जॉब
AIIMS नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : निकली भर्ती ,करें 24 जुलाई तक आवेदन

AIIMS Sarkari Naukri 2022 : उम्मीदवार दिए गए इन सभी आवश्यक बातों को गौर से पढ़कर अप्लाई करें. साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार AIIMS में नौकरी हासिल कर सकते हैं.अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, कल्याणी ने ग्रुप A के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे AIIMS Kalyani की आधिकारिक वेबसाइट aiimskalyani.edu.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक aiimskalyani.edu.in पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक AIIMS Kalyani Group A Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 89 पदों को भरा जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 24 जुलाई
रिक्ति विवरण
प्रोफेसर: 25 पद
अतिरिक्त प्रोफेसर: 19 पद
एसोसिएट प्रोफेसर: 19 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर: 26 पद
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1500/- है, ईडब्ल्यूएस और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹1200/- और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है.

जॉब
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में भर्ती,मिलेगा 93000 हजार तक सैलरी

Sarkari Naukri 2022 : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका है. मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाले राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने जूनियर एग्जीक्यूटिव और सीनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है.राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम भर्ती 2022 ने जूनियर एग्जीक्यूटिव और सीनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन NSFDC की वेबसाइट www.nsfdc.nic.in पर जाकर करना है।
इसके लिए आवेदन की लास्ट डेट रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित विज्ञापन से 30 दिन तक यानी 14 अगस्त 2022 तक है. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करने वाले राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम में कुल 7 वैकेंसी है. इसमें से दो वैकेंसी जूनियर एग्जीक्यूटिव की और 5 वैकेंसी सीनियर असिस्टेंट की है. NSFDC के कार्य की बात करें तो यह संस्थान बेरोजगार अनुसूचित जाति के गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले व्यक्तियों को स्वरोजगार परियोजनाओं और कौशल प्रशिक्षण अनुदान की स्थापना के लिए रियायती दर पर वित्तीय मदद प्रदान करता है।
वैकेंसी, सैलरी, योग्यता
जूनियर एग्जीक्यूटिव (आईटी)- 2 वैकेंसी
सैलरी- आईडीए-N-6 : 26000-93000 रुपये प्रति माह
शैक्षिक योग्यता- कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर अप्लीकेशन/आईटी या इसके समकक्ष में बैचलर डिग्री. या पीजीडीसीए और कॉमर्स/इकोनॉमिक्स/बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की डिग्री. साथ ही संबंधित फील्ड में कम से कम 3 साल का अनुभव.
आयु सीमा- अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए.
5 वैकेंसी
सैलरी- आईडीए-N-5 : 25000-90000 रुपये प्रति माह
शैक्षिक योग्यता- कॉमर्स/इकोनॉमिक्स/स्टैटिक्स/आर्ट्स/साइंस में डिग्री. संबंधित फील्ड में कम से कम एक साल का अनुभव. कंप्यूटर अप्लीकेशन/एमएस ऑफिस पैकेज की नॉलेज होनी चाहिए.
आयु सीमा- अधिकतम आयु 27 साल होनी चाहिए.
जॉब
उत्तर प्रदेश में निकली आंगनबाड़ी की 53,000 पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता

Anganwadi Bharti 2022: राज्य की सभी महिलाएं जो 5वीं, 8वीं और 10वीं पास हैं वो आंगनबाड़ी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर इस खबर में आपको हम योग्यता, आयुसीमा और सैलरी डिटेल्स संबंधित सभी जानकारियां देने वाले हैं.महिला एवं बाल विकास केंद्र तहत हर राज्य में आंगनबाड़ी के हजारों पदों पर भर्तियां निकाली जाती है. उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा आंगनबाड़ी में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. सामान्यत: आंगनबाड़ी भर्ती परीक्षा राज्य स्तर पर आयोजित की जाती है. इसलिए राज्य की सभी महिलाएं जो 5वीं, 8वीं और 10वीं पास हैं वो आंगनबाड़ी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर इस खबर में आपको हम योग्यता, आयुसीमा और सैलरी डिटेल्स संबंधित सभी जानकारियां देने वाले हैं
“आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाली सभी महिलाओं के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 5वीं, 8वीं और 10वीं पास होना आवश्यक है.आंगनबाड़ी वर्कर के पद पर आवेदन करने वाली महिलाओं को 10वीं पास होना अनिवार्य है. – आंगनबाड़ी सहायक पद पर आवेदन करने वाली महिलाओं के पास 5वीं कक्षा की डिग्री होनी चाहिए”
नोटिफिकेशन जारी
बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा आंगनवाड़ी भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक 53,000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इसके तहत कई अलग अलग पदों पर लोगों की नियुक्तियां की जाएंगी. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अधिकारिक वेबसाइट balvikasup.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
पदों का विवरण
– पर्यवेक्षक
– कार्यकर्ता
– आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
– मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
– आंगनवाड़ी सहायकों
– सेविका
– सहायिका
– सुपरवाइजर
– वर्कर
– हेल्पर
योग्यता मानदंड
– आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाली सभी महिलाओं के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 5वीं, 8वीं और 10वीं पास होना आवश्यक है.
– आंगनबाड़ी वर्कर के पद पर आवेदन करने वाली महिलाओं को 10वीं पास होना अनिवार्य है.
– आंगनबाड़ी सहायक पद पर आवेदन करने वाली महिलाओं के पास 5वीं कक्षा की डिग्री होनी चाहिए.
आयु सीमा
आंगनबाड़ी भर्ती 2022 परीक्षा में आवेदन करने वाली महिलाओं की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु
45 वर्ष होनी चाहिए. पिछड़े वर्ग की महिलाओं को इस भर्ती में आयुसीमा में छूट दी जाएगी.
वेतनमान
महिला पर्यवेक्षक- 20000 रुपये प्रतिमाह
आंगनबाडी कार्यकर्ता- 4000–8000 रुपये प्रतिमाह
मिनी आंगनबाडी कार्यकर्ता- 3000-6000 रुपये प्रतिमाह
आंगनवाड़ी हेल्पर- 2000–4000 रुपये प्रतिमाह
अहम दस्तावेज
– आवेदन करने वाली उम्मीदवार के पास 5वीं, 8वीं, 10वीं कक्षा की मार्कशीट होनी चाहिए.
– पहचान पत्र
– जाति प्रमाण पत्र
– निवास प्रमाण पत्र
– जन्म तिथि प्रमाण पत्र
– पासपोर्ट साइज फोटो
– रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
– शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
जॉब
सीनियर मैनेजर, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त

दिल्ली विश्वविद्यालय के पीजीडीएवी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर, भारतीय सेना में ग्रुप सी कैटेगरी के पदों पर, कंपनी बामर लॉरी एंड कंपनी में चीफ मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने स्पेशलिस्ट ग्रेड II जूनियर स्केल पदों पर,TOP 5 Govt Jobs: दिल्ली विश्वविद्यालय के पीजीडीएवी कॉलेज (PGDAV College Recruitment 2022) में विभिन्न विषयों/विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती निकली है. नोटिस के अनुसार, पीजीडीएवी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर की कुल 80 वैकेंसी है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2022 है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पीजीडीएव की वेबसाइट pgdavcollege.edu.in पर जाकर करना है. असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवारों के पास पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
साथ ही यूजीसी नेट परीक्षा पास किया होना चाहिए. वेतन स्तर 10 – 57,700 – 1,82,400 / – रुपये (7वां सीपीसी) है.इंडियन आर्मी ग्रुप सी जॉब्सभारतीय सेना में ग्रुप सी कैटेगरी के पदों ( indian army group c jobs) पर सरकारी नौकरियां हैं. यह भर्ती पुणे स्थित दक्षिणी कमान मुख्यालय में निकली है. सेना की ओर से 20 जून 2022 को जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार, दक्षिणी कमान मुख्यालय में स्टेनो ग्रेड-2, लोअर डिवीजन क्लर्क, कुक, एमटीएस (दफ्तरी), एमटीएस (मैसेंजर),एमटीएस (सफाईवाला) और एमटीएस (चौकीदार) के पदों पर कुल 32 वैकेंसी है. इस भर्ती के लिए दक्षिणी कमान मुख्यालय की वेबसाइट पर मौजूद फॉर्म के प्रारूप के जरिए ऑफलाइन आवेदन करना है. इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 जुलाई 2022 है.पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली कंपनी बामर लॉरी एंड कंपनी में नौकरियां हैं. कंपनी में चीफ मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती निकली है. इसके लिए आवेदन बामर लॉरी एंड कंपनी की वेबसाइट https://www.balmerlawrie.com/ पर जाकर ऑनलाइन करना है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2022 है ।
पद की वैकेंसी
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने स्पेशलिस्ट ग्रेड II जूनियर स्केल पद के 28 रिक्त पदों (esic specialist grade posts) पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. इच्छुक और योग्य व्यक्ति निर्धारित प्रारूप में ऑफलाइन आवेदन 26 जुलाई तक कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन ईएसआईसी की वेबसाइट पर जाकर करना है. आयु सीमा की बात करें तो ईएसआईसी भर्ती के लिए उम्मीदवारों की उम्र अधिकतम 45 साल होनी चाहिए. आयु सीमा की गणना 26 जुलाई 2022 से की जाएगी.
विभिन्न पदों की वैकेंसी
भारत डायनॉमिक्स लिमिटेड (BDL) ने असिस्टेंट मैनेजर, सीनियर एजुकेशन मैनेजर और अन्य पदों पर भर्ती (bdl assistant manager and other posts jobs) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो गई है. भारत डायनॉमिक्स लिमिटेड में नौकरी के इच्छुक और पात्र व्यक्ति आधिकारिक वेबसाइट bdl-india.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. नोटिस के अनुसार कुल 18 वैकेंसी है.
-
देश - दुनिया6 days agoSOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जाने कितनी है इसकी कीमत…
-
जॉब6 days agoआंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoआंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
Tech & Auto4 days agoTata Nexon का पॉपुलर एसयूवी इंजन के साथ नया मॉडल लॉन्च,मिल रही है सस्ती कीमत पर
-
Tech & Auto6 days agoSOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जाने कितनी है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto3 days agoलॉन्च हुई 50km की स्पीड चलने वाली यह इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल, जाने क्या है इसकी कीमत
-
जॉब4 days ago10वीं पास के लिए निकली भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
Tech & Auto5 days agoSOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जाने कितनी है इसकी कीमत…
-
जॉब3 days agoWork From Home : अब घर बैठे करे काम, मिलेगा 12000 हजार तक सैलरी, इच्छुक उम्मीदवार कर सकते है आवेदन…
-
Tech & Auto4 days agoTata Nexon का पॉपुलर एसयूवी इंजन के साथ नया मॉडल लॉन्च,मिल रही है सस्ती कीमत पर
































You must be logged in to post a comment Login