जरा हटके खबर
दुनिया का एक ऐसा पोर्टेबल टॉयलेट, जो समा जाता है हाथो में, इसका इस्तेमाल आप कही भी कर सकते है देखे कैसा है ये PORTABLE TOILET

Portable Toilet : हमारी ज़िंदगी की कुछ अहम ज़रूरतों में खाने-पीने के अलावा टॉयलेट भी है. कहीं भी नेचुरल कॉल हो और अगर टॉयलेट न मिले, तो दिक्कत हो जाती है. खास तौर पर उन जगहों पर जहां दैवीय आपदा में टॉयलेट ढह गए हों या फिर युद्ध चल रहा हो. ऐसी परिस्थिति से निपटने के लिए ही जापान (Japan New Invention) की एक कंपनी ने खास पोर्टेबल टॉयलेट (World’s Smallest Portable Toilet ) बनाया है, जिसे जेब में रखकर चला जा सकता है.
जापान में बनाया गया दुनिया का सबसे छोटा टॉयलेट अपने साथ लोग कहीं भी ले जा सकते हैं. ये बैग में या फिर पॉकेट में भी आसानी से आ जाता है. कोकेनावा इनकॉर्पोरेशन (Kokenawa Inc.) नाम के स्टार्टअप की ओर से ये बिल्कुल अनोखा प्रोडक्ट लॉन्च किया गया है, जिसे नाम की पॉकेट टॉयलेट (Pocketoilet) दिया गया है. इसे एमरजेंसी में बेहद कारगर साबित होने का दावा किया जा रहा है.
क्यों बनाया गया Pocketoilet?
ये एक पोर्टेबल टॉयलेट का कॉन्सेप्ट है. इसका पैकेट 7 सेंटीमीटर लंबा और 6.5 सेंटीमीटर चौड़ा है, जो किसी भी जेब में आसानी से फिट हो सकता है. Kokenawa Inc. के संस्थापक 30 साल के योशिनोरी कोकेनावा (Yoshinori Kokenawa) को साल 2019 में ये आइडिया आया था, जब वे तूफान से तबाह हुए नागानो शहर में वॉलंटियर के तौर पर काम कर रहे थे. उन्होंने देखा लोगों ने पारंपरिक पोर्टेबल टॉयलेट्स के सामने लंबी लाइन लगानी पड़ रही थी और उन्हें आधे घंटे से पहले नंबर नहीं मिल पाता था. ऐसे में उन्होंने इस तरह का पॉकेट टॉयलेट बनाने के बारे में सोचा.
कैसे होता है इस्तेमाल ?
दिसंबर, 2020 में कोकेनावा की कंपनी में Pocketoilet लॉन्च किया. ये छोटा सा टॉयलेट है, जिसे कहीं भी ले जाया जा सकता है. इसमें एक खास किस्म का बैग है, जो मजबूत फाइबर्स से बना हुआ है और एक जमाने वाला पैकेट है. इस बैग को टॉयलेट सीट या फिर ट्रैश कैन पर भी फिक्स किया जा सकता है. इस बैग को बंद करने के बाद करीब हफ्ते भर इससे कोई बदबू बाहर नहीं आती. कंपनी ने अब तक 50 हज़ार पॉकेट टॉयलेट्स बेचे हैं और 6000 पॉकेट टॉयलेट्स युद्ध ग्रस्त देश यूक्रेन में डोनेट भी किए हैं.

जरा हटके खबर
वैज्ञानिको ने दिया चेतावनी: धरती के पास आ रहा ये विशालकाय धूमकेतु, धरती पर आते ही ये मचा सकती है तबाही…

Comet: अतंरिक्ष रहस्यों से भरा पड़ा है जहां हर दिन कोई न कोई नई घटना घटती रहती है। इनमें कई ऐसी घटनाएं होती हैं जिनसे धरती को भी खतरा रहता है। अब एक बार फिर अंतरिक्ष में एक ऐसी घटना होने जा रही जिसकी वजह से धरती पर खतरा मंडरा रहा है। इस खतरे की वजह विशालकाय धूमकेतु है जो धरती के नजदीक आने वाला है। वैज्ञानिकों ने इस धूमकेतु को साल 2017 में सौर मंडल के बाहर खोजा था।
इसके बाद से यह सिर्फ सौर मंडल में आता जा रहा है। 14 जुलाई को यह हमारी धरती के बहद नजदीक आएगा। यानी सिर्फ 10 दिन बचे हैं जब यह पृथ्वी नजदीक पहुंचेगा। इसका नाम कॉमेट सी/2017 के2 (पैनस्टार्स) (Comet C/2017 K2, PANSTARRS) है। आम भाषा में इसे K2 धूमकेतु कहा जाता है। आइए जानते हैं कि इस विशालकाय धूमकेतु से धरती को कई खतरा है या नहीं?
हबल स्पेस टेलिस्कोप ने साल 2017 में K2 धूमकेतु को खोजा था। इस दौरान यह सौर मंडल के बाहरी किनारे पर था। उस समय वैज्ञानिकों ने माना था कि खोजा गया धूमकेतु सबसे दूर है। बीते साल इसने मेगाकॉमेट बर्नाडिनेली-बर्नस्टीन की दूरी को पार कर लिया था। 14 जुलाई को यह पृथ्वी से 27 करोड़ किलोमीटर दूर से गुजरेगा। हालांकि इससे धरती को कोई खतरा नहीं है।वैज्ञानिकों के लिए इसके धरती के पास आना अद्भुत नजारा होगा।
बीते साल से K2 धूमकेतु धरती की तरफ लगातार बढ़ रहा है। जमी गैस, पत्थर और धूल का एक गुब्बार होता है धूमकेतु। सूरज के पास पहुंचने पर यह पिघलने लगता है जिसकी वजह से इस पीछे सफेद रंग की पूंछ नजर आती है। धूमकेतु के चारों तरफ बनने वाले बादल को कोमा कहा जाता है।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जब से इसको खोजा गया है, तभी से यह सक्रिय है। तब यह शनि ग्रह और यूरेनस के आसपास की कक्षा में घूम रहा था। उस दौरान यह धरती से 240 करोड़ किलोमीटर की दूरी पर था। शुरुआती जांच में जानकारी मिली है कि इस धूमकेतु का न्यूक्लियस यानी केंद्र बहुत विशाल है।
कनाडा-फ्रांस-हवाई टेलिस्कोप की मदद से इस पर स्टडी की गई थी। माना जाता है कि K2 धूमकेतु का न्यूक्लियस 30 से 160 किलोमीटर के बीच चौड़ा हो सकता है। हबल स्पेस टेलिस्कोप से पता चला था कि इसकी चौड़ाई 18 किलोमीटर है। धरती के पास आने पर अंतरिक्ष वैज्ञानिक इसके सही आकार का पता लगा पाएंगे। धरती पर मौजूद टेलिस्कोप की नजर 19 दिसंबर तक इस पर रहेगी। सूरज के पीछे छिपने तक इस पर नजर रखा जाएगा।
जरा हटके खबर
दुनिया के 5 ऐसे अजीबोगरीब कानून जिसके बारे में जान आप भी रह जायेंगे दंग, इस नियम को जानते ही आप भी हो सकते है पागल…

Most Bizarre Laws in World
अगर आपसे कहा जाए कि च्युइंग गम नहीं चबा सकते हो और ये गैर कानूनी है. कहा जाए कि गलती से भी पत्नी का जन्मदिन भूले तो जेल जाना होगा. रात दस बजे के बाद टॉयलेट का फ्लश नहीं कर करते.
Bizarre Laws in World
सुनते ही कहेंगे कि ये सब मजाक है और ऐसा कहीं नहीं होता. मगर जानकार हैरानी होगी दुनिया में कुछ ऐसे देश हैं जहां के कानून किसी का भी दिमाग घुमाने के लिए काफी हैं. यहां ऐसे ही पांच देशों के कानून के बारे में बताएंगे जो दिमाग हिलाकर रख देंगे.
Chewing Gum
दुनिया में सिंगापुर एक ऐसा देश हैं जहां च्युइंग गम का इस्तेमाल बैन है. इस देश में साल 1992 के बाद से च्युइंग गम चबाना, बेचना और इसका उत्पादन बर्जित है. इस कानून को तोड़ने पर एक लाख अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भरना पड़ सकता है. इसके अलावा दो साल की सजा भी हो सकती है.
Toilet Flushing
दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में शामिल स्विट्जरलैंड एक ऐसा देश हैं जहां रात दस बजे के बाद टॉयलेट फ्लश करना महंगा साबित हो सकता है. यहां रात दस के बाद और सुबह सात बजे से पहले टॉयलेट फ्लश करना वर्जित है.
Toilet Flushing
दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में शामिल स्विट्जरलैंड एक ऐसा देश हैं जहां रात दस बजे के बाद टॉयलेट फ्लश करना महंगा साबित हो सकता है. यहां रात दस के बाद और सुबह सात बजे से पहले टॉयलेट फ्लश करना वर्जित है.
Wife’s Birthday
दुनिया में समोआ एक ऐसा देश है जहां किसी को अपनी पत्नी को जन्मदिन भूलना काफी मंहगा पड़ सकता है. देश में कानून है कि अगर पति अपनी पत्नी का जन्मदिन भूलता है तो ये गैर कानूनी है. पत्नियों को अधिकार है कि वो अपनी पति की इस भूल के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकती हैं. ऐसे में पत्नी का जन्मदिन भूलने पर जेल जाना पड़ सकता है.
जरा हटके खबर
अजीबोगरीब: दक्षिण अफ्रीका में पाया गया यह दोमुंहा वाला सांप, जाने इस रहस्यमयी सांप के बारे में…

वैसे तो आपने इंटरनेट पर कई तरह के दुर्लभ जीव देखे होंगे, लेकिन क्या कभी दो सिर वाला सांप देखा है? दक्षिण अफ्रीका के Ndwedwe शहर में एक ऐसा ही सांप पकड़ा गया है। यह रेंगते हुए एक बाड़े में घुस गया, जिसके बाद प्रॉपर्टी के मालिक ने इसे एक बॉटल में कैद कर लिया। सांप को सुरक्षित जगह पहुंचाने के लिए KZN एंफिबियन एंड रेप्टाइल कंजरवेशन के संस्थापक निक इवांस को फोन लगाया गया।
सांप की प्रजाति अंडे निगलने वाली
एक फेसबुक पोस्ट के जरिए इवांस ने जानकारी दी कि यह सदर्न ब्राउन एग-ईटर नाम की प्रजाति का सांप है, जिससे इंसानों को कोई खतरा नहीं होता है। यह जहरीले नहीं होते और इनकी लंबाई 30 इंच तक हो सकती है।
सदर्न ब्राउन एग-ईटर के दांत नहीं होते और यह एक बार में कई अंडों को फोड़कर अंदर का पदार्थ निगल सकते हैं। कई बार तो ये अंडे ही निगल जाते हैं। इनके गले में अंडे को फोड़ने की क्षमता होती है। अंडा फोड़कर यह उसे वापस उगल देते हैं।
हर 10 हजार में से 1 सांप दोमुंहा
इवांस ने बताया कि पकड़े गए सांप की लंबाई सिर्फ 30 सेंटीमीटर है, यानी यह एक बच्चा है। दो मुंह वाले सांपों का जीवन काफी कठिन होता है। उन्हें घूमने-फिरने में तकलीफ होती है क्योंकि एक सिर किसी और दिशा में जाना चाहता है तो दूसरा किसी और दिशा में। इवांस ने गौर किया कि इस तरह के सांप आराम करने के दौरान एक सिर के ऊपर दूसरा सिर रख लेते हैं।
इवांस ने बताया कि पकड़े गए सांप की लंबाई सिर्फ 30 सेंटीमीटर है, यानी यह एक बच्चा है। दो मुंह वाले सांपों का जीवन काफी कठिन होता है। उन्हें घूमने-फिरने में तकलीफ होती है क्योंकि एक सिर किसी और दिशा में जाना चाहता है तो दूसरा किसी और दिशा में। इवांस ने गौर किया कि इस तरह के सांप आराम करने के दौरान एक सिर के ऊपर दूसरा सिर रख लेते हैं।
दोमुंहे सांप का पर्यावरण में दिखना दुर्लभ है। इनकी इस कंडीशन को बाईसेफली कहा जाता है। इसका मतलब- ये सांप जुड़वा होते हैं, जिनका शरीर जन्म से पहले अलग नहीं हो पाता। यह घटना हर 10 हजार सांपों के जन्म में से 1 बार होती है। दोमुंहे सांप ज्यादा समय तक जीवित नहीं रह पाते।
सांप की कस्टडी एक्सपर्ट को दी गई
इवांस ने बताया कि दोनों सिर एक दिशा में जाएं तो भी वे तेज गति नहीं पकड़ पाते। इस वजह से दोमुंहा सांप ईगल या किसी बड़े जानवर का आसानी से शिकार बन सकता है। इसलिए इसे स्नेक एक्सपर्ट के पास रखा गया है। वही इसकी सेहत का ख्याल रखेंगे और इस पर स्टडी करेंगे।
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
व्यापर5 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
Tech & Auto6 days agoTVS ने लॉन्च किया यह जबरदस्त बाइक, जिसे देखे आप रह जायेंगे हैरान, देखे क्या है इसकी कीमत और बेहतरीन फीचर्स…
-
Tech & Auto2 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
जॉब4 days agoनवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख तक सैलरी, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब2 days agoआंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
व्यापर3 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : जल्द मिलने वाली है तीन-तीन खुशखबरी,पढ़िये पूरी खबर
-
जॉब2 days agoDRDO में आई विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा बंफर सैलरी




















You must be logged in to post a comment Login