देश
1 मार्च से : देश में सबसे सस्ता पेट्रोल यहाँ मिल रहा है,82.96 रुपये लीटर,कहीं जानें से पहले चेक अपना शहर का दाम…

रूस-यूक्रेन संकट से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों ने कुछ नरमी के बाद तेजी हासिल कर ली है। आज 1 मार्च को पेट्रोलियम कंपनियों ने नए रेट जारी कर दी हैं। नए रेट के मुताबिक आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटर के हिसाब से पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है तो डीजल भी यहां 77.13 रुपये प्रति लीटर है।
वहीं, राजस्थान के श्रीगंगानगर में सबसे महंगा 112.11 रुपये लीटर पेट्रोल है।बता दें घरेलू स्तर परआज यानी मंगलवार को लगातार 117वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे।
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। महानगरों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 95.41 रुपये है। वहीं, पेट्रोल भापेाल, जयपुर, पटना, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में 100 के पार है।
शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13
चंडीगढ़ 94.23 80.9
आगरा 95.05 86.56
लखनऊ 95.28 86.8
दिल्ली 95.41 86.67
नोएडा 95.51 87.01
रांची 98.52 91.56
बेंगलुरु 100.58 85.01
चेन्नई 101.4 91.43
कोलकाता 104.67 89.79
पटना 105.9 91.09
जयपुर 107.06 90.7
भोपाल 107.23 90.87
मुंबई 109.98 94.14
श्रीगंगानगर 112.11 95.26
घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का रेट

देश
जल्द बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल, इतने रुपये तक हो सकती है महंगी…

तेल कंपनियों को अगर अपना घाटा पूरा करना है तो उन्हें अगले 11 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 12 रुपये तक की बढ़ोतरी करनी पड़ेगी। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने के चलते बीते चार महीने से वाहन ईंधन के दाम नहीं बढ़े हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें गुरुवार को नौ साल में पहली बार 120 डालर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गईं। शुक्रवार को तेल की कीमतों में कमी आई और यह 111 डालर पर आ गईं। हालांकि अभी भी कच्चे तेल की लागत और रिटेल दरों के बीच बहुत अंतर है, जिसका भार तेल कंपनियों को उठाना पड़ रहा है।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, खुदरा ईंधन विक्रेताओं को लागत वसूली के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम 16 मार्च तक 12 रुपये प्रति लीटर से भी अधिक बढ़ाने की जरूरत है। अगर इसमें तेल कंपनियों के मार्जिन को भी जोड़ लिया जाए तो 15.1 रुपये प्रति लीटर की मूल्य वृद्धि करनी पड़ेगी।
पेट्रोलियम मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले पेट्रोलियम योजना और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) के मुताबिक, भारत जो कच्चा तेल खरीदता है उसके दाम तीन मार्च को 117.39 डालर प्रति बैरल हो गए। ईंधन का यह मूल्य वर्ष 2012 के बाद सबसे ज्यादा है। पिछले साल नवंबर की शुरुआत में जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि पर रोक लगी थी, तब कच्चे तेल की औसत कीमत 81.5 डालर प्रति बैरल थी।
रिपोर्ट के अनुसार, ‘तीन मार्च को वाहन ईंधन का शुद्ध मार्केटिंग मार्जिन माइनस 4.92 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में अब तक यह 1.61 रुपये लीटर है। हालांकि ईंधन के मौजूदा अंतरराष्ट्रीय मूल्य पर 16 मार्च को शुद्ध मार्जिन घटकर शून्य से नीचे 10.1 रुपये प्रति लीटर और एक अप्रैल को शून्य से नीचे 12.6 रुपये लीटर तक जा सकता है।
देश
यूरोप में गैस की कीमतों में आई 38 फीसदी इजाफा,पहुंची सर्वोच्च स्तर पर…

रूस-यूक्रेन वॉर के बाद यूरोप में गैस की कीमतें आसमान छूने लगी हैं. यूरोप में अब गैस की कीमत 3000 हजार डॉलर प्रति 1000 क्यूबिक मीटर हो गया है. इससे पहले गैस की कीमतें इस स्तर पर कभी नहीं गई थीं.
यूरोप में गैस की कीमतों में ये 38 फीसदी का इजाफा है. बता दें कि रूस से ही यूरोप को गैस की सप्लाई होती है. रूस यूक्रेन युद्ध के बाद कई यूरोपीय देशों ने रूस से गैस खरीदना बंद कर दिया है. इस बीच दक्षिण कोरिया ने घोषणा की है कि वो अब रूस के सेंट्रल बैंक से कारोबार नहीं करेगा. इधर मुद्रा बाजार में रुबल की कीमतें ऐतिहासिक निचले स्तर पर चली गई है.
चीन मध्यस्थ बनने को तैयार रूस-यूक्रेन वॉर में चीन मध्यस्थ की भूमिका निभाने को तैयार है. चीन के विदेश ने कहा है कि चीन ‘जरूरी मध्यस्थता’ करने को तैयार है. चीन के विदेश मंत्री का ये ध्यान रूस और यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की वार्ता से पहले आया है. चीन के विदेश मंत्री ने कहा है कि यूक्रेन के संकट का समाधान करने के लिए चीन हर तरह की कोशिश करेगा.
उन्होंने कहा कि चीन का रेड क्रॉस यूक्रेन जल्द ही यूक्रेन में सहायता भेजने जा रहा है. चीन के विदेश मंत्री ने कहा है कि रूस के साथ चीन की दोस्ती अभी भी चट्टान की तरह अडिग है.
बता दें कि भारतीय समयानुसार आज शाम 5.30 बजे यूक्रेन और रूस के बीच तीसरे राउंड की वार्ता होनी है. इससे पहले रूस ने यूक्रेन के 4 शहरों में युद्ध विराम की घोषणा की है.
देश
सीमा पर मार गिराए पाकिस्तानी ड्रोन,हरे रंग का बैग से मिले प्रतिबंधित पदार्थ…

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सोमवार को चार किलोग्राम संदिग्ध प्रतिबंधित पदार्थ लेकर जा रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है. दरअसल, फिरोजपुर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से भारत में संदिग्ध उड़ने वाली किसी चीज की आवाज सुनाई दी थी. इसके बाद सीमा सुरक्षा बल तुरंत अलर्ट हो गई और गोलीबारी में उसे मार गिराया.
बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि जवानों ने ड्रोन के उड़ते समय उससे निकलने वाली आवाज सुनी जिसके बाद तड़के करीब तीन बजे ड्रोन का पता लगाया. उन्होंने ड्रोन को मार गिराने के लिए ‘पैरा बमों’ का इस्तेमाल किया.उन्होंने बताया कि ड्रोन से हरे रंग का एक छोटा-सा बैग जुड़ा हुआ था और उसमें पीली पन्नी से बंधे चार पैकेट और काली पन्नी से बंधा एक छोटा-सा पैकेट था.
संदिग्ध प्रतिबंधित पदार्थ का वजन पैकिंग के साथ करीब 4.17 किलोग्राम था और काली पन्नी में बंधे पैकेट का वजन करीब 250 ग्राम था. ड्रोन का मॉडल डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीएक्स था.इससे पहले बीते शनिवार को BSF ने जम्मू में संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई देने पर उस पर गोलीबारी की थी.
BSF के जवानों ने उड़ने वाली संदिग्ध वस्तु पर तब गोलीबारी की जब वह अरनिया के नागरिक इलाके में सुबह करीब चार बजकर 10 मिनट पर दाखिल हुआ. इसके बाद सैनिकों ने आवाज की दिशा में गोलियां चलाई.
-
व्यापर5 days agoकर्मचारियों को जल्दी ही मिलेगी खुशखबरी : रिटायरमेंट की उम्र और पेंशन की राशि जल्द बढ़ सकती है,जानें केंद्र सरकार की विचार…
-
जॉब6 days agoभारतीय डाक विभाग में निकली भर्ती,मिलेगी 63,200 तक सैलरी…
-
देश7 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलावों,जानें क्या हैं…
-
जॉब6 days agoयहाँ निकली 966 पदों पर भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: अगर आप भी गलत दिशा में रखते हे यह चिजे, तो हो जाइए सावधान…
-
जॉब5 days agoडाक विभाग में निकली इतने पदों पर भर्ती,63000 तक मिलेंगी सैलरी…
-
जॉब7 days agoछत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती,301 पदों पर निकली भर्ती, जानें शैक्षणिक योग्यता…
-
व्यापर6 days agoटाइटन ने चमका दी कई लोगों की किस्मत,10,000 रुपये के बन गए 1 करोड़ रुपये से ज्यादा…
-
Tech & Auto5 days agoअब आयेगी ऐसी नंबर प्लेट,पुलिस नही रोकेगी किसी भी स्टेट में,जानें कैसे…
-
Tech & Auto7 days agoAadhar कार्ड में मोबाइल नंबर बदलने की सोच रहे तो,मिनटों में बदले इस ट्रिक से नंबर…


















You must be logged in to post a comment Login