देश - दुनिया
चीन में लगातार आ रहे संक्रमण के नए केस को लेकर जिनपिंग सरकार चिंतित ! फैलाव के कारण बस-टैक्सी सेवाएं रोक दी हैं

चीन में लगातार आ रहे संक्रमण के नए केस को लेकर जिनपिंग सरकार चिंतित है. स्वास्थ्य अधिकारियाें ने आशंका जताई है कि आने वाले दिनों में मामले और भी तेजी से बढ़ने वाले हैं. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल हेल्थ कमीशन के अधिकारी वू लियांगयू ने रविवार को बताया कि देश में मौजूदा संक्रमण विदेशों से डेल्टा वैरिएंट के जरिए आ रहा है. रविवार को पूरे देश में 43 नए केस सामने आए हैं. इनमें चार लोग स्थानीय मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं.
कमीशन के प्रवक्ता मी फेंग ने कहा कि संक्रमण की लहर 17 अक्टूबर से सप्ताहभर में 11 प्रांतों में फैल गई. अधिकांश संक्रमित लोगों का क्रॉस-रीजन ट्रैवल हिस्ट्री है. उन्होंने महामारी से प्रभावित क्षेत्रों से “इमरजेंसी मोड” अपनाने का आग्रह किया.
संक्रमण के फैलाव के कारण बस-टैक्सी सेवाएं रोक दी हैं
परिवहन मंत्रालय के एक अधिकारी झोउ मिन के मुताबिक, गांसु प्रांतों के कुछ शहरों जिनमें राजधानी लानझाउ और इनर मंगोलिया शामिल हैं, में संक्रमण के फैलाव के कारण बस-टैक्सी सेवाएं रोक दी हैं. राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, चीन ने शनिवार को 26 नए केसों की पुष्टि की है. इनमें इनर मंगोलिया में सात, गांसु में छह, निंग्ज़िया में छह, बीजिंग में चार, हेबै में एक, हुनान में एक और शानक्सी में एक शामिल है. हुनान और युन्नान में अन्य चार स्थानीय लक्षणाों वाले मामले सामने आए.


देश - दुनिया
अगले 5 दिनों तक सस्ता सोना खरीदने का मौका, जानिए रेट

क्या आप भी सस्ता सोना खरीदना चाहते हैं. अगर हां, तो आपके लिए एक सरकारी स्कीम आज सोमवार 25 अक्टूबर को खुल गई है. इस Sovereign Gold Bond scheme के जरिए सरकार सस्ता सोना बेचती है. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स स्कीम 5 दिनों तक खुला रहेगी और 30 अक्टूबर को बंद होगी.
त्योहारों के सीजन में गोल्ड की खरीदारी बढ़ जाती है ऐसे में भारत सरकार सस्ते रेट पर गोल्ड खरीदने का शानदार मौका दे रही है. ये गोल्ड बॉन्ड स्कीम 8 साल में मेच्योर होंगे. फिजिकल गोल्ड खरीदे बगैर अगर आप भी रिटर्न का फायदा लेना चाहते हैं तो यह अच्छा विकल्प है.
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की खास बातें-
- Sovereign Gold Bond 2021-2022 आज खुला है और 5 दिनों के बाद बंद होगा.
- इस स्कीम में गोल्ड का भाव 4765 रुपए प्रति ग्राम है.
- सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में जो ऑनलाइन पेमेंट करेगा उसे हर ग्राम गोल्ड पर 50 रुपए की छूट मिलेगी.
- सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन, क्लीयरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, पोस्ट ऑफिस और स्टॉक एक्सचेंजों के जरिए की जाएगी.
- इन बॉन्ड्स को केंद्र सरकार की ओर से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जारी करेगा.
- बॉन्ड्स के मेच्योर होने की अवधि 8 साल होगी. हालांकि 5 साल के बाद अगर कोई निवेशक इससे निकलना चाहेगा तो निकलने का विकल्प होगा.
- अगर निवेशक चाहें तो सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को सेकेंडरी मार्केट में ट्रेड कर सकते हैं.
- इस स्कीम में इनवेस्टर्स को हर साल 2.50% का गारंटीड रिटर्न मिलेगा.
- सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेशकों को कम से कम 1 ग्राम गोल्ड खरीदना होगा.
- इस स्कीम में एक निवेशक ज्यादा से ज्यादा 4 किलो गोल्ड खरीद सकता है. HUF भी इसमें 4 kg गोल्ड खरीद सकते हैं. जबकि एक फिस्कल ईयर में ट्रस्ट और इसी तरह के संगठन मैक्सिमम 20 किलो गोल्ड खरीद सकते हैं.
- इसके लिए KYC नॉर्म्स फिजिकल गोल्ड खरीदने के समान होंगे.सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेशक अगर मेच्योरिटी तक बने रहते हैं तो इस पर कोई कैपिटल गेन टैक्स नहीं लगता है. अगर मेच्योरिटी से पहले सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड बेचे जाते हैं तो कैपिटल गेन टैक्स चुकाना होगा. इस दौरान स्कीम पर हर साल मिलने वाले रिटर्न पर इनकम टैक्स चुकाना होगा.

देश - दुनिया
करवाचौथ पर पत्नी ने अपने पति का करवाया सरेंडर, पुलिस से बोली- गोली मत मारना

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने पुलिस को फोन किया और कहा कि उसके पति ने आंटी को जान से मार दिया है, वो घर पर मौजूद है. उसे गिरफ्तार कर लीजिए लेकिन उसे मारिएगा नहीं. मैंने करवाचौथ का व्रत रखा है.
कातिल पति को पकड़वाने के लिए पत्नी ने पुलिस को किया फोन
बता दें कि दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या और उनकी बेटी की हत्या की कोशिश के मामले में पुलिस ने राजीव गुलाटी नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. उससे पूछताछ की जा रही है. पत्नी ने खुद अपने पति के घर पर होने की सूचना दी.
मैंने पति के लिए रखा करवा चौथ का व्रत- आरोपी की पत्नी
दरअसल बीती रात करवाचौथ पर आरोपी की पत्नी ने राजीव गुलाटी की सलामती के लिए खुद पुलिस को फोन करके बताया कि उसका कातिल पति घर पर है और उसे सरेंडर करना है. इसके साथ ही उसने पीसीआर कॉल पर कहा कि उसके पति को मारना मत, आज करवाचौथ है. मैंने अपने पति के लिए व्रत रखा है.
शख्स को कॉलर पकड़ के लिए ले गई पुलिस
गौरतलब है कि द्वारका डीसीपी शंकर चौधरी ज्वाइंट सीपी के साथ गश्त कर रहे थे. सूचना मिलने के बाद वे खुद आरोपी के घर पहुंचे, फिर आरोपी को कॉलर से पकड़कर बाहर ले आए और उसको गिरफ्तार किया.
जान लें कि नजफगढ़ इलाके में कैलाश नाम की महिला को राजीव गुलाटी ने उन्हीं के घर पर गोली मारी थी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. उस वक्त राजीव गुलाटी ने कैलाश की बेटी को भी गोली मारी, जो अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है. ये मामला दो लाख के लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है.

देश - दुनिया
पत्नी पीड़ित पति की पुलिस से गुहार- मुझे जेल में डाल दो, बीवी के साथ नहीं रहना

इटली में रहने वाला एक शख्स अपनी पत्नी से इतना परेशान आ गया है कि उसने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि उसे जेल में डाल दिया जाए, क्योंकि वो पत्नी के साथ नहीं रह सकता. दरअसल, इस शख्स को ड्रग्स के एक मामले में घर पर ही नजरबंद रहने की सजा मिली है. ऐसे में उसे हर पल पत्नी के साथ गुजारना पड़ रहा है, जो उसके लिए बेहद मुश्किल हो गया है.
Wife के साथ रहना ज्यादा खौफनाक
पत्नी पीड़ित शख्स इटली की राजधानी रोम का रहने वाला है. रोम पुलिस ने रविवार को बताया कि घर में नजरबंद किया गया शख्स अचानक उसके पास पहुंचा और जेल में डालने की गुजारिश करने लगा. शख्स ने बताया कि वो अपनी पत्नी के साथ एक घर में नहीं रह सकता. पत्नी के साथ रहना जेल में रहने से भी ज्यादा खौफनाक है, इसलिए उसे सलाखों के पीछे भेज दिया जाए.
यह 30 वर्षीय शख्स अपनी पत्नी की अजीबोगरीब डिमांड से परेशान है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शख्स अपनी पत्नी की मांगों से आजिज आ गया है. उसका कहना है कि पत्नी जबरन सेक्स करने को मजबूर करती है, जो उसके लिए अब संभव नहीं है. शख्स ने कहा कि जब वो अपनी पत्नी की इच्छा पूरी नहीं कर पाता, तो उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता है. इसलिए उसे घर के बजाये जेल में रहने दिया जाए.
भागकर सीधा Police Station पहुंचा
पुलिस के मुताबिक, नजरबंद शख्स किसी तरह अपने घर से भागने में सफल रहा और वहां से सीधा पुलिस स्टेशन चला आया. उसने अधिकारियों से गुजारिश की कि उसे बाकी की सजा जेल में ही काटने दी जाए. बता दें कि यह शख्स कई महीनों से ड्रग्स से जुड़े अपराधों के लिए घर में नजरबंद है और उसकी सजा पूरी होने में अभी कुछ साल बाकी है.

-
देश - दुनिया6 days agoबचपन का प्यार’ भूल दोस्त के साथ पत्नी ने बनाये शारीरिक संबंध
-
देश - दुनिया6 days agoजानी मानी एक्ट्रेस का निधन, फर्श पर गिरी और चली गई जान
-
5 days agoबैंक ऑफ इंडिया में बंपर भर्तियां, स्नातक, 10वीं और 8वीं पास के लिए सुनहरा अवसर..
-
देश - दुनिया5 days ago1 रुपए का ये सिक्का आपको बना सकता है 10 करोड़पति, ऐसे होती है नीलामी
-
देश - दुनिया6 days ago100 रुपये के करीब पहुंचा टमाटर का भाव, जानिए क्या है प्याज की कीमत?
-
देश - दुनिया7 days agoपटना के युवक ने बिग बी को कराया गलती का एहसास तो बोले-मैं सुधार करूंगा
-
देश - दुनिया6 days agoबैंक ऑफ इंडिया में ग्रेजुएट, 10वीं और आठवीं पास के लिए नौकरियां, देखें सैलरी और योग्यता
-
देश - दुनिया6 days agoवैक्सीन लगवाने के बाद रक्त जमने का मामला अभी तक 1 की मौत, 6 का इलाज जारी
-
देश - दुनिया5 days agoनागिन की मौत के बाद ‘इंसाफ’ मांगने थाने पहुंचा नाग, पुलिस के उड़ गए होश
-
देश - दुनिया6 days agoइस सप्ताह 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट























You must be logged in to post a comment Login