देश - दुनिया
जानिए क्यों इतना महंगा बिक रहा है सेंधा नमक
कश्मीर से धारा 370 हटने पर पाक सरकार ने अकड़ दिखाते हुए भारत से कोई भी कारोबारी रिश्ते न रखने की धमकी दी थी. साथ ही सेंधा (लाहौरी) नमक की सप्लाई रोकने की बात तक कह डाली थी. जिसके चलते 15 से 20 रुपये किलो तक बिकने वाला सेंधा नमक 35 से 150 रुपये किलो के ऊंचे भाव पर पहुंच गया है. खासतौर से व्रत में खाए जाने वाले इस नमक की डिमांड अब आम दिनों में भी खूब आने लगी है. भारत में इसी डिमांड के चलते एक साल से पहले ही पाकिस्तान की अकड़ ढीली हो गई. अब पाक का यह लाहौरी नमक सीधे पाक से न आकर खाड़ी देशों के रास्ते भारत आ रहा है. लेकिन उसका कुछ खामियाजा भारतीय ग्राहकों को ज़रूर भुगतना पड़ा है.
बाज़ार में 150 रुपये किलो तक बिक रहा है लाहौरी नमक
सेंधा नमक के कारोबारी अब्दुल जब्बार का कहना है कि पाक से आने वाले लाहौरी नमक का भारत सबसे बड़ा खरीदार देश है. एक मोटे अनुमान के अनुसार भारत पाक से हर साल 2.5 हज़ार टन से लेकर 5 हज़ार टन तक लाहौरी नमक खरीदता है. एक साल पहले तक पाक से इस नमक की खरीद 4 से 5 रुपये किलो तक होती थी.
उसके बाद भारत के खुदरा बाज़ार में ग्राहकों को यह 15 से 20 रुपये किलो उसी हालत में मिल जाता था जैसा पाक से आता था. लेकिन एक साल पहले लगी कुछ बंदिशों के चलते अब यह 35 से 40 रुपये किलो तक बिक रहा है. वहीं प्रोसेस किया हुआ पैकेट बंद ब्रांडेड लाहौरी नमक 98 रुपये किलो से लेकर 150 रुपये किलो तक बाज़ार में बिक रहा है.
भारत में कहां हैं सेंधा नमक की प्रोसेसिंग यूनिट्स
भारत में यूनिट कोच्चि, मुंबई, हैदराबाद और दिल्ली में लाहौरी नमक की बड़ी प्रोसेसिंग और पैकेजिंग यूनिट्स हैं. उनसे खाड़ी देशों से लेकर जापान, अमेरिका, दक्षिण कोरिया, कनाडा और पूरी दुनिया में यह नमक भेजा जाता है. वहीं जानकारों की मानें तो 1947 में बंटवारे के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच लाहौरी नमक को लेकर एक समझौता हुआ था, जिसके तहत युद्ध हो या शांति ये नमक लगातार भारत को भेजा जाता रहेगा, इसी तरह भारत इस बात पर सहमत था कि वो अबाध तरीके से पानी की आपूर्ति करते रहेंगे.

देश - दुनिया
बड़ी खबर: शंघाई में ताबड़तोड़ गर्मी को देखते हुए नगर मौसम विज्ञान वेधशाला ने कुछ इलाकों में रेड अलर्ट जारी किये…

बीजिंग. लगातार बढ़ती गर्मी के बीच पारा 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचते ही शंघाई स्थित नगर मौसम विज्ञान वेधशाला ने रविवार को प्रांत के कुछ इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है.
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, शंघाई में 5 जुलाई से लगातार छह दिनों से अत्यधिक उच्च तापमान देखा जा रहा है. जिसके कारण लोगों को हीट वेव जैसी समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है. रविवार को, शंघाई ज़ुजियाहुई स्टेशन पर तापमान दोपहर 2:12 बजे (स्थानीय समयानुसार) 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो शंघाई द्वारा वर्ष 1873 में मौसम संबंधी रिकॉर्ड शुरू करने के बाद से सबसे अधिक गर्म दिन माना गया है. शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 1873 से शहर में 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर कुल 15 बेहद गर्म दिन दर्ज किए गए हैं. वर्ष 2017 में 40.9 डिग्री सेल्सियस तापमान अभी तक शंघाई का सबसे गर्म दिन माना गया है.
नए पूर्वानुमान में कहा गया है कि सब-ट्रॉपिकल उच्चता के कारण शंघाई में अगले सप्ताह तक गर्मी ऐसे ही बनी रहेगी. गंभीर रूप से बढ़ते तापमान को देखते हुए शंघाई नगर निगम मौसम विज्ञान वेधशाला ने लोगों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं.
अत्यधिक गर्मी से निपटने और लू से बचने के लिए, निवासियों को दोपहर के समय बाहरी गतिविधियों से बचने का सुझाव दिया गया है. उन्हें सलाह दी गई कि वे दिन के उजाले के दौरान बाहर काम करने से बचें और जो श्रमिक धुप में में काम करते है उन्हें जरुरी सावधानिया बरतने की सलाह दी गई है.
चक्कर आने, अत्यधिक पसीना आने या अंगों में कमजोरी की स्थिति में मौसम विज्ञान वेधशाला ने कहा कि लोगों को नमक युक्त पानी पीना चाहिए. पिछले हफ्ते, चीन ने देश के विभिन्न हिस्सों में उच्च तापमान और लू के लिए येलो अलर्ट जारी किया था. मौसम विभाग ने बताया था कि देश के कुछ हिस्सों में तापमान 39 या 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है. आपको बता दें कि चीन चार-स्तरीय रंग-कोडित मौसम चेतावनी प्रणाली का पालन करता है जिसमें लाल सबसे गंभीर चेतावनी का प्रतिनिधित्व करता है, इसके बाद नारंगी, पीला और नीला होता है.
देश - दुनिया
PM KISAN YOJANA: खाते में आने वाले है किसानो के इस दिन 12वी क़िस्त के पैसे, लाभ पाने के लिए तुरंत करे ये काम…

PM Kisan Yojana 12th Installment Date: देश में किसानों के भविष्य को सुरक्षित और उनकी आय में वृद्धि करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं को चला रही हैं। इन योजनाओं के जरिए सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त और उन्हें खेती किसानी से जुड़ी नई तकनीकों से अवगत कराना चाहती है। इसी कड़ी में कुछ सालों पहले भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। भारत सरकार इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत हर साल किसानों के खाते में तीन किस्त के रूप में दो दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है। देश में करोड़ों किसान केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। अब तक किसानों के खाते में कुल 11 किस्त के पैसे आ चुके हैं। वहीं 12वीं किस्त के पैसे भी जल्द किसानों के खाते में भेजे जा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं किस दिन किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसे आ सकते हैं –
देश में करोड़ों किसान 12वीं किस्त के पैसों का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि 12वीं किस्त के पैसों को अगस्त से लेकर सितंबर महीने के बीच भेजा जा सकता है। वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 12वीं किस्त के पैसों को सरकार 1 सितंबर 2022 को किसानों के खाते में भेज सकती है।
हालांकि, इस बात का अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। अगर आप भी 12वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको जल्द से जल्द प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ईकेवाईसी पूरी करा लेनी चाहिए।
ईकेवाईसी की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है।
वेबसाइट ओपन होने के बाद होमपेज पर आपको ईकेवाईसी का विकल्प दिखाई देगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी आधार डिटेल्स और कैप्चा कोड को दर्ज करना है। इस प्रोसेस को करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। आपको उसे दर्ज करना है। ऐसा करते ही आपकी ईकेवाईसी सफलतापूर्वक हो जाएगी।
देश - दुनिया
FREE SILAI MACHINE YOJANA: सरकार महिलाओं को दे रही फ्री सिलाई मशीन, तुरंत उठाये इसका लाभ, ये रहा पूरा प्रोसेस…

Free Silai Machine: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई ऐसी योजनाओं का संचालन करते हैं जिनका लाभ जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक पहुंच सके। ग्रामीण इलाकों और शहरी इलाकों में इन योजनाओं का संचालन अलग-अलग रूप में किया जाता है। इसमें हर वर्ग जैसे- छात्र-छात्राओं, पुरुषों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए योजनाएं शामिल हैं। इसी कड़ी में एक योजना महिलाओं के लिए चलती है जिसका नाम मुफ्त सिलाई मशीन योजना है। इसमें महिलाओं को कोई शुल्क नहीं देना होता है, और आपको मुफ्त में सिलाई मशीन दी जाती है। लेकिन आवेदन से पहले ये जानना जरूरी है कि ये किन महिलाओं को मिल सकती है और किन्हें नहीं। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
इसलिए शुरू हुई थी योजना
बात अगर इस मुफ्त सिलाई मशीन योजना की करें, तो इसमें महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके इसके लिए ही ये योजना शुरू की गई। योजना के अंतर्गत देश के हर राज्य में 50 हजार से अधिक महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन दे रही है।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत:-
आधार कार्ड
आय प्रमाण पत्र
जन्मतिथि प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
एक्टिव मोबाइल नंबर
विकलांग या विधवा होने पर संबंधित प्रमाण पत्र।
कौन कर सकता है आवेदन?
उम्र 20-40 साल के बीच हो
आप आर्थिक रूप से कमजोर हैं
अगर आप श्रमिक महिला हैं, तो आपके पति की आय 12 हजार रुपये से ज्यादा न हो
ग्रामीण और शहरी दोनों जगह की महिलाएं लाभ ले सकती हैं।
आवेदन ऐसे कर सकते हैं:-
स्टेप 1
पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.india.gov.in/ पर जाएं
फिर आवेदन पत्र डाउनलोड करें
स्टेप 2
फॉर्म को भरें और साथ में जरूरी दस्तावेज और अपनी फोटो लगाएं
फिर इसे संबंधित कार्यालय में जमा कार दें
फिर सत्यापन होने के बाद आवेदन सही पाए जाने पर आपको सिलाई मशीन दे दी जाती है।
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
व्यापर5 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
Tech & Auto5 days agoTVS ने लॉन्च किया यह जबरदस्त बाइक, जिसे देखे आप रह जायेंगे हैरान, देखे क्या है इसकी कीमत और बेहतरीन फीचर्स…
-
व्यापर7 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
जॉब3 days agoनवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख तक सैलरी, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : जल्द मिलने वाली है तीन-तीन खुशखबरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto2 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
मनोरंजन7 days agoCrosses Limit : फैशन की सारी हदों को पार कर निकल पड़ी सिर्फ ब्रा पहनकर घूमने ,एक्ट्रेस पर चढ़ा बोल्डनेस का ऐसा खुमार…पढ़िये खबर
-
व्यापर3 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
































You must be logged in to post a comment Login