लॉकडाउन में फुटबॉल के कोच ने, प्रशिक्षण देने के बहाने नाबालिग को बुलाकर किया दुष्कर्म

कोरोना के संक्रमण लोगों को बचाने जब पूरे देश में लॉकडाउन थे। इस दौरान फुटबॉल के कोच ने एक नाबालिग को प्रशिक्षण देने के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित कोच ने जुर्म भी कुबूल कर लिया, पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। खास बात यह है कि इस कोच के पास प्रशिक्षण देने के लिए न तो कोई डिग्री है और ना ही लॉकडाउन में उसने प्रशासन से अनुमति ली थी।
विगत दिनों शहर के रहने वाले फुटबाल के कोच शिक्षक दीपक पुरबिया ने फुटबॉल में हवा भरने के बहाने से एक नाबालिग से 24 मई को दुष्कर्म किया था। इसके बाद बीते मंगलवार को नाबालिग ने थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी उमेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि आरोपित दीपक पुरबिया द्वारा जुर्म कबूल कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपित को जेल भेज दिया गया है। इधर शहर सहित जिले भर में दीपक पुरविया शहर के एक निजी स्कूल में बच्चों को खेल का प्रशिक्षण देता था, लेकिन उसके पास कोई भी खेल शिक्षा की डिग्री नहीं है।
तथाकथित फुटबॉल कोच के रूप में यह बच्चों को नेहरू स्टेडियम पर फुटबॉल का प्रशिक्षण देता था। हालांकि इसके पहले आरोपित का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। इधर शिक्षा विभाग ने अब हरकत में आ गया है। तथाकथित फुटबॉल कोच दीपक पुरबिया द्वारा दुष्कर्म करने के मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग के डीईओ देवेंद्र रघुवंशी ने बताया कि जिले के समस्त निजी स्कूलों से खेल शिक्षकों की जानकारी मांगी जाएगी। साथ ही स्कूलों से खेल शिक्षकों का चरित्र सत्यापन भी मांगा जाएगा।
पहले भी खेल प्रशिक्षकों पर लगे आरोप
2017 में कराते कोच युसूफ मंसूरी, 2018 में क्रिकेट कोच मेहमूद कुरैशी, 2017 में कराते प्रशिक्षक नीलेश सेन पर भी दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। फिलहाल सभी जमानत पर हैं।
सभी निजी स्कूलों को लिखेंगे पत्रः रघुवंशी
प्रभारी डीईओ देवेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि निजी कोच द्वारा दुष्कर्म किए जाने के मामले की जानकारी मिली है। शहर सहित जिले के सभी निजी स्कूलों को पत्र लिखा जाएगा। जिसमें निजी स्कूल में पदस्थ खेल शिक्षकों की जानकारी एकत्रित की जाएगी। ताकि ऐसे किसी भी फर्जी खेल शिक्षक द्वारा बच्चों को खेल का प्रशिक्षण देने से रोका जा सके।
आरोपित के पास डिग्री नहीं
जिले के प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट ने बताया कि खेल शिक्षक रखना सभी निजी स्कूलों में अनिवार्य है। इसके लिए निजी स्कूलों में बीपीएड, डीपीएड, सीपीएड डिग्री धारी खेल शिक्षकों को रखना चाहिए। दुष्कर्म के मामले में आरोपित बने दीपक पुरबिया के पास कोई ऐसी डिग्री नहीं है। वह सिर्फ अपने अभ्यास के अनुभव के आधार पर बच्चों को प्रशिक्षण देता था।


Lifestyle
सुबह उठते ही रोजाना करें ये काम, उर्जा और खुशहाली से भरा रहेगा आपका पूरा दिन….

Astro Tips To Earn Money: हर व्यक्ति की चाहत होती हैं कि वह धनवान होने के साथ खुशहाल जीवन जिएं। लेकिन, कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी जातक को उसके अनुसार तरक्की नहीं मिल पाती है। कई बार कमाता तो खूब है लेकिन बचत के नाम पर उसके पास कुछ भी नहीं होता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति निराशा की ओर बढ़ जाता है। ज्योतिष शास्त्र में धन प्राप्ति के अनेकों उपाय बताए गए हैं । इन सरल और सटीक उपायों को करके व्यक्ति पैसों की तंगी से छुटकारा पा सकता है। इतना ही नहीं उस व्यक्ति के घर में सुख-शांति खुशहाली का वास होता है। जानिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सुबह उठते ही कौन से कार्य करने से मां लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहती हैं।
सुबह के समय करें ये काम
सुबह उठते ही सबसे पहले अपनी हथेलियों को देखते हुए भगवान का स्मरण करें और इस मंत्र ‘कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती। करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्।।’को एक बार बोलने के बाद हाथों को चेहरे में फेरा लें। माना जाता है कि व्यक्ति के हाथों में ब्रह्मा, सरस्वती के साथ-साथ मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसा करने से दिन अच्छा जाएगा और मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी।
सुबह के समय उठते बेड से पैर नीचे रखने से पहले धरती मां के पैर जरूर छुएं। शास्त्रों के अनुसार, धरती मां भी माता के समान होती है।
शास्त्रों के मुताबिक, सूर्योदय से पहले उठना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही स्नान आदि करने के साथ भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल का अर्घ्य देना चाहिए। क्योंकि भगवान सूर्य को मान-सम्मान. नौकरी, बिजनेस, सत्ता का कारक ग्रह माना जाता है। इसलिए रोजाना अर्घ्य देने से सूर्य ग्रह मजबूत होगा, जिससे हर काम में सफलता प्राप्त होगी।
शास्त्रों में तुलसी की महत्ता का काफी वर्णन किया गया है। तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए तुलसी के पौधे की रोजाना पूजा करना चाहिए। इसके साथ ही हर काम सिद्ध करने के लिए तुलसी के पौधे से थोड़ी सी मिट्टी लेकर रोजाना तिलक जरूर लगाएं।
रोजाना लक्ष्मी स्तोत्र और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है, जिससे घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती हैशिवपुराण के अनुसार, हर माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए। इससे भगवान की कृपा हमेशा उस व्यक्ति के ऊपर बनी रहती हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि प्रतिदिन शिवलिंग में जलाभिषेक या फिर दूध से अभिषेक करना चाहिए। इससे जातक को अवश्य लाभ मिलता है।
देश - दुनिया
बड़ी खुशखबरी: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में अब 14 फीसदी की हुई बढ़ोत्तरी, जाने अब कितने महीने का मिलेगा एरियर…

केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी सरकार ने दी है। एक साथ महंगाई भत्ते में 14 फीसद की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही इन कर्मचारियों का 10 महीने से अटका हुआ एरियर भी दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले से रेलवे के लाखों कर्मचरियों को फायदा मिलेगाा।
सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए आदेश जारी करते हुए कहा है कि इन केंद्रीय कर्मचारियों को 10 महीने का बकाया एरियर दिया जाएगा। साथ ही इनके महंगाई भत्ते में 14 फीसद की बढ़ोतरी की जाएगी। हालाकि रेलवे बोर्ड ने कथित तौर पर दो भागों में डीए वृद्धि की घोषणा की है। महंगाई भत्ते में 1 जुलाई 2021 से 7 प्रतिशत और 1 जनवरी 2022 से 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। पहले 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी उन कर्मचारियों के लिए लागू होगा, जो छठे वेतन आयोग के तहत आते हैं।
फिलहाल छठे वेतन आयोग के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों को 189 प्रतिशत डीए मिल रहा है। इन कर्मचारियों का डीए 1 जुलाई 2021 से बढ़कर 196 फीसदी के आधार पर ही दिया जाएगा। इसी तरह 1 जनवरी, 2022 से 7 प्रतिशत की वृद्धि करने पर यह बढ़कर 203 प्रतिशत के आधार पर कर्मचारियों को मिलेगी।सैलरी में होगी बड़ी बढ़ोतरी
दो बढ़ोतरी को मिलाकर, कर्मचारियों को उनके मई के वेतन में 10 महीने के बकाया एरियर के साथ भुगतान किया जाएगा। ऐसे में अगर कर्मचारियों को एक साथ डीए बढ़ोतरी और 10 महीने का बकाया भुगतान किया जाता है तो इनके सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी होगी।
3 फीसद बढ़ा था डीए
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 30 मार्च, 2022 को केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत (डीआर) में एक जनवरी से प्रभावी 3 फीसद डीए बढ़ोतरी का ऐलान किया था। इस बढ़ोतरी के बाद से कर्मचारियों का डीए 31% के बजाया अब 34 फीसद दिया जाता है।
जुलाई में भी बढ़ सकता है डीए
साल में केंद्र सरकार की ओर से कर्मचारियों को डीए का भुगतान किया जाता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि केंद्र सरकार जुलाई 2022 में भी डीए का भुगतान कर सकता है।
Tech & Auto
अब नए अवतार और नए फीचर्स के साथ आई Splendor+ XTEC,जाने क्या है इसकी कीमत और फीचर्स…

Hero Splendor+ XTEC: हीरो स्प्लैंडर दशकों से ग्राहकों की चहेती बाइक बनी हुई है और अब कंपनी ने इसे और भी पैसा वसूल बना दिया है. हीरो मोटोकॉर्प ने मार्केट में नई स्प्लैंडर + XTEC लॉन्च कर दी है जिसकी दिल्ली में शुरुआती एक्सशोरूम 72,900 रुपये रखी गई है. हीरो की मानें तो रोजमर्रा के इस्तेमाल वाली 100 सीसी की ये मोटरसाइकिल अब नई तकनीक और कई नए फीचर्स के साथ पेश की गई है. इसके अलावा कंपनी ने ये दावा भी किया है कि Splendor+ XTEC पांच साल की वारंटी के साथ उपलब्ध कराई जा रही है.
किन नए फीचर्स के साथ आई बाइक
नई हीरो स्प्लैंडर + XTEC को मिली नई तकनीक और फीचर्स पर नजर डालें तो यहां पूरी तरह डिजिटल मीटर के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल और एसएमएस अलर्ट, माइलेज की रियल टाइम जानकारी, फ्यूल कम होने की जानकारी, जोरदार एलईडी पोजिशन लैंप, USB चार्जर और साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ जैसे फीचर्स बाइक को मिले हैं. इनके अलावा नई बाइक कंपनी की मशहूर आई3एस तकनीक के साथ आई है जिससे बाइक को आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम भी मिला है.
कितनी सुरक्षित हुई नई स्प्लैंडर + XTEC
डिजाइन की बात करें तो हीरो स्प्लैंडर + XTEC के साथ एलईडी पोजिशन लैंप और नए ग्राफिक्स दिए गए हैं. बाइक की बाकी प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं हुआ है. कंपनी ने नई बाइक को चार अलग-अलग रंगों में उपलब्ध कराया है जिनमें स्पार्कलिंग बीटा ब्लू, कैनवास ब्लैक, टोर्नाडो ग्रे और पर्ल व्हाइट शामिल हैं. सेफ्टी के लिहाज से बाइक को बैंक एंगल सेंसर दिया गया है जिसमें बाइक के गिरने पर इंजन खुद बंद हो जाता है. कंपनी ने इस बाइकक के साथ 97.2 सीसी का बीएस6 इंजन दिया है जो 7.9 बीएचपी ताकत और 8.05 एनएम पीक टॉर्क बनाता है.
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
छत्तीसगढ़6 days agoखुशखबरी: CM बघेल ने मनरेगा के तहत मानदेय बढाने का किया बड़ा ऐलान…
-
जॉब6 days agoभारतीय डाक विभाग में निकली 38,926 पदों पर भर्ती, 10 वी पास करे अप्लाई…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoलेक्चरर की निकली भर्ती,आवेदन 16 मई से शुरू…ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब5 days agoONGC में 3614 पदों पर भर्ती,अंतिम तिथि 22 मई…
-
देश4 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…






























You must be logged in to post a comment Login