छतीसगढ़
सिलेंडर के दामो में हुई बढ़ोतरी, 1 मई को कॉमर्शियल सिलेंडरों के दाम 102 रुपए बढ़े..
घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम में शनिवार को 50 रुपए का इजाफा हुआ है। इसके बाद दिल्ली में नई कीमत 999.50 रुपए हो गई है। वहीं, राजस्थान में घरेलू गैस सिलेंडर 1003.50 रुपए का हो गया है। मार्च 2022 में भी सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की वृद्धि की गई थी। हालांकि, कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। इससे पहले 1 मई को कॉमर्शियल सिलेंडरों के दाम 102 रुपए बढ़े थे। इसके बाद इनकी कीमत 2,355 रुपए हो गई।

छतीसगढ़
today corona update: देश में 13 हजार 678 मरीज कोरोना संक्रमित मिले, रिकवरी रेट बढ़कर 98.75% हुए, दिल्ली में एक्टिव केस 2 हजार के पार..
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,716 नए मामले सामने आए हैं और 3 मरीजों की मौत हो गई। अच्छी बात यह है कि बीते दिन 2,111 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। इस तरह से देश में कोरोना का इलाज करवा रहे 400 मरीज कम हुए हैं। देश में अभी 13 हजार 678 मरीज कोरोना संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है।अगर बुधवार के आंकड़ों को देखें तो कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है। बुधवार को 33 मरीजों की मौत हुई थी, जबकि 1,829 नए मरीज सामने आए थे। एक दिन पहले मंगलवार को देश में कोरोना के 1,569 मरीज मिले थे और 19 संक्रमितों की मौत हुई थी।
रिकवरी रेट बढ़कर 98.75% हुआ
कोरोना के रिकवरी रेट पर नजर डालें तो यह बढ़कर 98.75% पहुंच गया है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट में मामूली बढ़त देखने को मिली है। गुरुवार को देश में पॉजिटिविटी रेट 0.50% दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यानी बुधवार को यह 0.42% था। देश में कोरोना टीकाकरण अभियान भी तेज है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 18 मई को 13 लाख 71 हजार 603 डोज लगाए गए। देश में अब तक 191 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन के डोज लग चुकी है।
दिल्ली में एक्टिव केस 2 हजार के पार
कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य की बात करें तो दिल्ली में 520 नए केस दर्ज किए गए, जबकि एक मरीज की मौत हो गई। यहां कोरोना के एक्टिव केस 2,377 हैं। महाराष्ट्र में बीते दिन 316 नए केस मिले और एक भी मरीज की जान नहीं गई। वहीं उत्तर प्रदेश में 129 नए मामले सामने आए और 2 मरीजों की मौत हो गई। अगर टेस्टिंग की बात करें तो यूपी अव्वल रहा, यहां 1 लाख 12 हजार 315 लोगों का टेस्ट किया गया।
छतीसगढ़
गर्मी बढ़ने की आशंका, एवं प्रदेश में 15 से 18 जून तक मानसून आने की संभावना..
भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। राजधानी के लोगों के लिए राहत भरी खबर ये है कि यहां का तापमान लगातार कम हो रहा है। मंगलवार को यहां का तापमान 42.7 डिग्रीसे. था, जो बुधवार को 41.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो गुरुवार को भी दिन का उच्चतम तापमान इसके आसपास ही बना रहेगा, लेकिन आने वाले 2-3 दिनों में पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं की वजह से राजधानी सहित पूरे प्रदेश का तापमान दोबारा बढ़कर 44 से 45 डिग्रीसे. तक पहुंच सकता है।
मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि प्रदेश के कुछ जिलों में बुधवार रात तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई है। इनमें सतना के रघुराजनगर में, सिवनी के कुरई में और छिंदवाड़ा के सौसर एवं बिछुआ शामिल हैं।
बढने वाला है तापमान
मौसम विज्ञानियों के अनुसार वर्तमान समय में प्रदेश की स्थिति चिंताजनक है। उनका कहना है कि 20-21 मई को यहां सभी हिस्सों में गर्म पश्चिमी हवाओं का असर रहेगा। धूप भी लगातार पड़ेगी, जिससे तापमान में कोई कमी नहीं आएगी। अनुमान तो यह है कि आने वाले दो-तीन दिनों में भोपाल, धार, इंदौर, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर वाले क्षेत्रों में तापमान एक बार फिर बढ़कर 44 से 45 डिग्रीसे. तक पहुंच सकता है। हालांकि कुछ जिलों में बूंदा-बांदी हो सकती है, लेकिन इससे तापमान पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह बूंदा-बादी केवल उमस बढ़ाएगी।
प्रदेश में 15 से 18 जून तक मानसून आने की संभावना
मौसम विज्ञानी डा ममता यादव बताया कि बुधवार को दक्षिणी पश्चिमी मानसून ने पूरे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को कवर कर लिया और वह बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है, जो अच्छी खबर है। अनुमान है कि 29 मई से एक जून तक यह केरल पहुंच जाएगा और धीरे-धीरे सभी राज्यों में मानसून पहुंच जाएगा। खासतौर पर मध्य प्रदेश की बात करें, तो यहां 15 से 18 जून के आसपास पहुंचेगा।
छतीसगढ़
today Weather Update: कर्नाटक मे भारी बारिश की सम्भावना, असम में 9 लोगों की मौत, एवं 27 जिलों में बाढ़ का कहर..
भारत के कई राज्यों में इन दिनों भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। असम में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हैं। केरल के 4 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कर्नाटक में भी अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है।
असम में 9 लोगों की मौत हुई, 27 जिलों में बाढ़ का कहर
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आंकड़ों की मानें तो असम में बाढ़ से अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है। राज्य के 27 जिलों में 6.62 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें सबसे ज्यादा 2.88 लाख लोग सिर्फ नागांव जिले से हैं। जबकि कछार में 1.19 लोग, होजई में 1.07 लाख, दरांग में 60 हजार 562, बिश्वनाथ में 27 हजार 282, उदलगुरी जिले में 19 हजार 755 लोग प्रभावित हैं। बाढ़ के पानी में 46 हजार 160.43 हेक्टेयर फसल भूमि डूब गई है।
स्टेशन में फंसे लोगों को एयरलिफ्ट करना पड़ा
असम में बाढ़ का कदर है कि कई स्टेशनों की पटरियों पर कीचड़ और पानी भर दिखा। डिटोकचेरा रेलवे रूट पर कई यात्री ट्रेन में फंस गए। इन्हें एयरलिफ्ट कर बाहर निकाला गया। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन से पटरियों के नीचे के जमीन धंस गई और पटरियां हवा में झूलने लगीं। अब तक बाढ़ प्रभावित जिलों से करीब 8,054 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।
कर्नाटक में 22 मई तक भारी बारिश
कर्नाटक में भी बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। बेंगलुरु समेत कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। इसके चलते 2 मजदूरों की मौत भी हो गई। कर्नाटक मौसम विभाग प्रमुख डॉ. गीता अग्निहोत्री ने बताया, 19 से 22 मई तक तक पूरे कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है।
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoडाक विभाग मे निकली बम्पर भर्तियाँ, जल्द ही करे आवेदन, जाने सैलरी, आवेदन की तिथि, एवं शैक्षणिक योग्यता..
-
जॉब7 days agoविश्वविद्यालय में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoआयूष मंत्रालय में निकली कंप्यूटर ऑपरेटरो की बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई
-
जॉब6 days agoजूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्तिया, जाने आयु सीमा अंतिम तिथि एवं शैक्षणिक योग्यता..
-
जॉब6 days agoबैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
देश6 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
जॉब4 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…





















You must be logged in to post a comment Login