया6 days ago
100 रुपये के करीब पहुंचा टमाटर का भाव, जानिए क्या है प्याज की कीमत?
-
देश - दुनिया7 days ago
पटना के युवक ने बिग बी को कराया गलती का एहसास तो बोले-मैं सुधार करूंगा
-
देश - दुनिया7 days ago
बैंक ऑफ इंडिया में ग्रेजुएट, 10वीं और आठवीं पास के लिए नौकरियां, देखें सैलरी और योग्यता
-
देश - दुनिया6 days ago
वैक्सीन लगवाने के बाद रक्त जमने का मामला अभी तक 1 की मौत, 6 का इलाज जारी
-
देश - दुनिया5 days ago
नागिन की मौत के बाद ‘इंसाफ’ मांगने थाने पहुंचा नाग, पुलिस के उड़ गए होश
-
देश - दुनिया6 days ago
इस सप्ताह 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
You must be logged in to post a comment Login