Connect with us

जरा हटके खबर

रहस्यों से भरा: देश का एक ऐसा गाँव, जहां उल्टी दिशा की ओर चलती है घड़ी की सुई, आइये देखे कौन सा है वो गाँव…

Published

on

 

 

भारत में ऐसे कई समुदाय हैं, जो लीक से हटकर प्रथाओं को मानते हैं. आम दुनिया में जो चीजें नॉर्मल हैं, वो इन समुदायों में वर्जित है. उसकी जगह लीक से हटकर चीजें की जाती हैं. ऐसा ही एक समुदाय भारत के छत्तीसगढ़ में है. इस समुदाय के लोग जिस गांव में रहते हैं, वहां की घड़ी के कांटे उलटी दिशा में चलते हैं. साथ ही 12 बजे के बाद 11 बजते हैं, ना कि

1. इसकी वजह भी समुदाय के लोगों के पास है, जिसे वो सही मानते हैं.

दुनिया में जितनी भी घड़ियां चलती हैं, सबकी दिशा बायीं से दाईं और होती है. बारह बजे के बाद एक बजता है, फिर दो और फिर तीन. लेकिन भारत के छत्तीसगढ़ में एक ऐसा गांव है, जहां की घड़ियां दाएं से बायीं और चलती हैं. जब से इस गांव में घड़ी आई है, तबसे सारी घड़ियां इसी तरह एंटी क्लॉकवाइज चलती हैं. ये है छत्तीसगढ़ के कोरबा के पास आदिवासी शक्ति पीठ से जुड़े गोंड आदिवासी समुदाय. ये हमेशा से उलटी दिशा की घड़ी का इस्तेमाल करते हैं.प्रकृति से जुड़ा है कारण

उलटी दिशा की घड़ी के इस्तेमाल को लेकर आदिवासियों ने कहा कि उनकी ही घड़ी सही चलती है. समुदाय ने अपनी घड़ी का नाम गोंडवाना टाइम रखा है. समुदाय का कहना है कि धरती दाएं से बायीं दिशा में घूमती है. साथ ही चन्द्रमा से लेकर सूरज और तारे भी इसी दिशा में घूमते हैं. इसके अलावा तालाब में पड़ने वाला भंवर भी इसी दिशा में घूमता है. यही वजह है कि लोगों ने घड़ी की दिशा यही रखी है.30 समुदाय फॉलो करते है ये घड़ी

गोंड समुदाय के लोगों के अलावा गोंडवाना घड़ी को अन्य 29 समुदाय के लोग फॉलो करते हैं. आदिवासियों का कहना है कि प्रकृति का चक्र जिस दिशा में चलता है, उसी दिशा में उनकी घड़ी उनकी घड़ी चलती है. आदिवासी समुदाय के ये लोग महुआ, परसा और अन्य पेड़ों की पूजा करते हैं. छत्तीसगढ़ के इस इलाके में करीब दस हजार परिवार रहते हैं. ये सभी लोग उलटी घड़ी का पालन करते हैं.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

जरा हटके खबर

वैज्ञानिको ने दिया चेतावनी: धरती के पास आ रहा ये विशालकाय धूमकेतु, धरती पर आते ही ये मचा सकती है तबाही…

Published

on

 

Comet: अतंरिक्ष रहस्यों से भरा पड़ा है जहां हर दिन कोई न कोई नई घटना घटती रहती है। इनमें कई ऐसी घटनाएं होती हैं जिनसे धरती को भी खतरा रहता है। अब एक बार फिर अंतरिक्ष में एक ऐसी घटना होने जा रही जिसकी वजह से धरती पर खतरा मंडरा रहा है। इस खतरे की वजह विशालकाय धूमकेतु है जो धरती के नजदीक आने वाला है। वैज्ञानिकों ने इस धूमकेतु को साल 2017 में सौर मंडल के बाहर खोजा था।

इसके बाद से यह सिर्फ सौर मंडल में आता जा रहा है। 14 जुलाई को यह हमारी धरती के बहद नजदीक आएगा। यानी सिर्फ 10 दिन बचे हैं जब यह पृथ्वी नजदीक पहुंचेगा। इसका नाम कॉमेट सी/2017 के2 (पैनस्टार्स) (Comet C/2017 K2, PANSTARRS) है। आम भाषा में इसे K2 धूमकेतु कहा जाता है। आइए जानते हैं कि इस विशालकाय धूमकेतु से धरती को कई खतरा है या नहीं?
हबल स्पेस टेलिस्कोप ने साल 2017 में K2 धूमकेतु को खोजा था। इस दौरान यह सौर मंडल के बाहरी किनारे पर था। उस समय वैज्ञानिकों ने माना था कि खोजा गया धूमकेतु सबसे दूर है। बीते साल इसने मेगाकॉमेट बर्नाडिनेली-बर्नस्टीन की दूरी को पार कर लिया था। 14 जुलाई को यह पृथ्वी से 27 करोड़ किलोमीटर दूर से गुजरेगा। हालांकि इससे धरती को कोई खतरा नहीं है।वैज्ञानिकों के लिए इसके धरती के पास आना अद्भुत नजारा होगा।

बीते साल से K2 धूमकेतु धरती की तरफ लगातार बढ़ रहा है। जमी गैस, पत्थर और धूल का एक गुब्बार होता है धूमकेतु। सूरज के पास पहुंचने पर यह पिघलने लगता है जिसकी वजह से इस पीछे सफेद रंग की पूंछ नजर आती है। धूमकेतु के चारों तरफ बनने वाले बादल को कोमा कहा जाता है।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जब से इसको खोजा गया है, तभी से यह सक्रिय है। तब यह शनि ग्रह और यूरेनस के आसपास की कक्षा में घूम रहा था। उस दौरान यह धरती से 240 करोड़ किलोमीटर की दूरी पर था। शुरुआती जांच में जानकारी मिली है कि इस धूमकेतु का न्यूक्लियस यानी केंद्र बहुत विशाल है।

कनाडा-फ्रांस-हवाई टेलिस्कोप की मदद से इस पर स्टडी की गई थी। माना जाता है कि K2 धूमकेतु का न्यूक्लियस 30 से 160 किलोमीटर के बीच चौड़ा हो सकता है। हबल स्पेस टेलिस्कोप से पता चला था कि इसकी चौड़ाई 18 किलोमीटर है। धरती के पास आने पर अंतरिक्ष वैज्ञानिक इसके सही आकार का पता लगा पाएंगे। धरती पर मौजूद टेलिस्कोप की नजर 19 दिसंबर तक इस पर रहेगी। सूरज के पीछे छिपने तक इस पर नजर रखा जाएगा।

Continue Reading

जरा हटके खबर

दुनिया के 5 ऐसे अजीबोगरीब कानून जिसके बारे में जान आप भी रह जायेंगे दंग, इस नियम को जानते ही आप भी हो सकते है पागल…

Published

on

 

Most Bizarre Laws in World

अगर आपसे कहा जाए कि च्युइंग गम नहीं चबा सकते हो और ये गैर कानूनी है. कहा जाए कि गलती से भी पत्नी का जन्मदिन भूले तो जेल जाना होगा. रात दस बजे के बाद टॉयलेट का फ्लश नहीं कर करते.

Bizarre Laws in World

सुनते ही कहेंगे कि ये सब मजाक है और ऐसा कहीं नहीं होता. मगर जानकार हैरानी होगी दुनिया में कुछ ऐसे देश हैं जहां के कानून किसी का भी दिमाग घुमाने के लिए काफी हैं. यहां ऐसे ही पांच देशों के कानून के बारे में बताएंगे जो दिमाग हिलाकर रख देंगे.

Chewing Gum

दुनिया में सिंगापुर एक ऐसा देश हैं जहां च्युइंग गम का इस्तेमाल बैन है. इस देश में साल 1992 के बाद से च्युइंग गम चबाना, बेचना और इसका उत्पादन बर्जित है. इस कानून को तोड़ने पर एक लाख अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भरना पड़ सकता है. इसके अलावा दो साल की सजा भी हो सकती है.

Toilet Flushing

दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में शामिल स्विट्जरलैंड एक ऐसा देश हैं जहां रात दस बजे के बाद टॉयलेट फ्लश करना महंगा साबित हो सकता है. यहां रात दस के बाद और सुबह सात बजे से पहले टॉयलेट फ्लश करना वर्जित है.

Toilet Flushing

दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में शामिल स्विट्जरलैंड एक ऐसा देश हैं जहां रात दस बजे के बाद टॉयलेट फ्लश करना महंगा साबित हो सकता है. यहां रात दस के बाद और सुबह सात बजे से पहले टॉयलेट फ्लश करना वर्जित है.

Wife’s Birthday

दुनिया में समोआ एक ऐसा देश है जहां किसी को अपनी पत्नी को जन्मदिन भूलना काफी मंहगा पड़ सकता है. देश में कानून है कि अगर पति अपनी पत्नी का जन्मदिन भूलता है तो ये गैर कानूनी है. पत्नियों को अधिकार है कि वो अपनी पति की इस भूल के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकती हैं. ऐसे में पत्नी का जन्मदिन भूलने पर जेल जाना पड़ सकता है.

 

Continue Reading

जरा हटके खबर

अजीबोगरीब: दक्षिण अफ्रीका में पाया गया यह दोमुंहा वाला सांप, जाने इस रहस्यमयी सांप के बारे में…

Published

on

 

 

वैसे तो आपने इंटरनेट पर कई तरह के दुर्लभ जीव देखे होंगे, लेकिन क्या कभी दो सिर वाला सांप देखा है? दक्षिण अफ्रीका के Ndwedwe शहर में एक ऐसा ही सांप पकड़ा गया है। यह रेंगते हुए एक बाड़े में घुस गया, जिसके बाद प्रॉपर्टी के मालिक ने इसे एक बॉटल में कैद कर लिया। सांप को सुरक्षित जगह पहुंचाने के लिए KZN एंफिबियन एंड रेप्टाइल कंजरवेशन के संस्थापक निक इवांस को फोन लगाया गया।

सांप की प्रजाति अंडे निगलने वाली

एक फेसबुक पोस्ट के जरिए इवांस ने जानकारी दी कि यह सदर्न ब्राउन एग-ईटर नाम की प्रजाति का सांप है, जिससे इंसानों को कोई खतरा नहीं होता है। यह जहरीले नहीं होते और इनकी लंबाई 30 इंच तक हो सकती है।

सदर्न ब्राउन एग-ईटर के दांत नहीं होते और यह एक बार में कई अंडों को फोड़कर अंदर का पदार्थ निगल सकते हैं। कई बार तो ये अंडे ही निगल जाते हैं। इनके गले में अंडे को फोड़ने की क्षमता होती है। अंडा फोड़कर यह उसे वापस उगल देते हैं।

हर 10 हजार में से 1 सांप दोमुंहा

इवांस ने बताया कि पकड़े गए सांप की लंबाई सिर्फ 30 सेंटीमीटर है, यानी यह एक बच्चा है। दो मुंह वाले सांपों का जीवन काफी कठिन होता है। उन्हें घूमने-फिरने में तकलीफ होती है क्योंकि एक सिर किसी और दिशा में जाना चाहता है तो दूसरा किसी और दिशा में। इवांस ने गौर किया कि इस तरह के सांप आराम करने के दौरान एक सिर के ऊपर दूसरा सिर रख लेते हैं।

इवांस ने बताया कि पकड़े गए सांप की लंबाई सिर्फ 30 सेंटीमीटर है, यानी यह एक बच्चा है। दो मुंह वाले सांपों का जीवन काफी कठिन होता है। उन्हें घूमने-फिरने में तकलीफ होती है क्योंकि एक सिर किसी और दिशा में जाना चाहता है तो दूसरा किसी और दिशा में। इवांस ने गौर किया कि इस तरह के सांप आराम करने के दौरान एक सिर के ऊपर दूसरा सिर रख लेते हैं।

दोमुंहे सांप का पर्यावरण में दिखना दुर्लभ है। इनकी इस कंडीशन को बाईसेफली कहा जाता है। इसका मतलब- ये सांप जुड़वा होते हैं, जिनका शरीर जन्म से पहले अलग नहीं हो पाता। यह घटना हर 10 हजार सांपों के जन्म में से 1 बार होती है। दोमुंहे सांप ज्यादा समय तक जीवित नहीं रह पाते।

सांप की कस्टडी एक्सपर्ट को दी गई

इवांस ने बताया कि दोनों सिर एक दिशा में जाएं तो भी वे तेज गति नहीं पकड़ पाते। इस वजह से दोमुंहा सांप ईगल या किसी बड़े जानवर का आसानी से शिकार बन सकता है। इसलिए इसे स्नेक एक्सपर्ट के पास रखा गया है। वही इसकी सेहत का ख्याल रखेंगे और इस पर स्टडी करेंगे।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़9 hours ago

इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर छत्तीगसढ़ सरकार का बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मिली मंजूरी 

Chhattisgarh News: इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर छत्तीगसढ़ सरकार ने बड़ा फैसला किया है. भूपेश बघेल सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022...

छत्तीसगढ़11 hours ago

CG News: छत्तीसगढ़ में भूकंप से कांपी धरती, जाने कहा कितने महसूस किये किये गये भूकंप के तेज झटके…

    रायपुर।छत्तीसगढ़ में सुबह आठ बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. 4.3 तीव्रता के भूकंप से अंबिकापुर...

छत्तीसगढ़1 day ago

फसलों की सुरक्षा के लिए , छत्तीसगढ़ में आज से रोका-छेका अभियान शुरू

खरीफ फसलों की सुरक्षा के लिए इस वर्ष भी 10 जुलाई से प्रदेशव्यापी रोका-छेका का अभियान शुरू किया जा रहा...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: बस्तर संभाग में डेंगू, मलेरिया, जापानी इंसेफेलाइटिस जैसे बीमारी के रोकथाम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दिए सख्त निर्देश…

  बरसात का मौसम शुरू होते ही मच्छरजनित रोगों जैसे डेंगू,मलेरिया और जापानी इंसेफेलाइटिस (जापानी बुखार) के मामले बढ़ जाते...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: 16 जुलाई को रायपुर पहुंचेगी सतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले

    शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले 16 जुलाई को रायपुर पहुंचेगी। शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले की तैयारियों के संबंध में...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31
Advertisement
Advertisement

Trending

  • Tech & Auto5 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने  क्या है इसकी कीमत…

  • Tech & Auto3 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने  क्या है इसकी कीमत…

  • व्यापर5 days ago

    एचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर

  • Tech & Auto5 days ago

    TVS ने लॉन्च किया यह जबरदस्त बाइक, जिसे देखे आप रह जायेंगे हैरान, देखे क्या है इसकी कीमत और बेहतरीन फीचर्स…

  • व्यापर7 days ago

    एचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर

  • जॉब3 days ago

    नवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख तक सैलरी, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  • Tech & Auto1 day ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने  क्या है इसकी कीमत…

  • देश5 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : जल्द मिलने वाली है तीन-तीन खुशखबरी,पढ़िये पूरी खबर

  • मनोरंजन6 days ago

    Crosses Limit : फैशन की सारी हदों को पार कर निकल पड़ी सिर्फ ब्रा पहनकर घूमने ,एक्ट्रेस पर चढ़ा बोल्डनेस का ऐसा खुमार…पढ़िये खबर

  • व्यापर3 days ago

    एचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर