प्रदेश
राजस्थान : मनेरगा में काम करने गई महिला ने ,प्यार से मना किया , तो एक तरफा प्यार में प्रेमी ने महिला की कर दी,हत्या
राजस्थान : जालोर के आहोर क्षेत्र में रविवार को एक तरफा प्यार में प्रेमी ने महिला की हत्या कर दी। महिला का दम निकलने तक कुल्हाड़ी से लगातार वार करता रहा। जब तक महिला की सांसें चलती रहीं, आरोपी चिल्लाता रहा कि, मैं तुझे मार दूंगा। कंधे, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर इतने वार किए कि जमीन खून से लाल हो गई। आरोपी पर पागलपन इस कदर हावी था कि मौत के बाद शव से लिपट गया। पुलिस ने सनकी आशिक को मौके से गिरफ्तार किया।
मौत का ऐसा मंजर शायद ही कहीं देखने को मिला है
मौत का ऐसा मंजर शायद ही कहीं देखने को मिला है।थांवला गांव की 32 वर्षीय महिला शांतिदेवी पत्नी शांतिलाल चौधरी मनरेगा मजदूर थी। महिला का पति शांतिलाल महाराष्ट्र में काम करता है। शांतिदेवी के दो बेटे हैं। यहां अपने ससुराल के लोगों के साथ रहती थी। शांतिदेवी रविवार को जोजावर नाडी में मनेरगा के काम कर गई थी। इस दौरान गांव का ही रहने वाला 21 वर्षीय गणेश पुत्र थानाराम मीणा आया। उसने महिला से कहा कि वह उससे प्यार करता है।
महिला ने इनकार किया तो गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पागलपन में आरोपी ने कुल्हाड़ी को घुमाकर कहा कि आज तुझे जान से मारकर ही रहूंगा। आरोपी चिल्लाता रहा और महिला की गर्दन कटने पर भी कुल्हाड़ी से वार करता रहा। जब तक महिला की मौत नहीं हो गई, वो महिला को कुल्हाड़ी मारता गया।
सनकी आशिक के धारदार हथियार के वार से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मनरेगा के अन्य श्रमिकों ने बचाने का प्रयास भी किया। मगर आरोपी ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे सभी लोग पीछे हट गए। आरोपी हत्या करने के बाद महिला के शव से लिपट गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब भी आरोपी शव को छोड़ने को तैयार नहीं था।
पुलिस ने जबरन उसे पकड़कर हिरासत में लिया और शव को अस्पताल पहुंचाया।पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी थांवला गांव के रहने वाले गणेश पुत्र थानाराम मीणा को पकड़ा है। आरोपी महिला से एक तरफा प्यार करता था। कई महीनों से पीछा कर परेशान कर रहा था। महिला ने इस बारे में अपने पति शांतिलाल चौधरी को भी बताया था।
पति ने आरोपी गणेश मीणा को समझाया भी था, लेकिन वह नहीं माना और अंजाम मौत तक पहुंच गया। मामले में महिला के जेठ गोमाराम पुत्र नाथूराम चौधरी ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है। महाराष्ट्र से पति के आने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
प्रदेश
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जैसे मंच से नीचे उतरते ही बाहर नजारा बदल गया, शामिल हुए लोग खाना के लिए दौड़ने लगे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को पृथ्वीपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। सीएम के मंच से नीचे उतरते ही बाहर नजारा बदल गया। सभा में शामिल होने आए लोगों को जैसे ही पता चला कि खाना बंटना शुरू हो गया है तो उन्होंने दौड़ लगा दी।
लोग खाना लेकर आए वाहन में चढ़ने लगे। देखते ही देखते खाने के पैकेट की लूट मच गई। इस दौरान किसी ने 5 से 10 पैकेट तक लूट लिए तो कोई खाली हाथ ही रह गया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पृथ्वीपुर में चुनावी आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र का इतिहास बदलना है
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पृथ्वीपुर में चुनावी आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र का इतिहास बदलना है। जनता के कल्याण के लिए काम करना है। मामा इसकी गारंटी देने आया है।
बोलो- मामा पर सबको विश्वास है, आज हम संकल्प करेंगे घर-घर जाकर संपर्क करना है और सबको वोट डलवाना है। आपके 25, 26, 27, 28, 29 और 30 इन छह दिन के बदले मामा आपकी पूरे 2 साल सेवा करेगा, यह प्यार का सौदा है, 27 को फिर टाइम दूंगा।
महिला चिल्लाती रही..
जब मुख्यमंत्री संबोधित कर रहे थे, तब नीचे खड़ी एक महिला से सीएम शिवराज से गुहार लगाना शुरू कर दिया। महिला चिल्लाती रही.. हम तुम्हें वोट दे रहे, हमारी सुन लो साहब, हमें आदमी जान से मार रहे हैं, हमारी कोई मदद नहीं है। हमारा घर नहीं है, हम यहीं जान दे देंगे शिवराज साहब। इसके बाद महिला पुलिसकर्मी उस महिला को ले गई। हालांकि, लोगों से पूछने पर पता चला कि महिला की दिमागी हालत थोड़ी ठीक नहीं है।
प्रदेश
पिकअप गाड़ी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन को टक्कर मारी , हादसे में युवक की मौक़े पर मौत
बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को अपने खेत से गाय को भगाना मंहगा पड़ गया। 12 से अधिक लोगों ने बाप-बेटे पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की
हाथरस में लोगों से भरी हुई एक मैक्स पिकअप गाड़ी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। जिसके चलते गाड़ी में आग लग गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। तो वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस घटना के बाद ग्रामीण भड़क गए और हंगामा करने लग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करवाया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रदेश
सफाईकर्मी अरुण वाल्मीकि की मौत के बाद सियासत थम नहीं रही है ,परिवार को 40 लाख रुपए का न्यायिकमांग की
आगरा के जगदीशपुरा थाने में पुलिस कस्टडी में सफाईकर्मी अरुण वाल्मीकि की मौत के बाद सियासत थम नहीं रही है। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही सरकार से पीड़ित परिवार को 40 लाख रुपए मुआवजा देने और न्यायिक जांच की मांग की।
मौत का मुआवजा अलग क्यों
राकेश टिकैत ने कहा कि अरुण वाल्मीकि के परिजनों को 40 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए। सरकार ने लखीमपुर खीरी कांड और कानपुर के व्यापारी की मौत की कीमत खोल दी है। तो अरुण के घरवालों को भी उतना ही मुआवजा दिया जाए। जब मजदूर, गरीब, अमीर सब का वोट एक है, तो फिर मौत का मुआवजा अलग क्यों।
सरकार समर्थन मूल्य पर कानून बनाने को तैयार नहीं
उन्होंने कहा कि वर्तमान किसान विरोधी है। आलू और बाजरा के किसानों को समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। सरकार समर्थन मूल्य पर कानून बनाने को तैयार नहीं, लेकिन किसानों की फसल को आधे दाम पर लूटने को तैयार है।
उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों के लिए तीनों कृषि काननू काले हैं। सरकार ने सब कुछ बेच दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में लोग भाजपा को वोट नहीं देंगे। इसके बावजूद ये लोग गुंडागर्दी के बल पर सरकार बनाएंगे। भाकियू गांव-गांव जाकर इनके खिलाफ किसानों से वोट न देने की अपील करेगा।
उन्होंने कहा कि किसान धरनास्थल पर ही दीवाली मनाएंगे। संघर्ष से समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा। किसान सरकार से बातचीत को तैयार हैं।
-
देश - दुनिया6 days ago
बचपन का प्यार’ भूल दोस्त के साथ पत्नी ने बनाये शारीरिक संबंध
-
देश - दुनिया6 days ago
जानी मानी एक्ट्रेस का निधन, फर्श पर गिरी और चली गई जान
-
5 days ago
बैंक ऑफ इंडिया में बंपर भर्तियां, स्नातक, 10वीं और 8वीं पास के लिए सुनहरा अवसर..
-
देश - दुनिया5 days ago
1 रुपए का ये सिक्का आपको बना सकता है 10 करोड़पति, ऐसे होती है नीलामी
-
देश - दुनिया6 days ago
100 रुपये के करीब पहुंचा टमाटर का भाव, जानिए क्या है प्याज की कीमत?
-
देश - दुनिया6 days ago
पटना के युवक ने बिग बी को कराया गलती का एहसास तो बोले-मैं सुधार करूंगा
-
देश - दुनिया6 days ago
बैंक ऑफ इंडिया में ग्रेजुएट, 10वीं और आठवीं पास के लिए नौकरियां, देखें सैलरी और योग्यता
-
देश - दुनिया6 days ago
वैक्सीन लगवाने के बाद रक्त जमने का मामला अभी तक 1 की मौत, 6 का इलाज जारी
-
देश - दुनिया5 days ago
नागिन की मौत के बाद ‘इंसाफ’ मांगने थाने पहुंचा नाग, पुलिस के उड़ गए होश
-
देश - दुनिया6 days ago
इस सप्ताह 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
You must be logged in to post a comment Login