छत्तीसगढ़
कॉमर्शियल सिलेंडरों के दाम में हुई बढ़ोतरी’ नए सिलेंडर की कीमत 2355 रुपए..

मई की शुरुआत में कॉमर्शियल सिलेंडरों के दाम में 102 रुपए का इजाफा हुआ है। राजधानी दिल्ली में अब नए सिलेंडर की कीमत 2355 रुपए होगी। हालांकि, घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। इससे पहले कॉमर्शियल सिलेंडरों के दाम 1 अप्रैल को बढ़े थे। उस दौरान कीमतों में 268 रुपए का इजाफा हुआ था।
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में थम नहीं रही जंगल में लगी आग, लोगों में डर का माहौल
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में जंगल में लगी आग का कहर जारी है। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, जंगल के पास रहने वाले लोगों में डर का माहौल है। रेंज ऑफिसर डूडू ने कहा कि हमें जानकारी मिली कि वन क्षेत्र में आग लग गई है। इसे सुबह 10:30 बजे तक नियंत्रित किया गया था, लेकिन इसके बाद कुछ स्थानीय लोगों ने आग लगा दी। एसडीएम को आरोपियों के नाम दिए गए।
दिल्ली में दो बहनों से दुष्कर्म, एक बच्ची छह महीने की, दूसरी 14 साल की
उत्तर पश्चिमी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में छह महीने की बच्ची और उसकी 14 साल की मानसिक दिव्यांग बहन के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि मामूली मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 40 साल के आरोपी की पहचान जहांगीरपुरी निवासी कमल मल्होत्रा उर्फ चिनू और फरार आरोपी की पहचान राज उर्फ राजू के रूप में हुई है। फिलहाल, फरार आरोपी की तलाश जारी है।
सिक्किम में भिड़े SDF और SKM के कार्यकर्ता, हिंसा के बाद पुलिस ने अलर्ट जारी किया
सिक्किम के सोरेंग में शुक्रवार को विपक्षी पार्टी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) और रूलिंग पार्टी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) के कार्यकर्ताओं जमकर मारपीट हुई। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा भड़कने के दौरान गोलियां चलाने और पथराव के बाद पू्रे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि हिंसा की शुरुआत एक वाहन को गुजरने की अनुमति लेने जैसी एक मामूली विवाद से हुई। मामले में एख आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, हिंसा वाली जगह से कई धारदार हथियार और बंदूक बरामद किए गए हैं। गोलीबारी की घटना के बाद पश्चिम और दक्षिण सिक्किम के कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने शांति की अपील की है।
यूपी में CM योगी आदित्यनाथ आज पेंशन पोर्टल की शुरुआत करेंगे
यूपी में CM योगी आदित्यनाथ आज रिटायर्ड होने वाले कर्मचारियों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। वे लखनऊ के लोकभवन सचिवालय में पेंशन पोर्टल की शुरुआत करेंगे। यूपी वित्त विभाग ने यह फैसला मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद तैयार किया है। इसी के साथ रिटायर्ड होने वाले कर्मचारियों को पेंशन आदि की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। रिटायरमेंट के तीन महीने शेष रहने पर पेंशन, ग्रेच्युटी आदि के भुगतान के आदेश भी जारी हो जाएंगे।
तेलंगाना में मुशीराबाद के कबाड़ के गोदाम में आग
तेलंगाना के हैदराबाद में स्थित मुशीराबाद के एक कबाड़ गोदाम में अचानक आग लग गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहंची। आग बुझाने का काम अभी भी जारी है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी वहां पहुंची। पुलिस के मुताबिक, आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है और न ही किसी के हताहत होने की सूचना मिली है।
शहबाज सरकार के खिलाफ इस्लामाबाद तक मार्च निकालेगी इमरान की पार्टी
सत्ता से बेदखल होने के बाद इमरान खान फिर से कुर्सी पाने के लिए आंदोलन की राह पकड़ेंगे। उन्होंने फिर से चुनाव की मांग को लेकर इस्लामाबाद तक मार्च निकालने का ऐलान किया है। उन्होंने शहवाज सरकार को भ्रष्ट और आयातित करार दिया।
स्पूतनिक-वी वैक्सीन लेने वालों का कन्फ्यूजन दूर
टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) की एक समिति ने सिफारिश की है कि रूस के कोविड-रोधी टीके स्पूतनिक-वी की दोनों खुराक ले चुके लोगों को इस टीके की पहली खुराक को बूस्टर के तौर पर दिया जा सकता है। मालूम हो कि स्पूतनिक-वी टीके की दोनों खुराक की रचनाएं अलग-अलग हैं।
अभी स्पूतनिक-वी वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुके लोगों के लिए बूस्टर डोज के बारे में कोई नीतिगत निर्णय नहीं था। कोविन पोर्टल पर स्पूतनिक-वी के लिए बूस्टर डोज को लेकर कोई विकल्प नहीं दिखाई देता है। इस कारण पिछले साल जुलाई में स्पूतनिक-वी टीके की दूसरी खुराक ले चुके लोग बूस्टर खुराक नहीं लगवा पा रहे थे। इस वैक्सीन की दोनों डोज को 21 से 30 दिन के अंतर से लगवाया जा सकता है।
ट्विटर के को-फाउंडर जैक डोर्सी ने मानी गलती
ट्विटर में एलन मस्क की एंट्री के बाद कंपनी के कर्मचारी अपने आप को सेफ नहीं मान रहे हैं। वहीं, ट्विटर के एक्स बॉस और को-फाउंडर जैक डोर्सी ने मामले पर प्रतिक्रिया दी है। एलन मस्क की एंट्री के बीच उन्होंने कई सारे ट्वीट किए। एक ट्वीट में जैक डोर्सी ने लिखा, ‘हाल में ही मैंने ट्विटर से ब्रेक लेने की कोशिश की थी, लेकिन मैं जरूर कहूंगा कि कंपनी ने हमेशा मौजूद जानकारी में अपना बेस्ट देने देने की कोशिश की है। जो भी फैसले लिए गए थे वह मेरी जिम्मेदारी थी। अगर मै गलत था या अब तक हमारे तरफ से जो भी गलतियां हो रही थी, उन्हें हम स्वीकार करते हैं। हम सब मिलकर उसे सही करेंगे।’
पुणे के एक श्मशान में चल रही चिता में विस्फोट, 11 घायल
महाराष्ट्र के पुणे के एक श्मशान में चल रही चिता में विस्फोट हो गया जिसमें 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि जलने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए एक व्यक्ति ने चिता में पेट्रोल डालने की कोशिश की जिसके कारण विस्फोट हो गया।

छत्तीसगढ़
मोबाइल के जरिये कमाए हजारो रु, जानिए कौन से है वो आसान से तरीके…

Online Money Earning in Mobile: आज के इस आधुनिक दौर में अगर आपके पास अच्छी समझ और स्किल है, तो आप बिना एक रुपये निवेश किए अच्छी मात्रा में पैसों को कमा सकते हैं। डिजिटल दुनिया ने लोगों के समक्ष कमाई करने के कई नए मार्ग खोले हैं। आज इंटरनेट पर ऐसे कई प्लेटफॉर्म्स हैं, जहां आप अपने स्किल और टैलेंट के बल पर बिना एक रुपये खर्च किए अच्छी खासी आमदनी कर सकते हैं। अगर आप भी ज्यादा पैसों को इन्वेस्ट किए बगैर अच्छी आमदनी करना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ चुनिंदा तरीकों के बारे में बताने वाले हैं। आज हम सभी के पास स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन पैसा कमाने एक शानदार जरिया है। आप इसकी मदद से महज कुछ समय में लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं। देश भर में ऐसे कई लोग हैं, जो इंटरनेट की दुनिया से अच्छी खासी मात्रा में पैसों की कमाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –
यूट्यूब से कर सकते हैं लाखों रुपये की कमाई
आज हम सभी के पास स्मार्टफोन है। ऐसे में आप अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल यूट्यूब पर वीडियो बनाने के लिए कर सकते हैं। आप अपने स्मार्टफोन से वीडियो ब्लॉगिंग की शुरुआत कर सकते हैं। आज कई लोग यूट्यूब पर वीडियो ब्लॉगिंग के जरिए लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं।
इसके अलावा आप अपने पसंद के विषय को चुनकर यूट्यूब पर वीडियो बनाकर अपलोड कर सकते हैं। अगर आपका कंटेंट लोगों को पसंद आता है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा लोग आपके वीडियो को देखेंगे। इसके बाद आप अपने चैनल को मोनेटाइज करके शानदार कमाई कर सकेंगे।
इंस्टाग्राम पर रील बनाकर करें कमाई
आजकल रील्स का ट्रेंड काफी तेजी से चल रहा है। कई लोग घंटों इंस्टाग्राम पर रील्स वीडियो को देखते हैं। ऐसे में आप इंस्टाग्राम पर रील्स को बनाकर अच्छी खासी मात्रा में कमाई कर सकते हैं। अगर आपकी रील्स को ज्यादा लोग देख रहे हैं, तो इस स्थिति में पेड प्रमोशन करने का मौका भी आपको मिलता है।
ब्लॉगिंग से पैसा कमाएं
आप गूगल के ब्लॉगर के जरिए भी बिना निवेश किए अच्छी मात्रा में पैसों की कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको ब्लॉगर पर अपनी एक वेबसाइट क्रिएट करके उस पर एसईओ फ्रेंडली आर्टिकल्स लिखने होंगे। धीरे धीरे आपकी वेबसाइट की रीच बढ़ने लगेगी। इसके बाद आपको अपनी वेबसाइट को मोनेटाइज कराना है। इसके बाद वेबसाइट के जरिए आपकी आमदनी होने लगेगी।
छत्तीसगढ़
CG News: नहाते समय हुआ हादसा, डेम में पिकनिक मनाने गये 3 दोस्त, 2 की मौत, 1 गंभीर…

बिलासपुर में डैम में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई। वहीं, तीसरा छात्र गंभीर है। छात्र जन्मदिन पर दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए थे। तभी डैम में नहाते समय यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक छात्र राजा कश्यप नहाते समय डूब रहा था, जिसे बचाने के चक्कर में उसके दो दोस्त गहराई में चले गए। राजा को बचाने की कोशिश करने वाले दोनों दोस्त डूब गए, जबकि राजा के फेफड़ों में पानी जाने से वह गंभीर हो गया। पुलिस ने दोनों के शव को बाहर निकाल लिया है। वहीं राजा को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना रतनपुर क्षेत्र के लछनपुर स्थित चचई डैम की है।
कोटा SDOP आशीष अरोरा ने बताया कि शनिवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के दयालबंद नारियल कोठी के रहने वाले 16 से 18 साल के 5 स्टूडेंट अपने दोस्त अंकित के जन्मदिन पर पिकनिक मनाने गए थे। दोपहर बाइक में सवार पांचों दोस्त रतनपुर से सात किलोमीटर दूर कलमीटार-लछनपुर स्थित चचई डैम पिकनिक मनाने पहुंचे। बताया जा रहा है कि यहां सभी डैम में उतरकर नहा रहे थे। तभी राजा कश्यप गहराई में जाकर डूबने लगा। उसे डूबते देखकर अंकित पनिकर और आकाश कश्यप बचाने के लिए गहराई में चले गए। दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। यह देखकर किनारे मौजूद नवीन पनिकर और प्रेम कश्यप ने चिल्लाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। लेकिन, तब तक तीनों गहराई में समा गए थे।
आसपास के लोगों ने बचाई एक की जान
तीन लड़कों के डूबने की जानकारी दोपहर करीब 3 बजे आसपास के लोगों को हुई। तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही रतनपुर पुलिस के साथ ही SDOP आशीष अरोरा भी वहां पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से एक छात्र राजा कश्यप को बाहर निकाला गया। उसके पेट में पानी चला गया था और वह बेहोश हो गया था। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों ने गहराई में जाकर निकाला शव
राजा कश्यप को गंभीर हालत में बाहर निकालने के बाद ग्रामीणों ने अंकित और आकाश की भी तलाश शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद उन्हें भी ग्रामीणों ने गहरे पानी में ढूंढ कर बाहर निकाल लिया। लेकिन, काफी देर होने के कारण उनकी मौत हो गई थी।
दोस्तों ने दी परिजन को सूचना
मौके पर जब पुलिस की टीम पहुंची, इससे पहले ही नवीन पनिकर और प्रेम कश्यप ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दे दी थी। लिहाजा, जानकारी मिलते ही परिजन वहां पहुंच गए थे। बच्चों के शव को जब पानी से बाहर निकाला गया, तब परिजन बिलख-बिलखकर रोने लगे।
छत्तीसगढ़
तापमान में मिली राहत, एवं जम्मू कश्मीर मे 28 से 30 मई तक बारिश होने की सम्भावना..
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 28 से 30 मई तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। प्रदेश के तापमान में थोड़ी राहत बनी हुई है, लेकिन जम्मू समेत कई जिलों में मौसम साफ होने से तपिश का अहसास बढ़ा है। जम्मू कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 28 से 30 मई तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। प्रदेश के तापमान में थोड़ी राहत बनी हुई है, लेकिन जम्मू समेत कई जिलों में मौसम साफ होने से तपिश का अहसास बढ़ा है।
जम्मू में हल्के बादलों के साथ दिन की शुरुआत हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। दोपहर को तीखी धूप ने पसीने छुड़ाए। जम्मू में दिन का तापमान 37.9 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।बनिहाल में दिन का तापमान 28.2, बटोत में 27.7, कटड़ा में 34.6 और भद्रवाह में 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 29.2, पहलगाम में 24.5 और गुलमर्ग में 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 21.4 और कारगिल में 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
जॉब7 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब7 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS: वास्तु के अनुसार भूलकर भी न करे झाड़ू से जुडी ये गलतियां, नही तो आ सकती है बड़ी मुसीबते जाने इसे सुधारने के उपाये…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
जॉब7 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
6 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब7 days agoयुवाओं के लिए खुशखबरी : ICAR IARI में निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
छतीसगढ़6 days agotoday corona update: देश मे मरीजो की पॉजिटिव रिपोर्ट 2,022, एवं कोरोना से संक्रमित मरीजो की संख्या 4.31 करोड़ के पार..


















You must be logged in to post a comment Login