देश - दुनिया
तुम्हारी जीभ काट लूंगा यदि…. : सीएम के. चंद्रशेखर राव ने तेलंगाना बीजेपी प्रमुख को दी धमकी
बीजेपी की नीतियों को किसान विरोधी बताते हुए केसीआर ने कहा, ‘वो (बीजेपी) किसानों को कारों से कुचल रहे हैं. बीजेपी के एक सीएम ने लोगों से कहा कि वे किसानों को पीट-पीट कर मार दें.’ तेलंगाना के सीएम ने कहा, ‘केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हम विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों का सपोर्ट करेंगे. हमारी जिम्मेदारी है कि हम किसानों को बचाएं. विपक्ष सस्ती राजनीति कर रहा है. वे किसानों की भावनाओं से खेल रहे हैं.’ के. चंद्रशेखर राव ने कहा कि उनकी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी.
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने रविवार को केंद्र की सरकार पर निशाना साधते हुए राज्य में पार्टी के अध्यक्ष बंदी संजय को हल्की बातों को लेकर चेताते हुए कहा कि ‘हम तुम्हारी जुबान काट लेंगे.’ केसीआर ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि संजय किसानों को बरगला रहे हैं और उनसे धान की खेती करने को कह रहे हैं.
उन्हें झूठी उम्मीदें दे रहे हैं कि बीजेपी किसानों की उपज की खरीद सुनिश्चित करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘केंद्र सरकार ने कहा है कि वे धान की खरीद नहीं करेंगे. यही वजह है कि कृषि मंत्री किसानों से दूसरी फसलों की खेती करने को कह रहे हैं ताकि उनका नुकसान ना हो. केंद्र की सरकार गैर जिम्मेदार तरीके से व्यवहार कर रही है.’
उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने केंद्रीय मंत्री से सीधे तौर पर मुलाकात की और उनसे खरीदे हुए उबले चावल लेने को कहा. उन्होंने कहा कि वे इस बारे में फैसला करेंगे और बाद में सूचित कर दिया जाएगा. लेकिन अभी तक मुझे कोई जवाब नहीं मिला है. तेलंगाना के पास पिछले साल से ही 5 लाख टन धान बचा हुआ है.
केंद्र सरकार इसे नहीं खरीद नहीं रही है.’ तेलंगाना के बीजेपी अध्यक्ष पर बरसते हुए केसीआर ने कहा, ‘केंद्र सरकार कह रही है कि हम धान नहीं खरीदेंगे और राज्य बीजेपी कह रही है कि हम खरीदेंगे. हल्की बातों से बचिए. अगर आपने हमारे बारे में अनाप शनाप बोला तो आपकी जुबान काट लेंगे.’
बीजेपी की नीतियां किसान विरोधीः केसीआर
बीजेपी की नीतियों को किसान विरोधी बताते हुए केसीआर ने कहा, ‘वो (बीजेपी) किसानों को कारों से कुचल रहे हैं. बीजेपी के एक सीएम ने लोगों से कहा कि वे किसानों को पीट-पीट कर मार दें.’
तेलंगाना के सीएम ने कहा,‘केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हम विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों का सपोर्ट करेंगे. हमारी जिम्मेदारी है कि हम किसानों को बचाएं. विपक्ष सस्ती राजनीति कर रहा है. वे किसानों की भावनाओं से खेल रहे हैं.’ के. चंद्रशेखर राव ने कहा कि उनकी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी.बीजेपी पर जुबानी जंग करते हुए केसीआर ने सवाल किया कि पिछले सात सालों में बीजेपी ने क्या किया है?
उन्होंने दावा किया कि ‘भारत की जीडीपी बांग्लादेश, पाकिस्तान से भी नीचे चली गई है, और केंद्र सरकार अनावश्यक रूप से टैक्स बढ़ा रही है.’ केसीआर ने सवाल किया, ‘क्या उन्होंने देश के हर आदमी को 15 लाख रुपये दिए हैं या लोगों को 2 करोड़ रोजगार मिला है.’
‘पेट्रोलियम पदार्थों पर उपकर हटाए केंद्र सरकार’
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने यह भी मांग की कि केन्द्र सरकार को पेट्रोलियम उत्पादों पर लगने वाला उपकर समाप्त कर देना चाहिए. उन्होंने यह भी जिक्र किया कि भारतीय जनता पार्टी को राज्यों से पेट्रोल, डीजल पर वैट कम करने के लिए कहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. केसीआर ने कहा कि राज्य की टीआरएस सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों पर वैट नहीं बढ़ाया है और उसमें कमी करने का कोई सवाल पैदा नहीं होता.


देश - दुनिया
कई एयरलाइन कंपनियों ने अपनी उड़ानों को किया रद्द,5G नेटवर्क के चलते लैंडिंग सिस्टम पर असर पड़ने की आशंका;सैंकड़ों यात्री परेशान
देश - दुनिया
देशभर में महामारी कोरोना वायरस का कहर जारी,सुप्रीम कोर्ट के 32 जजों में से अब तक 10 जज कोरोना की चपेट में
देश - दुनिया
अबू धाबी के हवाई अड्डे के पास संदिग्ध ड्रोन हमले के बाद कई विस्फोट,दो भारतीयों और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत, क़रीब छह अन्य घायल
-
जॉब7 days agoरक्षा मंत्रालय में निकली 10वी 12वी पास के लिए नौक़री , युवाओं के लिए रक्षा क्षेत्र में बेहतर अवसर
-
जॉब5 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : बैंक ऑफ बड़ौदा मे निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाइ
-
जॉब6 days ago10वीं पास के लिए यहाँ निकली जूनियर क्लर्क व स्टेनोग्राफर की नौकरी,जल्द करें अप्लाई
-
देश7 days agoओमिक्रॉन वेरिएंट का नये लक्षण , वेरिएंट श्वसन तंत्र के ऊपरी हिस्से को प्रभावित करता
-
जॉब4 days agoयुवाओं के लिए ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका: पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से असिस्टेंट ऑफिसर पदों पर भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
व्यापर4 days agoSBI ग्राहकों के लिए ख़ुशख़बरी : FD पर ब्याज दरों में इजाफा
-
क्राइम7 days agoआनलाइन गेमिंग फ्री फायर के चलते 11 वर्षीय सूर्यांश ओझा की आत्महत्या, जल्द गेमिंग नियंत्रण कानून लागू करेगी मध्य प्रदेश सरकार
-
देश5 days agoभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के दो लाख 68 हजार 833 नए केस,पॉजिटिविटी रेट 14.70% फीसदी से बढ़कर अब 16.66 फीसदी
-
जॉब3 days agoअच्छी खबर युवाओं के लिए : खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर के 84 पदों पर भर्ती,जल्द करें अप्लाई ;ये रहीं योग्यता
-
जॉब3 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज विभाग में भर्ती, जल्द करे अप्लाई































You must be logged in to post a comment Login