Lifestyle
HEALTH CARE TIPS: शरीर में बने कमजोरी को दूर करती है ये 7 न्यूट्रिएंट्स, हेल्दी रहने के लिए अपने डाइट में शामिल करे ये फूड्स…

अच्छी सेहत के लिए शरीर में सभी न्यूट्रिएंट्स का होना जरूरी है। यह तभी मुमकिन है जब आप पोषण से भरपूर डाइट का सेवन करें। इसके लिए ये जानना जरूरी है कि हमारी बॉडी में किस न्यूट्रिएंट की कमी सबसे ज्यादा होती है और कौन से खाने से इनकी पूर्ति की जा सकती है।
आइए जानते हैं उन 7 न्यूट्रिएंट्स के बारे में, जिनकी डेफिशिएंसी होना काफी कॉमन है..
1. आयरन
आयरन रेड ब्लड सेल्स का जरूरी कॉम्पोनेंट है। ये हीमोग्लोबिन के साथ मिलकर ऑक्सिजन को हमारे शरीर के सेल्स तक पहुंचाने का काम करता है। हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में 25% से ज्यादा लोग आयरन की कमी से जूझते हैं। साथ ही 47% प्री स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को इसकी कमी होती है। माहवारी का अनुभव करने वाली 30% महिलाओं और 42% युवा प्रेग्नेंट महिलाओं को आयरन की कमी होती है। आयरन डेफिशिएंसी को पूरा करने वाले फूड्स- रेड मीट, ऑर्गन मीट, शेलफिश, सार्डिन, राजमा, सीड्स, हरी पत्तेदार सब्जियां आदि।
2. आयोडीन
आयोडीन एक तरह का मिनरल है, जिसकी कमी से थाइरॉयड हॉरमोन का प्रोडक्शन पर्याप्त मात्रा में होता है। थाइरॉयड हॉरमोन्स ब्रेन फंक्शन, शरीर के विकास और हड्डियों को मेंटेन करने के लिए जरूरी होते हैं। आयोडीन डेफिशिएंसी बच्चों में गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। इससे मानसिक विकलांगता और असामान्य विकास होता है। आयोडीन डेफिशिएंसी को पूरा करने वाले फूड्स- सीवीड, फिश, डेयरी प्रोडक्ट्स, अंडे, आयोडीन युक्त नमक आदि।
3. विटामिन D
विटामिन D का प्रोडक्शन त्वचा पर मिलने वाले कोलेस्ट्रॉल से होता है। इसका सबसे बड़ा सोर्स सूरज की रोशनी है। यानी जो लोग भूमध्य रेखा से दूर रहते हैं, उनमें इस न्यूट्रिएंट की कमी होने की संभावना ज्यादा होती है। इस वजह से उन्हें विटामिन D के सप्लिमेंट लेने की सलाह दी जाती है। भारत में लगभग 76% लोग विटामिन D डेफिशिएंसी के शिकार हैं। बच्चों में ये डेफिशिएंसी आम है। इसके लक्षणों में कमजोर मांसपेशियां और हड्डियां होना शामिल हैं। साथ ही विटामिन D की कमी से इम्यून सिस्टम कमजोर और कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन D डेफिशिएंसी को पूरा करने वाले फूड्स- कॉड मछली के लिवर का तेल, फैटी फिश, अंडे का योक आदि।
4. विटामिन B12
विटामिन B12 एक बहुत ही जरूरी विटामिन है। यह खून बनाने में काम आता है। इससे दिमाग और नर्वस सिस्टम की फंक्श्निंग सही होती है। इसका मतलब शरीर के सभी सेल्स को ठीक से काम करने के लिए विटामिन B12 की जरूरत होती है। स्टडीज के अनुसार, 80 से 90% वेजिटेरियन और वीगन डाइट फॉलो करने वालों को विटामिन B12 की कमी होती है। इसके अलावा, 20% एडल्ट्स में उम्र के साथ-साथ इस विटामिन का एब्जोर्पशन कम हो जाता है। इसका सबसे कॉमन लक्षण एनीमिया की बीमारी है। विटामिन B12 डेफिशिएंसी को पूरा करने वाले फूड्स- शेल फिश, ऑर्गन मीट, मीट, अंडे, मिल्क प्रोडक्ट्स आदि।
5. कैल्शियम
कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने के लिए बेहद जरूरी है। इसके बिना दिल, मांसपेशियां और नसें काम नहीं कर सकतीं। कैल्शियम की कमी का सबसे बड़ा लक्षण हड्डियां कमजोर होना है। कैल्शियम डेफिशिएंसी को पूरा करने वाले फूड्स- बोन वाली फिश, डेयरी प्रोडक्ट्स, डार्क ग्रीन सब्जियां आदि।
6. विटामिन A
विटामिन A हेल्दी स्किन, दांत, हड्डियां और सेल मेम्ब्रेन मेंटेन करने के लिए जरूरी हैं। ये आंखों के रंग और दृष्टि के लिए भी जरूरी है। वेस्टर्न डाइट का सेवन करने वाले 75% लोगों को इसकी कमी नहीं होती। विटामिन A डेफिशिएंसी विकासशील देशों में एक कॉमन समस्या है। विटामिन A डेफिशिएंसी को पूरा करने वाले फूड्स- ऑर्गन मीट, फिश लिवर ऑयल, शकरकंद, गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां आदि।
7. मैग्नीशियम
यह हड्डियों और दांतों की सही संरचना के लिए जरूरी है। इसकी कमी से टाइप-2 डायबिटीज, मेटाबॉलिक सिंड्रोम, दिल की बीमारी, ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा बढ़ जाता है मैग्नीशियम डेफिशिएंसी के लक्षण हैं माइग्रेन, दिल की धड़कन का असामान्य होना, मांसपेशियों में दर्द, पैर हिलाने की बीमारी, थकान आदि।

Lifestyle
Health Tips: खून साफ़ करने के लिए रामबाण इलाज है ये औषधि, जानिए इनसे होने वाले लाभ
हमारे घरों में कई प्रकार की ऐसी औषधियां मौजूद होती हैं जिन्हें सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। आयुर्वेद के साथ-साथ मेडिकल साइंस भी इनसे होने वाले फायदों को प्रमाणित कर चुका है। नीम ऐसी ही एक अत्यंत प्रभावी औषधि है जिसका सेवन और त्वचा पर लगाने, दोनों तरह से लाभ देखा गया है। आयुर्वेद में नीम की पत्तियों से लेकर जड़, तने, फल और छाल तक के लाभ का जिक्र मिलता है। संक्रमण के खतरे को कम करने से लेकर डायबिटीज, त्वचा की समस्याओं को ठीक करने और खून को साफ करने में नीम की पत्तियों का सेवन करना कारगर माना जाता है।
नीम एक शक्तिशा
ली एंटीऑक्सीडेंट है जो फ्री रेडिकल्स से शरीर को होने वाली क्षति का कम करने में सहायक है। इसके अलावा नीम में रोगाणुरोधी गुण होता है जो कई प्रकार के बैक्टीरिया, वायरस और फंगल के खिलाफ काफी प्रभावी हो सकता है। नीम मच्छरों के कारण होने वाली समस्याओं में प्रभावी है इसलिए इसे मलेरिया की समस्या में काफी कारगर माना जाता है।
विशेषज्ञ सभी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप से खाली पेट नीम की पत्तियों के सेवन की सलाह देते हैं। आइए इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानते हैं।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
अध्ययनों से पता चलता है कि नीम के बीज के अर्क में अज़ादिरचता नामर एक्टिव कंपाउंड होता है जो परजीवियों के कारण शरीर में होने वाली समस्याओं को कम करने में काफी फायदेमंद माना जाता है। इसी गुण के कारण नीम के शैम्पू और कॉस्मेटिक उत्पादों में प्रयोग में लाया जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि नीम के तेल में पाए जाने वाले जीवाणुरोधी गुण मुंहासों से लड़ने में काफी सहायक होते हैं।
लिवर और किडनी की समस्याओं में लाभकारी
नीम के एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लामेटरी गुण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के जोखिम को कम करके लिवर और किडनी की समस्याओं में काफी फायदेमंद हो सकते हैं। चूहों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि नीम की पत्ती का अर्क, लिवर डैमेज के जोखिम को कम करने में काफी लाभकारी माना जाता है।
रक्त को शुद्ध करता है नीम
नीम के पत्तों में रक्त को शुद्ध करने वाले गुण होते हैं। नीम के पत्तों का सेवन रक्त की विषाक्तता को कम करने के साथ इसे शुद्ध बनाने में सहायक है। इससे त्वचा की समस्याओं जैसे मुंहासे, एक्जिमा और त्वचा के संक्रमण का जोखिम कम हो जाता है। रक्त की विषाकत्ता, शरीर में कई प्रकार के रोगों का कारण बन सकती है। नीम की पत्तियों और इसके बीज का सेवन करके शरीर के लिए कई प्रकार से लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
डायबिटीज रोगियों को मिलता है आराम
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या होती है, उन्हें नीम के सेवन से लाभ मिलता है। अध्ययनों में पता चलता है नीम के हाइपोग्लाइकेमिक (रक्त शर्करा को कम करने) प्रभाव डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी हो सकते हैं। नियमित रूप से नीम के पत्तों का सेवन करके ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।
Lifestyle
National Simplicity Day: हैप्पी लाइफ बनाने के लिए शामिल करे अपने डेली लाइफ में ये सिंपल आदतें

सिंपल लिविंग हाई थिंकिंग वाली लाइफ जीने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होती, बल्कि इस तरह की लाइफ को आप आसानी से खुद के लिए क्रिएट कर सकते हैं। यहां कुछ आदतों के बारे में बता रहे हैं।
हर साल 12 जुलाई को नेशनल सादगी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन अमेरिकी लेखक, कवि और दार्शनिक हेनरी डेविड थोरो के जीवन और कामों का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन हेनरी के जन्मदिन का प्रतीक है जिसने हमेशा एक साधारण जीवन जीने को कहा। ऐसे में अगर आप भी सिंपल लिविंग हाई थिंकिंग वाली नीति को अपनाने के बारे में सोच रहे हैं तो कुछ आदतें आपकी मदद कर सकती हैं। यहां हम बता रहे हैं हैप्पी, हेल्दी और मजेदार जिंदगी जीने के लिए कुछ अच्छी आदतों के बारे में।
हैप्पी लाइफ के लिए सिंपल आदतें
1) एक्टिव रहें– खुद को एक्टिव रखने के लिए आप कुछ सरल आदतों को अपना सकते हैं। जैसे सुबह वॉक पर जाना, जिम जाना, एक्सरसाइज, डांस करना। शुरूआत में ऐसा करने पर परेशानी हो सकती है। लेकिन समय के साथ आपको आदत हो जएगी। इसे आसानी से अपनाने के लिए एक गोल सेट करें। स्टार्टिंग में आप सिर्फ 10 मिनट करें, फिर आप इसे बढ़ाएं।
2) सुबह की कुछ आदतें बनाएं– अपने दिन की अच्छी शुरूआत के लिए रोजाना उठने के बाद की कुछ आदत बनाएं। जैसे सिंपल बॉडी स्ट्रेच, जिम जाना, या फिर अपने पेट के साथ मॉर्निंग वॉक पर जाना। आप मेडिटेशन कर सकते हैं, टू डू लिस्ट बना सकते हैं। या फिर अपनी डायरी में कुछ पॉजिटिव लिख सकते हैं।
3) मन लगाकर खाएं– ये अजीब लग सकता है, क्योंकि आपने अक्सर मन लगाकर पढ़ाई करने के बारे में सुना होगा। लेकिन आपको खाना भी मन लगा कर खाना चाहिए। अक्सर लोग अपने फेवरेट शो को देखकर खाना खाते हैं, ऐसे में आप अपने खाने को अच्छे से एंजॉय नहीं करते। खाना खाते समय सिर्फ अपनी मील पर ध्यान दें। इसी के साथ हेल्दी खाने पर ध्यान दें।
4) सोशल मीडिया का इस्तेमाल कम करें– इन दिनों ज्यादातर समय लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव होते हैं। अगर आप भी फोन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो आपको अपनी इस आदत को धीरे धीरे कम करना चाहिए। हम आपको पूरी तरह से फोन चलाने से मना नहीं कर रहे हैं लेकिन आपको अपने लिए सीमित समय तय करना होगा।
5) धन्यवाद करने की प्रेक्टिस करें– धन्यवाद करना एक शक्तिशाली इमोशन है। अपनी हर छोटी बड़ी चीज के लिए धन्यवाद करें। आप यह देखकर हैरान होंगे कि इस आदत से आप ज्यादा खुश हैं। नियमित रूप से ग्रैटिट्यूड प्रेक्टिस करने से आपके जीवन में सुधार होगा। यह भी पढ़ें: फिट रहने के लिए अपनाएं ये हेल्दी आदतें, आलस रहेगा दूर
Lifestyle
face care tips : अपने फेस को साबुन या फेसवाश से नहीं बल्कि इन चीजों से धोएं चेहरा, दिखेंगे सुंदर और आकर्षित
यदि आप सुंदर और स्वच्छ त्वचा पाना चाहते हैं तो साबुन या फेस वॉश से चेहरा ना धोएं बल्कि हमारी रसोई में एक चीज मौजूद है, जिसके इस्तेमाल से आप अपने चेहरे पर खोई हुई चमक लौटा सकते हैं. पढ़ते हैं आगे…
अकसर आपने लोगों को चेहरे पर साबुन या फेस वॉश लगाते देखा होगा. लेकिन कुछ लोगों को साबुन और फेस वॉश से दाने या रैशेज की समस्या हो जाती है. ऐसे में बता दें कि चेहरे को सही तरीके से धोना चाहते हैं तो हमारी रसोई में मौजूद एक चीज न केवल आपके चेहरे को सुंदर बना सकती है बल्कि उसे आकर्षक और चमकदार भी बना सकती है. जी हां, आज हम बात कर रहे हैं बेसन की. बेसन से यदि चेहरा धोएं तो कई समस्याएं दूर हो सकती हैं. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लिख के माध्यम से बताएंगे कि बेसन से चेहरा धोने पर क्या-क्या फायदे हो सकते हैं. पढ़ते हैं आगे…Also Read – ये 3 तरीके दूर करेंगे आंखों का तनाव, दिखेंगे सुंदर और आकर्षित
बेसन से चेहरा धोने के फायदे
यदि आप बेसन से चेहरा धोते हैं तो इससे ना केवल त्वचा की मृत कोशिकाओं को साफ किया जा सकता है बल्कि यह एक प्राकृतिक स्क्रब के रूप में भी कम करता है जो रोम छिद्रों में जमा गंदगी को दूर कर सकता है.
चेहरे को बेसन से धोने पर न केवल टैनिंग दूर हो सकती है बल्कि यह रंगत में भी सुधार ला सकता है.
झुर्रिया फाइनेंस को कम करने के लिए बेसन का इस्तेमाल करना एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है.
कील मुहांसों और दाग धब्बों को दूर करने में बेसन आपके बेहद का आ सकता है. ऐसे में आप साबुन और फेस वॉश की जगह बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं.
कोमल और दमकती त्वचा के लिए आप बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह केवल रंगत में सुधार ला सकता है बल्कि त्वचा में भी चमक बनाए रख सकता है.
कैसे धोएं बेसन से चेहरा
बेसन से चेहरा धोने के लिए आप बेसन में थोड़ा सा दूध मिलाएं और बने मिश्रण को थोड़ी देर अपनी त्वचा पर लगाए रखें. उसके बाद साधारण पानी से अपनी त्वचा को धो लें. इससे अलग आप बेसन में नींबू मिलाकर भी स्क्रब के रूप
में अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं.
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
व्यापर6 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
Tech & Auto6 days agoTVS ने लॉन्च किया यह जबरदस्त बाइक, जिसे देखे आप रह जायेंगे हैरान, देखे क्या है इसकी कीमत और बेहतरीन फीचर्स…
-
Tech & Auto2 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
जॉब4 days agoनवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख तक सैलरी, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब3 days agoआंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : जल्द मिलने वाली है तीन-तीन खुशखबरी,पढ़िये पूरी खबर
-
जॉब2 days agoDRDO में आई विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा बंफर सैलरी
-
व्यापर4 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर





























You must be logged in to post a comment Login