Connect with us

Lifestyle

Health Tips : लगातार पेट की समस्या से है परेशान तो, अपनाये ये जादूई टिप्स 

Published

on

आहार और दिनचर्या की गड़बड़ी ने लोगों के लिए पाचन स्वास्थ्य से संबंधित चुनौतियां बढ़ा दी हैं। इसके चलते लोगों को कई तरह की समस्याएं जैसे अक्सर कब्ज, पेट फूलने, अपच आदि की दिक्कत बनी रहती है। पेट की समस्याओं का मतलब पाचन तंत्र में गड़बड़ी से है। पाचन तंत्र की गड़बड़ी के कारण संपूर्ण स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

इस तरह की समस्याओं से बचे रहने के लिए आहार और जीवनशैली दोनों पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है।पाचन तंत्र आपके द्वारा खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों का ब्रेक डाउन करके शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है। ऐसे में इस तंत्र में होने वाली समस्या आपको कमजोर कर सकती है।

खाने की खराब आदतें, जैसे बहुत जल्दी खाना या लंबे समय तक भूखा रहना भी पाचन स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए सभी लोगों को स्वस्थ जीवनशैली का पालन करेन की सलाह दी जाती है जो स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में आपकी मदद कर सकें। आइए जानते हैं कि पाचन तंत्र को बेहतर रखने के लिए किन बातों का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक हो जाता है?

हाई फाइबर वाली चीजों का सेवन

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, पाचन की समस्याओं से बचे रहने के लिए सभी लोगों को ऐसी चीजों का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए जो फाइबर से भरपूर हों। साबुत अनाज, सब्जियों, फल और फलियों का सेवन करना इसमें आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। हाई फाइबर वाले आहार आपके पाचन तंत्र को मजबूती देकर भोजन को आसानी से पचाने में सहायक होते हैं, जिससे आपको कब्ज जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है।

भोजन को चबाकर खाएं

पाचन संबंधित बढ़ती समस्याओं का एक प्रमुख कारण है भोजन को चबाकर न खाना। आपके मुंह से ही पाचन क्रिया शुरू हो जाती है। दांत भोजन को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ देते हैं ताकि पाचन तंत्र के एंजाइम इसका बेहतर तरीके से ब्रेक डाउन कर सकें। इसलिए यदि आप भोजन को सही तरीक से चबाते नहीं हैं तो पोषक तत्वों के अवशोषण में कमी आ सकती है।

वॉक करने की बनाइए आदत

वॉक करना संपूर्ण शरीर के लिए सबसे फायदेमंद अभ्यास में से एक है। रोजाना लगभग तीस से चालीस मिनट तक तेज चलने की आदत आपको पाचन संबंधी समस्याओं और परेशानियों से बचाने में सहायक हो सकती है। वॉक करने से आंत उत्तेजित होती है जो बृहदान्त्र के माध्यम से मल त्याग की प्रक्रिया को सरल बनाने के साथ भोजन के पाचन को आसान बनाने में काफी सहायक है।

खूब पानी पिएं

कम मात्रा में पानी या तरल पदार्थ का सेवन कब्ज को बढ़ावा दे सकता है। विशेषज्ञ कब्ज और पेट की अन्य समस्याओं को कम करने के लिए रोजाना 3-4 लीटर पानी पीते रहने की सलाह देते हैं। यदि आप गर्म जलवायु में रहते हैं या ज़ोरदार व्यायाम करते हैं तो आपको और अधिक मात्रा में पानी की आवश्यकता हो सकती है।पानी के अलावा, आप हर्बल टी और अन्य गैर-कैफीनयुक्त पेय से भी अपने तरल पदार्थों का सेवन की आवश्यकता को पूरा कर सकते हैं।

हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है।

संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Lifestyle

सावधान जानलेवा है ये आदते: दाल-सब्जी में ऊपर से नमक छिडकना आज ही से करे बंद, नही तो ये बीमारियां लगा सकती है आपके आस-पास चक्कर…

Published

on

 

बारिश में भुट्टा, उस पर नमक अच्छी तरह से लगाकर। खीरा-ककड़ी, प्याज-टमाटर का सलाद और उस पर भी नमक। सब्जी या दाल में नमक थोड़ा-सा कम, तब भी ऊपर से नमक।

सिचुएशन चाहे जो भी हो, नमक की जरूरत सभी को होती है। लेकिन, नमक जरा भी कम हो जाए तो स्वाद बिगाड़ देता है और थोड़ा-सा ज्यादा हो जाए तो सेहत।

जिंदगी में नमक कम नहीं होना चाहिए, खाने की प्लेट में कम ही रहे तो अच्छा।

11 जुलाई को एक नई रिसर्च यूरोपियन हार्ट जनरल में पब्लिश हुई है। जिसके मुताबिक, जो लोग अपने खाने में रेगुलर ऊपर से नमक मिलाते हैं, उन लोगों में समय से पहले मौत का खतरा आम लोगों के मुकाबले 28% ज्यादा होता है। यह रिसर्च 5 लाख लोगों पर की गई है।

इससे पहले इंग्लैंड के जर्नल ‘न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन’ की एक रिसर्च बताती है कि दुनिया में सबसे ज्यादा नमक हम भारतीय खाते हैं।

आज जरूरत की खबर में बात नमक की करते हैं। नेहा पठानिया, चीफ डाइटिशियन, पारस हॉस्पिटल, गुड़गांव हमारे सारे सवालों के जवाब देंगी।

नमक में सोडियम और पोटेशियम दोनों होता है। सोडियम इंसान के शरीर में पानी का सही लेवल बनाने से लेकर ऑक्सीजन और दूसरे पोषक तत्व सभी ऑगर्न तक पहुंचाने में मदद करता है। इसकी वजह से हमारी नर्व (तंत्रिका) में एनर्जी आती है।

सवाल- एक दिन में कितना नमक खाना चाहिए?
जवाब- आम भाषा में समझें तो आपको सिर्फ 5 ग्राम नमक खाना चाहिए। और भी सरल तरीके से समझना है तो यह बात याद रखें कि आपके हर खाने में एक छोटा चम्मच नमक ही होना चाहिए।

ये भी याद रखें कि एक दिन में आपको 2.3 ग्राम ही सोडियम लेना चाहिए, जोकि आपको 5 ग्राम नमक में मिल जाता है।

कुछ लोगों की आदत होती है कि वो खाने में ऊपर से एक्सट्रा नमक छिड़ककर खाते हैं। तो चलिए समझते हैं कि ऐसा करना ठीक है या नहीं।

खाने के ऊपर से ज्यादा नमक डालकर खाना खतरनाक है।
इसकी वजह से हार्ट और किडनी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
सर्कुलेटरी सिस्टम (संचार प्रणाली) और नर्वस सिस्टम (तंत्रिका तंत्र) को भी नुकसान पहुंच सकता है।
ऊपर से नमक छिड़ककर खाने की लत लग जाती है। जैसे कोई नशा हो। कुछ समय बाद आप ऊपर से नमक डाले बगैर खाना नहीं खा पाते हैं। सोर्स- डॉ.हरजीत कौर, डाइटिशियन और न्यूट्रिनिस्ट, अमनदीप अस्पताल, अमृतसर

सवाल- दाल और सब्जी के साथ पका हुआ नमक, ऊपर से छिड़के हुए नमक से ज्यादा बेहतर होता है, कैसे?
जवाब- जब नमक खाने के साथ पक जाता है तो इसके आयरन का स्ट्रक्चर बदल जाता है और आपकी बॉडी इसे जल्दी अब्जॉर्ब कर लेती है।

कच्चा नमक, जिसे आप ऊपर से डालकर या छिड़ककर खाते हैं उसका स्ट्रक्चर नहीं बदलता है। इसलिए बॉडी इसे बहुत धीरे अब्जॉर्ब कर पाती है। जिसकी वजह से कच्चा नमक हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनता है।

सोड‍ियम और नमक के लेवल को कैसे चेक किया जाता है?

इसके लिए आप न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट या डायटीश‍ियन की हेल्प ले सकते हैं।
ब्लड टेस्ट से पता चल सकता है कि शरीर में सोडियम, पोटेशियम और इलेक्ट्रोलाइट की मात्रा कितनी है। इसी सोडियम की मात्रा को देखकर डॉक्टर नमक का लेवल बता सकते हैं।
हमें हर छह महीने के बाद या साल में एक बार ब्लड टेस्ट करवाना ही चाहिए।

सोडियम और सॉल्ट के अंतर को समझें

पैकेड फूड में सोड‍ियम होता है। खाने की कोई भी चीज खरीदने से पहले उसका सोड‍ियम लेवल चेक करना चाह‍िए। सोड‍ियम का लेवल खाने के हर पैकेट पर ल‍िखा होता है लोग उसे सॉल्‍ट की मात्रा समझ लेते हैं। यह गलत है। सोड‍ियम केवल सॉल्‍ट का एक ह‍िस्‍सा है। आपको पूरा सॉल्‍ट लेवल चेक करना चाह‍िए।

नमक में सोडियम कितना होता है इसे नीचे बने टेबल से चेक करें

1/4 चम्मच नमक = 575 मिलीग्राम सोडियम
1/2 चम्मच नमक = 1,150 मिलीग्राम सोडियम
3/4 चम्मच नमक = 1,725 मिलीग्राम सोडियम
1 चम्मच नमक = 2,300 मिलीग्राम सोडियम

यह अनुमानित डेटा है और एक छोटा चम्मच के आधार पर मापा गया है

सोर्स– अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन

अब तक हमने बात की सादा नमक की, लेकिन भारत में सादा के अलावा 2 और नमक हैं, जिन्हें स्वाद के लिए खाया जाता है। सेंधा और काला। लोग व्रत के दौरान अक्सर सेंधा नमक खाते हैं और काला नमक अमरूद या फलों के ऊपर डालकर खाया जाता है। नीचे लगे चार्ट में पढ़िए इन तीनों तरह के नमक खाने से क्या फायदा होता है।

चलते-चलते

ऊपर लिखे सारे फैक्ट्स को पढ़कर अगर आप सोच रहे हैं कि आज से हम कम नमक खाएंगे या खाएंगे ही नहीं तो यह गलत बात है। क्योंकि शरीर को नमक की जरूरत होती है। कम नमक खाना भी आपके लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए रोजाना उतना ही नमक खाएं, जितने कि आपके शरीर को जरूरत है।

कम नमक खाने से क्या होता है?

लो ब्लडप्रशर के पेशेंट बन सकते हैं।
टाइप 2 डाइबिटीज के शिकार हो सकते हैं।
सुस्ती और उल्टी की भी समस्या हो सकती है।
ब्रेन और हार्ट में सूजन आ सकती है।
सूजन के कारण सिरदर्द, कोमा और सीजर्स के अटैक भी आ सकते हैं।
जिन ऑगर्न को जितना खून चाहिए, वो वहां तक नहीं पहुंच पाता है।
एलडीएल (बैड) कोलेस्ट्रॉल 4.6% बढ़ जाता है।

Continue Reading

Lifestyle

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है विटामिन के का सेवन, जानिए इनसे होने वाले लाभ

Published

on

Vitamin K Rich Foods: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है विटामिन के का सेवन. यहां कुछ ऐसी ही हरी सब्जियों का जिक्र है जिनसे शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन के मिलता है.

Vitamin K: जब बात विटामिन की आती है तो विटामिन के (Vitamin K) का नाम कम ही सुनने को मिलता है, लेकिन यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है. जिन लोगों में विटामिन के की कमी (Vitamin K Deficiency) पाई जाती है उनमें लीवर से जुड़ी बीमारियां और आंतों के रोग आमतौर पर देखे जाते हैं. वहीं, शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन के होने पर यह हड्डियों की सेहत (Bone Health) दुरुस्त रखता है, घाव जल्दी भरता है और पेट की दिक्कतों को भी दूर करता है. विटामिन के अत्यधिक हरी सब्जियों (Green Vegetables) में पाया जाता है. इसीलिए चलिए जानते हैं किन चीजों से पूरी होती है विटामिन के की कमी या किनसे मिलता है भरपूर मात्रा में विटामिन के.

इन फूड्स में पाया जाता है विटामिन के | Vitamin K Rich Foods 

पालक 

चमकदार हरा पालक (Spinach) विटामिन के ही नहीं बल्कि बीटा कैरोटीन का भी अच्छा स्त्रोत है जो मजबूत इम्यूनिटी सिस्टम, आंखों की तेज रोशन, हेल्दी स्किन और हड्डियों की सेहत के लिए उत्तरदायी है. इसमें विटामिन ई और सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है.

ब्रोकोली 

विटामिन के, विटामिन सी और डाइटरी फाइबर से भरपूर होती है ब्रोकोली. आप इसे अपनी डेली डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

पत्ता गोभी 

विटामिन के (Vitamin K) के साथ-साथ पत्ता गोभी विटामिन सी और विटामिन ए और पोलिफेनोल्स से भी भरपूर होती है. इसे कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों को कम करने में मदद मिलती है.

फूल गोभी 

फूल गोभी पाचन को दुरुस्त करने में सहायक है. यह मोटापा कम करने में भी असर दिखाती है. विटामिन के ही नहीं इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं जो सेहत के लिए अच्छे साबित होते हैं.

केल 

हरी पत्तेदार केल (Kale) विटामिन के से भरपूर होती है. दिन में शरीर को जितने विटामिन के की जरूरत होती है उससे 500 फीसदी ज्यादा विटामिन के केल से मिलता है. यह फाइबर, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की अच्छी स्त्रोत है. विटामिन के से भरपूर होने के चलते यह हड्डियों को मजबूती देने वाली और घाव भरने वाली सब्जी है.

 

Continue Reading

Lifestyle

hair care tips: मानसून में बालों की जू की समस्या से परेशान है तो अपनाये ये घरेलू नुस्खे

Published

on

 

Head Lice Home Remedies: बरसात के मौसम में अक्सर बालों में जूं पड़ जाती है. यहां कुछ घरेलू उपाय हैं जो बच्चे और बड़ों के सिर से जूं भगाने में मददगार साबित होते हैं.

Head Lice: मॉनसून में सिर्फ डैंड्रफ ही नहीं बल्कि बालों में जूं पड़ने का खतरा भी बढ़ जाता है. चिपचिपे और पसीने से भरे सिर में एक जूं भी पनप जाए तो अपनी बस्ती बना लेता है. दिनभर सिर में खुजली करते रहना जीना मुश्किल तो करता ही है साथ ही शर्मिंदगी का कारण भी बनता है. इस मौसम में हयूमडिटी (Humidity) इन जूओं और लीखों को पनपने में मदद करती हैं. रही बात बालों तक जूं (Head Louse) आने की तो मेट्रो या बस की सीटों से या किसी और के सिर से सीधा भी जूं आपके बालों में आ सकते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि किस तरह घरेलू उपायों की मदद से मॉनसून (Monsoon) में इन जूओं से छुटकारा पाया जाए.

जूं से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय | Home Remedies To Get Rid Of Head Lice 

पेट्रोलियम जेली 

सिर पर पेट्रोलियम जेली लगाने पर जूं दम घुट कर मर जाती हैं. हालांकि, पेट्रोलियम जेली बहुत ज्यादा ग्रीसी होती है और सिर पर लगाने के बाद आपको कई बार अपने बालों को लगातार धोते रहना होगा तब जाकर यह आपके सिर से छूटेगी.

मेयोनीज 

सिर पर मेयोनीज (Mayonnaise) लगाना अटपटा लग सकता है लेकिन यह एक बेहद ही कारगर नुस्खा है. मेयोनीज लगाने पर कंघी से बालों को झाड़ना आसान हो जाता है और उतनी ही आसानी से जूं भी मेयोनीज से चिपक कर बालों से निकलने लगते हैं.

नीम 

जूं भगाने के लिए नीम (Neem) का इस्तेमाल लंबे समय से किया जाता रहा है. इसके लिए नीम के पत्ते लें और एक बर्तन में गर्म पानी डालकर उबाल लें. अब नीम के पत्तों को मिक्सर में डालें और इस पानी को भी जरूरत के अनुसार लेकर पीस लें. इस पेस्ट को बालों में कम से कम 2 घंटे बाद लगाकर धो लें. जूं गायब हो जाएंगे.

ऑलिव ओयल 

बालों में ऑलिव ऑयल (Olive Oil) से मसाज करें और इस तेल को लगा रहने दें. इससे जूं दम घुटकर मरने लगते हैं. साथ ही, बालों को इस तेल से पोषण भी मिलता है.

गीले बालों में कंघी 

यह एक अच्छा तरीका हो सकता है जूं भगाने का. इसके लिए नहाते समय बालों को एकदम गीला कर लें और पतले दांतों वाली कंघी से बालों को झाड़ें. इससे बालों की जड़ में चिपके जूं (Lice) भी निकल जाएंगे.

इस बात का खास ध्यान रखें कि आप एक ही नुस्खे को बालों में 2 या 3 बार से ज्यादा इस्तेमाल ना करें. साथ ही, एक वक्त पर एक ही नुस्खे को अपनाएं अलग-अलग नहीं, इससे आप बाल डैमेज हो सकते हैं.

 

 

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 days ago

इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर छत्तीगसढ़ सरकार का बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मिली मंजूरी 

Chhattisgarh News: इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर छत्तीगसढ़ सरकार ने बड़ा फैसला किया है. भूपेश बघेल सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: छत्तीसगढ़ में भूकंप से कांपी धरती, जाने कहा कितने महसूस किये किये गये भूकंप के तेज झटके…

    रायपुर।छत्तीसगढ़ में सुबह आठ बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. 4.3 तीव्रता के भूकंप से अंबिकापुर...

छत्तीसगढ़3 days ago

फसलों की सुरक्षा के लिए , छत्तीसगढ़ में आज से रोका-छेका अभियान शुरू

खरीफ फसलों की सुरक्षा के लिए इस वर्ष भी 10 जुलाई से प्रदेशव्यापी रोका-छेका का अभियान शुरू किया जा रहा...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: बस्तर संभाग में डेंगू, मलेरिया, जापानी इंसेफेलाइटिस जैसे बीमारी के रोकथाम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दिए सख्त निर्देश…

  बरसात का मौसम शुरू होते ही मच्छरजनित रोगों जैसे डेंगू,मलेरिया और जापानी इंसेफेलाइटिस (जापानी बुखार) के मामले बढ़ जाते...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: 16 जुलाई को रायपुर पहुंचेगी सतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले

    शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले 16 जुलाई को रायपुर पहुंचेगी। शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले की तैयारियों के संबंध में...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31
Advertisement
Advertisement

Trending

  • Tech & Auto5 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने  क्या है इसकी कीमत…

  • व्यापर6 days ago

    एचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर

  • Tech & Auto7 days ago

    TVS ने लॉन्च किया यह जबरदस्त बाइक, जिसे देखे आप रह जायेंगे हैरान, देखे क्या है इसकी कीमत और बेहतरीन फीचर्स…

  • Tech & Auto3 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने  क्या है इसकी कीमत…

  • जॉब5 days ago

    नवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख तक सैलरी, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  • जॉब3 days ago

    आंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब2 days ago

    आंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब3 days ago

    DRDO में आई विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा बंफर सैलरी

  • देश6 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : जल्द मिलने वाली है तीन-तीन खुशखबरी,पढ़िये पूरी खबर

  • व्यापर4 days ago

    एचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर