क्राइम
मध्य प्रदेश : ऑटो में मिली संदिग्ध हालत में युवक की लाश, पुलिस जुटी जाँच में…

मध्य प्रदेश के रीवा में एक ऑटो में संदिग्ध हालत में युवक की लाश मिली थी। पुलिस की जांच कहती है कि मिर्गी का दौरा पड़ने से युवक नाली में औंधे मुंह गिरा और उसकी मौत हो गई।
पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। रीवा में रविवार सुबह ऑटो में मिली लाश के मामले की गुत्थी सुलझती नजर आ रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार युवक को मिर्गी के दौरे आते थे।
वह ऑटो में सो रहा था। इस दौरान उसे दौरा पड़ा होगा और वह नाली में औंधे मुंह गिर गया। इससे उसकी वहीं पर मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। दरअसल, विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत चिरहुला कालोनी में रविवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला था। युवक का सिर ऑटो के बाहर नाली में डूबा था।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया। युवक की शिनाख्त 27 वर्षीय अमरेश पांडेय निवासी बैकुंठपुर के तौर पर हुई है। एसआई जगदीश सिंह ठाकुर का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया कि पांडेय को मिर्गी के दौरे पड़ते थे।
इसी से उसकी जान गई होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरेश नशा करता था। कुछ ही दिन पहले चोरी के आरोप में थाने से छूटा था। परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया था। इस वजह से वह शहर आ गया था। रिश्तेदारों ने शरण नहीं दी तो वह यहां-वहां रात गुजार रहा था।

क्राइम
नवजात शिशु को बिस्तर से चुराकर भागी महिला,घेराबंदी कर पकड़ी पुलिस..

सूरजपुर जिला अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक नवजात शिशु बिस्तर से गायब मिला. नवजात बच्चे के गायब होने से माँ की चीख पुकार शुरू हो गई. जिसके बाद बच्चे की तलाश में परिजनों के साथ साथ अस्पताल प्रबंधन और पुलिस तलाश में जुट गई थी.लिहाजा कुछ देर बाद ही नवजात शिशु को लेकर भाग रही आरोपी महिला को पकड़ लिया गया.
बता दें सूरजपुर जिला अस्पताल में कल परसापारा की फुलकुंवर ने शिशु को जन्म दिया था. आज सुबह जब माँ शिशु को बिस्तर में छोड़कर बाथरूम चली गई और जब बाथरूम से वापस आई तो उसका शिशु बिस्तर से गायब मिला. जिससे उसके होश उड़ गए.
शिशु गायब होने से अस्पताल में चीख पुकार शुरू हो गई. गायब बच्चे जानकारी मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन के साथ कोतवाली पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गए. लिहाजा कुछ देर बाद ही बच्चे को लेकर फरार हुई महिला को शहर के सीमा पर पकड़ लिया गया.
आरोपी महिला से बच्चे को स्वस्थ हालत में बरामद कर पुलिस जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी महिला करकोटी की रहने वाली है जो कि निःसंतान है जिसके चलते समाज में उसे बाँझपन का ताना मारा जा रहा था.
इसी ताने को खत्म करने के लिए आरोपी महिला ने आज जिला अस्पताल से नवजात शिशु को चुराकर फरार हो गई थी. फिलहाल नवजात के बरामदगी के बाद सभी ने राहत की सांस ली है तो वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
क्राइम
नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, आरोपी युवक को 20 साल की सजा…

अमरोहा: अमरोहा जिले में एक नाबालिग के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक विशेष पोक्सो अदालत ने एक शख्स को 20 साल जेल की सजा सुनाई है। विशेष अभियोजन अधिकारी बसंत सिंह सैनी ने कहा, न्यायाधीश ने घटना के 7 साल बाद आरोपी को 20 साल की जेल की सजा सुनाई है। इस घटना के वक्त पीड़िता की उम्र 7 साल थी। अदालत ने आरोपी को पीड़िता को 30,000 रुपये और अदालत में 13,000 रुपये जमा करने को भी कहा है। नाबालिग को 4 सितंबर 2014 को उस शख्स और एक नाबालिग ने अगवा कर लिया था। उस वक्त आरोपी की उम्र 19 साल थी। किशोर के खिलाफ मामला संबंधित अदालत में विचाराधीन है।
अमरोहा की स्थानीय अदालत ने 7 साल की सुनवाई के बाद तीसरे आरोपी को सबूत के अभाव में बरी कर दिया। पीड़िता और आरोपी दोनों एक ही गांव के हैं। नाबालिग अचानक लापता हो गई थी और उसके पिता ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में 3 लोगों को संदिग्ध बताया है। पांच दिन बाद पुलिस ने आरोपी द्वारा बंदी बनायी जा रही लड़की को छुड़ा लिया। तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।
क्राइम
Crime News: प्रेमिका से मिलने जा रहे 17 साल के नाबालिग को लगा करंट, मौत…

प्रेमिका से मिलने जा रहे एक नाबालिग की शिकारियों के बिछाए बिजली के तारों की चपेट में आने से मौत हो गई। 17 साल के नाबालिग की लाश सड़ी-गली हालत में जंगल में मिली। यह मामला रामनगर थाना क्षेत्र का है। इस मामले में सतना पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने जानकारी दी कि रामनगर थाना क्षेत्र के पठरा जंगल मे एक सड़ी गली लाश पाई गई थी। लाश की शिनाख्त धर्मदास सिंह पिता हरीदीन सिंह निवासी देवरा मोलहाई के तौर पर हुई। पोस्टमार्टम में पता चला था कि मौत बिजली का करंट लगने से हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इस मामले में शुक्रवार की रात 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों ने चट्टान से फेंकी नाबालिग की लाश
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, संदेह के आधार पर हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने पठरा जंगल मे करंट वाले तार बिछाए थे। आरोपी जंगली जानवरों का शिकार करने की फिराक में थे, लेकिन जंगली जानवर की बजाय उसमें नाबालिग फंस गया और उसकी मौत हो गई। बाद में उन्होंने शव को पहाड़ में चट्टानों के पीछे फेंक दिया था। यही से 23 फरवरी को नाबालिग की सड़ी गली लाश मिली थी।
नाबालिग प्रेमिका से मिलने जा रहा था
पुलिस ने बताया कि मृतक 16 फरवरी की रात से अपने घर से गायब था। जांच में पता चला कि उसका पिछले दो साल से पास के गांव में रहने वाली एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। नाबालिग अक्सर लड़की से मिलने जंगल के रास्ते से जाता था। उस रात भी वह वहीं जा रहा था, तभी करंट ने उसकी जान ले ली।
आरोपियों में ये नाम शामिल
आरोपियों में 40 वर्षीय रामचेरे सिंह गोड पिता जागेश्वर सिंह गोड, 43 वर्षीय सभालाल पिता रामचन्द्र सिंह गोड, 52 वर्षीय जगतदेवन पिता रघुबीर सिंह गोड, 32 वर्षीय बबलू पिता प्रेमलाल सिंह गोड, 36 वर्षीय राजेश पिता रामचन्द सिंह गोड, 50 वर्षीय रामसजीवन पिता झिटकू सिंह गोड, 35 वर्षीय राजकुमार पिता होरिल साकेत, 27 वर्षीय छोटेलाल उर्फ पंचोली पाव पिता विश्वनाथ पाव, 35 वर्षीय पुष्पेंद्र होरिल साकेत, 35 वर्षीय मनोज सिंह गोड पिता जगजाहिर सिंह गोड और 28 वर्षीय अमरपाटन एवं राहुल पिता रामचन्द्र सिंह गोड आदि का नाम शामिल है। ये सभी आरोपी पठारा थाना ताला के निवासी हैं।
-
जॉब6 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें शैक्षणिक योग्यता…
-
Tech & Auto7 days agoएक्टिवा का इलेक्ट्रिक गाड़ी मचा देगी मार्केट में ख़लबली, मिलेगी ये स्वैपिंग बैटरी…
-
Tech & Auto5 days agoJio Recharge Plan : jio ला रहा है आपके लिए सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान, जाने इस प्लान के बारे में…
-
जॉब5 days agoग्रेजुएट पास के लिए यहाँ निकली बम्फर भर्ती,मिलेंगी 70 हजार तक सैलरी…
-
जॉब6 days agoयहाँ निकली विभिन्न पदों पर बम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…
-
छत्तीसगढ़6 days agoCG News: ऑफलाइन एग्जाम के ख़िलाफ़ NSUI के छात्रों ने किया विरोध…लगाए कुलपति मुर्दाबाद नारे…
-
देश6 days agoबड़ी खबर: PPF, NPS और सुकन्या अकाउंट्स में जमा कर दें ये न्यूनतम राशि, नही तो हो सकता है आपको भारी नुकसान…
-
जॉब4 days agoसरकारी नौकरी : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 105 पदों पर भर्ती,योग्य उम्मीदवार 24 मार्च तक करें आवेदन…
-
मध्यप्रदेश4 days agoMP रेल यात्रियों को मिली बड़ी सौगात : 6 साल का इंतजार हुआ खत्म,गोंदिया से जबलपुर रेल गाड़ी का हुआ शुभारंभ,
-
देश5 days agoजल्द बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल, इतने रुपये तक हो सकती है महंगी…


















You must be logged in to post a comment Login