Connect with us

देश - दुनिया

भारत की सबसे पावरफुल महिला बनीं वित्त मंत्री सीतारमण ,विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में सीतारमण हुईं शामिल, जानिए TOP पर कौन?

Published

on

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भारत की सबसे पावरफुल महिला बन गई हैं. अंतरराष्ट्रीय मैग्जीन ने उन्हें दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं में शुमार किया है. इस लिस्ट में सीतारमण को 37वां स्थान मिला है. बता दें कि Forbes ने निर्मला सीतारमण को लगातार तीसरी बार ‘दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं’ की लिस्ट में शामिल किया है.

अमेरिका को छोड़ा पीछे
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार लिस्ट में काफी अच्छा स्थान हासिल करते हुए अमेरिका की ट्रेजरी सेक्रेटरी जैनेट येलेन को पीछे छोड़ दिया है ने दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में की फाउंडर और सीईओ फाल्गुनी नायर भी शामिल हैं. उन्हें इस लिस्ट में 88वां स्थान मिला है. गौरतलब है कि फाल्गुनी नायर शेयर बाजार में अपनी कंपनी की धमाकेदार शुरुआत के बाद हाल ही में भारत की सातवीं महिला अरबपति बनी हैं.

HCL की रोशनी नाडर को भी मिली जगह
वित्त मंत्री सीतारमण और फाल्गुनी नायर के अलावा  ने अपनी लिस्ट में भारत की एक और महिला को स्थान दिया है. HCL की चेयरपर्सन रोशनी नाडर को लिस्ट में 52वां स्थान मिला है. नाडर देश की किसी आईटी कंपनी को लीड करने वाली पहली महिला अधिकारी हैं. साथ ही फोर्ब्स की सूची में की फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ को भी जगह दी गई है, उन्हें 72वें स्थान पर रखा गया है.

ये हैं दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला
‘दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं’ की इस लिस्ट में मैकेंजी स्कॉट को पहला स्थान दिया है. स्कॉट दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति और अमेजन ग्रुप के मालिक जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी हैं. साल 2019 में दोनों के बीच तलाक हो गया था. लिस्ट में दूसरे स्थान पर भारतीय मूल की अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस हैं.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश - दुनिया

इंडियन कोस्ट गार्ड में इन पदों के लिए कल से आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई, लाखों में मिलेगी सैलरी

Published

on

By

भारतीय तटरक्षक ने 4 दिसंबर से 10 दिसंबर के में असिस्टेंट कमांडेंट (ग्रुप ‘ए’ राजपत्रित अधिकारी) के पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिस जारी किया है. आवेदन आज यानी 6 दिसंबर से शुरू है. उपरोक्त पदों के लिए आवेदन केवल ‘ऑनलाइन’ 17 दिसंबर 2021 तक स्वीकार किये जाएंगे. ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश नीचे दिए गए हैं:
ऑनलाइन आवेदन करें – जल्द ही सक्रिय होगा.
आधिकारिक वेबसाइट

महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन जमा शुरू होने की तिथि : 6 दिसंबर 2021
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि :17 दिसंबर 2021
परीक्षा तिथि: अधिसूचित किया जाना है.
एडमिट कार्ड जारी किये जाने की तिथि: 28 दिसंबर 2021 के बाद से.

तटरक्षक असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2021 पात्रता मानदंड:

शैक्षिक योग्यता:
जनरल ड्यूटी: उम्मीदवार जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री उत्तीर्ण की हो; गणित और भौतिकी विषय के साथ  10+2+3 स्कीम से इंटरमीडिएट या बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण किया हो या गणित और भौतिकी में कुल 60% के साथ समकक्ष योग्यता हो.
शैक्षणिक योग्यता के सम्बन्ध ,एन अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें.

जनरल ड्यूटी – 01 जुलाई 1997 से 30 जून 2001 के बीच जन्म (दोनों तिथियां सम्मिलित)
कमर्शियल पायलट एंट्री (सीपीएल-एसएसए): 01 जुलाई 1997 से 30 जून 2003 के बीच जन्म (दोनों तिथियां सम्मिलित)
टेक्निकल (इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल): 01 जुलाई 1997 से 30 जून 2001 के बीच जन्म (दोनों तिथियां सम्मिलित)

तटरक्षक असिस्टेंट कमांडेंट – 02/2022 बैच रिक्ति विवरण:जीडी, सीपीएल (एसएसए) – 40 पद
टेक्निकल (इंजीनियरिंग), टेक्निकल (इलेक्ट्रिकल) –  10 पद

 

Continue Reading

देश - दुनिया

चीन के ‘दुश्मन’ ताइवानी सेना प्रमुख की भी जनरल रावत की तरह ही हुई थी मौत, लोगों के शक में कितना दम?

Published

on

By

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का तमिलनाडु में कुन्नूर के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया. इस दुर्घटना में उनके साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत का भी निधन हो गया. इन दोनों के अलावा ब्रिगेडियर लिद्दर और 10 अन्य सैन्य अधिकारियों और जवानों की भी इस हादसे में जान चली गई. हेलीकॉप्टर में सवार कुल 14 लोगों में से सिर्फ एक ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जिंदा बचे हैं, जिनका बेंगलुरू के सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है।

देश के बडे सैन्य अधिकारियों के इस तरह से दुर्घटना में मारे जाने के बाद देशभर में शोक की लहर है. हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर कैसे सबसे सुरक्षित माना जाने वाला हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हेलीकॉप्टर दुर्घटना की लेकर जांच हो रही है, लेकिन कई लोगों को इसके पीछे साजिश भी नजर आ रही है. खासतौर पर अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और हथियार नियंत्रण मुद्दों के विशेषज्ञ ब्रहमा चेलानी के एक ट्वीट ने सबको चौंका दिया है और इसके बाद चीनी मीडिया की प्रतिक्रिया और भी चौंकाने वाली है।

ब्रहमा चेलानी के ट्वीट में क्या है
CDS जनरल बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर क्रैश के संबंध में ब्रहमा चेलानी ने कई ट्वीट किए. अपने ट्वीट्स में उन्होंने लिखा, ऐसे समय में जब 20 महीने से चीन सीमा पर अड़ा हुआ है और वहां युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं. ऐसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी के साथ 11 सैन्य अधिकारियों व जवानों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु होना बेहद दुखद है और इसकी टाइमिंग भी बहुत खराब है।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, सीडीएस जनरल बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर की दुर्घटना साल 2020 की शुरुआत में हुई एक अन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना से बहुत हद तक मिलती-जुलती है. उस हादसे में ताइवान के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ जनरल शेन यी मिंग का निधन हो गया था. उस हादसे में जनरल मिंग के साथ सात अन्य की भी मौत हुई थी, जिसमें दो मेजर जनरल भी शामिल थे. इन दोनों ही हेलीकॉप्टर क्रैश में चीन के विरुद्ध खड़े होने वाले और आक्रामकता दिखाने वाले प्रमुख व्यक्तियों का निधन हो गया।

Continue Reading

देश - दुनिया

बैतूल में महिला ने दिया तीन बेटियों को जन्‍म, दो की एंबुलेंस में और एक की अस्पताल में गूंजी किलकारी

Published

on

By

एमपी के बैतूल में गुरुवार की सुबह प्रसव के लिए जिला अस्पताल जा रही महिला ने एंबुलेंस में दो और अस्पताल अस्पताल में तीसरी बच्ची को जन्म दिया है। तीनों बच्चियां और प्रसूता स्वस्थ्य हैं। सभी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है। महिला पहले से ही तीन बच्चियों की मां है। अब वह छह बेटियों की मां बन गई है। तीन बच्चियों के पैदा होने से मैटरनिटी वार्ड में खुशी का माहौल है और इन बच्चियों को देखने वालों का भी तांता लगा है।

प्रसूता वार्ड में आने वाले लोग महिला की बच्चियों की तस्वीर ले रहे हैं। महिला भैंसदेही के माजरवानी गांव की निवासी है। महिला ने तीन बेटियों को जन्म दिया है। जिले में जननी एक्सप्रेस की हड़ताल के चलते 108 एंबुलेंस से प्रसव के लिए महिलाओं को लाया जा रहा है।

दरअसल, गांव की निवासी रुक्मणि भुसुमकर नाम की गर्भवती महिला को जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में एंबुलेंस में महिला को प्रसव पीड़ा होने पर 108 टीम ने रास्ते में सुरक्षित प्रसव कराया, जहां 2 बेटियों को महिला ने जन्म दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर जांच करने पर पता चला कि गर्भ में एक और बच्चा है। इसके बाद एक और बेटी इस दुनिया में आई। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।

रुकमणि की मां ने कहा कि उसकी बेटी को पहले से ही 3 बेटियां थीं, अब तीन और पैदा हो जाने से 6 बेटियां हो गई हैं। 108 सेवा के योगेश पवार का कहना है कि गांव माजरवानी में महिला को प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने जननी को कॉल किया। जननी गाड़ी की हड़ताल होने से दोबारा 108 पर कॉल किया। इस पर माजरवानी निवासी रुक्मणि पत्नी सीताराम को 108 एंबुलेंस से भैंसदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।

उतरने के चक्कर में चलती ट्रेन से कूद गई महिला, RPF जवान ने यूं बचाई जानसिविल सर्जन डॉ रेणुका गोहिया ने कहा कि भैंसदेही की माजरवानी गांव से रुकमणी नाम की महिला को प्रसव के लिए बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया था। रास्ते में एंबुलेंस में ही दो बच्चियों को जन्म दिया और जिला अस्पताल पहुंचने पर जांच हुई और तीसरी बच्ची का जन्म जिला अस्पताल में हुआ।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 days ago

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक शुरू…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की अहम बैठक शुरू हो गई है। बैठक में मंत्रीमंडल के...

छत्तीसगढ़2 days ago

रायपुर : बेरोजगार इंजीनियरों की बढ़ी महत्ता, निर्माण कार्यों में आई गुणवत्ता : 15 सौ से अधिक बेरोजगार इंजीनियरों को मिला रोजगार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू की पहल से अब प्रदेश के अधिकांश निर्माण कार्यों में गुणवत्ता...

छत्तीसगढ़5 days ago

बड़ी उपलब्धि: कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना में जिला अस्पताल को 89.1% अंक हासिल कर छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान, डॉ राजीव तिवारी ने स्वास्थ्य कर्मियों का जताया आभार

जिला अस्पताल में पदस्थ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव तिवारी ने कहा कि हमारे बलरामपुर जिला अस्पताल  के सभी स्वास्थ्य...

छत्तीसगढ़5 days ago

छत्तीगढ़ के बेटे का हुआ इसरो में चयन : बचपन का सपना हुआ साकार,मां ने बताई अपने बेटे की इमोशनल जर्नी.

बिलासपुर : कहते हैं, जिंदगी में कुछ करने के लिए लगन और मेहनत की आवश्यकता होती है। सफलता जरूर मिलेगी।...

छत्तीसगढ़1 week ago

उत्तर भारत में कोहरे और चक्रवात का असर, आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को चक्रवात के कारण रद

उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण जहां कई ट्रेनों का संचालन रद करने के साथ मार्ग परिवर्तित किया गया...

#Exclusive खबरे

Calendar

December 2021
S M T W T F S
  1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29 30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • क्राइम न्यूज़7 days ago

    9 साल की लड़की से रेप का मामला, कुत्ते को पुलिस ने किया अरेस्ट!

  • जॉब5 days ago

    यहां निकली बंपर वैकेंसी जल्द करे अप्लाई, ये रही शैक्षणिक योग्यता

  • Tech & Auto6 days ago

    Jio ने तोड़ा फैन्स का दिल! बंद किए अपने तीन धमाकेदार प्रीपेड प्लान्स

  • व्यापर6 days ago

    म्यूचुअल फंड के इस नियम से बदल जाएगी आपकी किस्मत, बन जाएंगे सीधे करोड़पति, जानें कैसे?

  • छत्तीसगढ़5 days ago

    छत्तीगढ़ के बेटे का हुआ इसरो में चयन : बचपन का सपना हुआ साकार,मां ने बताई अपने बेटे की इमोशनल जर्नी.

  • जॉब5 days ago

    बेरोजगार युवाओं के लिए , 6 दिसंबर को होगा रोजगार मेला का आयोजन, 534 पदों पर होगी भर्ती, इन्हें मिलेगा लाभ …

  • खेल7 days ago

    मयंक अग्रवाल ने जमाया अपना चौथा टेस्ट शतक, लड़खड़ाती पारी को संभाला अग्रवाल ने

  • खेल4 days ago

    स्टेनो-टाइपिस्ट, नर्स सहित कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें योग्यता

  • जॉब4 days ago

    सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: 5वीं और 10वीं पास लोगों के लिए आई नौकरी, 10 दिसंबर है आवेदन की अंतिम तारीख

  • धर्म6 days ago

    सूर्य ग्रहण का इन 4 राशि वालों पर पड़ेगा बेहद अशुभ प्रभाव, बचने के लिए पहले जान लें ये खास उपाय