देश - दुनिया
भारत-रूस की दोस्ती को मिलेगा एक और बूस्ट, पुतिन के दिल्ली दौरे में होंगी बड़ी डील

राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी के बीच मज़बूत व्यक्तिगत संबंध हैं और ऐसे में दोनों नेताओं को प्रयास करने चाहिए कि अगर दोनों देशों के बीच कोई गतिरोध है तो वे इसे आपसी बातचीत से दूर करें.बीते कुछ सालों में दोनों नेताओं ने सार्वजनिक मंचों से एक-दूसरे के लिए तारीफ़ भरे अल्फ़ाज़ ही इस्तेमाल किये हैं.
अभी हाल ही में पीएम मोदी रूस की न्यूज़ एजेंसी टीएएसएस से बात कर रहे थे और उन्होंने न्यूज़ एजेंसी से कहा कि वह कैसे पुतिन के एक दोस्त की ख़ातिर आत्म-बलिदान देने के व्यवहार की इज़्जत करते हैं. उन्होंने यह भी ज़ोर देकर कहा कि दोनों नेताओं की दोस्ती बेहद सहज-सरल है और उनके बीच का संबंध बेहद स्वभाविक है.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत दौरे पर आ रहे हैं। पुतिन के करीब छह घंटे के भारत दौरे में दोनों देशों के बीच कुल 10 समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे। हालांकि, इन रणनीतिक जरूरतों के मद्देनजर इन समझौतों के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि ज्यादातर समझौते सामरिक महत्व के ही होंगे। आइए जानते हैं पुतिन के भारत दौरे की सभी बड़ी बातें…
1. भारत-रूस के बीच 21वां वार्षिक सम्मेलन : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन 21वें वार्षिक भारत-रूस सम्मेलन में भाग लेने दिल्ली आ रहे हैं। उनके नेतृत्व में रूसी प्रतिनिधिमंडल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेगा। फिर राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी के बीच डिनर पर वन टु वन मीटिंग होगी।
2. दो साल बाद पुतिन-मोदी की वन टु वन मीटिंग : राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी 2019 के बाद पहली बार आमने-सामने बैठकर मीटिंग करेंगे। दोनों के बीच नवंबर 2019 में ब्रासीलिया में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) सम्मेलन से इतर वन टु वन मीटिंग हुई थी।
3. संबंधों को नया आयाम देने पर होगी चर्चा: राष्ट्रपति पुतिन नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारत-रूस संबंधों को नया आयाम देने की रणनीति पर विचार करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच सामरिक साझेदारी को और मजबूती प्रदान करने के विकल्पों समेत पारस्परिक हितों वाले बहुपक्षीय क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी गहन चर्चा करेंगे।
4. भारत-रूस के बीच 2+2 मीटिंग: उनसे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और विदेश मंत्री एस. जयशंकर की रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ मीटिंग है। यह मीटिंग सैन्य-तकनीकी सहयोग पर अंतरसरकारी आयोग के तहत होगी। भारत ने इस तरह 2+2 मीटिंग सिर्फ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के साथ ही की है। वॉशिंगटन डीसी में फिर से ऐसी ही एक मीटिंग प्लान की जा रही है।
5. पुतिन के दौरे से भारत को क्या मिलेगा? : भारत और रूस के बीच 10 वर्षीय सैन्य-तकनीकी समझौता संभव है। इससे भारत को 2031 तक रूस से अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के हस्तांतरण का रास्ता खुल जाएगा। भारत को इसका सीधा फायदा रक्षा उपकरणों को लेकर आत्मनिर्भर होने का लक्ष्य हासिल करने में होगा। मसलन, रूसी तकनीक मिलने से रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) भविष्य की हथियार प्रणालियां विकसित कर पाएगा।
6. बढ़ेगा नौसैनिक समझौतों का सिलसिला : भारत और रूस की नौसेना के बीच भी एक मेमोरेंडम साइन हो सकता है। इसके तहत भारत और रूस की नौसेना के बीच सामान्य सहयोग के तहत युद्धाभ्यासों की संख्या बढ़ाएंगे और एक-दूसरे के साथ खुफिया जानकारियां साझा करने की दिशा में तेज प्रगति होगी।
ध्यान रहे कि रूस ने भारत को परमाणु पनडुब्बी लोन पर दे रखा है। 1980 के दशक में पहला आईएनएस चक्र देने के बाद रूस ने भारत को 2011 में अकुला-क्लास परमाणु पनडुब्बी लोन पर दिया था। दूसरी पनडुब्बी के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है। वहीं, रूस ने भारत को तीसरी पनडुब्बी भी ऑफर की है।
7. सैन्य अड्डों के इस्तेमाल पर होगी बात : भारत और रूस रसद समझौते का पारस्परिक आदान-प्रदान ( Reciprocal Exchange of Logistics Agreement या RELOS) समझौते पर भी दस्तखत करेंगे। इससे दोनों देशों की नौसेना और वायुसेना एक-दूसरे के अड्डों का इस्तेमाल कर पाएंगी। भारत ने अमेरिका समेत कुछ अन्य देशों के साथ भी ऐसे समझौते कर रखे हैं।
8. क्लाशनिकोव पर पहले ही हो चुका समझौता: भारत और रूस 5,200 करोड़ रुपये मूल्य के क्लाशनिकोव डील कर चुके हैं। इसी डील के तहत उत्तर प्रदेश के अमेठी में 6.01 लाख एके-203 असॉल्ट राइफलों का निर्माण होगा।
9. पुतिन के सहायक का बयान : राष्ट्रपति पुतिन के सहायक यूरी उषाकोव ने आज मीटिंग के बारे में रूसी मीडिया से कहा था कि भारत के साथ होने वाले करीब 10 समझौते काफी महत्वपूर्ण हैं और इनमें कुछ अर्ध-गोपनीय नेचर के हैं। पत्रकारों ने इन समझौतें के नाम जानने की इच्छा जताई तो उषाकोव ने बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने इतना जरूर कहा कि ये समझौते कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने के लिहाज से काफी अहम हैं।
10. साझा बयान का रहेगा इंतजार : पुतिन के दौरे के अंत में दोनों देशों का एक साझा बयान जारी किया जाएगा। इसमे दोनों देशों के बीच हुई बातचीत और समझौतों का अंदाजा लग पाएगा।


देश - दुनिया
इंडियन कोस्ट गार्ड में इन पदों के लिए कल से आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई, लाखों में मिलेगी सैलरी

भारतीय तटरक्षक ने 4 दिसंबर से 10 दिसंबर के में असिस्टेंट कमांडेंट (ग्रुप ‘ए’ राजपत्रित अधिकारी) के पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिस जारी किया है. आवेदन आज यानी 6 दिसंबर से शुरू है. उपरोक्त पदों के लिए आवेदन केवल ‘ऑनलाइन’ 17 दिसंबर 2021 तक स्वीकार किये जाएंगे. ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश नीचे दिए गए हैं:
ऑनलाइन आवेदन करें – जल्द ही सक्रिय होगा.
आधिकारिक वेबसाइट
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन जमा शुरू होने की तिथि : 6 दिसंबर 2021
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि :17 दिसंबर 2021
परीक्षा तिथि: अधिसूचित किया जाना है.
एडमिट कार्ड जारी किये जाने की तिथि: 28 दिसंबर 2021 के बाद से.
शैक्षिक योग्यता:
जनरल ड्यूटी: उम्मीदवार जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री उत्तीर्ण की हो; गणित और भौतिकी विषय के साथ 10+2+3 स्कीम से इंटरमीडिएट या बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण किया हो या गणित और भौतिकी में कुल 60% के साथ समकक्ष योग्यता हो.
शैक्षणिक योग्यता के सम्बन्ध ,एन अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें.
जनरल ड्यूटी – 01 जुलाई 1997 से 30 जून 2001 के बीच जन्म (दोनों तिथियां सम्मिलित)
कमर्शियल पायलट एंट्री (सीपीएल-एसएसए): 01 जुलाई 1997 से 30 जून 2003 के बीच जन्म (दोनों तिथियां सम्मिलित)
टेक्निकल (इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल): 01 जुलाई 1997 से 30 जून 2001 के बीच जन्म (दोनों तिथियां सम्मिलित)
तटरक्षक असिस्टेंट कमांडेंट – 02/2022 बैच रिक्ति विवरण:जीडी, सीपीएल (एसएसए) – 40 पद
टेक्निकल (इंजीनियरिंग), टेक्निकल (इलेक्ट्रिकल) – 10 पद
देश - दुनिया
चीन के ‘दुश्मन’ ताइवानी सेना प्रमुख की भी जनरल रावत की तरह ही हुई थी मौत, लोगों के शक में कितना दम?

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का तमिलनाडु में कुन्नूर के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया. इस दुर्घटना में उनके साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत का भी निधन हो गया. इन दोनों के अलावा ब्रिगेडियर लिद्दर और 10 अन्य सैन्य अधिकारियों और जवानों की भी इस हादसे में जान चली गई. हेलीकॉप्टर में सवार कुल 14 लोगों में से सिर्फ एक ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जिंदा बचे हैं, जिनका बेंगलुरू के सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है।
देश के बडे सैन्य अधिकारियों के इस तरह से दुर्घटना में मारे जाने के बाद देशभर में शोक की लहर है. हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर कैसे सबसे सुरक्षित माना जाने वाला हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हेलीकॉप्टर दुर्घटना की लेकर जांच हो रही है, लेकिन कई लोगों को इसके पीछे साजिश भी नजर आ रही है. खासतौर पर अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और हथियार नियंत्रण मुद्दों के विशेषज्ञ ब्रहमा चेलानी के एक ट्वीट ने सबको चौंका दिया है और इसके बाद चीनी मीडिया की प्रतिक्रिया और भी चौंकाने वाली है।
ब्रहमा चेलानी के ट्वीट में क्या है
CDS जनरल बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर क्रैश के संबंध में ब्रहमा चेलानी ने कई ट्वीट किए. अपने ट्वीट्स में उन्होंने लिखा, ऐसे समय में जब 20 महीने से चीन सीमा पर अड़ा हुआ है और वहां युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं. ऐसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी के साथ 11 सैन्य अधिकारियों व जवानों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु होना बेहद दुखद है और इसकी टाइमिंग भी बहुत खराब है।
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, सीडीएस जनरल बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर की दुर्घटना साल 2020 की शुरुआत में हुई एक अन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना से बहुत हद तक मिलती-जुलती है. उस हादसे में ताइवान के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ जनरल शेन यी मिंग का निधन हो गया था. उस हादसे में जनरल मिंग के साथ सात अन्य की भी मौत हुई थी, जिसमें दो मेजर जनरल भी शामिल थे. इन दोनों ही हेलीकॉप्टर क्रैश में चीन के विरुद्ध खड़े होने वाले और आक्रामकता दिखाने वाले प्रमुख व्यक्तियों का निधन हो गया।
देश - दुनिया
बैतूल में महिला ने दिया तीन बेटियों को जन्म, दो की एंबुलेंस में और एक की अस्पताल में गूंजी किलकारी

एमपी के बैतूल में गुरुवार की सुबह प्रसव के लिए जिला अस्पताल जा रही महिला ने एंबुलेंस में दो और अस्पताल अस्पताल में तीसरी बच्ची को जन्म दिया है। तीनों बच्चियां और प्रसूता स्वस्थ्य हैं। सभी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है। महिला पहले से ही तीन बच्चियों की मां है। अब वह छह बेटियों की मां बन गई है। तीन बच्चियों के पैदा होने से मैटरनिटी वार्ड में खुशी का माहौल है और इन बच्चियों को देखने वालों का भी तांता लगा है।
प्रसूता वार्ड में आने वाले लोग महिला की बच्चियों की तस्वीर ले रहे हैं। महिला भैंसदेही के माजरवानी गांव की निवासी है। महिला ने तीन बेटियों को जन्म दिया है। जिले में जननी एक्सप्रेस की हड़ताल के चलते 108 एंबुलेंस से प्रसव के लिए महिलाओं को लाया जा रहा है।
दरअसल, गांव की निवासी रुक्मणि भुसुमकर नाम की गर्भवती महिला को जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में एंबुलेंस में महिला को प्रसव पीड़ा होने पर 108 टीम ने रास्ते में सुरक्षित प्रसव कराया, जहां 2 बेटियों को महिला ने जन्म दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर जांच करने पर पता चला कि गर्भ में एक और बच्चा है। इसके बाद एक और बेटी इस दुनिया में आई। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।
रुकमणि की मां ने कहा कि उसकी बेटी को पहले से ही 3 बेटियां थीं, अब तीन और पैदा हो जाने से 6 बेटियां हो गई हैं। 108 सेवा के योगेश पवार का कहना है कि गांव माजरवानी में महिला को प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने जननी को कॉल किया। जननी गाड़ी की हड़ताल होने से दोबारा 108 पर कॉल किया। इस पर माजरवानी निवासी रुक्मणि पत्नी सीताराम को 108 एंबुलेंस से भैंसदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।
उतरने के चक्कर में चलती ट्रेन से कूद गई महिला, RPF जवान ने यूं बचाई जानसिविल सर्जन डॉ रेणुका गोहिया ने कहा कि भैंसदेही की माजरवानी गांव से रुकमणी नाम की महिला को प्रसव के लिए बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया था। रास्ते में एंबुलेंस में ही दो बच्चियों को जन्म दिया और जिला अस्पताल पहुंचने पर जांच हुई और तीसरी बच्ची का जन्म जिला अस्पताल में हुआ।
-
क्राइम न्यूज़7 days ago9 साल की लड़की से रेप का मामला, कुत्ते को पुलिस ने किया अरेस्ट!
-
जॉब5 days agoयहां निकली बंपर वैकेंसी जल्द करे अप्लाई, ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
Tech & Auto6 days agoJio ने तोड़ा फैन्स का दिल! बंद किए अपने तीन धमाकेदार प्रीपेड प्लान्स
-
व्यापर6 days agoम्यूचुअल फंड के इस नियम से बदल जाएगी आपकी किस्मत, बन जाएंगे सीधे करोड़पति, जानें कैसे?
-
छत्तीसगढ़5 days agoछत्तीगढ़ के बेटे का हुआ इसरो में चयन : बचपन का सपना हुआ साकार,मां ने बताई अपने बेटे की इमोशनल जर्नी.
-
जॉब5 days agoबेरोजगार युवाओं के लिए , 6 दिसंबर को होगा रोजगार मेला का आयोजन, 534 पदों पर होगी भर्ती, इन्हें मिलेगा लाभ …
-
खेल7 days agoमयंक अग्रवाल ने जमाया अपना चौथा टेस्ट शतक, लड़खड़ाती पारी को संभाला अग्रवाल ने
-
खेल4 days agoस्टेनो-टाइपिस्ट, नर्स सहित कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें योग्यता
-
जॉब4 days agoसरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: 5वीं और 10वीं पास लोगों के लिए आई नौकरी, 10 दिसंबर है आवेदन की अंतिम तारीख
-
धर्म6 days agoसूर्य ग्रहण का इन 4 राशि वालों पर पड़ेगा बेहद अशुभ प्रभाव, बचने के लिए पहले जान लें ये खास उपाय

















You must be logged in to post a comment Login