प्रदेश
अलीगढ़ : तीन बेटियां होने से नाराज थे ससुराल जन :बेटा नहीं हुआ तो पत्नी को घर से निकाला

बेटे नहीं होने के कारण ससुराल जन आए दिन उनके साथ मारपीट करते रहते हैं
अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में महिला के साथ मारपीट और उसे घर से बाहर निकालने का एक और मामला सामने आया है। ससुराल जनों पर पीड़िता ने आरोप है लगाए हैं कि उसके बेटे नहीं होने के कारण ससुराल जन आए दिन उनके साथ मारपीट करते रहते हैं। तीसरी बार भी जब बेटा नहीं हुआ तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न और ज्यादा बढ़ा दिया।
जिसके बाद बीते दिनों उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
9 साल पहले उसका विवाह टप्पल थाना क्षेत्र के नागर सालपुर निवासी पवन कुमार के साथ हुआ था
पीड़िता ने बताया कि लगभग 9 साल पहले उसका विवाह टप्पल थाना क्षेत्र के नागर सालपुर निवासी पवन कुमार के साथ हुआ था। उनके तीन बच्चे भी हैं। इसमें सबसे बड़ी बेटी 8 साल की है, दूसरी बेटी 6 साल की और तीसरी बेटी 3 साल की है। पीड़िता ने बताया कि तीनों बेटियां हैं और उनका कोई बेटा नहीं है। ससुराल जन इसी बात से नाराज रहते हैं और आए दिन मारपीट करते रहते हैं। इसके साथ ही उनके ससुराल पक्ष के कुछ परिचित भी घर में आकर मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। महिला का अरोप है कि बीते दिनों उसके साथ जमकर मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज़ किये
महिला का अरोप है कि 16 अक्टूबर को उसके देवर का एक दोस्त घर पर आया और उसने जमकर मारपीट की। इसके साथ ही यह भी धमकी दी कि उसे जान से मार देंगे। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया। महिला ने अपने पति पवन, ससुर राजेंद्र, सास गुड्डी देवी, देवर मोहित, देवरानी अंशू, ननद अंजू और एक अन्य व्यक्ति कलुआ के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि सभी आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं।
एसपी ग्रामीण शुभम पटेल ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और महिला को न्याय दिलाया जाएगा।


प्रदेश
राजधानी शिमला, लाहौल स्पीति में फिर जमकर बर्फबारी, 774 सड़कें हुईं बंद; सैलानियों की मौज

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला समेत कई जिलों में एक बार फिर से जोरदार बर्फबारी हुई है। सोमवार को हुई इस बर्फबारी के चलते शिमला समेत प्रदेश के कई इलाकों में 774 सड़कें ब्लॉक हो गईं। ऊपरी शिमला इलाके में लोगों तक ब्रेड, मिल्क और अखबार जैसी जरूरी चीजें भी नहीं पहुंच पाईं या फिर देरी से पहुंचीं। इसके अलावा सड़कों पर काफी फिसलन देखने को मिली और इसके चलते हुई दो घटनाओं में 5 लोगों की मौत की खबर है। सोमवार शाम को सराहण के निकट शंगोली गांव में एक कार के रोड के नीचे गिरने से दो महिलाओं और एक बच्चे समेत परिवार के ही 5 लोगों की मौत हो गई।
इसके अलावा हासन घाटी में भी कुफरी के नजदीक एक कार खाई में गिर गई। इसमें दो लोग घायल हुए हैं। सड़कों के बर्फ के ढकने की वजह से ऑफिस जाने वालों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। प्रदेश की जिन 774 सड़कों पर आवागमन बंद हुआ है, उनमें से 261 शिमला में हैं। इसके अलावा 170 लाहौल-स्पीति में हैं और 139 कुल्लू में हैं। यही नहीं 85 सड़कें चंबा, 60 किन्नौर और 51 मंडी में हैं। यही नहीं राज्य भर में 2,360 ट्रांसफार्मर्स के खराब होने से बिजली की आपूर्ति भी कई जगहों पर लंबे समय के लिए ठप हो गई।
एक तरफ प्रदेशवासियों को बारिश और बर्फबारी के चलते मशक्कत करनी पड़ रही है तो वहीं सैलानियों की भीड़ भी पहुंची है। शिमला में सोमवार को ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। शहर में हुई बर्फबारी को देखने के लिए दूर-दूर से सैलानी पहुंचे हैं। सोमवार को हल्की धूप भी रही। ऐसे में बर्फबारी के बाद निकली धूप से लोग राहत महसूस करते दिखे। भले ही देश भर में कोरोना की लहर है, लेकिन होटलों की 90 फीसदी तक की बुकिंग फिलहाल चल रही है। माना जा रहा है कि स्नोफॉल के सीजन के चलते यह स्थिति है और आने वाले दिनों में इसमें कमी आ सकती है।
प्रदेश
पनिहार में फार्म हाउस में जहरीली शराब से ,अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी
पनिहार हाइवे पर स्थित फार्म हाउस पर क्राइम ब्रांच व पनिहार थाने की संयुक्त टीम ने छापा मारकर जहरीली ओपी शराब से अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने टाटा सफारी में अवैध शराब की पेटियां टाटा सफारी में लादते हुए पकड़ा है। फार्म हाउस की तलाशी लेने पर पुलिस अधिकारी स्तब्ध रह गए। यहां जहरीली ओपी शराब से अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही थी। पुलिस ने यहां से नौ लाख रुपये की कीमत की 195 पेटी देसी शराब व तीन लाख रुपये का अवैध शराब क्वार्टरों में वारदान बरामद किया है।
पुलिस ने अवैध शराब से लदी टाटा सफारी को भी जब्त कर लिया है।एसपी अमित सांघी ने बताया कि रविवार की रात को सूचना मिली थी कि पनिहार हाइवे पर स्थित एक फार्म हाउस में भारी मात्रा अवैध शराब संग्रहित कर रखी थी। इस सूचना एएसपी क्राइम राजेश दंड़ौतिया व एएसपी ग्रामीण जयराज कुबैर के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच व पनिहार थाने की संयुक्त टीम गठित कर छापा मारा। इस टीम का नेतृत्व एसडीओपी घाटीगांव प्रवीण अष्ठाना कर रहे थे। फार्म हाउस में एक टाटा सफारी में दो युवक अवैध शराब की पेटियां लोड करते नजर आए।
पुलिस ने दोनों को दबौच लिया। फार्म हाउस में कमरों की तलाशी लेने पर अवैध शराब का जखीरा मिला।टाटा सफारी से 10 पेटी देसी मसाला शराब, कमरे की तलाशी लेने पर 84 पेटी देसी प्लन शराब, 100 पेटी मसाला शराब कीमत नौ लाख रुपये जब्त की। दो वाटर पैक करने की मशीन, प्लास्किट के खाली क्वार्टरों से भरे हुए 20 बोरे, पैक करने के खाली कार्टुन के 40 बंडल, क्वार्टरों पर चिपकाने वाले रैफर बरामद किए हैं।
पिछले सप्ताह पुलिस ने घाटीगांव के देवनारायण मंदिर के पीछे से भारी मात्रा लोडिंग वाहन से जहरीली ओपी बरामद की थी। दो आरोपितों को भी पकड़ा था। पुलिस को ओपी बरामदगी के बाद ही इस फार्म हाउस की जानकारी मिली थी।घाटीगांव हाइवे बना अवैध शराब हब- घाटीगांव सक्रिल लंबे समय से अवैध शराब का हब बना हुआ है। पनिहार क्षेत्र में पिछले तीन महीने दो ट्रक से अवैध शराब से लदे ट्रक बरामद किए थे। इससे पहले भी घाटीगांव हाइवे से अवैध शराब बरामद हुई थी। अंतराज्यीय शराब तस्कर महेश गुप्ता इसी क्षेत्र में सक्रिय है।
प्रदेश
जापान के ओसाका शहर में भीषण आग, 27 लोगों की मौत की आशंका

जापान के शहर ओसाका में 17 दिसंबर को एक मेंटल हेल्थ क्लिनिक के कमर्शियल बिल्डिंग में आगे लगने से 27 लोगों के मारे जाने आशंका है। पुलिस ने आगजनी को आग का संभावित कारण बताया है। ओसाका पुलिस के एक प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया है कि अधिकारी आग के कारणों की जांच कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों का हवाला देते हुए कुछ जापानी मीडिया आउटलेट्स ने कहा है कि एक व्यक्ति ने आग लगाने के लिए कथित तौर पर लिक्विड फैलाया था।
बिल्डिंग की चौथी मंजिल को भारी नुकसान : रिपोर्ट्स के मुताबिक अगलगी से बिल्डिंग की चौथी मंजिल को बहुत नुकसान पहुंचा है। ओसाका दमकल विभाग ने एएफपी को बताया है कि आग में घायल हुए 28 लोगों में से 27 में जीवन के कोई लक्षण नहीं दिखे हैं। बता दें कि जापान में सिर्फ एक डॉक्टर ही आधिकारिक तौर पर किसी व्यक्ति को मृत प्रमाणित कर सकता है।
बता दें कि ओसाका जापान का प्रमुख इकॉनोमिक हब है। राजधानी टोक्यो के बाद ओसाका जापान का सबसे बड़ा मेट्रो शहर है। साल भर पहले क्योटो एनीमेशन स्टूडियो पर 2019 में आगजनी के हमले में एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया गया था। इसमें 36 लोगों की मौत हो गई थी।
-
जॉब7 days agoरक्षा मंत्रालय में निकली 10वी 12वी पास के लिए नौक़री , युवाओं के लिए रक्षा क्षेत्र में बेहतर अवसर
-
जॉब5 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : बैंक ऑफ बड़ौदा मे निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाइ
-
जॉब6 days ago10वीं पास के लिए यहाँ निकली जूनियर क्लर्क व स्टेनोग्राफर की नौकरी,जल्द करें अप्लाई
-
देश7 days agoओमिक्रॉन वेरिएंट का नये लक्षण , वेरिएंट श्वसन तंत्र के ऊपरी हिस्से को प्रभावित करता
-
जॉब4 days agoयुवाओं के लिए ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका: पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से असिस्टेंट ऑफिसर पदों पर भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
व्यापर4 days agoSBI ग्राहकों के लिए ख़ुशख़बरी : FD पर ब्याज दरों में इजाफा
-
क्राइम7 days agoआनलाइन गेमिंग फ्री फायर के चलते 11 वर्षीय सूर्यांश ओझा की आत्महत्या, जल्द गेमिंग नियंत्रण कानून लागू करेगी मध्य प्रदेश सरकार
-
देश5 days agoभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के दो लाख 68 हजार 833 नए केस,पॉजिटिविटी रेट 14.70% फीसदी से बढ़कर अब 16.66 फीसदी
-
जॉब3 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज विभाग में भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
जॉब3 days agoअच्छी खबर युवाओं के लिए : खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर के 84 पदों पर भर्ती,जल्द करें अप्लाई ;ये रहीं योग्यता































You must be logged in to post a comment Login