क्राइम
गोरखपुर: डीजे बंद कराने को लेकर विवाद, दुल्हन के चचेरे भाई की पीटकर हत्या

चिलुआताल एरिया के विशुनपुर, रामनगर निवासी शेषनाथ सिंह की बेटी प्रियंका की शादी रविवार को थी। कार्यक्रम का आयोजन वधू पक्ष की तरफ से गोरखनाथ के रिमझिम मैरेज हाल में किया गया। पीपीगंज के वार्ड नंबर सात निवासी रामपति चौधरी के बेटे गौरव अपनी बारात लेकर पहुंचे।
विलंब होने से की वजह से मैरेज हाल के कर्मचारियों ने डीजे बंद करने को कहा। इस बात को लेकर बारात में आए कुछ युवक काफी नाराज हो गए। प्रियंका के चचेरे भाई रोहित उर्फ राहुल ने भी विरोध जताया। बात न बनने पर किसी ने डॉयल 112 पर सूचना दे दी। पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मचारी पहुंचे। लोगों को समझा-बुझाकर लौट गए।डीजे बंद कराने को लेकर मनबढ़ों ने रोहित उर्फ राहुल को निशाने पर ले लिया। रात में वह अकेले घर जा रहा था।
तभी मैरेज हाल से कुछ दूरी पर उसे रोककर मनबढ़ों ने पीटना शुरू कर दिया। उसे मरा जानकर मनबढ़ फरार हो गए। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन रोहित को नर्सिंग होम में ले गए। हालत नाजुक बताकर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी। हालांकि तब रोहित की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पाकर रात में ही गोरखनाथ पुलिस पहुंची। बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। राजगीर मिस्त्री हरिश्चंद्र का इकलौता बेटा रोहित उर्फ राहुल आईटीआई कर रहा था।
मोहल्ले के लोगों ने बालापार- टिकरिया रोड जाम करके प्रदर्शन किया : फैमिली का खर्च चलाने के लिए वह शटरिंग का काम भी करता था। घटना से शादी के माहौल में मातम पसर गया। सोमवार की सुबह घटना के विरोध में रोहित के मोहल्ले के लोगों ने बालापार- टिकरिया रोड जाम करके प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक आवागमन ठप रहने के बाद पुलिस पहुंची। मुकदमा दर्ज करने और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रोहित, दुल्हन का चचेरा भाई है।
आरोपितों की तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची थी। इस प्रकरण में आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज के जरिए उनकी पहचान की जा रही है।


क्राइम
CRIME NEWS: बाल कटवाने गये ग्राहक से नाई की हुई बहस, नाई ने ग्राहक के गले में मारी कैची, मौत…

आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कोइनहा बाजार की घटना बाल काटने के दौरान नाई और ग्राहक में हुआ था विवाद बहस हुई तो नाई ने ग्राहक के गले में घोपी कैंची
UP Crime News: आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कोइनहा बाजार में बुधवार देर शाम नाई की दुकान पर बाल कटवाने पहुंचे एक व्यक्ति पर नाई ने कैंची से हमला कर दिया, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कोइनहा बाजार निवासी शिवशंकर, बक्से का कारोबार करता था। उसके घर के सामने मोहम्मद परवेज की दुकान है, बुधवार देर शाम करीब आठ बजे शिवशंकर घर से निकला और परवेज की दुकान पर बाल कटवाने पहुंचा।
बाल काटने के दौरान हुआ था विवाद
इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान परवेज ने शिवशंकर पर कैंची से हमला कर दिया। परिजन गंभीर रूप से घायल शिवशंकर को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
आर्य ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में अभी तक बाल काटने के दौरान ही विवाद होने की बात सामने आई है।
क्राइम
Crime News: नशे में धुत शारबी बाप ने अपने ही 10 साल के छोटे बेटे का गला घोटकर उतारा मौत के घाट…

महाराष्ट्र के नागपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नशे में धुत पिता ने अपने 10 साल के बेटे की हत्या कर दी। पिता ने पहले बेटे की बेरहमी से पिटाई की और फिर बेल्ट से गला घोंट दिया। पिता ने अपराध को स्वीकार कर लिया है और उसे गिरफ्तार किया गया है।
नागपुर पुलिस ने बताया कि ये घटना रविवार रात को सुरदेवी गांव की है। संतलाल मडावी नाम के शख्स ने पानी नहीं भरने की बात पर अपने 10 साल के बेटे गुलशन को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और फिर बेल्ट से गला घोंट दिया। संतलाल शराब का नशा करता है और अक्सर अपने बेटे से मारपीट करता था।
क्राइम
CRIME NEWS: युवक को सड़क पर दौड़ाकर चाकू और गोली से मारा मौत, मौके पर आरौपी हुआ फरार…

साउथ दिल्ली के संगम विहार में युवक की हत्या युवक को दौड़ा-दौड़ाकर चाकुओं से गोदाखजूरी खास इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और उनकी हरकतों से ऐसा लग रहा है कि उन्हें पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। पहला मामला साउथ दिल्ली के संगम विहार का है, जहां एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या हुई है। हत्यारों ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मारा है। वहीं दूसरा मामला खजूरी खास इलाके का है, जहां एक युवक की गोरी मारकर हत्या हुई है।
संगम विहार में जिस युवक की हत्या हुई है, उसकी उम्र 26 साल है। वह जान बचाने के लिए इधर-उधर भागता भी रहा लेकिन बदमाशों ने उसे घेरकर मार डाला। युवक को बेरहमी से मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और 3 आरोपियों की पहचान कर ली है। अब देखना ये होगा कि दिल्ली पुलिस किस तरह क्राइम के बढ़ते ग्राफ को कम करती है।
-
जॉब6 days agoपरिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून
-
जॉब6 days agoस्टेनोग्राफर की निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता..
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब6 days agoपीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 1.5 वर्षों में सभी विभागों और मंत्रालयों में मिलेगी 10लाख नौकरिया..
-
Tech & Auto5 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
देश - दुनिया6 days agoअसम में फिर भारी वर्षा, चार श्रमिकों की हुई दर्दनाक मौत….
-
Knowledge6 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
जॉब5 days agoयहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
देश - दुनिया5 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
जॉब6 days agoपुलिस विभाग में जल्द होगी 40 हजार पदों पर बंपर भर्ती,देखिये डिटेल


















You must be logged in to post a comment Login