जॉब
छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर भर्ती,इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर, सूबेदार सहित अन्य पदों के लिए 975 पोस्ट के लिए आवेदन,1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2021 तक उम्मीदवारों को समय

छत्तीसगढ़ पुलिस ने 975 सब इंस्पेक्टर और अन्य पदों के लिए एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 01 अक्तूबर, 2021 से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर, 2021 तक हैछत्तीसगढ़ पुलिस ने बंपर भर्ती निकाली है। अगर आप ग्रेजुएट हैं और पुलिस में करियर बनाने की चाहत रखते हैं, तो आपके लिए सब इंस्पेक्टर बनने का सुनहरा अवसर है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर, सूबेदार सहित अन्य पदों के लिए 975 पोस्ट के लिए आवेदन मांगा है। आवेदन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है, जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के साथ-साथ फिजिकल और मेडिकल टेस्ट भी पास करना होगा।
वह छत्तीसगढ़ पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट- cgpolice.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं
31 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती डिपार्टमेंट की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को 31 अक्टूबर 2021 तक का समय दिया गया है। परीक्षा के लिए तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है।
भर्तियां : इतने पदों पर की जानी है
छत्तीसगढ़ पुलिस के मुताबिक, कुल 975 पदों में से सब इंस्पेक्टर के 577, प्लाटून कमांडर के 247, सूबेदार के 58, सब इंस्पेक्टर (स्पेशल ब्रांच) के 69, सब इंस्पेक्टर (फिंगरप्रिंट) के 6, सब इंस्पेक्टर (क्वेश्चन डॉक्यूमेंट) के 3, सब इंस्पेक्टर (कंप्यूटर) के 6 और सब इंस्पेक्टर (रेडियो) के 9 पद शामिल हैं।
ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
सब इंस्पेक्टर कंप्यूटर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर रेडियो के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में 3 साल का इंजीनियरिंग का डिप्लोमा होना चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 34 साल होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 400 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी और एसटी कैटेगरी के लिए 200 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से जमा किया जा सकता है।
जान लें आवेदन का तरीका
अगर आप इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, तो आपको छत्तीसगढ़ पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट https://cgpolice.gov.in पर जाना होगा। यहां आप नोटिस बोर्ड में जाकर रिक्रूटमेंट रूल्स फॉर सब इंपेक्टर में जाएंगे।
यहीं पर आपको आवेदन फॉर्म भरने का लिंक मिल जाएगा। नोटिफिकेशन से पीडीएफ वर्जन में फार्म डाउनलोड करके उसमें दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करके आवेदन फॉर्म की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।


जॉब
22 अक्टूबर को होगा Walk-In-Interview,ISRO, IIRS, Indian Navy के लिए कई शहरों में नौकरी का मौका


इसरो (ISRO), इंडियन नेवी (Indian Navy), दिल्ली पोस्टल सर्कल (Delhi Postal Circle ) सहित कई जगहों पर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन देने का मौका मिल रहा है.
Government Jobs: सरकारी नौकरी देख रहे नौजवानों के लिए ये काम की खबर है. इसरो (ISRO), इंडियन नेवी (Indian Navy), दिल्ली पोस्टल सर्कल (Delhi Postal Circle ) सहित कई जगहों पर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन देने का मौका मिल रहा है. इसके लिए नीचे दी खबर ध्यान से पढ़े…
भारतीय रिमोट सेंसिंग संस्थान (Indian Institute of Remote Sensing)
इसरो (ISRO) के तहत भारतीय रिमोट सेंसिंग संस्थान (Indian Institute of Remote Sensing) , देहरादून में कुछ पदों के लिए भर्ती निकली हैं, तो जो भी इस समय नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए ये काम की खबर है. IIRS में अलग अलग प्रोजेक्ट में जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के 16 पद खाली हैं, जिनपर आवेदन दे सकते हैं. इन पदों के लिए रोजगार समाचार (16-22 अक्टूबर) 2021 में अधिसूचना जारी की गई है. जरूरी बात ये है कि इसके लिए उम्मीदवार 22 अक्टूबर 2021 से निर्धारित वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं.
इंडियन नेवी में नौकरी
इंडियन नेवी (Indian Navy) भी पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन मांग रही है. इसके लिए सेलर के रूप में मैट्रिक रिक्रूट (MR) के लिए भर्ती होनी है. इसके तहत उम्मीदवारों का चयन अप्रैल 22 बैच के लिए होगा. इस नौकरी के लिए उम्मीदवार 2 नवंबर 2021 तक आवोदन दे सकते हैं. इसके लिए आप joinindiannavy.gov.in पर जाकर डिटेल्स देख सकते हैं.

जॉब
बेरोजगारों के लिए राहत भरी खबर ,बड़े स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन

रोजगार की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगारों के लिए राहत भरी है। मेरठ जनपद में बड़े स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन होगा। इनमें दिल्ली, मेरठ सहित विभिन्न क्षेत्रों से सौ कंपनियां शिरकत करने जा रही हैं। इच्छुक युवक-युवती सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण करा सकते हैं।
सेवायोजन विभाग द्वारा एक नवंबर को दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें तीन हजार नौजवानों को नौकरी दिलाने का टारगेट रखा है। क्षेत्रीय सेवायोजन सहायक निदेशक शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कौशल विकास मिशन एवं आईआईएमटी विश्ववविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। दो दिवसीय मंडल स्तरीय वृहद रोजगार मेला एक नवंबर को आईआईएमटी विवि गंगानगर में होगा। यहां मेरठ मंडल एवं एनसीआर की लगभग 100 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। रोजगार मेले में प्रतिभाग के लिए सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। रोजगार मेले के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं।

जॉब
यूजीसी सीएसआर में जेई, स्टेनो और सहायक के पदों पर भर्तियां, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर

यूजीसी-डीएई कंसोर्टियम फॉर साइंटिफिक रिसर्च ने जेई, निजी सहायक, स्टेनो और सहायक के पदों पर भर्ती के लिए स्नातक, डिप्लोमा धारक व मैट्रिक (Class 10) पास अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
यूजीसी- डीएई सीएसआर देशभर की विश्वविद्यालयों से कई कार्यक्रमों जैसे ध्रुव रिएक्टर, वैरिएबल एनर्जी साइक्लोट्रॉन, ऑटोमिक इनर्जी विभाग द्वारा स्थापित इंडस-आई में वैज्ञानिकों/शिक्षकों की ओर से किए जाने वाली रिसर्च को कोऑर्डिनेट करता है।
यूजीसी की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है।
रिक्त पदों का विवरण –
जूनियर इंजीनियर – 01 पद
निजी सहायक – 3 पद (इंदौर, कोलकाता और मुंबई के लिए)
स्टेनो टाइपिस्ट – 01 पद
सहायक – 01 पद

-
7 days agoबैंक ऑफ इंडिया में बंपर भर्तियां, स्नातक, 10वीं और 8वीं पास के लिए सुनहरा अवसर..
-
देश - दुनिया7 days agoनागिन की मौत के बाद ‘इंसाफ’ मांगने थाने पहुंचा नाग, पुलिस के उड़ गए होश
-
देश - दुनिया6 days agoJio को टक्कर देने के लिए BSNL ने चली शातिर चाल! सस्ते किए अपने ‘महंगे’ प्लान
-
6 days agoएसबीआई में पीओ की 2000 से अधिक वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक
-
देश - दुनिया6 days agoआधार कार्ड में फोटो अच्छी नहीं लग रही है, ऐसे करें अपडेट, जानिए पूरा प्रोसेस
-
6 days agoगर्लफ्रेंड से मिलने आया प्रेमी, बाद में खर्चे की भरपाई के लिए लग्जरी कार में चुरा ले गया बकरियां
-
देश - दुनिया6 days ago11 लोगों ने एक साथ किस वजह से की थी आत्महत्या? 3 साल बाद सामने आया ‘आखिरी सच’
-
छत्तीसगढ़5 days agoदिल्ली से बड़ी खबर, भूपेश बघेल बने रहेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री
-
छत्तीसगढ़5 days agoछत्तीसगढ़ में बढ़ने लगे कोरोना के मरीज, बीते 24 घंटे में मिले 34 नए केस
-
देश - दुनिया4 days ago
ब्रेन डेड था मरीज, सुअर की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट


























You must be logged in to post a comment Login