कोरोना के बुरे दौर में भी इन कंपनियों ने बढ़ाई कर्मचारियों की सैलरी, साथ ही दिया प्रमोशन

देश में कोरोना वायरस को थामने के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया गया था लेकिन इसके चलते सभी आर्थिक गतिविधियों पर लगाम लग गई और निजी कंपनियों का काम धंधा चौपट हो गया। जिसके चलते लाखों कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा, वहीं कुछ कंपनियां ऐसी भी रही जिन्होंने अपने कर्मचारियों की न सिर्फ तनख्वाह बढ़ाई बल्कि उन्हें प्रमोशन से भी नवाजा।
देश की जानी मानी एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, मल्टीनेशनल बैंक एच एसबीसी, जानसन एंड जानसन, आनलाइन बिजनेस कंपनी फ्लिपकार्ट और मिंत्रा समेत भारत पे, सीएसएस कार्प, इंफ्लेक्शन प्वाइंट वेंचर्स और बीएसएच होम अप्लायंस जैसी कंपनियां शामिल हैं। इन्होंने अपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई है। उन्हें इंसेटिव के साथ साथ उनका प्रमोशन भी किया है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक संकट की इस घड़ी में कंपनियों के इन फैसलों का बड़ा असर उनके कर्मचारियों और उनके काम पर पड़ेगा। सीएसएस कॉर्प ने अपने कई कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई है। वहीं बीएसएच होम अप्लायंसेज के एमडी और सीईओ नीरज बहल ने कहाकि, इस अनिश्चित वक्त में कर्मचारियों का आत्मविश्वास मजूबत बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाकर उनका मनोबल बढ़ाया है। वहीं इनफ्लेक्शन प्वाइंट वेंचर्स ने कर्मचारियों की छंटनी नहीं करने और सैलरी नहीं घटाने का फैसला किया है।

जॉब
Delhi Police में हेड कांस्टेबल पदों पर भर्ती,आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई

Sarkari Naukr in Delhi Police : कैंडिडेट को कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए. कैंडिडेट का एक कंप्यूट का क्वालिफाईंग नेचर का टेस्ट होगा. उम्मीदवारों को एक निश्चित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन ऑनलाइन मोड ssc.nic.in पर जमा करना होगा.कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट यानी ssc.nic.in पर दिल्ली पुलिस में सहायक वायरलेस ऑपरेटर (एडब्ल्यूओ) / टेली-प्रिंटर ऑपरेटर (टीपीओ) के लिए हेड कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. उम्मीदवार जो दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के रूप में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें एक ऑनलाइन परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा जो नवंबर 2022 के महीने में आयोजित की जाएगी. इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 जुलाई 2022 है।
वहीं ऑनलाइन पेमेंट करने की आखिरी तारीख 30 जुलाई है.उम्मीदवारों को एक निश्चित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन ऑनलाइन मोड ssc.nic.in पर जमा करना होगा. इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता की शर्त साइंस के साथ 12वीं है. दिल्ली पुलिस सेवा के लिए कुल 857 लोगों को नियुक्त करेगी. मैकेनिक-कम-ऑपरेटर (इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम। सिस्टम) में आईटीआई वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं.उम्मीदवारों को मैकेनिक-कम-ऑपरेटर (इलेक्ट्रॉनिक्स कम्यूनिकेशन सिस्टम) में साइंस या नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (एनटीसी) के साथ 12 वीं पास होना चाहिए.कैंडिडेट को कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए. कैंडिडेट का एक कंप्यूट का क्वालिफाईंग नेचर का टेस्ट होगा बेसिक कंप्यूटर फंक्शन्स का टेस्ट: – पीसी को ऑन-ऑफ करना, प्रिंटिंग, एमएस ऑफिस का इस्तेमाल, टाइप किए गए टेक्स्ट में सेविंग और मॉडिफिकेशन, पैराग्राफ सेटिंग और नंबरिंग आदि. आयु सीमा की बात करें तो कैंडिडेट की आयु कम से कम 18 साल होनी चाहिए वहीं अधिकतम आयु सीमा 27 साल है.
Delhi Police
लिखित परीक्षा (सीबीटी मोड) – 100 नंबर
फिजिकल एंड्योरेंस और मेजरमेंट टेस्ट (पीई और एमटी) – क्वालिफाइंग
ट्रेड टेस्ट – क्वालिफाइंग
दिल्ली पुलिस द्वारा अंग्रेजी वर्ड प्रोसेसिंग का टेस्ट 15 मिनट में स्पीड-1000 की डिप्रेशन. वी- बेसिक कंप्यूटर फंक्शन्स का टेस्ट: – पीसी को ऑन-ऑफ करना, प्रिंटिंग, एमएस ऑफिस का उपयोग, टाइप किए गए टेक्स्ट में सेविंग और मॉडिफिकेशन, पैराग्राफ सेटिंग और नंबरिंग, आदि.
मनोरंजन
शुशांत केस के बाद फिर उठी किरदारों पर उंगलिया, फिर होगा सुशांत केस खुलासा
केंद्र में कांग्रेस की और केरल में वाम गठबंधन की सरकारों की कथित मिलीभगत से देश के शीर्षस्थ अंतरिक्ष वैज्ञानिक नंबी नारायणन को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार करने और फिर उन्हें जेल भेजकर देश को अंतरिक्ष विज्ञान में दशकों पीछे धकेल देने की साजिश अब दुनिया जान चुकी है। लेकिन, दुनिया को अभी ये जानना बाकी है कि आखिर इस साजिश की कहानी को सिनेमाघरों तक पहुंचने में किसने किसने साजिश रची? लंबे समय तक अपनी बेगुनाही साबित करने और फिर अपना सम्मान हासिल करने के लिए हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जंग लड़ते रहे नंबी नारायणन इस सबसे काफी व्यथित हैं।
नंबी नारायणन को आत्मिक कष्ट
नंबी नारायणन इन दिनों मुंबई में हैं। फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ की मेकिंग से शुरू से जुड़े रहे नारायणन इस बात से व्यथित हैं कि उनकी इस राम कहानी यानी ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ को दर्शकों की मांग के बावजूद उन तक पहुंचने नहीं दिया जा रहा। उत्तर भारत के दर्शकों की शिकायत रही है कि उन्हें सिनेमाघर पहुंचने के बाद तक ये पता नहीं चलता कि नंबी नारायणन की बायोपिक ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ वहां लगी भी है। वैसे इस फिल्म को लेकर इसके अभिनेता और निर्माता, निर्देशक आर माधवन भी कम व्यथित नहीं हैं। पहले दिल्ली और फिर मुंबई में जब जब उन्होंने फिल्म के बारे में बातें करने चाहीं, उनकी कोशिशों पर पानी फेरने की ‘साजिशें’ कम नहीं हुईं।
किसी कॉरपोरेट घराने की मदद नहीं
फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ को आर माधवन ने सिर्फ एक देशभक्त अंतरिक्ष वैज्ञानिक नंबी नारायणन के प्रति अपनी श्रद्धा के चलते बनाया है। तमाम बातों मुलाकातों के बाद भी देश की किसी बड़ी फिल्म कंपनी ने इसमें पैसा नहीं लगाया। अपने बूते, अपने परिचितों और अपने परिजनों की ताकत से माधवन ने करीब पांच छह साल की मेहनत से ये फिल्म बनाई है। सूत्र बताते हैं कि प्राइम वीडियो ने इस फिल्म के ओटीटी राइट्स के लिए मोटी रकम माधवन को कोरोना संक्रमण काल के दौरान ऑफर की। लेकिन, माधवन की शर्त यही रही कि वह ये फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे। फिल्म की 1 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तारीख तय हो गई तो माधवन ने इसके प्रचार के लिए देश के बड़े शहरों में लोगों से मिलने की योजना बनाई।
दिल्ली पहुंचे तो भारत बंद का बहाना
फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ के प्रचार के लिए आर माधवन बीते महीने जब 20 जून को दिल्ली पहुंचे तो उनसे मिलने या उनसे मुलाकात करने बहुत कम संख्या में ही पत्रकार पहुंचे। माधवन के करीबी लोगों ने जब इस बारे में संबंधित लोगों से जानकारी चाही तो बताया गया कि उस दिन भारत बंद का तगड़ा असर दिल्ली और एनसीआर में है और इसी के चलते अंतरिक्ष या फिल्म विषय कवर करने वाले पत्रकार उनसे मिलने उस संख्या में नहीं पहुंच सके, जितनी कि उनकी टीम को अपेक्षा रही होगी। हालांकि, हकीकत यही है कि ‘भारत बंद’ उस दिन बिल्कुल बेअसर रहा था।
प्रेस कांफ्रेस शुरू होने के बाद बंटे आमंत्रण
उसके बाद 23 जून को माधवन ने मुंबई के पत्रकारों से मिलने की योजना बनाई। पीआर एजेंसी की तरफ से व्हाट्सएप पर सूचना दी गई कि माधवन सिर्फ पत्रकारों से इंटरव्यू आदि के लिए मिलेंगे। जिस किसी ने समय से ये व्हाट्सऐप संदेश पढ़ लिया तो ठीक नहीं तो अधिकतर लोग मौके पर पहुंचे ही नहीं। इसके बाद असल किस्सा तब हुआ जब पीआर एजेंसी ने उसी दिन शाम को प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया और इसकी सूचना ही पत्रकारों को समय से नहीं दी। कुछ पत्रकारों को तो इसके आमंत्रण प्रेस कांफ्रेस शुरू होने के बाद भेजे गए। इस बारे में जब माधवन को जानकारी मिली तो वह देर रात तक पत्रकारों को फोन फोन करके माफी मांगते रहे।
साजिश का शिकार ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’?
मुंबई फिल्म जगत में अब ये चर्चा आम है कि फिल्म इंडस्ट्री के ‘एक बड़े खेमे’ ने जानबूझकर फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ को रिलीज से पहले सुर्खियों में न आने देने की पूरी योजना बना रखी थी। इसी के चलते किसी भी बड़ी फिल्म वितरण कंपनी ने अनोखी देशभक्ति की इस कहानी को रिलीज करने तक में सहयोग नहीं किया। और, यही नहीं किसी तरह जब अलग अलग कंपनियों के सहारे ये फिल्म रिलीज भी हुई तो इसके हिंदी संस्करण का ना तो प्रचार ठीक से होने दिया गया और न ही सिनेमाघरों में इसके होर्डिंग या पोस्टर लगने दिए गए। फिल्म के शोज जानबूझकर ऐसे रखे गए कि दर्शकों की संख्या इनमें कम से कम रहे। लेकिन, ताज्जुब की बात ये है कि ये वही खेमा है जिससे जुड़े नाम सुशांत सिंह राजपूत का करियर तबाह करने की चर्चाओं को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं।
साला खड़ूस’ के साथ भी खेल
आर माधवन इस बारे में किसी से खुलकर तो कुछ नहीं कह रहे लेकिन उनके करीबी बताते हैं कि निर्माता बनने की उनकी हर कोशिश पर हिंदी फिल्म जगत का एक खेमा ऐसा ही करता है। इससे पहले उनकी पिछली फिल्म ‘साला खड़ूस’ की रिलीज के समय भी ऐसा ही हो चुका है, जब उनकी फिल्म को ढंग के शोज नहीं दिए गए थे। फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ रिलीज के पहले 10 दिनों में इस सबके बावजूद 20 करोड़ रुपये कमा चुकी है। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने के बाद माधवन मंगलवार को वापस मुंबई पहुंच रहे हैं और तैयारी हो रही है इन सारी बाधाओं को पार करने के बाद मिले दर्शकों के प्यार का शुक्रिया अदा करने की।
की।
जॉब
JKPSC : असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का शानदार मौक़ा,कल से करें आवेदन

JKPSC Recruitment 2022 : जेकेपीएससी के इन पदों पर सामान्य श्रेणी के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क के रूप में कैंडिडटे्स को 1000 रुपए का भुगतान करना होगा. जबकि आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 500 रुपए का भुगतान करना होगा.जम्मू कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर वैकेंसी निकाली है. ये वैकेंसीज अलग-अलग शहरों के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजों और सुपर स्पेशिएलिटी अस्पतालों के लिए हैं. ऐसे में इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वो जेकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 13 जुलाई 2022 से शुरू होगी।
खास बात यह है कि आवेदन की प्रक्रिया केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार की जाएगी. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 130 पद भरे जाएंगे. आवेदन करने की लास्ट डेट 12 अगस्त है. जबकि इसके बाद फार्म में सुधार 13 से 15 अगस्त तक किया जा सकेगा. इसके लिए अलग से लिंक एक्टिव की जाएगी।
आवेदन शुल्क
जेकेपीएससी के इन पदों पर सामान्य श्रेणी के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क के रूप में कैंडिडटे्स को 1000 रुपए का भुगतान करना होगा. जबकि आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 500 रुपए का भुगतान करना होगा.
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
व्यापर5 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
Tech & Auto6 days agoTVS ने लॉन्च किया यह जबरदस्त बाइक, जिसे देखे आप रह जायेंगे हैरान, देखे क्या है इसकी कीमत और बेहतरीन फीचर्स…
-
Tech & Auto2 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
जॉब4 days agoनवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख तक सैलरी, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब2 days agoआंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : जल्द मिलने वाली है तीन-तीन खुशखबरी,पढ़िये पूरी खबर
-
व्यापर3 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
जॉब2 days agoDRDO में आई विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा बंफर सैलरी
































You must be logged in to post a comment Login