Tech & Auto
2 अगस्त को लॉन्च होंगे Infinix Hot 12 Pro स्मार्टफोन, इस फ़ोन में मिलेंगे HD+ डिस्प्ले, एवं 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा, जाने डिटेल्स
फ्लिपकार्ट पर Infinix Hot 12 Pro टीज़र लाइव हो गया है, जिससे पता चला है कि फोन को 2 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा. फ्लिपकार्ट पर इस फोन की माइक्रोसाइट बनाई गई है, जहां से फोन के कुछ फीचर्स का पता चल गया है. कंपनी ने फोन के साथ #ProMultitasker का इस्तेमाल किया है, जिससे ये साफ हो जाता है कि ये दमदार प्रोसेसर के साथ आएगा.
इन्फिनिक्स भारत में अपना नया स्मार्टफोन इन्फिनिक्स हॉट 12 प्रो लॉन्च करने के लिए तैयार है. फ्लिपकार्ट पर इस फोन का टीज़र लाइव हो गया है, जिससे पता चला है कि फोन को 2 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा. फ्लिपकार्ट पर इस फोन की माइक्रोसाइट बनाई गई है, जहां से फोन के कुछ फीचर्स का पता चल गया है. कंपनी ने फोन के साथ #ProMultitasker का इस्तेमाल किया है, जिससे ये साफ हो जाता है कि ये दमदार प्रोसेसर के साथ आएगा.
फीचर्स की बात करें तो इन्फिनिक्स हॉट 12 प्रो में 6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा, और इसकी स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी. इसके साथ ही इसमें 180Hz का टच सैंपलिंग रेट मिलेगा, जिससे कि गेमिंग एक्सपीरिएंस काफी बेहतरीन होने की उम्मीद है.
ग्राहकों को इसमें काफी ज़्यादा स्टोरेज मिलना कंफर्म हो गया है. इसमें ग्राहकों को 8जीबी+128जीबी UFS2.2 स्टोरेज मिलेगी.
मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा
फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट से कंफर्म हो गया है कि इस फोन में प्रो-प्रोफेशनल क्लिक का एक्सपीरिएंस मिलेगा. इसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा. टीज़र में फोन द्वारा क्लिक कई कुछ फोटो सैंपल को भी शेयर किया गया है, जो दिखने में काफी क्लियर और अच्छी क्वालिटी की लग रही हैं. फिलहाल फोन के बाकी सेंसर को लेकर कोई जानकारी नहीं शेयर की गई है.
पावर के लिए ग्राहकों को इन्फिनिक्स हॉट 12 प्रो में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो कि 18W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी. जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल इसकी कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन 8जीबी स्टोरेज को देख ये अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि ये फोन मिड-रेंग सेगमेंट से कम का नहीं होगा.
इसे भी पढ़िए
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पदों पर यहाँ निकली भर्ती,आवेदन इस दिन से शुरू,जानिए डिटेल
रेलवे में निकली अपरेंटिस के पदों पर भर्ती,योग्य उम्मीद्वार जल्द करें आवेदन,अंतिम तिथि आज

Tech & Auto
सैमसंग ने अपनी फ़ोन सीरीज के पेश किया ये Android 13 One UI 5, जानिए कोन से बदलाव किये जांयेंगे
सैमसंग ने एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड अपना वन यूआई 5 ओपन बीटा लॉन्च किया है जो सैमसंग गैलेक्सी S22 सीरीज़ पर उपलब्ध होगा. इस सीरीज़ में तीन फोन- सैमसंग गैलेक्सी S22, सैमसंग गैलेक्सी S22+ और सैमसंग गैलेक्सी S22 अल्ट्रा शामिल है. वन UI 5 अपडेट यूज़र्स के लिए स्मार्टफोन यूज़ करने के एक्सपीरिएंस को बेहतर बना देगा, और यूज़र्स को फोन कस्टमाइज़ करने के नए तरीके मिलेंगे.
सैमसंग (Samsung) अपने ग्राहकों के लिए अच्छी खबर लाया है. दरअसल कंपनी ने एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड अपना वन यूआई 5 ओपन बीटा लॉन्च किया है जो सैमसंग गैलेक्सी S22 सीरीज़ पर उपलब्ध होगा. इस सीरीज़ में तीन फोन- सैमसंग गैलेक्सी S22, सैमसंग गैलेक्सी S22+ और सैमसंग गैलेक्सी S22 अल्ट्रा शामिल है. वन UI 5 अपडेट यूज़र्स के लिए स्मार्टफोन यूज़ करने के एक्सपीरिएंस को बेहतर बना देगा, और यूज़र्स को फोन कस्टमाइज़ करने के नए तरीके मिलेंगे. इसमें ज़्यादा कलर ऑप्शन के ज़्यादा सेट भी दिए गए हैं.
फिलहाल वन UI 5 बीटा अमेरिका, जर्मनी और दक्षिण कोरिया में उपलब्ध कराया गया है, और आने वाले महीनों में ये दूसरे देशों में पेश किया जा सकता है.
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यूज़र्स को अब उनके वॉलपेपर के आधार पर 16 प्रीसेट कलर थीम मिलती हैं और उनकी स्टाइल के हिसाब से लुक और फील के लिए उनकी होम स्क्रीन, आइकन और क्विक पैनल के लिए 12 और कलर ऑप्शन मिलते हैं. यूज़र्स एक ही जगह पर समान आकार के विजेट्स को स्टैक करके, स्पेस की बचत करके और एक क्लीनर से होम स्क्रीन को और ज़्यादा कस्टमाइज़ कर सकते हैं.
अलग-अलग ऐप्स के लिए सेट कर सकते हैं भाषा
इस अपडेट के तहत पहली बार, गैलेक्सी यूज़र्स अपने अलग-अलग ऐप्स के लिए अपनी पसंदीदा भाषा भी तैयार कर सकते हैं.
कंपनी ने कहा है कि यूज़र्स प्रो और प्रो वीडियो मोड में एक नए आइकन के साथ हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो कैप्चर कर सकते हैं, जो अलग-अलग लेंस, फीचर्स और कंट्रोल का इस्तेमाल करने के तरीके पर टिप्स और ट्रिक्स प्रदान करता है.
Tech & Auto
बेहद ही कम कीमत में मिल रही है ये Gizmore की स्मार्टवॉच, जाने अन्य फीचर्स
गिजमोर ने 1800 रुपये से कम की कीमत में शानदार स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। वॉच में यूजर्स की हेल्थ और फिटनेस को ट्रैक करने के लिए कई सारे फीचर दिए गए हैं। यह वॉच सिंगल चार्ज पर 15 दिन तक चल जाती है।
इंडियन कंपनी गिजमोर (Gizmore) यूजर्स के लिए बजट सेगमेंट में नई स्मार्टवॉच- Gizfit Ultra लेकर आई है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी यह वॉच 1,799 रुपये में खरीदने का मौका दे रही है। ऑफर के बाद इस स्मार्टवॉच की कीमत 2,699 रुपये हो जाएगी। गिजफिट अल्ट्रा की सेल शुरू हो चुकी है। ग्रे, बर्गंडी और ब्लैक कलर ऑप्शन में आने वाली इस वॉच को आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। 15 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली इस स्मार्टवॉच में कई जरूरी हेल्थ और फिटनेस मोड दिए गए हैं। आइए जानते हैं डीटेल।
गिजफिट अल्ट्रा के फीचर और स्पेसिफिकेशन
गिजमोर की इस स्मार्टवॉच में आपको 240×280 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 1.69 इंच का 2.5D एचडी कर्व्ड IPS LCD मिलेगा। फुल टच कंट्रोल वाली इस स्मार्टवॉच का पीक ब्राइटनेस लेवल 500 निट्स है। खास बात है कि इस डिस्प्ले में कंपनी इंटेलिजेंट स्प्लिट स्क्रीन फीचर भी ऑफर कर रही है। वॉच स्क्वेयर डायल और सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ आती है।
यह स्मार्टवॉच यूजर्स की हेल्थ का भी खास ख्याल रखती है। इसके लिए इसमें 24×7 हार्ट रेट सेंसर के अलावा SpO2 और स्लीप मॉनिटर भी दिया गया है। वॉच में आपको 60 से ज्यादा वर्कआउट मोड भी मिलेंगे। इसमें 100 से ज्यादा वॉच फेस भी दिए गए हैं, जिन्हें आप अपने मूड और स्टाइल के हिसाब से सेट कर सकते हैं। गेमिंग का शौक रखने वाले यूजर्स के लिए इसमें तीन इन-बिल्ट गेम भी दिए गए हैं।
गिजफिट अल्ट्रा के फीचर और स्पेसिफिकेशन
गिजमोर की इस स्मार्टवॉच में आपको 240×280 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 1.69 इंच का 2.5D एचडी कर्व्ड IPS LCD मिलेगा। फुल टच कंट्रोल वाली इस स्मार्टवॉच का पीक ब्राइटनेस लेवल 500 निट्स है। खास बात है कि इस डिस्प्ले में कंपनी इंटेलिजेंट स्प्लिट स्क्रीन फीचर भी ऑफर कर रही है। वॉच स्क्वेयर डायल और सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ आती है।
यह स्मार्टवॉच यूजर्स की हेल्थ का भी खास ख्याल रखती है। इसके लिए इसमें 24×7 हार्ट रेट सेंसर के अलावा SpO2 और स्लीप मॉनिटर भी दिया गया है। वॉच में आपको 60 से ज्यादा वर्कआउट मोड भी मिलेंगे। इसमें 100 से ज्यादा वॉच फेस भी दिए गए हैं, जिन्हें आप अपने मूड और स्टाइल के हिसाब से सेट कर सकते हैं। गेमिंग का शौक रखने वाले यूजर्स के लिए इसमें तीन इन-बिल्ट गेम भी दिए गए हैं।
IP68 डस्ट और वॉटर रजिस्टेंट रेटिंग वाली इस वॉच की बैटरी लाइफ 15 दिन तक की है। इसमें आपको एलेक्सा और सिरी सपोर्ट भी मिलेगा। इससे आप म्यूजिक कंट्रोल करने के साथ ही ब्लूटूथ कॉलिंग भी कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए कंपनी इस वॉच में ब्लूटूथ 5.0 ऑफर कर रही है। इस वॉच को ऐंड्रॉयड और iOS डिवाइसेज के साथ पेयर किया जा सकता है।
Tech & Auto
ताबड़तोड़ फीचर्स के साथ आया ये वॉशिंग मशीन,कपड़े धोने के बाद सिकुड़ेंगे नहीं,जानें इसकी क़ीमत
अब वॉशिंग मशीन में आपके कपड़े धोने के बाद सिकुड़ेंगे नहीं, साथ ही आपके कपड़ों की भी लाइफ ज्यादा होगी आजकल वॉशिंग मशीनें भी लेटेस्ट फीचर्स और टेक्नोलॉजी के साथ आने लगी हैं, ताकि यूजर्स को इन्हें इस्तेमाल करने में आज़ादी मिले। Thomson ने भारतीय बाजार में नई वॉशिंग मशीन की लॉन्चिंग की घोषणा की है। THOMSON की नई वॉशिंग मशीन को 8 किलोग्राम और 9 किलोग्राम वेरियंट में पेश किया गया है। THOMSON ने अपनी नई वॉशिंग मशीन को लेकर दावा किया है कि इसमें कम पानी का खर्च होगा और कपड़े पर निशान नहीं पड़ेंगे। 8 किलोग्राम वाली मशीन की कीमत 15,999 रुपये और 9 किलोग्राम वाली मशीन की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। इन वॉशिंग मशीन को 18 जून से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।अपनी इन वॉशिंग मशीन को लेकर कंपनी ने 99.9 फीसदी एलर्जी फ्री का दावा किया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो पानी को गर्म करने के लिए तीन मोड दिए गए हैं। मशीन में बेहतर वॉश के लिए स्क्रबिंग, स्टीपिंग, रोलिंग और स्विगिंग जैसे मोड दिए गए हैं। मशीन के साथ चाइल्ड लॉक भी मिलेगा। इसमें वन टच फंक्शन है जिसमें सोक, वॉश, रिंज और स्पिन शामिल हैं। यह लो वॉटर प्रेशर पर काम कर सकता है। इसमें चाइल्ड लॉक दिया गया है और साथ ही एक स्पेशल फीचर दिया गया है जो कपड़ों को रिंकल फ्री बनाता है।फ्लिकार्ट पर कंपनी की अन्य वाशिंग मशीन पर भी बेस्ट डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी की 6.5 kg Semi Automatic टॉप लोड मशीन पर डिस्काउंट मिल रहा है, 7,490 का मॉडल डिस्काउंट के बाद 7,290 रुपये में मिलेगी। इसके अलावा 6.5 kg की फुली ऑटोमैटिक मशीन को आप 12,490 रुपये के बेस्ट प्राइस में खरीद सकते हैं।
ये भी हैं ऑप्शन
अन्य ब्रांड्स की बात करें तो LG 8.0 Kg 5 स्टार स्मार्ट इन्वर्टर फुल्ली-ऑटोमेटिक टॉप लोडिंग वॉशिंग मशीन की कीमत 23,180 रुपये है। इसके अलावा Samsung 8 Kg Wi-Fi इनेबल्ड इन्वर्टर फुली-ऑटोमेटिक फ्रंट लोडिंग वॉशिंग मशीन की कीमत 36,990 रुपये है। वहीं Panasonic 8 Kg 5 स्टार फुल्ली-ऑटोमेटिक टॉप लोडिंग वॉशिंग की कीमत 21,490 रुपये है। इसके अलावा IFB 8 kg फ़ुल-ऑटोमैटिक फ़्रंट लोड वॉशिंग मशीन की कीमत 38,999 रुपये है । हमनें यहां आपके लिए लगभग सभी लोकप्रिय ब्रांड्स की वाशिंग मशीन की कीमतों के बारे में जानकारी दे दी है, अब यह आपको यह करना है कि आपके लिए कौन सा ब्रांड ज्यादा वैल्यू फॉर मनी है।
-
जॉब6 days agoप्राइमरी टीचर और अपर प्राइमरी टीचर की निकली बड़ी भर्ती,जानें आवेदन की तिथि
-
Tech & Auto6 days agoशानदार फीचर्स के साथ वॉशिंग मशीन की एंट्री,कपड़े धोने के बाद सिकुड़ेंगे नहीं,जानें इसकी क़ीमत
-
क्राइम न्यूज़6 days agoOYO होटल में हुआ हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto6 days agoक्या आपके Android फ़ोन की बैटरी जल्दी हो जाती है ख़त्म, तो इन आसान ट्रिक्स से करे चेक
-
जॉब6 days agoपासपोर्ट ऑफिसर की निकाली बंफर भर्ती,प्रति माह 2.8 लाख तक सैलरी
-
Lifestyle5 days agoकपड़ो के लगे जिद्दी दाग को निकालने का सबसे आसान तरीका
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips : दूर नहीं होती पैसों की कमी तो,करें ये छोटे से टिप्स बदल देंगे आपकी पूरी जिंदगी
-
Lifestyle6 days agoHealth tips: उल्टा सोने वाले जान ले इनसे होने वाले नुकसान के बारे में
-
Lifestyle6 days agoशरीर में ये दिखे ये लक्षण, तो तुरंत करा ले जांच, हो सकती है डायबिटीज
-
Tech & Auto6 days agoआज लॉन्च हुई OnePlus 10T 5G स्मार्टफोन, इसमें मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा, HD+ E4 AMOLED डिस्प्ले, जाने डिटेल्स


































You must be logged in to post a comment Login