देश - दुनिया
हरियाणा में सरकारी कर्मचारी पहनेंगे स्मार्ट वॉच, उसी से लगेगी अटेंडेंस

हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को अब स्मार्ट वॉच पहनने पड़ेगी. इसी से उनकी अटेंडेंस लगेगी और उनकी मूवमेंट पर भी नजर रखी जाएगी. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ये घोषणा की है. शनिवार को गुरुग्राम के सोहना के सरमथला गांव में ‘विकास’ रैली के दौरान खट्टर ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी अधिकारी स्मार्ट वॉच पहनेंगे जो कार्यालय समय के दौरान उनकी आवाजाही पर नजर रखेगी और साथ ही उपस्थिति को चिह्नित करने के लिए एक उपकरण के रूप में काम करेगी.
सीएम खट्टर ने बताया कि बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली, जिसका उपयोग पहले प्रदेश के कई सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति के लिए किया जाता था. जिसको कोरोना वायरस महामारी के कारण बंद कर दिया गया था. खट्टर ने कहा कि जल्द ही इसके लिए जीपीएस- स्मार्ट वॉच दी जाएगी.
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अनुसार, यह कदम पिछले रोस्टर और उसके बाद की बायोमेट्रिक प्रणाली से प्रगति को चिह्नित करेगा, जिससे उन खामियों को दूर करना जो उपस्थिति में हेरफेर करने की अनुमति देती हैं. सीएम ने कहा कि नई प्रणाली संचालन में पारदर्शिता और जवाबदेही लाएगी और नकली और झूठी उपस्थिति के बारे में बताएगी.
सीएम ने दी सौगात
सीएम खट्टर ने इस दौरान सोहना के लिए घोषणाओं का पिटारा खोल दिया. यहां उन्होंने लगभग 50 विकास योजनाओं की मंजूरी दे दी. बता दें कि प्रदेश के कुछ प्रमुख विकास परियोजनाओं में सोहना और ताओरू दोनों में 16 करोड़ की लागत पर मिनी सचिवालयों का निर्माण, 5.52 करोड़ की लागत से ताओरू में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आवासीय भवन की स्थापना, बिस्तर क्षमता को दोगुना करना शामिल है.
वहीं, सोहना सिविल अस्पताल में 50 से 100 तक और दमदमा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण, 3.5 करोड़ रुपए में, फाउंटेन चौक का सौंदर्यीकरण, 5 करोड़ रुपए में पंडित दीनदयाल पार्क का निर्माण, 33.5 करोड़ रुपए में 2 सड़कों का निर्माण, 4 सरकारी स्कूल, 5 करोड़ में 4 किमी की कुल लंबाई की 9 सड़कों का निर्माण, सरमथला गांव में 6.5 एकड़ में एक खेल स्टेडियम का निर्माण, सोहना में 10 करोड़ में 6 नए सामुदायिक केंद्रों का निर्माण, सोहना क्षेत्र में सात चेक डैम का निर्माण 2 करोड़ के लिए और 10 करोड़ के लिए 8 नई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा.


देश - दुनिया
राजस्थान में BJP के सीएम कैंडिडेट पर वसुंधरा राजे ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या बोलीं

राजस्थान में नेतृत्व की जंग सिर्फ कांग्रेस में ही नहीं, बीजेपी में भी कम नहीं है. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अब मैदान में उतरी हैं. सीएम अशोक गहलोत के गृह नगर जोधपुर में राजे ने कहा कि सीएम तो वही बनेगा जिसे जनता चाहेगी, जिसे सभी जातियों का प्यार मिलेगा.
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे करीब एक साल बाद फील्ड में दिखीं. जोधपुर के ओसियां में ग्रामीण महिलाओं के साथ एक मिट्टी के बर्तन मे बाजरे की राबड़ी पी. फिर महिलाओ के साथ सेल्फी ली और बीजेपी में सीएम की रेस में शामिल अपने विरोधी नेताओं पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘सीएम सिर्फ चाहने से नहीं बनेंगे, सीएम का फैसला तो जनता करेगी..जिसे 36 कौम का प्यार मिलेगा, वही मुख्यमंत्री बनेगा.’
राजे ने यह नहीं कहा कि पार्टी नेतृत्व जिसे चाहेगा या तय करेगा वो सीएम बनेगा. उन्होंने इशारा किया कि कसौटी लोकप्रियता ही होगी. राजे के समर्थक पिछले एक साल कह रहे हैं कि राजे ही राजस्थान में बीजेपी का सबसे लोकप्रिय चेहरा हैं. ऐसे में राजे को ही अगला सीएम फेस बनाया जाए. दूसरी ओर कांग्रेस ने वसुंधरा के बयान पर तंज कसा. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरेजवाला ने कहा कि कुछ तो मजबूरियां रही होंगी, कोई यूं ही बेवफा नहीं होता.
जनता के फैसला करेगी, कहकर नया दांव चल दिया
वसुंधरा राजे जोधपुर के नजदीक चाडी गांव में पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा के निधन पर उनके घर शोक व्यक्त करने गई थीं. लौटते वक्त ग्रामीण इलाकों में जाकर ग्रामीण महिलाओं से मिलींं. खेतों में गईं. राजे पिछले एक साल से राजनीतिक रूप से सक्रिय नहीं थी लेकिन अब लौटीं तो पार्टी हाईकमान को सीधा संदेश दिया कि 2023 में सीएम के फेस की रेस में उन्हें दरकिनार करना आसान नहींं होगा.
हैरानी की बात यह है कि बीजेपी में एक परिपाटी रही है कि सीएम का फैसला पार्टी का संसदीय बोर्ड करता है लेकिन राजे ने पार्टी के बजाय जनता के फैसला करने की बात कहकर नया दांव चल दिया है. राजे की नाराजगी इसलिए भी है कि राजस्थान में हो रहे दो विधानसभा उपचुनाव में टिकट बंटवारे में दोनों सीटों पर उनकी पसंद के प्रत्याशियों को टिकट नहीं मिला. प्रदेश की राजनीति में राजे समर्थक काफी समय से किनारे पर हैं.

देश - दुनिया
पटवारी परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों की बस का हुआ एक्सीडेंट,1 की मौत, 55 घायल

राजस्थान के भरतपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया है. यहां पटवारी भर्ती परीक्षा देकर लौट अभ्यर्थियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. बस ने चार पलटी खाई. इससे बस में सवार की एक महिला अभ्यर्थी की मौके पर ही मौत हो गई और शेष 55 से ज्यादा अभ्यर्थी और उनके परिजन घायल हो गये. घायलों में करीब दो दर्जन से ज्यादा की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को भरतपुर, करौली, बयाना और जयपुर में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद मौके पर कोहराम गया था. बताया जा रहा है कि बस में क्षमता से ज्यादा यात्री सवार थे.
जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ. उस समय पटवारी भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थी और उनके परिजन एक निजी बस से वापस लौट रहे थे. बस में करीब 55 से ज्यादा सवारियां भरी हुई थी. चालक का केबिन भी यात्रियों से भरा हुआ था. ये बस बयाना से हिंडौन करौली की तरफ जा रही थी. इसी दौरान बयाना इलाके में समोगर पुल को क्रॉस करते समय बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. इससे वहां चीख पुकार मच गई. हादसे की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. जिला कलेक्टर एसपी समेत अन्य आलाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर और अस्पतालों में पहुंचे और राहत कार्य तेज करवाये.
ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अस्पताल पहुंचाया घायलों को
ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायलों को तत्काल भरतपुर, बयाना और करौली के अस्पतालों में पहुंचाया गया. हादसे में नेहा उर्फ डोली शर्मा निवासी चौबे पाडा हिंडौन सिटी की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में करीब दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें प्रारंभिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया. अस्पतालों में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में घायल आने से वहां भी अफरातफरी मच गई. गंभीर घायलों में से कई की हालात नाजुक बनी हुई है.

देश - दुनिया
बाबा रामदेव बोले- भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच राष्ट्रवाद के खिलाफ

करोड़ों फैन्स भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाला क्रिकेट मैच राष्ट्रहित और राष्ट्रीय धर्म के खिलाफ है, क्योंकि क्रिकेट का खेल और आतंक का खेल एक साथ नहीं चल सकते। बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार शाम 7.00 बजे से भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है। भारत में एक वर्ग ऐसा भी है जो इस मैच का विरोध कर रहा है। दरअसल, पाकिस्तान आतंकवाद फैलाने की अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सेना ने आतंकियों को ढेर कर घाटी में अमन की सफल कोशिश की तो आतंकियों ने गैर-मुस्लिमों को मारने की नई साजिश को अंजाम देना शुरू कर दिया। यही कारण है कि भारत पाकिस्तान मैच का विरोध किया जा रहा है।
बाबा रामदेव से पहले एआईएमआईएम पार्टी के सांसद असदुद्दीन ओवैसी और आम आदमी पार्टी भी इस मैच का विरोध कर चुके हैं। असदुद्दीन ओवैसी ने इस मैच को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके पुराने बयान भी याद दिलाए थे। हालांकि बीसीसीआई साफ कर चुका है कि ये मैच आईसीसी के साथ हुए करार के तहत खेले जा रहे हैं, इसलिए भारत खेलने से इन्कार नहीं कर सकता है।
-
देश - दुनिया5 days agoबचपन का प्यार’ भूल दोस्त के साथ पत्नी ने बनाये शारीरिक संबंध
-
देश - दुनिया5 days agoजानी मानी एक्ट्रेस का निधन, फर्श पर गिरी और चली गई जान
-
छत्तीसगढ़7 days agoहेल्थ डिपार्टमेंट में बंपर भर्तियां, 22 अक्टूबर आवेदन की अंतिम तारीख
-
4 days agoबैंक ऑफ इंडिया में बंपर भर्तियां, स्नातक, 10वीं और 8वीं पास के लिए सुनहरा अवसर..
-
देश - दुनिया4 days ago1 रुपए का ये सिक्का आपको बना सकता है 10 करोड़पति, ऐसे होती है नीलामी
-
देश - दुनिया5 days ago100 रुपये के करीब पहुंचा टमाटर का भाव, जानिए क्या है प्याज की कीमत?
-
देश - दुनिया5 days agoबैंक ऑफ इंडिया में ग्रेजुएट, 10वीं और आठवीं पास के लिए नौकरियां, देखें सैलरी और योग्यता
-
जॉब7 days agoयूजीसी सीएसआर में जेई, स्टेनो और सहायक के पदों पर भर्तियां, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर
-
देश - दुनिया5 days agoपटना के युवक ने बिग बी को कराया गलती का एहसास तो बोले-मैं सुधार करूंगा
-
देश - दुनिया5 days agoइस सप्ताह 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट




























You must be logged in to post a comment Login