छतीसगढ़
देश में चौथी लहर की दस्तक, फिर होगी पाबंदियों की शुरूआत..
देश में कोरोना केस पिछले 4 हफ्ते से लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है। 25 अप्रैल से 1 मई के बीच देश में 22 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। यह मामले इसके पहले हफ्ते में मिले 15 हजार केस से 41% ज्यादा है।
देश में मिल रहे केस में से 68% अकेले 3 राज्यों दिल्ली, हरियाणा और UP से हैं। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 7% से ऊपर है। यानी WHO की नजर में यहां संक्रमण बेकाबू है। ऐसे में देश में कोरोना की चौथी लहर आने की खबरें भी सामने आ रही हैं, लेकिन क्या देश में चौथी लहर का कारण दिल्ली ही होगी?
देश के दो और राज्यों राजस्थान और MP में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राजस्थान में पिछले हफ्ते के मुकाबले कोरोना केस 155% और MP में 132% बढ़े हैं, जो नए खतरे का संकेत हैं।
आइए जानते हैं कि देश के किन राज्यों में सबसे ज्यादा कोरोना केस बढ़ रहे हैं? इसके लिए कौन से कोरोना वैरिएंट जिम्मेदार हैं? कोरोना के बढ़ते केस से चौथी लहर का कितना खतरा है?
इन सवालों के जवाब जानने से पहले चलिए एक पोल में हिस्सा लेते हैं…
किन राज्यों में सबसे ज्यादा कोरोना केस बढ़ रहे हैं?
देश में 25 अप्रैल से 1 मई के बीच कुल 22,200 नए मरीज मिले हैं। यह केस इसके पहले हफ्ते में मिले 15,800 केस से 41% ज्यादा है। वहीं 5 मई को देश में 3 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले आए हैं। जबकि एक्टिव केस करीब 20 हजार हो गए हैं।
दिल्ली : 11 में से 7 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5% से ज्यादा
दिल्ली में हर दिन कोरोना के औसतन एक हजार केस मिल रहे हैं। इस हफ्ते दिल्ली में कोरोना के 9,684 केस मिले हैं। देश में मिल रहे कुल मामलों का यह 43% है। पिछले हफ्ते दिल्ली में 6,326 कोरोना केस मिले थे। यानी इस हफ्ते 53% की बढ़ोतरी हुई है।
दिल्ली के 11 में से 7 जिलों में वीकली पॉजिटिविटी रेट 5% से ज्यादा है। साउथ दिल्ली में 8.83%, वेस्ट दिल्ली में 7.95%, नॉर्थ वेस्ट में 7.73%, ईस्ट दिल्ली में 7.25%, साउथ वेस्ट दिल्ली में 6.42%, नई दिल्ली में 6.24% और सेंट्रल दिल्ली में वीकली पॉजिटिविटी रेट 5.55% है।
आमतौर पर पॉजिटिविटी रेट 4% से 5% तक हो तो स्थिति नियंत्रित मानी जाती है, लेकिन WHO कहता है कि यदि यह 5% से ज्यादा है तो स्थिति बेकाबू हो चुकी है।
मध्य प्रदेश : एक्टिव केस 200% बढ़े
इस हफ्ते MP में 172 कोरोना मरीज मिले हैं। यह पिछले हफ्ते मिले 74 मरीजों से 132% ज्यादा है। इसके साथ ही राज्य में पिछले एक हफ्ते में एक्टिव केस 200% तक बढ़ गए हैं। 26 अप्रैल को यहां कोरोना के सिर्फ 75 एक्टिव केस थे जबकि 27 अप्रैल से 3 मई के बीच यह 203% हो गए। MP में एक हफ्ते पहले जहां सिर्फ 18 ऐसे जिले थे जिनमें एक्टिव केस थे। वहीं अब 21 जिलों में कम से कम एक एक्टिव केस है।
राजस्थान : सबसे ज्यादा एक्टिव केस जयपुर में
राजस्थान में 25 अप्रैल से 1 मई के बीच कोरोना के कुल 360 मामले आए हैं। यह इसके पहले हफ्ते आए 141 केस से 155% ज्यादा है। राजस्थान में कोरोना के एक्टिव केस 500 के करीब हैं। जयपुर में 300 से ज्यादा एक्टिव केस हैं। राजस्थान में 5 मई को भी कोरोना के 63 नए केस मिले हैं।
UP और हरियाणा : इस हफ्ते भी कोरोना केस बढ़े
नेशनल कैपिटल रीजन यानी NCR में इस हफ्ते भी कोरोना केस में बढ़ोतरी देखी गई है। हरियाणा में इस हफ्ते कोरोना के 3,695 नए केस आए जो पिछले हफ्ते की तुलना में 2,296 से 61% ज्यादा हैं। वहीं UP में इस हफ्ते 1,736 केस मिले। यह पिछले हफ्ते मिले 1,278 केस से 36% ज्यादा हैं।
महाराष्ट्र और केरल में भी केस बढ़ रहे
केरल में पिछले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते कोरोना के 2 हजार नए केस आए हैं, जो पिछले हफ्ते से ज्यादा हैं। वहीं महाराष्ट्र में इस हफ्ते 1,060 नए मरीज मिले हैं जबकि पिछले हफ्ते 996 केस दर्ज किए गए थे। इसके अलावा कर्नाटक, तमिलनाडु, बंगाल, तेलंगाना, पंजाब और उत्तराखंड में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
कोरोना की चौथी लहर को लेकर कितना खतरा है?
देश में कोरोना केस बढ़ने से चौथी लहर की चर्चा शुरू हो गई है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर फिर से कोरोना केस बढ़ने की वजह क्या है? हम आज इन्हीं सवालों के जवाब एक्सपर्ट और नई रिसर्च के जरिए बताएंगे।
विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO प्रमुख टेड्रोस गेब्रेयेसस ने कहा है कि ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BA.4, BA.5 अभी भी म्यूटेट हो रहे हैं। ऐसे में आगे क्या होगा इसे लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि ये नए सब-वेरिएंट अन्य ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट की तुलना में कितने खतरनाक हैं अभी यह जांच का विषय है।
WHO प्रमुख ने कहा कि ओमिक्रॉन का BA.2 वैरिएंट अभी भी दुनियाभर में नए कोरोना केस आने का सबसे बड़ा कारण है। इसके सब वैरिएंट BA.4 और BA.5 की वजह से साउथ अफ्रीका में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। कई देशों में हम यह देख रहे हैं कोरोना वायरस कैसे म्यूटेट हो रहा है। ऐसे में हम नहीं जानते कि आगे क्या होगा।
नई रिसर्च : गर्मियों में तबाही मचा सकता है डेल्टा या कोई नया वैरिएंट
यूरोप और एशिया के कई देशों में कोरोना की चौथी लहर ने तबाही मचाई हुई है। इजराइल में हुई एक नई रिसर्च में बताया गया है कि इस गर्मी में डेल्टा या कोरोना का कोई नया वैरिएंट नया प्रकोप ला सकता है। यह रिसर्च साइंस ऑफ द टोटल एनवायरनमेंट जर्नल में प्रकाशित हुई है।
रिसर्च में बताया गया है कि जब कोई नया स्ट्रेन आता है, तो पिछला स्ट्रेन खत्म हो जाता है लेकिन डेल्टा के मामले ऐसा नहीं हुआ। ओमिक्रॉन और उसके सब वैरिएंट आने के बाद भी डेल्टा खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में डेल्टा गर्मियों में एक बार फिर से घातक रूप ले सकता है। रिसर्च ने अपने अध्ययन के लिए नाले से सैंपल लिए और उन्होंने पाया कि डेल्टा अभी खत्म नहीं हुआ है, बेशक ओमिक्रॉन बढ़ गया हो।
एक्सपर्ट : भारत में भी चौथी लहर आने की आशंका बनी हुई है
अपने स्टैटिस्टिकल मेथेड से देश में 22 जून तक चौथी लहर आने की भविष्यवाणी करने वाले IIT कानपुर के प्रोफेसर शलभ ने चौथी लहर को लेकर कहा कि ये कहना अभी बहुत जल्दबाजी होगी कि केस का बढ़ना चौथी लहर का संकेत है। ये पूछे जाने पर कि क्या भविष्य में चौथी लहर आ सकती है? प्रो. शलभ ने कहा कि इसकी आशंका ज्यादा है।
कोरोना पर कई सटीक भविष्यवाणी करने वाले IIT कानपुर के प्रोफेसर मनींद्र अग्रवाल ने चौथी लहर आने के सवाल पर कहा कि अभी मुझे चौथी लहर आने की कोई आशंका नहीं है।
देश में पाबंदियां हटने से बढ़ रहे कोरोना केसेज
एक्सपर्ट्स देश में फिर से कोरोना केस बढ़ने पर कहते हैं कि सारी पाबंदियां हट गई हैं, ऑफिस खुल गए हैं, बच्चे स्कूल जाने लगे हैं। पाबंदियां हटने की वजह से ही मामले बढ़े हैं। कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये तीसरी लहर के बाद का उतार-चढ़ाव है, जिसकी वजह से हाल ही में कई यूरोपीय देशों में भी केस अचानक बढ़ने लगे थे।
सरकार ने 31 मार्च से देश में कोरोना पाबंदियां खत्म कर दी थीं और सार्वजनिक जगहों पर मास्क न पहनने पर जुर्माने का प्रावधान खत्म कर दिया गया था।
भारत में अभी BA.2 या स्टेल्थ ओमिक्रॉन ही डोमिनेंट वैरिएंट
देश में ओमिक्रॉन की वजह से तीसरी लहर आई थी। Ourworldindata के मुताबिक, अप्रैल तक देश में नए कोरोना केसेज में से 100% के लिए ओमिक्रॉन जिम्मेदार था। पिछले कुछ महीनों में ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट BA.2 या स्टेल्थ ओमिक्रॉन भारत समेत पूरी दुनिया में तेजी से फैला है।
पिछले कुछ दिनों में दुनिया में सामने आए कुल कोरोना केसेज में से करीब 94% के लिए BA.2 ही जिम्मेदार था।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, भारत में अभी BA.2 या स्टेल्थ ओमिक्रॉन ही डोमिनेंट वैरिएंट है और अधिकतर नए मामलों के लिए जिम्मेदार है। ओमिक्रॉन का BA.2 सब स्ट्रेन ओमिक्रॉन के ओरिजिनल स्ट्रेन से डेढ़ गुना ज्यादा संक्रामक है। चीन और कई यूरोपीय देशों में हाल के दिनों में केसेज बढ़ने के पीछे BA.2 को ही जिम्मेदार है।

छतीसगढ़
today Weather update : असम इलाके मे बाढ़ की सम्भावना, बाढ़ से 7 की मौत, एवं भारी बारिश का अलर्ट जारी..

असम में बाढ़ के चलते हालात खराब हो गए हैं। राज्य के कछार, चराईदेव, दरांग, धेमाजी, डिब्रूगढ़ और दीमा हसाओ सहित 24 जिलों में अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ और लैंडस्लाइड से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने केरल के 4 जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (ASDMA) के अनुसार, बारिश के बाद हुई लैंडस्लाइड के बाद पहाड़ी जिला दीमा हसाओ राज्य के बाकी हिस्सों से कट गया है। कम्युनिकेशन पूरी तरह बंद है। हाफलोंग की ओर जाने वाली सभी सड़कें और रेलवे लाइन 15 मई से बंद हैं।
बारिश से हुआ लाखों का नुकसान
लगातार बारिश के कारण कई जिलों में सड़कें, पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। फसलों तबाह हो गई हैं। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कछार जिले में बाढ़ से दो मौतें हो गई हैं, जबकि दीमा हसाओ में लैंडस्लाइड के कारण तीन मौतें हुई हैं।
बाढ़ से अब तक 652 गांव प्रभावित
बाढ़ से 20 जिलों के 46 राजस्व मंडलों के कुल 652 गांव अब तक प्रभावित हुए हैं। लोगों को राहत देने के लिए सात जिलों में करीब 55 राहत शिविर खोले गए हैं, जिसमें 32 हजार 959 लोगों को आश्रय दिया गया है। NDRF, सेना, SDRF के जवान बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत अभियान में जुटे हैं।
केरल में भारी बारिश, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने केरल में भारी बारिश की चेतावनी दी है और मलप्पुरम, कोझीकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों सहित चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा कई इलाकों में बाढ़ का अलर्ट भी जारी किया गया है।
भारी बारिश से नदियां उफान पर
कोट्टायम में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, नदियां उफान पर आ गईं, बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं और फसल की पैदावार नष्ट हो गई। इस बीच, केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने मानसून की तैयारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने जिला कलेक्टरों को सभी जिलों में एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
छतीसगढ़
गर्मियों मे आग लगने की सम्भावना ज्यादा रहती है, जाने क्यों, एवं बरते सावधानिया..
पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-NCR सहित देश के कई जगहों पर आग लगने की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। दिल्ली के मुंडका में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हुए। दिल्ली के अलावा कई राज्यों से घर, हॉस्पिटल, ऑफिस, हाईराइज बिल्डिंग्स, मॉल्स और यहां तक की झुग्गियों में आग लगने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। यूं तो आग लगने की घटनाएं किसी भी मौसम में हो सकती हैं, लेकिन गर्मियों में आग लगने की घटनाएं काफी बढ़ जाती हैं।
इसी वजह से भोपाल नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर, कमलेन्द्र सिंह परिहार बता रहे हैं कि कैसे सावधानी बरतकर आग लगने की घटनाओं को टाला जा सकता है।
आग लगने से बचने के उपाय…
गर्मियों में क्यों बढ़ जाती है आग लगने की घटनाएं?
गर्मियों में आग लगने के पीछे सबसे बड़ी वजह है AC, पंखे, कूलर और इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट्स को लगातार कई घंटों तक चलना। इससे मशीनों पर लोड बढ़ जाता है और स्पार्किंग, शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। ज्यादातर मामलों में यही वजह सामने आती है
अगर मकान और बिजली की फिटिंग पुरानी है तो तो पहले उसे चेक कराएं।
पुराने तारों पर एसी-कूलर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, ओवन आदि का भार न बढ़ाएं।
पुरानी वायरिंग को बदल दें। इसमें कट न हो, इसका भी ध्यान रखें।
एसी, कूलर और पंखों की समय पर सर्विसिंग कराएं।
एक साथ एसी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज जैसे इलेक्ट्रिक उपकरणों को न चलाएं।
बाहर जाते समय मकान की लाइट और पंखें बंद करना न भूलें।
एसी को 24 घंटे लगातार न चलाएं, बीच-बीच में कुछ घंटों का आराम भी दें।
देर तक मोबाइल और लैपटॉप को चार्जर पर लगाकर न छोड़ें।
इन जगहों पर वॉटर टैंक में हर समय पानी रहना चाहिए।
फायर अलार्म और स्मोक डिटेक्टर अच्छी कंडीशन में होने चाहिए।
फायर सेफ्टी यंत्रों में गैस है या नहीं, इसकी समय-समय पर पड़ताल होनी चाहिए।
फायर एग्जिट गेट ठीक है या नहीं, समय-समय पर इसकी भी जांच करते रहें।
स्प्रिंक्लर्स ठीक से चलने चाहिए।
सुरक्षाकर्मियों के अलावा दूसरे लोगों को भी फायर सेफ्टी के इंतजामों की पर्याप्त जानकारी होनी चाहि
अपने घरों को इस तरह सुरक्षित रखें
घरों में आग ज्यादातर दो कारणों से लगती है। एक वायरिंग यानी तारों में शॉर्ट सर्किट और दूसरा सिलेंडर लीक होने की वजह से। घरों में भी आग लगने की ज्यादातर घटनाएं या तो परिवार की लापरवाही के चलते होती हैं या फिर जानकारी की कमी के कारण। कई लोग बिना सोचे-समझे मकान के बिजली सिस्टम पर लोड बढ़ाते जाते हैं, जिसकी वजह से स्पार्क या शॉर्ट सर्किट हो जाता है। इसके अलावा कई घरों में गैस पर खाना बनाने के बाद सिलेंडर का स्विच भी ऑफ नहीं किया जाता है।
फैक्ट्री और ऑफिस को इस तरह सुरक्षित रखें
सार्वजनिक जगहों पर ज्यादा संख्या में लोग रहते हैं। मसलन फैक्ट्री, कंपनी, हॉस्पिटल, स्कूल, ऑफिस, ऊंची बिल्डिंग्स। अगर इन जगहों पर आग लगती है तो बड़े नुकसान की आशंका रहती है। इन जगहों पर फायर सेफ्टी के इंतजाम होने चाहिए।
झुग्गियों में ऐसे करें आग से बचाव
जब भी किसी एक झुग्गी-झोपड़ी में आग लगती है तो वहां मौजूद पूरी झुग्गियां राख हो जाती हैं। इसकी वजह है कि झुग्गियों में लगभग सभी सामान ज्वलनशील होते हैं और एक दूसरे से जुड़े होते हैं। यहां बिजली के नंगे तार भी लटक रहे होते हैं। बेहद छोटी सी जगह पर गैस या चूल्हे पर खाना बन रहा होता है। वेंटिलेशन की व्यवस्था भी नहीं होती है। यहां रहने वाले लोग भी आग से सुरक्षा के प्रति जागरूक नहीं होते। ऐसे में अक्सर यहां आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं।
ग्रामीण इन बातों का रखें ध्यान
बीड़ी, सिगरेट या हुक्के का इस्तेमाल कर अच्छे से बुझाकर ही फेंके।
खेत में कटी हुई फसल का ढेर बनाएं तो उसे बिजली के तारों से दूर रखें।
खरपतवार तब तक न जलाएं, जब तक आसपास सूखी फसल खड़ी हो।
खलिहान और फूस के मकान रेलवे लाइन से कम से कम 100 फीट की दूरी पर हों।
बिजली के तारों के नीचे खलिहान न लगाएं और न ही फूस के छप्पर बनाएं।
पुआल और गोबर के कंडों का ढेर रहने की जगह से 100 फीट की दूरी पर लगाएं।
लालटेन-ढिबरी को बुझाने के बाद ठंडा हो जाने पर ही उनमें मिट्टी का तेल डालें।
चूल्हे की जलती हुई बची लकड़ी को पानी से बुझाकर अलग रखें।
शादी समारोह या त्योहारों में खलिहान के आसपास आतिशबाजी न चलाएं।
लैंप, लालटेन या ढिबरी को सुरक्षित स्थान पर ही टांगे और छप्पर से दूर रखें।
छतीसगढ़
गेहूं के दामो मे हुई बढ़ोतरी, 60% तक बढ़े गेहू के दाम, गेहूं की पैदावर में कमी..
देश में के संकट को देखते हुए भारत ने इसके एक्सपोर्ट यानी निर्यात पर बैन लगा दिया है। दरअसल, इस बार जल्दी हीटवेव आने से गेहूं की पैदावर में कमी हुई है। अनुमान से कम उत्पादन की वजह से गेहूं और आटे की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। अब सरकार ने बढ़ती कीमतों को काबू में करने के लिए यह कदम उठाया है।
रूस-यूक्रेन युद्ध और भारत के गेहूं एक्सपोर्ट पर बैन का दुनिया के बाजार में असर दिखना शुरू हो गया है। इस साल में अब तक गेहूं के दाम में 60% तक की बढ़ोतरी हो गई है। वहीं, G-7 देशों ने भारत के कदम का विरोध किया है। इन देशों का कहना है कि इससे दुनियाभर में खाद्य संकट गहरा सकता है।
दरअसल, भारत के कदम का दुनियाभर में असर दिखना शुरू हो गया है। ब्रेड से लेकर नूडल्स तक के दाम बढ़ गए हैं। बढ़ते दामों की वजह से आने वाले वक्त में कई देशों में गेहूं से बनी खाद्य वस्तुओं के लाले पड़ सकते हैं।
ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत ने आखिर गेहूं के एक्सपोर्ट पर बैन क्यों लगाया? क्यों जी-7 देश भारत के इस फैसले की आलोचना कर रहे हैं? बैन से भारत के घरेलू बाजार पर क्या असर होगा? क्या एक्सपोर्ट पर बैन से दुनिया के कई देश भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएंगे?
भारत ने आखिर गेहूं के एक्सपोर्ट पर क्यों लगाया बैन?
भारत ने बीते शुक्रवार को गेहूं के एक्सपोर्ट पर बैन लगा दिया है, यानी अब भारत विदेशों में गेहूं को नहीं बेचेगा। सरकार ने इसके लिए भारत और पड़ोसी देशों में फूड सिक्योरिटी का हवाला दिया गया है। दरअसल, सरकार ने देश में गेहूं और आटे की बढ़ती कीमतों को काबू में करने के लिए यह कदम उठाया है।
सरकार ने कहा है कि अब सिर्फ उसी निर्यात को मंजूरी मिलेगी जिसे पहले ही लेटर ऑफ क्रेडिट जारी हो चुका है। वहीं उन देशों को भी इसकी सप्लाई की जा सकेगी, जिन्होंने भोजन सुरक्षा की जरूरत को पूरा करने के लिए सप्लाई की अपील की है।
एक्सपर्ट्स का कहना हैं कि महंगाई के आंकड़े ने सरकार को निर्यात पर बैन लगाने के लिए मजबूर किया है। खाने-पीने की चीजों की कीमतें बढ़ने से भारत में रिटेल महंगाई की सालाना दर अप्रैल में 8 सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।
कॉमर्स सेक्रेट्री बीवीआर सुब्रम्ण्यम कहते हैं कि दुनिया में गेहूं की बढ़ती मांग और आने वाले वक्त में होने वाली संभावित कमी को देखते हुए लोग अनाज का भंडारण कर सकते हैं। ऐसा ना हो इसलिए हमने निर्यात पर रोक लगाई है।
गेहूं की पैदावार में कमी हुई
इस बार गेहूं की पैदावार में कमी का सबसे बड़ा कारण मौसम है। मार्च से हीटवेव स्टार्ट हो गई, जबकि मार्च में गेहूं के लिए 30 डिग्री से ज्यादा टेम्परेचर नहीं होना चाहिए। इसी समय गेहूं में स्टार्च, प्रोटीन और अन्य ड्राई मैटर्स जमा होते हैं।
ऐसे में कम तापमान गेहूं के दानों का वजन बढ़ाने में मदद करता है। इस बार मार्च में कई बार तापमान 40 डिग्री को पार कर गया। इससे गेहूं समय से पहले ही पक गया और दाने हल्के हो गए। इसका असर यह हुआ कि गेहूं की पैदावार 25% तक घट गई। पैदावार कम होने से भारत में गेहूं की कीमत पहले ही अपने उच्चतम स्तर पर चली गई हैं। ऐसे में आटे की कीमतों में तेजी आना लाजिमी है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस बार केंद्र ने गेहूं का उत्पादन 11.13 करोड़ टन रहने की उम्मीद जताई थी। यब अब तक का सर्वाधिक है, लेकिन बेमौसम मार की वजह से उत्पादन घटकर 10 करोड़ टन से भी कम रह सकता है।
सरकारी एजेंसियों की गेहूं खरीद इस साल घटकर 1.8 करोड़ टन पर आ गई है। यह बीते 15 सालों में सबसे कम है। 2021-22 में कुल 4.33 करोड़ टन गेहूं की सरकारी खरीद हुई थी। भारत के बाजारों में गेहूं की कीमत 25 हजार रुपए प्रति टन है, जबकि न्यूनतम समर्थन मूल्य 20,150 रूपए प्रति टन ही है।
एग्रीकल्चर एक्सपर्ट देवेंद्र शर्मा ने भास्कर को बताया कि बैन के बाद भारत के घरेलू बाजार पर इसका असर दिखना शुरू हो गया है। इंडियन मार्केट में गेहूं की कीमत में 10% की कमी आई है। उम्मीद है कि गेहूं से बनने वाले खाने-पीने की चीजों के दामों में कमी आ सकती है। सरकार को लंबे समय तक बैन लगाए रखना चाहिए।
भारत के गेहूं पर बैन से दुनिया के बाजार में क्या फर्क पड़ेगा?
भारत गेहूं एक्सपोर्ट करने वाले दुनिया के सबसे बड़े देशों में से एक है। घरेलू बाजार में गेहूं से बनने सामानों की कीमतों में हुई वृद्धि की वजह से केंद्र ने गेहूं के एक्सपोर्ट पर बैन लगा दिया है। हालांकि, लेटर ऑफ क्रेडिट के साथ मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट के लिए गेहूं का एक्सपोर्ट होता रहेगा। यानी 13 मई से पहले के जिन ऑर्डर के लिए लेटर ऑफ क्रेडिट जारी हो चुका है, उन्हें एक्सपोर्ट किया जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में गेहूं की कीमतों में इस साल की शुरुआत से अब तक ही 60% तक की बढ़ोतरी हो चुकी हैं। अब भारत के प्रतिबंध से अंतरराष्ट्रीय बाजार में गेहूं की कीमतों में और बढ़ोतरी होगी। इसका असर दिखना भी शुरू हो गया है। दुनिया के मार्केट में ब्रेड, केक से लेकर नूडल्स और पास्ता तक- हर चीज की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हुई है।
यूक्रेन और रूस दुनिया भर में पैदा होने वाले गेहूं के उत्पादन का एक तिहाई उगाते हैं, लेकिन जारी युद्ध का असर उत्पादन और सप्लाई पर पड़ा है। एक्सपोर्ट ठप हो चुका है। अब भारत के बैन से उन देशों पर ज्यादा असर पड़ेगा जो पहले से आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
भारत श्रीलंका को लगातार खाद्य पदार्थ की सप्लाई कर रहा है। वहीं, ग्लोबल फूड क्राइसिस की रिपोर्ट के मुताबिक विश्व के 53 देशों को तत्काल खाद्य मदद की जरूरत है। बैन से सबसे ज्यादा कांगो, अफगानिस्तान, इथियोपिया, सीरिया, सूडान, पाकिस्तान जैसे देशों पर असर पड़ेगा।
भारत के कदम का G-7 देशों ने विरोध किया, लेकिन बचाव में चीन आया
भारत के कदम का G-7 देशों ने विरोध किया है। जर्मनी के कृषि मंत्री केम ओजडेमिर का कहना है कि इससे दुनियाभर में खाद्य संकट पैदा होगा। G-7 देशों में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, UK और अमेरिका शामिल है। G-7 देशों के एग्रीकल्चर मिनिस्टर्स भारत से गेहूं एक्सपोर्ट पर बैन नहीं लगाने की मांग कह रहे हैं।
वहीं, G-7 देशों के विरोध पर चीन ने भारत का बचाव किया है। चीन ने कहा है कि भारत जैसे विकासशील देशों को दोष देने से ग्लोबल फूड शॉर्टेज का समाधान नहीं होगा। चीन का कहना है कि G-7 के एग्रीकल्चर मिनिस्टर्स भारत से गेहूं एक्सपोर्ट पर बैन नहीं लगाने को कह रहे हैं। क्यों G-7 अपने एक्सपोर्ट में इजाफा कर फूड मार्केट की सप्लाई को स्थिर करने के लिए कदम नहीं उठाता है।
एग्रीकल्चर एक्सपर्ट देवेंद्र शर्मा कहते हैं, भारत को पूरा अधिकार है कि वो पहले अपनी जरूरतों को पूरा करे। G-7 देशों को कोई अधिकार नहीं है कि वो भारत के कदम पर सवाल उठाए। G-7 देशों को इतनी ही चिंता है तो ये देश बायो फ्यूल में इस्तेमाल होने वाले अनाजों में 50% की कमी क्यों नहीं कर देते हैं। इससे दुनिया का खाद्य संकट खत्म हो सकता है। G-7 देश 90 मिलियन टन फूड बायो फ्यूल में खर्च करते हैं।
रूस-यूक्रेन जंग से भी गहराया इंटरनेशनल मार्केट में गेहूं का संकट
दुनिया में गेहूं का एक्सोपोर्ट करने वाले टॉप 5 देशों में रूस, अमेरिका, कनाडा, फ्रांस और यूक्रेन हैं। इसमें से 30% एक्सपोर्ट रूस और यूक्रेन से होता है। रूस-यूक्रेन युद्ध से ना सिर्फ गेहूं के उत्पादन पर असर पड़ा बल्कि एक्सपोर्ट पूरी तरह से बंद हो गया।
यूक्रेन के पोर्ट पर रूसी सेना की घेराबंदी है और बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही अनाजों के स्टोर युद्ध में तबाह हो गए हैं।
रूस का आधा गेहूं मिस्र, तुर्की और बांग्लादेश खरीदते हैं। वहीं, यूक्रेन का गेहूं मिस्र, इंडोनेशिया, फिलीपींस, तुर्की और ट्यूनीशिया में जाता था। अब इन दोनों देशों से सप्लाई बंद है। ऐसे में भारत के गेहूं की मांग दुनिया में बढ़ गई है। नतीजा ये हुआ कि गेहूं का एक्सपोर्ट भी इस बार रिकॉर्ड स्तर पर हुआ।
पिछले 3 सालों में गेहूं के एक्सपोर्ट में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भारत ने पिछले साल के मुकाबले अपने गेहूं के एक्सपोर्ट में 215% तक की बढ़ोतरी की। अब जिस तरह से भारत ने अपने घरेलू खर्च की आपूर्ति के लिए एक्सपोर्ट पर बैन लगाए हैं उससे इंटरनेशनल मार्केट पर बड़ा असर पड़ेगा।
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब6 days agoयहां NTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने..आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoSBI में निकली बंपर भर्ती,जल्द करे आवेदन,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoडाक विभाग मे निकली विभिन्न भर्तीया, जल्द ही करे आवेदन, 10 वी पास उमीदवार करे अप्लाई..
-
जॉब5 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoलेक्चरर की निकली भर्ती,16 मई तक करे आवेदन…ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoशिक्षक पदों पर निकली भर्ती,आवेदन 20 मई तक…
-
जॉब6 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर की निकली भर्ती, 22 मई तक करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoयहाँ निकली शिक्षक पदों पर भर्ती,20 मई तक करे आवेदन…



















You must be logged in to post a comment Login