देश - दुनिया
कोविड ड्यूटी पर मरने वालों के आश्रितों को सरकार देगी 50 लाख रुपये
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए हर संभव मदद कर रहे हैं. इसी कड़ी में योगी सरकार ने कोविड-19 की रोकथाम, उपचार तथा उससे बचाव की ड्यूटी के दौरान संक्रमित होने से मृत ग्राम्य विकास विभाग के कर्मियों को भी एकमुश्त अनुग्रह राशि 50 लाख रुपये मिलेगा. आयुक्त ग्राम्य विकास ने मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोविड ड्यूटी के दौरान संक्रमित होने से मृत कर्मियों के आश्रितों को अनुग्रह राशि दिलाने का प्रस्ताव जिले के जिलाधिकारी को भेजें. विभाग में कार्यरत सरकारी कर्मियों के साथ ही अर्द्धसरकारी, संविदाकर्मी, दैनिक वेतनभोगी, आउटसोर्स, स्वायत्तशासी संस्था के कर्मियों इससे आच्छादित होंगे.
ग्राम्य विकास आयुक्त ने अनुग्रह राशि के संबंध में राजस्व विभाग द्वारा जारी पूर्व के शासनादेश का हवाला दिया है. लिखा है कि वर्तमान में ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रदेश मुख्यालय, मंडलों तथा जनपदों में कोविड-19 के रोकथाम, उपचार तथा उससे बचाव के महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं. सरकार ने इन कार्यों में कार्यरत कर्मियों की कोविड-19 के संक्रमण से मृत्यु होने पर आश्रितों को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए एकमुश्त 50 लाख रुपये अनुग्रह राशि स्वीकृत करने का निर्णय लिया है.
अपर मुख्य सचिव, ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अनुग्रह राशि के लिए संबंधित कर्मियों को कोविड-19 ड्यूटी में लगाए जाने का प्रमाणपत्र कार्यालयाध्यक्ष देंगे. मुख्य चिकित्साधिकारी मृत कर्मियों के संबंध में यह प्रमाण पत्र देंगे कि मृत्यु कोविड-19 के संक्रमण से हुई है. अनुग्रह धनराशि की स्वीकृति के लिए संबंधित जिलाधिकारी अधिकृत होंगे. सिंह के मुताबिक राजस्व विभाग के शासनादेश के क्रम में आयुक्त ग्राम्य विकास ने यह आदेश समस्त मुख्य विकास अधिकारियों को दिए हैं.

देश - दुनिया
मिलिये इस 62 साल की वृद्ध महिला से जो साड़ी पहनकर केरल की दूसरी सबसे ऊंची चोटी पर की चड़ाई…

कहते है न कि अगर एक महिला ठान लें तो क्या नहीं कर सकती है। वह घर बना सकती है, तो उसी घर में रहने वालों का जीवन भी संवार सकती है। वह देश-दुनिया में कई बड़े पदों पर पदस्थ हैं। इसकी वजह महिलाओं का तेज दिमाग और हुनर है। लेकिन शारीरिक तौर पर भी महिलाएं अब कमजोर नहीं रहीं। महिलाओं को शारीरिक तौर पर कमतर समझने वालों के लिए मैरी कॉम, मीराबाई चानू जैसी दमदार महिलाएं भी हैं। वहीं बात अगर उम्र की बंदिशों की करें तो उसे भी भारतीय महिलाओं ने पीछे छोड़ दिया है। एडवेंचर और हाइकिंग को चुस्त-दुरुस्त लोगों की एक्टिविटी माना जाता है। कई बार तो शारीरिक तौर पर मजबूत लोगों के लिए भी हैकिंग और ट्रैकिंग आदि मुश्किल का काम होता है। ऐसे में अगर कोई महिला ऊंची पहाड़ियों पर चढ़ाई करे, वह भी 60 साल से उम्र पार होने के बाद तो लोगों का अचंभित होना लाजमी है। लेकिन एक 62 साल की बूढ़ी महिला ने वेस्टर्न घाट की चोटियों पर चढ़ाई करके साबित कर दिया कि बुलंद हौसलों के सामने उम्र बाधा नहीं बन सकती है। यह कहानी है बेंगलुरु की रहने वाली नागरतनम्मा की।
कौन है नागरतनम्मा
नागरतनम्मा की उम्र 62 साल है। वह बेंगलुरु की रहने वाली हैं। उनके नाम एक बड़ी उपलब्धि है। नागरतनम्मा ने इस उम्र में केरल की दूसरी सबसे ऊंची चोटी तिरुवनंतपुरम के अगस्त्यकुड़म पर चढ़ाई की है। सोशल मीडिया पर नागरतनम्मा का चोटी पर चढ़ाई करते वीडियो वायरल होने के बाद वह मशहूर हो गईं।
नागरतनम्मा ने की ऊंची चोटी पर फतह
16 फरवरी को नागरतनम्मा ने अगस्त्यार्कूदम चोटी पर रोप क्लाइंबिंग की। बता दें कि तिरुवनंतपुरम के अगस्त्यकुड़म सह्याद्री पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊंची और सबसे कठिन चोटियों में से एक है। नागरतनम्मा के साथ उनका बेटा और उसके दोस्त थे। नागरत्नम्मा की यह पहली चढ़ाई थी। शादी के बाद से ही परिवार और घर-गृहस्थी के कामों लगी एक घरेलू महिला ने उम्र बढ़ने के बाद भी अपने हौसले और निडरता को बरकरार रखा।
नागरत्नम्मा की रोप क्लाइंबिंग की खासियत
खास बात ये है कि ऊंची चोटी की चढ़ाई करने वाली दादी नागररत्नम्मा ने कोई ट्रैकिंग सूट या पैंट व सलवार नहीं बल्कि पारंपरिक साड़ी पहनी है। जिस साड़ी को पहनकर चलना मुश्किल हो सकता है, उसे पहन कर उन्होंने केरल की एक ऊंची चोटी पर फतह प्राप्त कर ली। साड़ी में ट्रैकिंग करते उनका वीडियो जब सामने आया तो उसे देख हर कोई दादी की तारीफ करते नहीं थक रहा।
Knowledge
अजब-गजब: दुनिया का एक ऐसा फल जिसकी कीमत जानकार आप भी हो जायेंगे हैरान…

दुनिया में कई तरह के फल होते हैं और सबकी कीमतें भी अलग-अलग होती हैं। आमतौर पर फलों की कीमत 400 से 500 रुपये तक होती हैं, लेकिन लोगों को यही महंगे लगते हैं। दुनिया के अलावा भारत में भी कई तरह के फल और सब्जियां पाई जाती हैं। सेब, अंगूर, अनार, संतरा, आम और लीची तो सभी ने खाया होगा, लेकिन क्या कोई फल लाखों रुपये किलो मिले तो आप क्या करेंगे? खरीदने की बात तो दूर, आम आदमी उसके बारे में सपने में भी नहीं सोच सकता। दुनिया में कई ऐसे फल मिलते हैं, जिनकी कीमत सुनते ही होश उड़ जाएंगे। जी हां जापान में एक फल मिलता है जिसकी कीमत लाखों में है जिसको खरीदने के बारे में कोई आम आदमी कभी नहीं सोच सकता है। आईए जानते हैं इस महंगे फल और उसकी कीमत के बारे में। आखिर इस फल में ऐसा क्या है जो वो इतना महंगा बिकता है।
हीरे से महंगा बिकता है ये फल
कुछ लोगों में अलग-अलग फलों के खाने का क्रेज साफ देखा सकता है। इन फलों की कीमत 100 से लेकर 1000 रुपये तक हो सकती है। लेकिन जिस फल के बारे में आपको बतान जा रहे हैं उसकी कीमत लाखों रुपए हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कौन सा फल है जिसकी कीमत लाखों रुपये है। जी हां यह बिल्कुल सच है। आप कहेंगे कि इसको खाने से अच्छा है कि हीरे या सोने में निवेश कर दिया जाए। जापान में इस फल की नीलामी की गई थी।
जापान में मिलता है फल
दुनिया के महंगे फलों में शामिल इस फल का नाम युबरी खरबूजा है। इस फल की खेती जापान में होती है और वहीं पर बिकता है। इस फल का निर्यात बहुत कम किया जाता है। इसको सूरज की रोशनी में नहीं बल्कि ग्रीन हाउस में उगाया जाता है। जापान में मिलने वाले एक युबरी कस्तूरी खरबूजे की कीमत 10 लाख होती है। 20 लाख रुपये में दो खरबूजे मिलते हैं। साल 2019 में ये खरबूजे 33,00,000 रुपये में नीलाम हुए थे। अंदर से नारंगी दिखने वाला यह फल मीठा होता है।
Tech & Auto
जल्द आने वाली है Yamaha Fascino 125 की स्कूटर नए कलर में जाने क्या है इसकी कीमत और फीचर्स…

अब कंपनी अपने लोकप्रिय Fascino 125 स्कूटर को एक नए कलर ऑप्शन में पेश करने की तैयारी कर रही है। रेट्रो स्टाइल वाले टू-व्हीलर को नए सिल्वर-ग्रे डुअल-टोन विकल्प में डीलरों को दिखाया गया था। इसी इवेंट में कंपनी ने अपने डीलर पार्टनर्स को दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर भी शोकेस किए।
कितनी होगी कीमत
अपकमिंग कलर ऑप्शन को Fascino 125 के मौजूदा नौ रंगों के विकल्पों के साथ बेचा जाएगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक नए वैरिएंट की कीमत की घोषणा नहीं की है। लेकिन इसकी एक्स-शोरूम कीमत 83,130 रुपये से ज्यादा होने की उम्मीद है, यह देखते हुए कि डुअल-टोन थीम वाले मौजूदा ट्रिम की कीमत उतनी ही है।
इंजन और पावर
हालांकि, कीमत के अलावा, बाकी डिटेल्स समान रहने की उम्मीद है। इसमें पहले की तरह ही 125cc, एयर-कूल्ड इंजन मिलेगा जिसके साथ माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी दिया जाता है। यह इंजन 6,500rpm पर अधिकतम 8bhp का पावर और 5,000rpm पर 10.3Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यामाहा का दावा है कि हाइब्रिड असिस्ट सिस्टम को शामिल करने से इस पावरट्रेन की ओवरऑल एफिशिएंसी में इजाफा हुआ है।
मुकाबला
Yamaha का लक्ष्य Fascino के सुडौल और आकर्षक डिजाइन के साथ महिला राइडर्स को लुभानाहै। यह स्कूटर सीधे Suzuki Access 125 (सुजुकी एक्सेस 125) और TVS Jupiter 125 (टीवीएस जुपिटर 125) जैसे स्कूटरों को टक्कर देता है।
-
जॉब6 days agoग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….
-
जॉब6 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकलीं बंपर भर्ती, जाने शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब6 days agoबंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…
-
देश - दुनिया7 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
देश - दुनिया6 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
जॉब6 days agoग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….
-
जॉब6 days agoयहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 100 पदों पर बम्फर भर्ती,1 लाख 50 तक मिलेगी सैलरी..
-
Lifestyle3 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब5 days agoपरिवहन उप निरीक्षक की निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…





























You must be logged in to post a comment Login