छत्तीसगढ़
मां ने की अपने बच्चे की बेरहमी से हत्या, इस वजह से दे दी मौत

बार-बार दूध पीने की जिद पर मां पूर्णिमा ने अपने बच्चे को फर्श पर पटक पटक कर मार डाला. घटना में बच्चे की चीख पुकार सुन कर घर के अन्य सदस्य पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी. आसपास लोग भी दौड़े चले आये और उसे जिंदा समझ कर तत्काल बालको अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया. इसकी सूचना बालको पुलिस को दी गई. बालको नगर थाना के एएसआई जितेंद्र यादव ने बताया कि वर्ष 2014 से पूर्णिमा की मानसिक स्थिति सही नहीं है. कुछ समय से वह बीमार भी है. परिजन स्थानीय स्तर पर उसका उपचार करा रहे हैं. घटना के दौरान घर पर महिला की सास और ससुर मौजूद थे. मानसिक रूप से पीड़ित महिला को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है और आगे की जांच की जा रही है.


छत्तीसगढ़
चिरायु छत्तीसगढ़” के तहत “मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना” शुरू की छत्तीसगढ़ में बाल हृदय रोगियों को निश्शुल्क इलाज
छत्तीसगढ़
राजधानी में दो महीने बाद फिर बढ़े कोरोना मरीज, 6 लोग मोबाइल बंद कर हुए गायब, एक की मौत

राजधानी रायपुर में 2 महीने बाद एक बार फिर से कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा होते देखा गया है, यहां एक ही दिन में 10 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें से 6 लोग मोबाइल बंद कर के गायब हो गए हैं। कोरोना से संक्रमित मरीजों में 4 लोग बाहर से लौटे हैं।
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र-ओड़िशा से लौटे 4 संक्रमित मरीज मिले हैं, सर्वाधिक मामले फाफाडीह में मिले हैं जहां 3 कोरोना के केस पाए गए हैं। बता दें कि बीते 18 दिन में 44 नए केस सामने आए हैं, त्यौहारी सीजन में भीड़ बढ़ने से कोरोना का खतरा भी बढ़ा हुआ है।
इधर राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ में कोरोना से 1 मरीज की मौत हो गई है, छह माह बाद कोरोना से मौत का मामला सामने आया है, मृतक का कोविड टेस्ट 17 अक्टूबर को पॉजिटिव आया था। मृतक बैंक का कर्मचारी था।

छत्तीसगढ़
बाजार से लौट रही महिला अधिवक्ता को युवकों ने जान से मारने की धमकी दी

बाजार से लौट रही महिला अधिवक्ता को युवकों ने जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उनके साथ गाली-गलौज की। अधिवक्ता ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित युवकों की तलाश कर रही है।
सरकंडा के विवेकानंद नगर मोपका में रहने वाली अधिवक्ता ने बताया कि रविवार की शाम वे बाजार गई थीं। रात आठ बजे वे गांधी चौक से वापस अपने घर जा रही थीं। इस दौरान बहतराई चौक के पास तीन युवक गाली-गलौज कर रहे थे। वे युवकों के किनारे से अपनी स्कूटी निकालते हुए जाने लगी। इसी बीच युवकों ने उनके वाहन को रोक लिया। इसका विरोध करने पर युवकों ने गाली-गलौज करने लगे। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी। अधिवक्ता ने इस दौरान मोबाइल से युवकों की तस्वीर खींच ली। साथ ही पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। उन्होंने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। साथ ही वीडियो भी पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने अधिवक्ता की शिकायत पर जुर्म दर्ज कर आरोपित युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
आए दिन करते हैं हंगामा
पीड़ित अधिवक्ता ने बताया कि युवक आए दिन चौक के पास खड़े होकर गाली-गलौज करते हैं। इसका विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी भी देते हैं। वहीं, युवकों द्वारा छेड़खानी भी की जाती है। अधिवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की है। वहीं, वीडियो के आधार पर आरोपित युवकों की तलाश की जा रही है।

-
देश - दुनिया6 days agoकिडनी डैमेज कर देंगी आपकी ये 7 बुरी आदतें, जल्द सुधार लें
-
देश - दुनिया6 days agoमाइंस इंस्पेक्टर पद पर भर्ती के लिए करें आवेदन, 48000 है सैलरी
-
देश - दुनिया7 days agoसाठ वर्ष बाद सर्वार्थसिद्धियोग और गुरूपुष्य योगों के साथ पड़ रहा है दुर्लभ संयोग
-
देश - दुनिया5 days ago10 हजार लगाकर शुरू करें ये खेती, हर महीने होगी ₹2 लाख की कमाई
-
देश - दुनिया5 days agoSBI बेच रहा सस्ते घर, फटाफट चेक करें किस दिन होगी नीलामी
-
देश - दुनिया7 days agoकब है गोवर्धन पूजा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
-
खेल7 days agoटी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले टीम इंडिया के 10 खिलाड़ी हुए बाहर, 4 पास तो 6 बुरी तरह फेल
-
देश - दुनिया4 days agoEPF मेंबर को फ्री मिलती है 7 लाख रुपये की सुविधा, जानें कैसे
-
देश - दुनिया6 days agoPM आवास योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए वरना नहीं रिजेक्ट हो जाएगा आवेदन
-
छत्तीसगढ़6 days ago17 साल बाद युवक का अजीबोगरीब कबूलनामा, हां! मैंने कत्ल किया है’















You must be logged in to post a comment Login