Connect with us

देश - दुनिया

HDFC Bank दे रहा 10,000 रुपये का यह ऑफर, फटाफट जानिए कैसे उठाएं लाभ?

Published

on

अगर आप एचडीएफसी बैंक के ग्राहक हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. HDFC Bank ने त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए फेस्टिव ट्रीट्स 3.0 की घोषणा की है. बैंक कार्ड, लोन और आसान EMI पर 10,000 से अधिक ऑफर  देगा. बैंक ने अपने बयान में कहा है कि फेस्टिव ट्रीट्स 3.0 अभियान के तहत 100 से अधिक स्थानों पर 10,000 से अधिक व्यापारियों के साथ भागीदारी की गई है.

इस ऑफर के तहत बैंक ग्राहकों को दिए जाने वाले लाभों में प्रीमियम मोबाइल फोन पर कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI, 22.5 फीसद तक कैशबैक देगा. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स जैसे वाशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर पर नो-कॉस्ट EMI और तत्काल डिलिवरी के साथ 10.25 फीसदी से शुरू होने वाले पर्सनल लोन शामिल हैं.

जानें क्या कहा बैंक ने?

बैंक द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि ग्राहक 7.50 फीसदी से शून्य फोरक्लोज़र शुल्क और दोपहिया कर्ज पर 100 फीसद तक और ब्याज दरों पर चार फीसद के साथ कार कर्ज का लाभ उठा सकते हैं. वहीं, ट्रैक्टर कर्ज पर 90 फीसद तक का प्रोसेसिंग शुल्क और वित्त पोषण और कमर्शियल वाहन कर्ज पर प्रोसेसिंग शुल्क पर 50 फीसद की छूट है.

खरीदारी की है उम्मीद

हालांकि अब जब हालात ठीक हो रहे हैं कोरोना केसेस कम हो गए हैं तो ऐसे में इस त्योहारी सीजन ज्यादा खरीदारी की उम्मीद की जा रही है. ऐसे में बैंक ग्राहकों के लिए विभिन्न ऑफर लेकर आया है. बैंक ने ऐपल, अमेजन, शॉपर्स स्टॉप, एलजी, सैमसंग, सोनी, टाइटन और सेंट्रल समेत व्यापारियों के साथ साझेदारी की है.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं क‍िस्‍त का इंतजार खत्म,इस दिन आएगा क़िस्त…

Published

on

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 11th Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं क‍िस्‍त का इंतजार अब पूरा होने वाला है. योजना के 12 करोड़ 50 लाख लाभार्थ‍ियों को जल्‍द ही खुशखबरी म‍िलेगी. 11वीं क‍िस्‍त अप्रैल से जुलाई के बीच जारी होनी है. लेक‍िन प‍िछले साल की तरह इस बार भी क‍िस्‍त मई में ही आने की उम्‍मीद है.

11वीं क‍िस्‍त 3 मई को आने की उम्‍मीद
ऐसे में उम्‍मीद है क‍ि 11वीं क‍िस्‍त बहुत जल्‍द आपके खाते में आ जाएगी. आपको बता दें राज्‍य सरकारों ने पात्र क‍िसानों का र‍िक्‍वेस्‍ट फॉर ट्रांसफर (RFT) साइन कर द‍िया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उम्‍मीद है क‍ि अक्षय तृतीया यानी 3 मई को प्रधानमंत्री मोदी खुद किस्त जारी करें. यह उम्‍मीद इसल‍िए है क्योंकि पिछले साल भी 15 मई को किस्त जारी हुई थी.

11वीं किस्त जल्द आपके खाते में क्रेड‍िट होने वाली
आपकी क‍िस्‍त पर फ‍िलहाल क्‍या अपडेट है इसके ल‍िए आपको अपना पीएम क‍िसान अकाउंट चेक करना होगा. यद‍ि आपको अपने पीएम क‍िसान खाते में Rft Signed By State For 11th Installment द‍िखे तो समझ जाइए 11वीं किस्त जल्द आपके खाते में क्रेड‍िट होने वाली है.

फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू
पीएम क‍िसान अकाउंट का स्‍टेटस चेक करने पर यद‍ि Waiting For Approval By State लिखा द‍िखे तो अभी आपके खाते पर राज्य सरकार का अप्रूवल बाकी है. अगर FTO is Generated and Payment Confirmation is Pending लिखा दिख रहा है तो मतलब हुआ क‍ि फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

सरकार की तरफ से e-KYC कराना जरूरी
आपको बता दें पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) 11वीं क‍िस्‍त के ल‍िए सरकार की तरफ से e-KYC कराना जरूरी कर द‍िया गया है. e-KYC कराने की अंत‍िम त‍िथ‍ि भी सरकार की तरफ से बढ़ाकर 31 मई कर दी गई है. इस योजना में सरकार क‍िसानों के खाते में हर साल 6000 रुपये भेजती है. ये रकम 2000-2000 की तीन क‍िस्‍तों में भेजी जाती है. इसमें करीब 12.5 करोड़ क‍िसानों ने रज‍िस्‍ट्रेशन कराया हुआ है.

Continue Reading

देश

इन राज्यों में भीषम गर्मी,मौसम विभाग किया अलर्ट जारी,जानें अपने शहर का हाल…

Published

on

Weather Alert: आईएमडी का पूर्वानुमान है कि आने वाले पांच दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी देश भर में पिछले 3-4 दिनों के दौरान प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिली.

बारिश और धूल भरी आंधी के चलते तापमान में गिरावट आई.लेकिन एक बार फिर से भीषण गर्मी का दौर शुरू होने वाला है. मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है.

अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर भारत के कई इलाकों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हो सकता है. वहीं हाल पश्चिम और मध्य भारत का रहेगा. यहां भी झुलसा देने वाली गर्मी पड़ेगी.

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों के दौरान तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट….

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों के दौरान तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिली थी. लेकिन एक बार फिर से इन इलाकों में लू चलेगी. गुजरात और महाराष्ट्र के कई इलाकों में भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं. यहां 26 अप्रैल तक भीषण गर्मी पड़ने वाली है. मध्यप्रदेश और दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश में भी फिर से लू चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

दिल्ली में पारा 44 के पार…
देश की राजधानी एक बार फिर भीषण गर्मी का सामना कर सकती है, क्योंकि मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले हफ्ते यहां का पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान लगाया है. दिल्ली में शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रहे जिससे अधिकतर स्थानों पर पारा 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया. आईएमडी का पूर्वानुमान है कि आने वाले पांच दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी.

दिल्ली में आगामी बृहस्पतिवार को पारा 44 डिग्री तक छू सकता है.स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. पश्चिमी हिमालय, ओडिशा के कुछ हिस्सों, दक्षिण छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

उधर तेलंगाना, महाराष्ट्र, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. उत्तर पूर्व बिहार के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और यहां बारिश की संभावना बनी रहेगी.

Continue Reading

देश - दुनिया

यात्रीगण ध्यान देवे: अब Metro में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य, नियम में नही करने वालों भारी…

Published

on

By

 

दिल्ली में कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने सभी को चिंतित कर रखा है। ऐसे में कोविड नियमों का पालन ही सबसे बेहतर और कोरोना से जंग में सहायक है। फिर देखा जा रहा है कि लोग लापरवाही बरत रहे हैं। इसी को देखते हुए डीएमआरसी ने मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 200 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़8 mins ago

banking news: बैंक में चोरी करने की कोशिश की गई पकड़े गये आरोपी 25 लाख बच गये

करौली के सपोटरा कस्बे में पंजाब नेशनल बैंक में चोरी की कोशिश करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार...

छत्तीसगढ़20 hours ago

सरकार ने पूरे प्रदेश में डीजे ढोल बजाने पर लगा दी है रोक

  जयपुर। orders not to play DJ in weddings रामनवमी के मौके पर राजस्थान के करौली में हुए हिंसा के...

छत्तीसगढ़20 hours ago

जरूरत की खबर: अब बड़े ही नहीं बच्चों को भी फेस माक्स लगाने की जा रही है तैयारी बिना मास्क के बच्चों को कैसे बचाएं

कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर फेस मास्क पहनने की जरूरत पर जोर दिया है। खासतौर से पब्लिक...

छत्तीसगढ़1 day ago

covid update : आ गयी है कोरोना की चौथी लहर हो जाइये सतर्क

  कोरोना की चौथी लहर की आशंका को देखते हुए बिहार सरकार की तैयारी चल रही है। डॉक्टरों की पोस्टिंग...

क्राइम न्यूज़2 days ago

CG News: 3 शादी कर चुका था युवक, प्रेम प्रसंग चक्कर का पता चलते ही चौथी पत्नी ने अपने पति को उतारा मौत के घाट…

  रायपुर: पति-पत्नी का संबंध विश्वासों की डोर से बंधा होता है. विश्वास का धागा यदि टूटता है तो परिवार...

#Exclusive खबरे

Calendar

April 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • छत्तीसगढ़7 days ago

    CGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख सैलरी, जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब7 days ago

    लोक सेवा आयोग में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • जॉब6 days ago

    दिल्ली परिवहन निगम में निकली बंपर पदो पर भर्ती, मिलेगी 46,000 रुपए तक सैलरी, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • Lifestyle7 days ago

    लॉन्च,होने वाली है यामाहा मोटर आइये जाने उनके दाम और फीचर्स

  • Lifestyle6 days ago

    Vastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है ये बड़ी परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • जॉब7 days ago

    कर्मचारियों ने दे दिया नौकरी से इस्तीफा जानिए क्या हो सकता है कारण

  • जॉब7 days ago

    indian Army में स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन…

  • Knowledge6 days ago

    वास्तु शास्त्र: क्या आप भी करते है सोने के समय ऐसी गलतिया, तो जल्द सुधारे नही तो हो सकता है आपको भी भारी नुकसान…

  • ज्योतिष7 days ago

    Vastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • Knowledge7 days ago

    आप भी 10th मे लाना चाहते है अच्छे मार्क्स तो अपनाये ये tips