Connect with us

Lifestyle

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है विटामिन के का सेवन, जानिए इनसे होने वाले लाभ

Published

on

Vitamin K Rich Foods: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है विटामिन के का सेवन. यहां कुछ ऐसी ही हरी सब्जियों का जिक्र है जिनसे शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन के मिलता है.

Vitamin K: जब बात विटामिन की आती है तो विटामिन के (Vitamin K) का नाम कम ही सुनने को मिलता है, लेकिन यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है. जिन लोगों में विटामिन के की कमी (Vitamin K Deficiency) पाई जाती है उनमें लीवर से जुड़ी बीमारियां और आंतों के रोग आमतौर पर देखे जाते हैं. वहीं, शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन के होने पर यह हड्डियों की सेहत (Bone Health) दुरुस्त रखता है, घाव जल्दी भरता है और पेट की दिक्कतों को भी दूर करता है. विटामिन के अत्यधिक हरी सब्जियों (Green Vegetables) में पाया जाता है. इसीलिए चलिए जानते हैं किन चीजों से पूरी होती है विटामिन के की कमी या किनसे मिलता है भरपूर मात्रा में विटामिन के.

इन फूड्स में पाया जाता है विटामिन के | Vitamin K Rich Foods 

पालक 

चमकदार हरा पालक (Spinach) विटामिन के ही नहीं बल्कि बीटा कैरोटीन का भी अच्छा स्त्रोत है जो मजबूत इम्यूनिटी सिस्टम, आंखों की तेज रोशन, हेल्दी स्किन और हड्डियों की सेहत के लिए उत्तरदायी है. इसमें विटामिन ई और सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है.

ब्रोकोली 

विटामिन के, विटामिन सी और डाइटरी फाइबर से भरपूर होती है ब्रोकोली. आप इसे अपनी डेली डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

पत्ता गोभी 

विटामिन के (Vitamin K) के साथ-साथ पत्ता गोभी विटामिन सी और विटामिन ए और पोलिफेनोल्स से भी भरपूर होती है. इसे कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों को कम करने में मदद मिलती है.

फूल गोभी 

फूल गोभी पाचन को दुरुस्त करने में सहायक है. यह मोटापा कम करने में भी असर दिखाती है. विटामिन के ही नहीं इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं जो सेहत के लिए अच्छे साबित होते हैं.

केल 

हरी पत्तेदार केल (Kale) विटामिन के से भरपूर होती है. दिन में शरीर को जितने विटामिन के की जरूरत होती है उससे 500 फीसदी ज्यादा विटामिन के केल से मिलता है. यह फाइबर, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की अच्छी स्त्रोत है. विटामिन के से भरपूर होने के चलते यह हड्डियों को मजबूती देने वाली और घाव भरने वाली सब्जी है.

 

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Lifestyle

40 की उम्र के बाद अपनाती है महिलाये ये आदते, इस कारण समय से पहले हो जाती है बूढी

Published

on

How To Avoid Ageing: 40 की उम्र के बाद (Mistakes After 40) महिलाओं के शरीर में कमजोरी आने लग जाती है और इस समय महिलाएं कुछ ऐसी आदत डाल लेती हैं जिसके चलते उनके शरीर को हानि होती है.

Start Doing These Things To Avoid Ageing: महिलाएं अपने जीवन में बहुत सी परेशानियो का सामना करती हैं. लेकिन वो परेशानियों को दुनिया के सामने जग जाहिर नहीं करती हैं. रोज काम की कशमकश और भाग दौड़ के चलते वह अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाती हैं. लम्बी उम्र तक अगर महिलाओं को अपने शरीर को स्वस्थ रखना है तो आपको एक हेल्दी लाइफ स्टाइल (Healthy Lifestyle After 40) को फॉलो करना पड़ेगा. 40 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कमजोरी आने लग जाती है और इस समय महिलाएं कुछ ऐसी आदत डाल लेती हैं जिसके चलते उनके शरीर को हानि होती है. गलत आदतों के चलते उनका शरीर इस उम्र में कई रोगों को पकड़ लेता है. वे कमजोर होने के चलते उन आदतों से ढंग से लड़ भी पाती है. जिसकी वजह से उम्र बढ़ी हुई लगती है.

मीठी चीजें खाना

ज्यादा मीठा खाना किसी के लाइफ के लिए भी सही नहीं होता है चाहें महिला हो या पुरुष. ज्यादा मीठा खाने से शुगर जैसी बीमारी हो सकती है जो आपको बहुत कमजोर कर देती है. साथ ही मोटापा भी आपको जकड़ लेता है. मीठा खाने से एक और दिक्कत ये रहती है की आपको त्वचा सम्बंधित बीमारियां होने लगती है जो आपको उम्र से पहले ही उम्रदराज दिखाने में लग जाती हैं.

पर्याप्त पानी न पीना

पानी पीने की सलाह तो हर डॉक्टर देता है क्यूंकि पानी पीने से आपका शरीर बिमारिओ से बचा रहता है.  पर्याप्त पानी न पीने के कारण कई बार महिलाओं को कई बार महिलाओं को डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है और इसी के चलते उनकी स्किन समय से पहले ही रूखी सूखी हो जाती है जिस कारण वह समय से पहले ही बूढ़ी दिखने लग जाती हैं.

व्यायाम न करना

योग और व्यायाम किसी भी बीमारी से निपटने का एक बहुत अच्छा रास्ता होते हैं. कई बार महिलाएं अपनी बिजी लाइफ के चलते व्यायाम नहीं कर पाती हैं.

40 की उम्र तक पहुंचने तक आपका शरीर थक जाता है और आप समय से पहले ही थक जाते हैं. इसलिए योग और मेडिटेशन करना आपके लिए बहुत अच्छा हो सकता है.

 

Continue Reading

Lifestyle

अगर खाने में मिर्च ज्यादा हो जाये अपनाये ये आसान से टिप्स

Published

on

Fix Your Extra Spicy Food: सब्जी में मसाला डालते डालते कई बार मिर्च ज्यादा पड़ जाती है और लोग ये तीखा खाना नहीं खा पाते. अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है तो जान ले तीखापन कम करने के आसान उपाय.

Spicy Food: वैसे तो हम इंडियंस को मिर्च मसाले से भरपूर खाना ही पसंद है लेकिन कई बार खाना बनाते वक्त मिर्च इतनी ज्यादा पड़ जाती हैं कि आंख कान से धुंआ निकलने लग जाता है. ज्यादातर लोगों के साथ ऐसा हो चुका है. खाना तीखा होने की वजह से लोग खा नहीं पाते और खाना फेंका जाता है.तो अगर आप भी सब्जी बना रही हैं और उसमें मिर्च ज्यादा पड़ गई है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको ऐसे कुछ टिप्स बताने जा रहें हैं जिन्हें अपनाकर आप सब्जी का तीखापन कम कर सकते हैं.

नींबू का रस
अगर आपकी सब्जी में ज्यादा मिर्च पड़ जाए तो उसके तीखेपन को कम करने के लिए नींबू का रस काफी  कारगर है. सब्जी ज्यादा तीखी हो जाए तो उसमें नींबू का रस मिलाएं, इसके खट्टेपन से तीखापन कट जाता है और सब्जी का टेस्ट भी बढ़ जाता है. अगर आप तीखी सब्जी को वेस्ट नहीं करना चाहते और दोबारा सब्जी बनाने के मूड में भी नहीं है तो नींबू इस्तेमाल कर सकते हैं.

दही या मलाई
दही या मलाई से भी सब्जी का तीखापन कम किया जा सकता है. इसके लिए आप सबसे पहले दही या मलाई को अच्छी तरह से फेंट लें और इसे सब्जी में डालकर थोड़ी देर धीमी आंच पर पका लें. इससे सब्जी का तीखापन कम हो होगा और सब्जी का टेस्ट भी बढ़ जाएगा.

देसी घी 
सब्जी के तीखेपन को कम करने के लिए आप देसी घी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर सब्जी में मिर्च ज्यादा मात्रा में डल जाए तो उसमें थोड़ा से घी डाल सकते हैं, इससे सब्जी का स्वाद बढ़ेगा और नमक-मिर्च का स्वाद कम हो जाएगा.

भुना हुआ मैदा
अगर सब्जी बनाते वक्त उसमें ज्यादा मिर्च पड़ जाए तो तीखेपन को कम करने के लिए मैदा भी काफी कारगर है. इसके लिए आपको सबसे पहले एक टेबलस्पून मैदा को तेल में हल्का भून लें, फिर इसे सब्जी में मिला दें, इससे सब्जी में मिर्च का असर कम हो जाएगा.

 

Continue Reading

Lifestyle

विश्व लंग कैंसर दिवस: शरीर में दिख रहे ये लक्षण, तो हो जाइये सावधान, यह हो सकते है फेफड़ों के कैंसर

Published

on

हर साल अगस्त महीने की पहली तारीख को विश्व लंग कैंसर दिवस मनाया जाता है। यह दिन लोगों में इस जानलेवा बीमारी के बारें में जागरुकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। इस दिन दुनियाभर में फेफड़ों के कैंसर से लड़ाई में जीत हासिल कर चुके लोगों को सेलीब्रेट भी किया जाता है। फेफड़ों का कैंसर सबसे आम तरह का कैंसर है, जो हर साल लाखों लोगों को अपना शिकार बनाता है। WHO के मुकाबिक, साल 2020 में फेफड़ों के कैंसर से 18 लाख लोगों की जान चली गई।

फेफड़ों का कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। साथ ही इसके संकेतों का तब तक पता नहीं चलता जब तक बीमारी गंभीर चरण में नहीं पहुंच जाती। तो आइए जानें इस ख़तरनाक बीमारी के शुरुआती लक्षणों के बारे में।

लगातार खांसी आना

जब आपकी खांसी लगातार एक हफ्ते से ज़्यादा समय तक रहती है, तो बेहतर है कि डॉक्टर से सलाह करें। साथ ही अगर खांसी खराब होती जाती है और साथ ही खून भी आता है, जो इस स्थिति को गंभीरता से लें और फौरन डॉक्टर को दिखाएं।

सांस लेने में तकलीफ

अगर आपको सांस लेने से जुड़ी कोई दिक्कत होती है या सांस फूलती है, तो भी डॉक्टर को दिखाएं और टेस्ट करवाएं। सांस लेने में समस्या तब आती है जब वायुमार्ग सिकुड़ जाता है या फेफड़ों में ट्यूमर से निकलने वाला तरल पदार्थ छाती पर जमा होने लगता है, जिससे आपके लिए सांस लेना मुश्किल हो जाता है।

शरीर में दर्द

सीने, कंधों, पीठ और शरीर के दूसरे हिस्सों में दर्द होना भी कैंसर का संकेत हो सकता है। जब कैंसर आपकी हड्डियों तक फैलने लगता है, तो इससे कई हिस्सों में दर्द होना शुरू हो जाता है।

अचानक वज़न घटना

अगर आपका वज़न अचानक ही कम होने लगा है तो यह कई तरह के कैंसर का संकेत भी हो सकता है, जिसमें फेफड़ों का कैंसर भी शामिल है। जब आप फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित होते हैं, तो आपका वज़न घटने लगता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कैंसर सेल्स आपके शरीर की सारी एनर्जी का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं।

 

 

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़4 days ago

District Hospital : शाॅर्ट सर्किट के कारण बिजली चली गई जिससे नवजात बच्चे की मौत,लापरवाही से यह घटना सामने आई

कोरबा। जिला अस्पताल में एक बड़ी घटना घटी गई है.जहां शाॅर्ट सर्किट के कारण अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड की बिजली...

छत्तीसगढ़1 week ago

यात्रियों को बड़ा झटका : 20 ट्रेनों को किया रद्द,देखें लिस्ट

बिलासपुर : ट्रेनों के कैंसिल होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच SECR...

क्राइम न्यूज़1 week ago

CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

Cg News : हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरुआत,बिकेगा करीब 4 रुपये लीटर

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हरेली तिहार (हरियाली अमावस्या) से गौ—मूत्र की खरीदी करने का फैसला किया है। राज्य के...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

August 2022
M T W T F S S
1 2 3 4 5 6 7
8 9 10 11 12 13 14
15 16 17 18 19 20 21
22 23 24 25 26 27 28
29 30 31  
Advertisement
Advertisement

Trending

  • 5 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

  • Tech & Auto6 days ago

    19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स

  • Tech & Auto6 days ago

    Electric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें

  • व्यापर6 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

  • देश4 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए

  • जॉब6 days ago

    तहसीलदार, बीडीओ और ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती,अंतिम मौक़ा आज

  • 5 days ago

    LPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…

  • जॉब6 days ago

    केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,549 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता

  • 4 days ago

    इस विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट करने वाले छात्र को मिला 3 करोड़ का पैकेज,पढ़े पूरी खबर…

  • देश3 days ago

    उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी