छत्तीसगढ़
एक शातिर ने पिछले 3 साल में पूरे देश के कई लोगों को ठग लिया। शादी का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले इस शातिर को रायगढ़ पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया है।
आयुष्यमान खुराना की ड्रीम गर्ल फिल्म आपको याद होगी। जिसमें वह लड़की बनकर लोगों को बेवकूफ बनाता था। इसी फिल्म की तर्ज पर एक शातिर ने पिछले 3 साल में पूरे देश के कई लोगों को ठग लिया। शादी का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले इस शातिर को रायगढ़ पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। ये पहले अखबार में शादी का विज्ञापन देता। जब लोग उसमें दिए नंबर पर कॉल करते तो लड़की की आवाज में बातें कर उन्हें फंसाता और खाते में रुपए ट्रांसफर करा लेता। गुरुग्राम का एक युवक जब ठगी का शिकार हुआ तो मामला खुला। उसने पुलिस मुख्यालय में मामले की शिकायत की थी। जिसके बाद रायगढ़ कोतवाली ने मामला दर्ज कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम निवासी एक युवक ने छत्तीसगढ़ PHQ में शिकायत दी कि साल 2019 में उसने अखबार में मैरिज ब्यूरो का एक विज्ञापन देखा। उसमें दिए गए नंबर पर कॉल किया तो किसी भावना नाम की महिला से बात हुई। बताया कि वह पसंद का जीवनसाथी उपलब्ध करा देगी। इसके बाद किसी करुणा दुबे के बारे में बताया कि वह विधवा है और नौकरी करती है। रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 2000 रुपए खाते में जमा कराए। इसके बाद आरोपी ने करुणा दुबे से उसका संपर्क करा दिया।
करुणा दुबे से संपर्क हुआ तो बहाना बनाकर लेती रही रुपए
करुणा दुबे ने युवक को बताया कि उसके बच्चे नहीं हैं। रोज कॉल करती और जल्द शादी कर लेने की बात कहती। इस बीच किसी न किसी बहाने रुपए मांगती रही। उसकी बातों में आकर युवक ने तीन बार में 40 हजार रुपए खाते में जमा किए। एक बार महिला ने बहन और भांजी का एक्सीडेंट होने व इलाज के नाम पर 3 लाख रुपए मांगे। युवक ने रुपयों की व्यवस्था नहीं होने की बात कही तो महिला ने मोबाइल स्विच ऑफ कर बात करना बंद कर दिया।
बैंक एकाउंट के जरिए आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने बैंक खाते के जरिए आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि किसी जीतू महानंद के नाम पर है। वह मूल रूप से ओडिशा के बलांगीर का रहने वाला है और बिलासपुर के तेलीपारा में रहता है। इस पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को पुलिस रायगढ़ लेकर पहुंची। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पहले रायगढ़ में मैरिज ब्यूरो संचालित कर लोगों से धोखाधड़ी करता था। फिर बिलासपुर चला गया और वहां भी ऐसा ही ठगी का धंधा करने लगाा। इस बार उसने लड़की बनकर वैसी ही आवाज में बात करने का तरीका अपनाया। उसने बताया कि बहुत प्रैक्टिस कर उसने लड़की की आवाज निकालना सीखा। इसमें उसने यूट्यूब, इंटरनेट की मदद भी ली।
लड़कियों की फोटो दिखाकर खुद महिला बन बात करता
पूछताछ में आरोपी जीतू ने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन के बाद से ऑफिस लंबे समय से बंद था। इसके कारण वह बिलासपुर चला गया। रायगढ़ में रहने के दौरान उसने गुरुग्राम के युवक को शादी के नाम पर झांसा दिया और अपने एकाउंट में रुपए मंगवाए। वह अज्ञात महिलाओं व लड़कियों की फोटो दिखाता था। फिर खुद ही कभी भावना, करूणा दुबे, सिमरन सिंह और कभी गोपी शर्मा बनकर महिलाओं की आवाज में बात करता। पुलिस ने एक महीने पहले भी ऐसी फर्जी मैट्रिमोनियल साइट संचालक को पकड़ा था।
छत्तीसगढ़
चिरायु छत्तीसगढ़” के तहत “मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना” शुरू की छत्तीसगढ़ में बाल हृदय रोगियों को निश्शुल्क इलाज
छत्तीसगढ़
राजधानी में दो महीने बाद फिर बढ़े कोरोना मरीज, 6 लोग मोबाइल बंद कर हुए गायब, एक की मौत
राजधानी रायपुर में 2 महीने बाद एक बार फिर से कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा होते देखा गया है, यहां एक ही दिन में 10 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें से 6 लोग मोबाइल बंद कर के गायब हो गए हैं। कोरोना से संक्रमित मरीजों में 4 लोग बाहर से लौटे हैं।
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र-ओड़िशा से लौटे 4 संक्रमित मरीज मिले हैं, सर्वाधिक मामले फाफाडीह में मिले हैं जहां 3 कोरोना के केस पाए गए हैं। बता दें कि बीते 18 दिन में 44 नए केस सामने आए हैं, त्यौहारी सीजन में भीड़ बढ़ने से कोरोना का खतरा भी बढ़ा हुआ है।
इधर राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ में कोरोना से 1 मरीज की मौत हो गई है, छह माह बाद कोरोना से मौत का मामला सामने आया है, मृतक का कोविड टेस्ट 17 अक्टूबर को पॉजिटिव आया था। मृतक बैंक का कर्मचारी था।
छत्तीसगढ़
बाजार से लौट रही महिला अधिवक्ता को युवकों ने जान से मारने की धमकी दी
बाजार से लौट रही महिला अधिवक्ता को युवकों ने जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उनके साथ गाली-गलौज की। अधिवक्ता ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित युवकों की तलाश कर रही है।
सरकंडा के विवेकानंद नगर मोपका में रहने वाली अधिवक्ता ने बताया कि रविवार की शाम वे बाजार गई थीं। रात आठ बजे वे गांधी चौक से वापस अपने घर जा रही थीं। इस दौरान बहतराई चौक के पास तीन युवक गाली-गलौज कर रहे थे। वे युवकों के किनारे से अपनी स्कूटी निकालते हुए जाने लगी। इसी बीच युवकों ने उनके वाहन को रोक लिया। इसका विरोध करने पर युवकों ने गाली-गलौज करने लगे। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी। अधिवक्ता ने इस दौरान मोबाइल से युवकों की तस्वीर खींच ली। साथ ही पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। उन्होंने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। साथ ही वीडियो भी पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने अधिवक्ता की शिकायत पर जुर्म दर्ज कर आरोपित युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
आए दिन करते हैं हंगामा
पीड़ित अधिवक्ता ने बताया कि युवक आए दिन चौक के पास खड़े होकर गाली-गलौज करते हैं। इसका विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी भी देते हैं। वहीं, युवकों द्वारा छेड़खानी भी की जाती है। अधिवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की है। वहीं, वीडियो के आधार पर आरोपित युवकों की तलाश की जा रही है।
-
देश - दुनिया6 days ago
किडनी डैमेज कर देंगी आपकी ये 7 बुरी आदतें, जल्द सुधार लें
-
देश - दुनिया6 days ago
माइंस इंस्पेक्टर पद पर भर्ती के लिए करें आवेदन, 48000 है सैलरी
-
देश - दुनिया5 days ago
10 हजार लगाकर शुरू करें ये खेती, हर महीने होगी ₹2 लाख की कमाई
-
देश - दुनिया5 days ago
SBI बेच रहा सस्ते घर, फटाफट चेक करें किस दिन होगी नीलामी
-
देश - दुनिया7 days ago
कब है गोवर्धन पूजा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
-
खेल7 days ago
टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले टीम इंडिया के 10 खिलाड़ी हुए बाहर, 4 पास तो 6 बुरी तरह फेल
-
देश - दुनिया4 days ago
EPF मेंबर को फ्री मिलती है 7 लाख रुपये की सुविधा, जानें कैसे
-
देश - दुनिया6 days ago
PM आवास योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए वरना नहीं रिजेक्ट हो जाएगा आवेदन
-
छत्तीसगढ़6 days ago
17 साल बाद युवक का अजीबोगरीब कबूलनामा, हां! मैंने कत्ल किया है’
-
देश - दुनिया6 days ago
सालों बाद 27 अक्टूबर 2021 को पड़ रहा है गुरु पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग
You must be logged in to post a comment Login