क्राइम
हरदोई में मुर्गा न देने पर बदमाशों ने एक मीट कारोबारी की गोली मारकर, हत्या

मीट नहीं दिया तो मौत के घाट उतार दिया। कर दी। गोली की ताबड़तोड़ आवाज सुनकर मौके पर जुटी भीड़ पर हत्यारों ने भागते समय अंधाधुंध फायरिंग भी की हरदोई जिले में मुर्गा न देने पर बदमाशों ने एक मीट कारोबारी की गोली मारकर हत्या, लेकिन दो आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ गए, जिन्हें भीड़ ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को किसी तरह भीड़ के चंगुल से छुड़ाया।
गोली लगने से घायल मीट कारोबारी और भीड़ की पिटाई से घायल दोनों आरोपियों को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। उपचार के लिए लखनऊ ले जाते समय मीट कारोबारी की मौत हो गई।हरदोई के सांडी कोतवाली इलाके के सदर बाजार में बुधवार रात उस समय दहशत फैल गई, जब कस्बे के सदर बाजार में औलाद गंज मोहल्ले के रहने वाले 18 साल के सबील पुत्र मुन्ना कुरैशी बाजार में अपनी मुर्गे की दुकान को बंद करके घर जा रहे थे।
उसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक मुर्गा लेने पहुंचे और उन्होंने मीट कारोबारी से मुर्गा देने की मांग की।मीट कारोबारी ने दुकान बंद करने के कारण मुर्गा देने से मना कर दिया। इसके बाद गुस्साए युवकों ने मीट कारोबारी पर तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली लगने से मीट कारोबारी लहूलुहान हो गया। ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई तो आरोपियों ने भीड़ पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।लेकिन भीड़ ने दो आरोपियों को पकड़ लिया और उनको पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से दोनों को भीड़ के चंगुल से बचाया और उपचार के लिए गंभीर हालत में अस्पताल भेजा।
वहीं गोली लगने से घायल मीट कारोबारी को गंभीर हालत में उपचार के लिए लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई।पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुनील और वीरपाल के रूप में हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस इनके तीसरे साथी के बारे में भी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।

क्राइम
उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में 38 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर गोलियों से भूनकर हत्या;मौके पर पहुंची पुलिस
क्राइम
हैवानियत की वारदात को अंजाम,छोटी बहन का पीछा करते हुए पहुंचे थे आरोपी ;अब तक 12आरोपी गिरप्त में
क्राइम
शिक्षक और छात्र के रिश्ते को शर्मसार: टीचर का छात्र को किस करते हुए वीडियो वायरल;हेडमास्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
-
जॉब6 days agoयहाँ निकली खाद्य निरीक्षक की बंम्फर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई ;अंतिम तिथि 30 जनवरी
-
जॉब4 days agoनौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के पास एक और मौका,ग्रुप सी पदों पर जारी वैकेंसी में आवेदन की आखिरी तारीख 2 फरवरी तक बढ़ी
-
जॉब5 days agoवित्त मंत्रालय में असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर 590 पदों पर निकली भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब3 days agoभारतीय नौसेना में नौकरी पाने का युवाओं के पास सुनहरा अवसर : भारतीय नौसेना में एसएससी पदों पर भर्ती; जल्द करें अप्लाई
-
जॉब6 days agoभारतीय सेना में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : भारतीय सेना की मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट में 107 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब3 days agoDRDO में निकली 150 पदों पर भर्ती,7 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन
-
जॉब4 days agoसाइंटिफिक ऑफिसर बनने का शामदार मौक़ा : BARC के 160 पदों पर निकली भर्ती ;जल्द करें अप्लाई
-
जॉब3 days agoसंजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में निकली 165 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई; ये रहीं योग्यता
-
जॉब5 days agoरेल मंत्रालय का बड़ा फैसला : एनटीपीसी के रिजल्ट को लेकर मचे विवाद,रेलवे की दोनों परीक्षाओं पर रोक
-
जॉब6 days agoभारतीय सेना में निकली 12 वी पास के लिए भर्ती,जल्द करें अप्लाई





























You must be logged in to post a comment Login