Connect with us

Covid-19 की चपेट में हॉलीवुड स्टार्स

Published

on

दो और हॉलीवुड स्टार्स के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आ रही है। अभिनेत्री Debi Mazar और संगीतकार डेविड ब्रायन भी Covid-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। आइए आपको बताते हैं कौन कौन अब तक इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

एंडी कोहेन
अमेरिकी टीवी होस्ट एंडी कोहेन ने जानकारी दी थी कि वह Covid-19 से संक्रमित हैं। उन्होंने बताया मुझे जैसे ही कोरोना के लक्षण दिखे मैंने टेस्ट कराया और खुद को आइसोलेशन में रखा। बाद में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। कोहेन ने लोगों से घर में रहने की अपील की है।

इंदिरा वर्मा
‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में काम कर चुकी अभिनेत्री इंदिरा वर्मा कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम पर दी थी। इंदिरा ने लिखा- ‘मैं बिस्तर पर हूं और मेरी तबीयत नासाज है। सुरक्षित और स्वस्थ रहे और अपने साथ के लोगों के प्रति दयालु रहे।बहुत दुखद है कि हमारा और दुनियाभर के कई कार्यक्रम कोविड-19 की वजह से प्रभावित हुए हैं। हमें जल्द ही वापसी की उम्मीद है।’

ओल्गा कुरिलेंको
जेम्स बॉन्ड की फिल्म ‘क्वांटम ऑफ सोलेस’ में काम कर चुकीं ओल्गा कुरिलेंको की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने इस पोस्ट में लिखा है- कोरोनावायरस टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद से घर के अंदर बंद हूं। मैं पूरे हफ्ते से बीमार हूं। मुझे बुखार और थकान जैसा महसूस हो रहा है। आप सभी अपना ध्यान रखें और इसे गंभीरता से लें।

टॉम हैंक्स
हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम हैंक्स (Tom Hanks) और उनकी पत्नी रीटा विल्सन (Rita Wilson) कुछ दिन पहले कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। एल्विस प्रेस्ली पर आधारित फिल्म पर काम करने के लिए वो ऑस्ट्रेलिया में थे। टेस्ट पॉजिटिव मिलने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। टॉम और रीटा अब ठीक हो गए हैं। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

ज्योतिष

इन राशि के जातको पर शुरू हो गयी है शनि की साढ़े साती-ढेय्या, देखे कही आप तो नही है इसमें शामिल… 

Published

on

Shani Gochar Makar Rashi 2022: शनि वर्तमान में कुम्भ राशि में है और वक्री स्थिति में है। शनि अब वक्री होकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। कल यानि 12 जुलाई 2022 को वक्री शनि के मकर राशि में गोचर का सभी 12 राशियों पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा।

इन 5 राशियों के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से कष्टदायक हो सकता है। शनि के मकर राशि में गोचर से इन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो जाएगी। यह स्थिति जनवरी 2023 तक रहेगी क्योंकि तब तक शनि मकर राशि में रहेगा।

इन 5 राशियों पर शुरू होगी शनि की महादशा

शनि के मकर राशि में प्रवेश करते ही 5 राशियों पर साढ़े साती और ढैय्या शुरू हो जाएगी, वहीं कुछ लोगों को शनि की महादशा से भी राहत मिलेगी। शनि के मकर राशि में गोचर से धनु राशि पर साढ़े साती शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही कुंभ और मकर राशि के लोगों को भी साढ़े साती का कहर झेलना पड़ेगा। इसके अलावा मिथुन और तुला राशि के जातकों को शनि से कष्ट होगा। वहीं दूसरी ओर ढैया के कर्क और वृश्चिक राशि से हटने से काफी राहत मिलेगी।

Continue Reading

Tech & Auto

भारत में लॉन्च हुई ऑडी ए8 एल लग्जरी सेडान कार, आकर्षक लुक एवं बेहतरीन फीचर्स

Published

on

 

Audi A8 L Launch: 2022 ऑडी ए8 एल को आधिकारिक तौर पर बेस सेलिब्रेशन वेरिएंट के लिए 1.29 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत पर भारत में लॉन्च किया गया है। ऑडी ए8 एल टेक्नोलॉजी एडिशन को 1.57 करोड़ रुपये ( एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया है।

ऑटो डेस्क. 2022 ऑडी ए8 एल को भारत में सेलिब्रेशन एडिशन ट्रिम के लिए 1.29 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है, जो टेक्नोलॉजी ट्रिम के लिए 1.57 करोड़ रुपये तक है। ऑडी ए8 एल फेसलिफ्ट के लिए बुकिंग पहले से ही डीलरशिप और ब्रांड की वेबसाइट पर 10 लाख रुपये की टोकन राशि के लिए चल रही है। आउटगोइंग कार की तरह, ऑडी ए 8 एल फेसलिफ्ट को सीबीयू रूट के माध्यम से बेचा जाएगा, और शुरुआती कीमत पर 1.29 करोड़ रुपये, इसकी कीमत मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास से 31 लाख रुपये कम, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज से 11 लाख रुपये कम और लेक्सस एलएस से 62 लाख रुपये कम है।

Audi A8 L: का इंजन 

ऑडी ने A8 L फेसलिफ्ट पर आउटगोइंग कार से माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ 3.0-लीटर, टर्बो-पेट्रोल V6 इंजन को बरकरार रखा है। 340hp और 500Nm का टार्क पैदा करते हुए, पावरट्रेन को 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा जाता है। क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव तकनीक से लैस, A8 L फेसलिफ्ट 5.7 सेकंड में 0-100kph की रफ़्तार पकड़ सकती है, जब तक कि यह 250kph की सीमित टॉप स्पीड तक नहीं पहुंच जाती है।

2022 Audi A8 L: इंटीरियर और डिजाइन 

नया मॉडल 8 कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध है – टेरा ग्रे, डिस्ट्रिक्ट ग्रीन, फर्ममेंट ब्लू, फ्लोरेट सिल्वर, ग्लेशियर व्हाइट, मैनहट्टन ग्रे, वेसुवियस ग्रे और माइथोस ब्लैक शामिल है। अंदर, ऑडी ए8 एल में रियर सीट रिक्लाइनर के साथ रियर सीट एग्जीक्यूटिव पैकेज, मसाज और वेंटिलेशन के साथ कम्फर्ट इंडिविजुअल सीट, 2 मसाज प्रोग्राम और 3 इंटेंसिटी के साथ हीटेड फुट मसाजर, रियर सीट एंटरटेनमेंट स्क्रीन – 25.65 सेमी (10.1″) स्क्रीन जैसे फीचर्स से लैस है। आगे और पीछे की सीटें 8 मसाज फीचर के साथ आती हैं, जबकि एक एमएमआई नेविगेशन प्लस है जिसमें टच और हैप्टिक फीडबैक, हेड-अप डिस्प्ले और ऑडी वर्चुअल कॉकपिट, ऑडी स्मार्टफोन इंटरफेस है।

2022 Audi A8 L: के फीचर्स 

दूसरे फीचर्स की बात करें तो 30 एम्बिएंट लाइट कलर ऑप्शन के साथ इसमें आपको 3 डी साउंड के साथ एक एडवांस साउंड सिस्टम देखने को मिलता है। यह मॉडल चार केबिन कलर ऑप्शन- मदर ऑफ पर्ल बेज, कॉन्यैक ब्राउन, सार्ड ब्राउन और ब्लैक में उपलब्ध है। सेडान 3.0 लीटर टीएफएसआई (पेट्रोल), 48 वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड इंजन द्वारा संचालित है जो 340 एचपी और 500 एनएम टॉर्क पैदा करता है। ऑडी ए8 एल महज 5.7 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।

Audi A8 L सेफ्टी फीचर्स

ऑडी ए8 एल कई एक्टिव और नॉन एक्टिव फीचर्स से लैस आती है। कार में आठ एयरबैग शामिल हैं, जिन्हें 10 तक बढ़ाया जा सकता है यदि कोई ग्राहक सिक्योरिटी पैकेज प्लस, 360 डिग्री कैमरों के साथ पार्क असिस्ट प्लस और ऑडी प्री-सेंस बेसिक का विकल्प चुनता है तो टकराव की आशंका होने पर ये फीचर्स एक्टिव हो जाते हैं।

Continue Reading

देश - दुनिया

Sri Lanka : श्रीलंका को डुबोने के पीछे इसका है हाथ,जानिए

Published

on

Sri Lanka News : श्रीलंका में आर्थिक हालात खराब हैं। जो जनता अभी तक सड़कों पर परेशान घूम रही थी वह अब राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री आवास में डेरा जमा चुकी है। लेकिन श्रीलंका इस हालात तक कैसे पहुंचा। श्रीलंका की बर्बादी में सबसे बड़ा कारण चीन और राजपक्षे परिवार रहा है। आइए जानते हैं कैसे?भारत के करीब का टापू देश श्रीलंका इन दिनों अपनी खराब आर्थिक स्थिति से जूझ रहा है। श्रीलंका के बर्बाद होने में उसके नेताओं के साथ-साथ चीन का भी हाथ है। श्रीलंका के हालात उन देशों के लिए भी वार्निंग हैं जो चीन की दोस्ती को शहद से भी मीठी समझ लेते हैं। उन्हें ये समझना चाहिए कि उनकी ये मिठास उन्हें शुगर का मरीज बना सकती है। लेकिन श्रीलंका चीन के कारण कैसे बर्बाद हो गया? दरअसल श्रीलंका के बर्बाद होने के कई कारणों में चीन सबसे बड़ा कारण रहा है।एनालिस्ट ब्रह्म चेलानी के मुताबिक लगभग दो दशक तक राजपक्षे परिवार ने श्रीलंका पर राज किया। उन्होंने इसे एक देश की तरह नहीं बल्कि फेमली बिजनस की तरह चलाया। श्रीलंका में होने वाली भव्य निर्माण परियोजनाओं और खर्च करने के खराब तरीकों के साथ-साथ उन्होंने श्रीलंका को कर्ज के बोझ तले दबा दिया। इस कारण श्रीलंका आजादी के बाद से अब तक के सबसे खराब आर्थिक संकट पर पहुंच गया। 2005 में जब महिंदा राजपक्षे राष्ट्रपति बने तो बड़ी ही मजबूती के साथ 10 साल तक राज किया। लेकिन 2015 में वह चुनाव हार गए और राजपक्षे परिवार सत्ता से बेदखल हो गया।

भाई गोटबया राजपक्षे बने राष्ट्रपति
2015 की हार के बाद महिंदा के भाई गोटबया राजपक्षे राष्ट्रपति की उम्मीदवारी में आए। इसके लिए उन्होंने अपनी अमेरिकी नागरिकता तक छोड़ दी। वह एक बेहतर उम्मीदवार साबित हुए, क्योंकि 2009 में तमिल टाइगर विद्रोहियों को पूरी तरह खत्म करने के दौरान वह डिफेंस सेक्रेटरी थे। विद्रोहियों के खत्म होते ही राजपक्षे भाई देश के सिंहली समुदाय की नजर में एक हीरो बन गए। 2019 में गोटबया सत्ता में आ गए। उन्होंने अपने भाई और बेटों को मंत्री बनाया। लेकिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर श्रीलंका को लगातार नरसंहार के मामले में घेरा जाने लगा। राजपक्षे परिवार के लोगों पर UN में युद्ध अपराध का मामला चलाने की बात आई, लेकिन चीन ने उन्हें बचा लिया।

चीन ने श्रीलंका को कैसे किया बर्बाद
चीन के अहसान का बदला चुकाने के लिए राजपक्षे परिवार पूरी तरह उसके आगे नतमस्तक हो गया। चीन को यहां बड़े-बड़े निर्णाण के ठेके मिले। इसके साथ ही चीन ने बड़ी ब्याज दरों पर श्रीलंका को कर्ज दिया। इसके अलावा राजपक्षे परिवार के गृह जिले हंबनटोटा में बड़े पैमाने पर बेफिजूल के निर्माण किए गए। जैसे दुनिया का सबसे खाली एयरपोर्ट, एक ऐसा क्रिकेट स्टेडियम जिसमें बैठने की क्षमता जिले की राजधानी की आबादी से भी ज्यादा है। इसके अलावा 1.4 बिलियन डॉलर की लागत से बना हंबनटोटा बंदरगाह जिसे चीन ने 2017 में 99 साल के लिए लीज पर ले लिया। इन सब के अलावा चीन के भारी भरकम कर्ज, जिसकी एक शर्त ये भी होती है कि उसकी डिटेल्स पब्लिक को नहीं बताई जा सकती।

चीन का श्रीलंका में क्या फायदा
चीन की कार्यप्रणाली देश के ताकतवर लोगों के साथ डील करना और उनकी बदौलत देश की कमजोरियों का फायदा उठाने की है। चीन श्रीलंका में घुस रहा है, इसे लेकर 2014 में ही चेतावनी दी गई थी, जब दो चीनी पनडुब्बियां बिना बताए अलग-अलग समय पर कोलंबो पहुंच गई थीं। यहां वह नए बने बंदरगाह पर रुकीं जिसे ज्यादातर चीनी कंपनियां कंट्रोल करती हैं। इसके अलावा श्रीलंका में घुसने से चीन दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों पर बढ़त हासिल कर सकेगा।

चीन का श्रीलंका में क्या फायदा
चीन की कार्यप्रणाली देश के ताकतवर लोगों के साथ डील करना और उनकी बदौलत देश की कमजोरियों का फायदा उठाने की है। चीन श्रीलंका में घुस रहा है, इसे लेकर 2014 में ही चेतावनी दी गई थी, जब दो चीनी पनडुब्बियां बिना बताए अलग-अलग समय पर कोलंबो पहुंच गई थीं। यहां वह नए बने बंदरगाह पर रुकीं जिसे ज्यादातर चीनी कंपनियां कंट्रोल करती हैं। इसके अलावा श्रीलंका में घुसने से चीन दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों पर बढ़त हासिल कर सकेगा।

बर्बादी के ये भी रहे हैं कारण
श्रीलंका की बर्बादी का कारण चीन तो रहा है। लेकिन राजपक्षे परिवार की नीतियां भी इस टापू देश को डुबाने में पीछे नहीं रही हैं। 2019 में टैक्स में बड़ी कटौती की गई, जिससे देश का एक तिहाई कर सरकार के खजाने से गायब हो गया। इसके बाद महामारी के कारण श्रीलंका का टूरिज्म और कपड़ा उद्योग प्रभावित हुआ। जब इन समस्याओं से श्रीलंका जूझ रहा था, इसी बीच रूस और यूक्रेन का युद्ध शुरू हो गया। ये वो कारण था जो श्रीलंका की अर्थव्यवस्था के ताबूत की आखिरी कील साबित हुआ। तेल और अनाज की कीमतें तेजी से बढ़ीं, जिसके कारण श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार खाली हो गया। अब जनता के सब्र का बांध टूट गया है। वह राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री भवन में कब्जा जमा चुकी है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 days ago

इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर छत्तीगसढ़ सरकार का बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मिली मंजूरी 

Chhattisgarh News: इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर छत्तीगसढ़ सरकार ने बड़ा फैसला किया है. भूपेश बघेल सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: छत्तीसगढ़ में भूकंप से कांपी धरती, जाने कहा कितने महसूस किये किये गये भूकंप के तेज झटके…

    रायपुर।छत्तीसगढ़ में सुबह आठ बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. 4.3 तीव्रता के भूकंप से अंबिकापुर...

छत्तीसगढ़3 days ago

फसलों की सुरक्षा के लिए , छत्तीसगढ़ में आज से रोका-छेका अभियान शुरू

खरीफ फसलों की सुरक्षा के लिए इस वर्ष भी 10 जुलाई से प्रदेशव्यापी रोका-छेका का अभियान शुरू किया जा रहा...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: बस्तर संभाग में डेंगू, मलेरिया, जापानी इंसेफेलाइटिस जैसे बीमारी के रोकथाम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दिए सख्त निर्देश…

  बरसात का मौसम शुरू होते ही मच्छरजनित रोगों जैसे डेंगू,मलेरिया और जापानी इंसेफेलाइटिस (जापानी बुखार) के मामले बढ़ जाते...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: 16 जुलाई को रायपुर पहुंचेगी सतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले

    शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले 16 जुलाई को रायपुर पहुंचेगी। शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले की तैयारियों के संबंध में...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31
Advertisement
Advertisement

Trending

  • Tech & Auto5 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने  क्या है इसकी कीमत…

  • Tech & Auto3 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने  क्या है इसकी कीमत…

  • व्यापर6 days ago

    एचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर

  • Tech & Auto7 days ago

    TVS ने लॉन्च किया यह जबरदस्त बाइक, जिसे देखे आप रह जायेंगे हैरान, देखे क्या है इसकी कीमत और बेहतरीन फीचर्स…

  • जॉब2 days ago

    आंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब5 days ago

    नवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख तक सैलरी, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  • जॉब3 days ago

    आंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब3 days ago

    DRDO में आई विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा बंफर सैलरी

  • देश6 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : जल्द मिलने वाली है तीन-तीन खुशखबरी,पढ़िये पूरी खबर

  • व्यापर4 days ago

    एचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर