Connect with us

ब्रेन में एक खास प्रोटीन की कमी होने से बढ़ता है मोटापा- शोध

Published

on

आज के दौर में मोटापा एक बीमारी नहीं है, बल्कि ये कई बीमारियों का हेडक्वाटर है. मोटापा आपके शरीर में, डायबिटीज, हाईपरटेंशन, हार्ट डिजीज, बैड कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर जैसी कई बीमारियां अपने साथ लाता है. अभी तक आप समझ रहे होंगे कि मोटापे का संबंध भूख से होता होगा. जिस व्यक्ति को जितनी भूख लगती है, वो उतना खाता है, फिर उसी कारण उसे मोटापा जकड़ लेता है. लेकिन ऐसा नहीं है. दैनिक जागरण अखबार में छपी न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, जापान के रिसर्चर्स ने एक ऐसे प्रोटीन की पहचान की है, जो दिमाग को भूख संबंधी नियमित संकेत देने और मेटाबॉलिज्म में अहम भूमिका निभाता है. चूहों पर की गई इस स्टडी में पाया गया कि ब्रेन के आगे के हिस्से में एक्सआरएन1 (XRN1) नामक प्रोटीन कम होने पर उनकी (चूहों) भूख बढ़ जाती है और वह मोटे हो जाते हैं.

जापान की ओआईएसटी यानी ओकीनावा इंस्टीट्यूट आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ग्रैजुएट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक प्रोफेसर तदाशी यामामोटो  के अनुसार मूलभूत रूप से मोटापे का कारण भोजन करने और उससे उत्पन्न ऊर्जा के समायोजन में असंतुलन होता है. इस स्टडी को साइंस मैगजीन ‘आईसाइंस में प्रकाशित किया गया है.

महामारी बन रहीं मोटपे से जुड़ी बीमारियां 

मौजूदा समय में मोटापा पब्लिक हेल्थ के लिए चिंता का बड़ा कारण है. विश्व भर में 65 करोड़ से अधिक वयस्क मोटापे के शिकार हैं. वजन अत्यधिक बढ़ जाने से इससे जुड़ी कई अन्य बीमारियां भी महामारी का रूप लेती जा रही हैं, जैसे- टाइप-2 डायबटीज आदि.

शोध में बताया गया है कि चूहे के दिमाग के अग्रभाग में न्यूरान की कमी करने से उनके दिमाग के उस हिस्से (हाइपोथैलेमस) में एक्सआरएन1 नाम के प्रोटीन की कमी हो जाती है. इससे शरीर के तापमान, नींद, भूख और प्यास को नियंत्रित किया जाता है. जिन चूहों में इस प्रोटीन की कमी पाई गई, उन्होंने सामान्य चूहों के मुकाबले दोगुना खाना खाया.

 

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

क्राइम न्यूज़

Crime News: 9वी के छात्रा को युवक ने शादी का झांसा देकर होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार…

Published

on

 

भोपाल : मध्यप्रदेश से 9वीं की छा़त्रा के साथ दुष्कर्म का मामला  सामने आया है। राजधानी भोपाल के तलैया थाना  क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग के साथ जहांगीराबाद में रहने वाले युवक ने दोस्ती कर होटल में दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

9th class girl raped : पूरा मामला हनुमानगंज थाना  क्षेत्र की है, आरोपी ने नाबालिग को शादी करने का झांसा देकर दो बार दुष्कर्म किया। जब आरोपी के घर वालों को पूरी बात पता चली तो लड़की को बहू के रूप में स्वीकार करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद युवक ने पीड़िता से बात करना बंद कर दिया। हनुमानगंज पुलिस के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी कक्षा नौवीं की छात्रा है।

उसने पुलिस को बताया कि इतवारा में आते-जाते समय उसकी मुलाकात जहांगीराबाद के ग्वाल मोहल्ला में रहने वाले कुणाल यादव से कुछ माह पहले हुई थी। कुणाल ने शादी का झांसा देकर लड़की को अपने साथ कई बार भोपाल शहर में अलग-अलग स्थानों पर घुमाने ले गया।

10 मई को आरोपी उसे हनुमानगंज क्षेत्र में स्थित होटल साईं प्लॉजा लेकर पहुंचा और वहां मांग में सिंदूर भरकर शादी का नाटक किया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

Continue Reading

जॉब

HPCL में टेक्नीशियन के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षिणक योग्यता…  

Published

on

 

HPCL Recruitment 2022: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड, HPCL ने तकनीशियन पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए हैं. पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एचपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर विजिट करना होगा. ध्यान दें कि आवेदन करने की लास्ट डेट कल यानी 21 मई 2022 है. ऐसे में जल्द से जल्द वेबसाइट के माध्यम से पदों के लिए अप्लाई कर लें. पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल 2022 से शुरू है.

भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार इसके माध्यम से कुल 186 पद भरे जाएंगे. जिनमें ऑपरेशन, मेंटेनेंस, लैब असिस्टेंट समेत विभिन्न तकनीशियन के पद शामिल हैं.

शैक्षिक योग्यता
अलग-अलग पदों के लिए विभिन्न शैक्षिक योग्यता अनिवार्य है. जिसकी डिटेल भर्ती के अधिसूचना में उपलब्ध है. उम्मीदवार अधिसूचना के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.आवेदन शुल्क
पदों के लिए आवेदन शुल्क 590 रुपए निर्धारित है. साथ ही एससी, एसटी एवं पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को इससे छूट दी गई है.

सैलरी
पदों पर नियुक्ति मिलने के बाद उम्मीदवारों को ₹26000 से लेकर ₹76000 प्रति माह के पे स्केल पर सैलरी दी जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन पत्र जमा करने से पहले अपने पासपोर्ट साइज फोटो की स्कैन्ड कॉपी तैयार रखें.

 

Continue Reading

ज्योतिष

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार इस दिन न ख़रीदे लकडियों से बनी वस्तुये, माना जाता है अशुभ, जाने इसे खरीदने का शुभ दिन…

Published

on

 

Vastu Tips: घर की सुदरता बढ़ाने में फर्नीचर का खास योगदान होता है और इसके लिए आप काफी पैसा भी खर्च करते हैं, लेकिन कई बार महंगा और डिजाइनर फर्नीचर भी हमारे घर में वास्तुदोष का कारण बन जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि किस दिन फर्नीचर खरीदना आपके लिये शुभ रहेगा या किस दिन आपको फर्नीचर के लिए लकड़ी खरीदनी चाहिए और किस दिन इसे खरीदना आपके लिए अशुभ रहेगा।

मंगलवार, शनिवार और अमावस्या के दिन फर्नीचर या लकड़ी न खरीदें। इन दिनों को छोड़कर आप किसी भी दिन फर्नीचर खरीद सकते हैं। इसके अलावा यह भी ध्यान रखें कि वह फर्नीचर किस पेड़ की लकड़ी का बना हुआ है। वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी सकारात्मक ऊर्जा वाले पेड़ की लकड़ी ही उपयोग में लानी चाहिए। शीशम, चंदन, नीम, अशोक, सागवान, साल व अर्जुन, ये सभी शुभ फल देने वाले होते हैं।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़13 hours ago

CG News: जूते में फन फैलाये बैठा नाग, युवक के जूते पहनते ही हुआ ये…

    कोरबा में भीषण गर्मी के चलते अब जीव-जंतुओं की भी परेशानी बढ़ने लगी है। यही कारण है कि...

छत्तीसगढ़21 hours ago

today corona update: कोरोना के नए केस 2,274, एवं संक्रमितो की संख्या 4.31 करोड़ के पार, एवं रिकवरी रेट 98.75 % पर पहुंचा…

    कोरोना को लेकर कुछ राहत वाली खबर है। शनिवार को संक्रमण के नए मामलों में कमी देखी गई।...

छत्तीसगढ़21 hours ago

पेट्रोल के दामों मे आई गिरावट, पेट्रोल 9.5 रुपए, एवं डीजल 7 रुपए लीटर हुआ सस्ता..

  महंगाई के मौसम में केंद्र सरकार ने थोड़ी राहत बरसाई है। एक्साइज ड्यूटी घटाने से पेट्रोल 9.5 रुपए और...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG Braking News: छत्तीसगढ़ के चित्रकोट जलप्रपात में एक महिला ने अचानक कूदकर दी जान, 9 घंटे के के बाद लाश को किनारे पर लाया गया…

    बस्तर: चित्रकोट जलप्रपात में कूदकर जान देने वाली युवती की लाश पुलिस ने बरामद कर ली है। 9...

छत्तीसगढ़2 days ago

सोने चांदी की कीमतों पर हुई बढ़ोतरी, सोना 660 रुपए महंगा होकर 51,027 रु प्रति 10 ग्राम पंहुचा, एवं चांदी 2,321 रुपए हुई महंगी..

  इस हफ्ते सोने-चांदी में अच्छी तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश7 days ago

    PM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…

  • जॉब7 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…

  • जॉब6 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब7 days ago

    बिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…जल्द करें अप्लाई

  • जॉब7 days ago

    जूनियर असिस्‍टेंट के पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता..

  • जॉब7 days ago

    डाक विभाग मे निकली बम्पर भर्तियाँ, जल्द ही करे आवेदन, जाने सैलरी, आवेदन की तिथि, एवं शैक्षणिक योग्यता..

  • जॉब6 days ago

    विश्वविद्यालय में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब7 days ago

    बोर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन में निकली बंपर भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन… ये रही शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    आयूष मंत्रालय में निकली कंप्यूटर ऑपरेटरो की बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    बिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…