देश - दुनिया
स्वास्थ्य अधिकारी ने मास्क पहनने से इंकार किया तो , बैठक से किया बाहर ,जानिये पूरा मामला

कोरोना संक्रमण के मामले भले ही अभी कम हुए हों, लेकिन चिंता अभी भी बरकरार है। लोगों से लगातार मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रखने की अपील की जा रही है। साथ ही समय पर टीका लगवाने की अपील की जा रही है। भारत सहित दुनिया के कई हिस्सों में लगातार लोगों को कोरोना गाइडलाइन्स का उल्लंघन करते हुए देखा जाता है।
अमेरिका में फ्लोरिडा के एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी को एक बैठक से उस समय जाने के लिए कह दिया गया, जब उन्होंने एक सीनेटर के कार्यालय में मास्क लगाने से इनकार कर दिया। सीनेटर ने उनसे कहा था कि उन्हें गंभीर बीमारी है। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।
फ्लोरिडा की सीनेट के नेता विल्टन सिम्पसन ने डेमोक्रेटिक पार्टी की सीनेटर टीना पोल्स्की के कार्यालय में हुई घटना के संबंध में शनिवार को सीनेटरों को एक ज्ञापन भेजा और कार्यालय में आने वाले लोगों से सामाजिक बातचीत के दौरान सम्मानपूर्वक व्यवहार करने को कहा।
ब्रोवार्ड और पाल बीच काउंटी का प्रतिनिधित्व करने वाली पोल्स्की स्तन कैंसर से पीड़ित हैं, लेकिन उन्होंने इस बीमारी से पीड़ित होने की बात अभी तक सार्वजनिक नहीं की थी। पोल्स्की ने सर्जन जनरल जोसेफ लाडापो के साथ हुई गहमागहमी के बारे में बताया कि लाडापो और उनके दो सहायकों को बुधवार को बैठक में मास्क दिए गए और उनसे मास्क पहनने को कहा गया। सीनेटर ने उन्हें यह नहीं बताया कि उन्हें स्तन कैंसर है, लेकिन यह कहा कि उन्हें गंभीर बीमारी है।
अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के अनुसार, कैंसर के मरीजों को कोविड-19 से गंभीर रूप से बीमार पड़ने का खतरा है। पोल्स्की ने कहा यह मेरे लिए काफी हैरान करने वाला था कि उन्होंने इस तरीके से मेरे साथ व्यवहार किया। अगर वह अगले कुछ वर्षों के लिए सर्जन जनरल हैं तो मैं भविष्य की जन स्वास्थ्य आपात स्थिति को लेकर चिंतित हूं। सीनेटर ने कहा कि उन्होंने लाडापो से पूछा कि क्या कोई वजह है कि वह मास्क नहीं पहन सकते लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया।


देश - दुनिया
17 साल नाबालिग लड़के का चीन के सैनिकों ने अपहरण,सैनिकों की इस करतूत से पूरे देश में हड़कंप
देश - दुनिया
कई एयरलाइन कंपनियों ने अपनी उड़ानों को किया रद्द,5G नेटवर्क के चलते लैंडिंग सिस्टम पर असर पड़ने की आशंका;सैंकड़ों यात्री परेशान
देश - दुनिया
देशभर में महामारी कोरोना वायरस का कहर जारी,सुप्रीम कोर्ट के 32 जजों में से अब तक 10 जज कोरोना की चपेट में
-
जॉब7 days agoरक्षा मंत्रालय में निकली 10वी 12वी पास के लिए नौक़री , युवाओं के लिए रक्षा क्षेत्र में बेहतर अवसर
-
जॉब6 days ago10वीं पास के लिए यहाँ निकली जूनियर क्लर्क व स्टेनोग्राफर की नौकरी,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : बैंक ऑफ बड़ौदा मे निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाइ
-
देश7 days agoओमिक्रॉन वेरिएंट का नये लक्षण , वेरिएंट श्वसन तंत्र के ऊपरी हिस्से को प्रभावित करता
-
जॉब4 days agoयुवाओं के लिए ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका: पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से असिस्टेंट ऑफिसर पदों पर भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
देश5 days agoभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के दो लाख 68 हजार 833 नए केस,पॉजिटिविटी रेट 14.70% फीसदी से बढ़कर अब 16.66 फीसदी
-
व्यापर4 days agoSBI ग्राहकों के लिए ख़ुशख़बरी : FD पर ब्याज दरों में इजाफा
-
जॉब3 days agoअच्छी खबर युवाओं के लिए : खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर के 84 पदों पर भर्ती,जल्द करें अप्लाई ;ये रहीं योग्यता
-
जॉब3 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज विभाग में भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
छत्तीसगढ़6 days agoबीते 24 घंटों में छत्तीसगढ़ कोरोना के 6,015 नये केस , SI सहित 20 पुलिसकर्मी पाजिटिव





























You must be logged in to post a comment Login