Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर : नशे में धुत शिक्षक ने जमकर अभद्रता,छात्र-छात्राओं के सामने ही गंदी-गंदी गालियों,ऐसे पढ़ेंगे.. तो कैसे बढ़ेंगे

Published

on

बिलासपुर। स्कूल में नशे में धुत शिक्षक ने जमकर अभद्रता की। अब इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। मस्तूरी के कोकड़ी प्राथमिक शाला में नशे की हालत में स्कूल पहुंचे शिक्षक लोकपाल मधुकर ने जमकर हंगामा मचाया।शिक्षक ने नशे में लोगों से बदसलूकी भी की। छात्र-छात्राओं के सामने ही गंदी-गंदी गालियों का इस्तेमाल करते नजर आए।  गालियों को हम नहीं सुना सकते। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद बीईओ ने मामले को संज्ञान में लिया है। शिक्षक और हेडमास्टर को नोटिस जारी किया है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

छत्तीसगढ़

बिलासपूर: पुलिस ने चार सटोरियों को पकड़ा ,वार्ड संगी दे रहे सटोरियों की जानकारी

Published

on

By

एसपी दीपक झा ने पुलिस को वार्ड में सेवानिवृत्त अधिकारियों और अन्य लोगों को जोड़कर वार्ड संगी अभियान शुरु किया है। अब पुलिस को इस अभियान से अपराधियों की जानकारी​ मिलने लगी है। शुक्रवार की रात वार्ड संगी की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने दो सटोरियों को पकड़ा। वहीं, शहर के अलग—अलग थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर गुंडे बदमाशों की जानकारी ली गई।

एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि एसपी दीपक कुमार झा के निर्देशन में शुक्रवार को नवनियुक्त वार्ड संगियों द्वारा शहर के थाना क्षेत्रों में बदमाशों, मुसाफ़िरों, संदिग्धों व असामाजिक तत्वों के विरुध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वार्ड संगियों द्वारा अपने अपने वार्ड क्षेत्र में चेकिंग कर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

इसमें आबकारी एक्ट के तहत नौ मामले दर्ज कर 10 आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की गई। जुआ के तीन मामलों मं चार आरोपित को पकड़ा गया। साथ ही 35 मुसाफ़िरों और संदिग्धों से भी पूछताछ कर हिदायतें दी गई। संदिग्ध आचरण होना पाए जाने पाए कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

पूरे अभियान के दौरान शहर में लगभग 150 से अधिक बदमाशों संदिग्धों असामाजिक तत्व की चेकिंग की गई। इसमें लगभग 20 से अधिक प्रकरण बनाए गए। साथ ही सभी ​को हिदायत दी गई। बिलासपुर पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

महंगाई ने मूंह का स्वाद बदल दिया ,रसोई में लहसुन, धनिया व मिर्ची रूला रहा है

Published

on

By

रसोई में लहसुन, धनिया व मिर्ची रूला रहा है। बाजार में 100 से 140 रुपये प्रतिकिलो भाव है। वहीं मूली और गाजर भी लोगों को चिढ़ा रहा है। जिसके कारण थाली से हरी साग सब्जियां छिटकने लगी है। मूंह का स्वाद भी बदल गया है। शनिवार को चिल्हार बाजार में टमाटर व लालभाजी का रेट यथावत है।
महंगाई का असर हरी साग सब्जियों पर भी पड़ रहा है। लोकल आवक की धीमी रफ्तार के कारण सब्जियों का भाव आसमान छू रहा है। भिंडी, ग्वारफली, मिर्ची, गाजर, अदरक फूल गोभी भी महंगा हो चुका है। थोक में जहां रेट 20 से 30 फीसद सस्ता बिक रहा था तो वहीं बिलासपुर के स्थानीय चिल्हर बाजार में आलू सबसे सस्ता 25 रुपये किलो बिका।
ब्रहस्पति बाजार, गोल बाजारा, रेलवे बुधवारी बाजार में टमाटर, बींस, भिंडी, करेला, सेमी सहित सभी सब्जियों के दाम में तेजी बरकरार है। मुनगा,लहसुन व धनिया अभी भी 100 से 140 रुपये प्रतिकिलो में बिक रहा है। कुम्हड़ा, लौकी,खीरा 20 से 30 रुपये किलो है। दीपावली के बाद सब्जियों का रेट कम होने की संभावना है क्योंकि इसके बाद लोकल आवक बढ़ेगी।
रेलवे मार्केट बुधवारी बाजार के सब्जी विक्रेता भरत कुमार का कहना है कि सब्जियों का रेट अभी भी बढ़ा हुआ है उम्मीद के मुकाबले काफी अधिक है। दीपावली के इस सीजन में हर साल थोड़ा भाव बढ़ा रहता है। ठंड बढ़ने के साथ एकदम से रेट गिरने लगता है। जो दिसंबर जनवरी तक बना रहता है। इस साल भी लोगों को रेट कम होने का इंतजार है। इससे ग्राहकी भी बढ़ेगी।
सब्जी भाजी आज का भाव
आलू-25  प्याज -40लहसून- 120अदरक  60धनिया- 140मिर्ची -50टमाटर- 40बीन्स
-80बैगन-40भिन्डी-50करेला-40लौकी-20परवल-60
Continue Reading

छत्तीसगढ़

आदिवासी महोत्सव जरा हटके:ये है ‘गोंडवाना टाइम्स’, यहां उल्टी घूमती है घड़ियां; देखकर सभी हैरान

Published

on

By

रायपुर में चल रहे आदिवासी महोत्सव में कई तरह के स्टॉल भी लगाए गए हैं। यहां एक ऐसा स्टॉल भी है, जिसमें रखी घड़ियों और किताबों में लिखी बातों को देखकर लोग रुक जाते हैं। यहां रखी उल्टी घूमने वाली घड़ियों को देखकर सभी हैरान रह जाते हैं।

दरअसल, ये आदिवासी गोंडवाना समाज की खास घड़ियां हैं। ये वक्त वैसा ही बताती हैं जैसा की आम घड़ियां, मगर इनमें नंबर और कांटों का रोटेशन बाएं से दाएं की तरफ होता है। इन एंटी क्लॉक वाइस रोटेट होने वाली घड़ियों के पीछे आदिवासी संस्कृति की एक खास मान्यता भी छुपी है।एंटी क्लॉक वाइज घूमती घड़ियां युवाओं का ध्यान खींचती हैं।

गोंड आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले एंटी क्लॉक वाइस रोटेट होने वाली घड़ियों का ही इस्तेमाल करते हैं। रायपुर जैसे शहरी माहौल में इन्हें देखना लोगों के लिए अलग ही एक्सपीरिएंस है। गोंडवाना समाज की संस्कृति और साहित्य के बारे में बताने के लिए रायपुर के बसंत पर्ते ने स्टॉल लगाया है।

बसंत ने बताया कि इन घड़ियों को हम गोंडवाना टाइम्स के नाम से जानते हैं। गोंडवाना आदिवासी समुदाय के लोग अंग्रेजों की बनाई घड़ी के दाएं से बाएं घूमने के सिद्धांत से सहमत नहीं। पुरातन काल से ही वो समय को बाएं से दाएं घुमता हुआ ही मानते हैं। गोंडवाना टाइम्स की घड़ियां आम घड़ियों की मशीन में पार्ट्स को उल्टा लगाकर तैयार किए जाते हैं।गोंडवाना टाइम्स के नाम से जानी जाती हैं ये घड़ियां।

ये है इसके पीछे मान्यता
बसंत ने बताया कि गोंडवाना समाज प्रकृति के नियमों और सिद्धांतों पर चलता है। बसंत ने बताया कि पृथ्वी भी दायें से बायें ओर घूमती है। सूर्य, चंद्रमा और तारे भी इसी दिशा में अंतरिक्ष में यात्रा करते हैं। यहां तक कि नदी-तालाब में पड़ने वाले भंवर और पेड़ के तने से लिपटी बेल सभी की दिशा यही होती है। कुदरत की परिक्रमा के इस नियम को ही गोंडवाना समुदाय के आदिवासी अपने जीवन में मानते हैं। इतना ही नहीं गोंड आदिवासी समुदाय में शादी के वक्त फेरे भी एंटी क्लॉक वाइस होते हैं। धार्मिक जगहों पर बनने वाले स्वास्तिक को भी गोंड आदिवासी इन्हीं मान्यताओं की वजह से बाएं तरफ से बनाते हैं।

बसंत ने बताया कि पूवर्जों ने उन्हें बताया है कि सेमी, लौकी, करेला, कद्दू की लताएं भी एंटी क्लॉक वाइस बढ़ती हैं। खेतों की जोताई करने किसान हल भी दाएं से बाएं ही चलाते हैं। तेल निकालने में उपयोग होने वाली घानी (कोल्हू) में भी बैल दाएं से बाएं ही घूमता है। छत्तीसगढ़ के गोंड आदिवासियों के अलावा गोंडवाना टाइम्स और प्रकृति के इन नियम कों को महाराष्ट्र, गुजरात, झारखंड, मध्यप्रदेश में रहने वाले गोंड आदिवासी भी मानते हैं।बसंत अपनी मां के साथ स्टॉल लगाने पहुंचे हैं।

अंग्रेजों का सीधा आदिवासियों के लिए उल्टा
अंग्रेजों की बनाई घड़ियों में सेकंड का कांटा दाएं से बाएं घूमता है। इसे आदिवासी समुदाय उल्टा मानता है। प्रकृति से जुड़ी उनकी सोच के मुताबिक आम घड़ियां प्रकृति के दिशा से उल्टी हैं. इसलिए वो उनका इस्तेमाल नहीं करते। आम घड़ियों की चाल को गोंड आदिवासी उल्टा मानते हैं। इनके मुताबिक प्रकृति जिस दिशा में परिक्रमा करती है वही इनके लिए सीधी दिशा है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़9 mins ago

बिलासपूर: पुलिस ने चार सटोरियों को पकड़ा ,वार्ड संगी दे रहे सटोरियों की जानकारी

एसपी दीपक झा ने पुलिस को वार्ड में सेवानिवृत्त अधिकारियों और अन्य लोगों को जोड़कर वार्ड संगी अभियान शुरु किया...

छत्तीसगढ़20 mins ago

महंगाई ने मूंह का स्वाद बदल दिया ,रसोई में लहसुन, धनिया व मिर्ची रूला रहा है

रसोई में लहसुन, धनिया व मिर्ची रूला रहा है। बाजार में 100 से 140 रुपये प्रतिकिलो भाव है। वहीं मूली...

छत्तीसगढ़1 hour ago

आदिवासी महोत्सव जरा हटके:ये है ‘गोंडवाना टाइम्स’, यहां उल्टी घूमती है घड़ियां; देखकर सभी हैरान

रायपुर में चल रहे आदिवासी महोत्सव में कई तरह के स्टॉल भी लगाए गए हैं। यहां एक ऐसा स्टॉल भी...

छत्तीसगढ़2 hours ago

बिलासपुर : नशे में धुत शिक्षक ने जमकर अभद्रता,छात्र-छात्राओं के सामने ही गंदी-गंदी गालियों,ऐसे पढ़ेंगे.. तो कैसे बढ़ेंगे

बिलासपुर। स्कूल में नशे में धुत शिक्षक ने जमकर अभद्रता की। अब इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। मस्तूरी...

छत्तीसगढ़2 hours ago

बिलासपुर: कोयला व्यवसासी से 1.37 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला,आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

बिलासपुर: कोयला व्यवसासी से 1.37 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना...

#Exclusive खबरे

Calendar

October 2021
S M T W T F S
  1 2
3 4 5 6 7 8 9
10 11 12 13 14 15 16
17 18 19 20 21 22 23
24 25 26 27 28 29 30
31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया7 days ago

    ब्रेन डेड था मरीज, सुअर की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट

  • देश - दुनिया6 days ago

    12 साल की लड़की ने दोस्त के साथ मिलकर कर दी पिता की हत्या! वजह जानकर हर कोई रह गया दंग

  • देश - दुनिया6 days ago

    बिना कुछ किए भी अमीर बन सकते हैं! बस अपनाने होंगे ये टिप्स

  • देश - दुनिया5 days ago

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडियाने बैंक लॉकर नियमों में किया बदलाव,जान लें नए नियम

  • देश - दुनिया6 days ago

    अब गहलोत ने किया राहुल गांधी से मुलाकात से इनकार, जानिये क्या कहा?

  • देश - दुनिया7 days ago

    हरियाणा में IAS अफसर अशोक खेमका का 30 साल में 54वीं बार ट्रांसफर

  • देश - दुनिया6 days ago

    महिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! अब हर महीने मिलेगी 2 दिन की पीरियड लीव

  • देश - दुनिया4 days ago

    चीन में लगा लॉकडाउन, 11 राज्यों में बढ़ा कोरोना का कहर

  • देश - दुनिया4 days ago

    सोने के दाम में आई जोरदार गिरावट, फटाफट चेक करें

  • देश - दुनिया7 days ago

    30 साल तक नहीं मिला कोई ढंग का लड़का, तो लड़की ने अकेले ही पैदा कर डाला बच्चा !