देश - दुनिया
उत्तर कोरिया : भूख से मर रहे है लोग ,लेकिन मिसाइलों पर 24 हजार करोड़ रुपए खर्च

उत्तर कोरिया को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने स्वतंत्र रिपोर्ट जारी की है। इसमें बताया गया है कि उत्तर कोरिया में खाद्यान्न संकट की वजह से लोगों ने खुदकुशी करना शुरू कर दिया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि एशियाई देश अंतरराष्ट्रीय समुदाय से उतना अलग-थलग कभी नहीं हुआ, जितना आज है। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने दो साल से देश की सीमाएं पूरी तरह से बंद कर रखी हैं, ताकि देश में कोरोना संक्रमण का खतरा पैदा नहीं हो।
सुपरवाइजर थॉमस ओजिया क्विंटाना ने 6 साल बाद महासभा को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपी
इसका सबसे ज्यादा असर कमजोर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। भारी संख्या में लोग भुखमरी का शिकार हो रहे हैं। यूएन के स्पेशल सुपरवाइजर थॉमस ओजिया क्विंटाना ने 6 साल बाद महासभा को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपी है। इसे लेकर क्विंटाना ने कहा- ‘देश में आंदोलन पर पाबंदी है। लोग देश के बाहर नहीं जा सकते।
लोगों को तत्काल बुनियादी सामानों की जरूरत है। नहीं तो देश की बड़ी आबादी के सामने भूखों मरने की नौबत आ जाएगी।’ क्विंटाना ने रिपोर्ट में यह भी कहा कि भुखमरी को लेकर तानाशाह को भी खबर है।
2.60 करोड़ की आबादी वाला उत्तर कोरिया
करीब 2.60 करोड़ की आबादी वाला उत्तर कोरिया एशिया के गरीब देशों में शामिल है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उ. कोरिया हर साल बैलिस्टिक मिसाइलों पर करीब 3.2 बिलियन डॉलर (करीब 24 हजार करोड़ रु.) खर्च करता है। वो भी तब, जब देश में भुखमरी के हालात हैं। किम जोंग उन ने हाल ही में बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। इसे लेकर जापान में अलर्ट भी जारी है।


देश - दुनिया
कई एयरलाइन कंपनियों ने अपनी उड़ानों को किया रद्द,5G नेटवर्क के चलते लैंडिंग सिस्टम पर असर पड़ने की आशंका;सैंकड़ों यात्री परेशान
देश - दुनिया
देशभर में महामारी कोरोना वायरस का कहर जारी,सुप्रीम कोर्ट के 32 जजों में से अब तक 10 जज कोरोना की चपेट में
देश - दुनिया
अबू धाबी के हवाई अड्डे के पास संदिग्ध ड्रोन हमले के बाद कई विस्फोट,दो भारतीयों और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत, क़रीब छह अन्य घायल
-
जॉब7 days agoरक्षा मंत्रालय में निकली 10वी 12वी पास के लिए नौक़री , युवाओं के लिए रक्षा क्षेत्र में बेहतर अवसर
-
जॉब5 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : बैंक ऑफ बड़ौदा मे निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाइ
-
जॉब6 days ago10वीं पास के लिए यहाँ निकली जूनियर क्लर्क व स्टेनोग्राफर की नौकरी,जल्द करें अप्लाई
-
देश7 days agoओमिक्रॉन वेरिएंट का नये लक्षण , वेरिएंट श्वसन तंत्र के ऊपरी हिस्से को प्रभावित करता
-
जॉब4 days agoयुवाओं के लिए ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका: पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से असिस्टेंट ऑफिसर पदों पर भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
व्यापर4 days agoSBI ग्राहकों के लिए ख़ुशख़बरी : FD पर ब्याज दरों में इजाफा
-
क्राइम7 days agoआनलाइन गेमिंग फ्री फायर के चलते 11 वर्षीय सूर्यांश ओझा की आत्महत्या, जल्द गेमिंग नियंत्रण कानून लागू करेगी मध्य प्रदेश सरकार
-
देश5 days agoभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के दो लाख 68 हजार 833 नए केस,पॉजिटिविटी रेट 14.70% फीसदी से बढ़कर अब 16.66 फीसदी
-
जॉब3 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज विभाग में भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
जॉब3 days agoअच्छी खबर युवाओं के लिए : खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर के 84 पदों पर भर्ती,जल्द करें अप्लाई ;ये रहीं योग्यता






























You must be logged in to post a comment Login