Tech & Auto
मस्क का नया ट्वीट: एलन मस्क की ट्विटर खरीदने के बाद’ कोका-कोला को खरीदने की तैयारी’ पढ़े पूरी खबर..
![]()
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीदने के बाद टेस्ला के CEO एलन मस्क सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। उन्होंने जल्द ही कोका-कोला खरीदने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वे इसमें कोकीन डालेंगे।
मस्क ने ट्वीट किया अब मैं कोका- कोला खरीद रहा हूं जिससे उसमें कोकीन फिर डाली जा सके। उनके इस ट्वीट को लोग अब तक लाखों की संख्या में लाइक और रीट्वीट कर चुके हैं। इस ट्वीट के कुछ देर बाद मस्क ने एक और ट्वीट किया। कहा- ट्विटर और ज्यादा मजे वाली जगह बनानी चाहिए।
इसके तुरंत बाद, मस्क ने अपने पिछले ट्वीट का एक स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा था- अब मैं मैकडॉनल्ड्स खरीदने जा रहा हूं और सभी आइसक्रीम मशीनें ठीक कर दूंगा। उन्होंने मजाक में खुद को जवाब दिया- सुनो, मैं चमत्कार नहीं कर सकता।
ट्विटर के मालिक बने मस्क
एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए 44 बिलियन डॉलर, यानी 3,368 अरब रुपए की डील की। ट्विटर के हर शेयर के लिए 54.20 डॉलर (4,148 रुपए) चुकाए हैं। उनके पास पहले से ही ट्विटर में 9% की हिस्सेदारी मौजूद थी। वे ट्विटर के सबसे बड़े शेयर होल्डर थे। ताजा डील के बाद उनके पास कंपनी की 100% हिस्सेदारी हो गई है और ट्विटर उनकी प्राइवेट कंपनी बन गई है।
कौन हैं एलन मस्क?
एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार होते हैं। वह टेस्ला कंपनी के CEO हैं। हाल ही में वे ट्विटर के मालिक बन गए हैं। एलन मस्क स्पेस एक्स के संस्थापक भी हैं। टाइम मैगजीन ने 2021 में उन्हें पर्सन ऑफ द इयर चुना था। वे दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं, जिनके पास करीब 20.68 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है।
मस्क किसी न किसी चीज को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। कभी अपना घर बेच देने के लिए, कभी अपने सैटेलाइट प्रोजेक्ट के लिए तो कभी दूसरे ग्रह पर जाने की बातों के लिए।

Tech & Auto
दुनिया की सबसे महंगी कार, कीमत इतनी की जानकार आपके भी उड़ जायेगे होश…

मर्सिडीज कारों का जलवा हमेशा रहा है। वर्ष 1955 में बनी मर्सिडीज बेंज-300 एसएलआर कार अब 1105 करोड़ रुपये में बिक दुनिया की सबसे महंगी कार बन गई। इसने वर्ष 2018 में नीलाम 1962 में निर्मित और करीब 375 करोड़ रुपये में बिकी फरारी-जीटीओ को पीछे छोड़ दिया है।
जर्मनी में गुप्त नीलामी के जरिए यह कार बिकी। दुनिया की सबसे महंगी विंटेज मर्सिडीज खरीदने वाले का नाम गुप्त रखा गया है। कार के नए मालिक को इतनी रकम चुकाने के बावजूद न तो इसे घर ले जाने की इजाजत होगी, न ही वह हर रोज सड़कों पर इससे फर्राटा भर पाएंगे। सौदे के मुताबिक इस बेशकीमती कार को जर्मनी के स्टटगार्ट स्थित मर्सिडीज के म्यूजियम में रखा जाएगा।
नए मालिक को कभी-कभार इसे चलाने का मौका मिलेगा। यह मर्सिडीज 300 एसएलआर उहलेनहॉट कूप कार, आठ सिलिंडर वाली मर्सिडीज बेंज डब्ल्यू 196 फॉर्मूला वन कार के डिजाइन पर आधारित है। उससे अर्जेंटीना के स्टार कार रेसर जॉन मैनुअल ने 1954-55 में विश्व चैंपियनशिप जीती थी।
कंपनी ने बनाईं केवल नौ कारें
मर्सिडीज कंपनी ने 300 एसएलआर श्रेणी में अब तक केवल नौ कारों का उत्पादन किया है। इनमें से दो विशेष उलेनॉ कूप प्रोटोटाइप कारें थीं। चेकिंग विभाग के मुखिया ने इनमें से एक कार को कंपनी की कार के तौर पर चलाया।
कारों की मोनालिसा नाम से पहचान
इस 300 एसएलआर कार को उन ‘चांदी की तीर’ जैसी कारों का वंशज माना जाता है, जिनका 1930 के दशक में रेसिंग में दबदबा था। यह कारों की मोनालिसा नाम से पहचानी जाती है। मर्सिडीज बेंज चेयरमैन ओला क्लेनियस ने कहा, ‘इससे हम मर्सिडीज की ताकत को दिखाना चाहते थे, जो कर दिखाया।’
नीलामी से मिली रकम से देंगे स्कॉलरशिप
नीलामी से मिली 1105 करोड़ रुपये की राशि को कंपनी इंजीनियरिंग, गणित, विज्ञान के विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देने के लिए उपयोग करेगी।
Tech & Auto
बेहतरीन फीचर्स 8GB रैम, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ आया VIVO Y72t का ये शानदार Smart phone

वीवो ने चुपचाप चीन में नाम के एक नए मिड-रेंज फोन को पेश किया है। 5G रेडी स्मार्टफोन एक बड़ी बैटरी, एक फुल एचडी+ डिस्प्ले और एक 50-मेगापिक्सल के मेन रियर कैमरे से लैस है। यहां Y72t के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और कीमत के बारे में सारी जानकारी दी गई है। अगर आप नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो देख यह लेटेस्ट फोन आपके बजट में है या नहीं।
सबसे पहले जानते हैं Vivo Y72t की खासियत
– वीवो Y72t में 6.58 इंच की एलसीडी स्क्रीन है जिसमें 1080×2400 पिक्सल का फुल एचडी+ रेजोल्यूशन, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 401 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी, 60 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट और 92 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है। डिवाइस का कुल डाइमेंशन 163.87×75.33×9.17 मिमी और वजन लगभग 200 ग्राम है।
वीवो Y72t के डिस्प्ले नॉच में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसके रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। दोनों कैमरे फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। डिवाइस एंड्रॉइड 11 ओएस और ओरिजिनओएस 1.0 पर चलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
– फोन डाइमेंसिटी 700 चिपसेट से लैस है। यह 8GB तक LPDDR4x रैम और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 6,000mAh की बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह डुअल सिम स्लॉट, 5G, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसी अन्य फीचर्स प्रदान करता है। Y72t, Vivo Y55s 5G का रीब्रांडेड वर्जन है, जिसकी घोषणा दिसंबर 2021 में चीन में की गई थी।Vivo Y72t की कीमत और उपलब्धता
Vivo Y72t कल (23 मई) से चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। यह दो वेरिएंट में आता है: 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज। चीन में 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत (~ $209 यानी लगभग 16,000 रुपये) और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत (~ $239 यानी लगभग 18,500 रुपये) है। इसे इंटरस्टेलर पाउडर (पिंक ग्रेडिएंट), डीप सी ब्लैक और ब्लू सी कलर में खरीदा जा सकेगा।
Tech & Auto
देश में जल्द लॉन्च होगी Hyundai Tucson Suv, इसके फीचर्स देख आप भी हो जायेंगे हैरान…

हुंडई मोटर जल्द ही भारत में अपनी प्रीमियम एसयूवी टक्सन का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कार निर्माता ने घोषणा की है कि नई टक्सन इस साल की दूसरी छमाही में भारतीय बाजार में उतारी जाएगी, हालांकि, ग्लोबल बाजारों में इसे पहले ही लॉन्च किया जा चुका है. फोर्थ जनरेशन की टक्सन एसयूवी फॉक्सवैगन टिगुआन, स्कोडा कोडिएक जैसी कारों को टक्कर देगी.
2022 Hyundai Tucson डिजाइन के मामले में काफी नई है. यह अपने पुराने मॉडल के मुकाबले स्पोर्टी दिखाई देती है, इसमें शार्प एलईडी हेडलाइट्स के साथ एक नई बड़ी फ्रंट ग्रिल दी गई है. ग्रिल पर पैरामीट्रिक ज्वेल पैटर्न एसयूवी को एक अलग लुक देता है.अब तक 70 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदा
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के एमडी और सीईओ उनसू किम ने कहा, “हुंडई नई टेक्नोलॉजी में हमेशा आगे रही हैं और बिल्कुल नई टक्सन इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी, फ्यूचरिस्टिक डिजाइन, बेजोड़ सुरक्षा और स्मार्ट इनोवेशन के साथ एसयूवी खरीदारों को रोमांचित करने के लिए तैयार है. टक्सन ने 2004 में लॉन्च होने के बाद से दुनिया भर में 70 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री के साथ दुनिया भर के ग्राहकों के दिलों पर कब्जा कर दिया है. एक बोल्ड, डायनामिक लुक और एडवांस फीचर्स के साथ नई टक्सन भारत में ग्राहकों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी. ”एडवांस फीचर्स और दमदार इंजन से होगी लैस
नया टक्सन कई तरह नए फीचर्स मिलेंगे. जैसे इसमें एक वर्टिकली स्टैक्ड, डबल 10.25-इंच फुल-टच स्क्रीन, एक मल्टी-एयर वेंटिलेशन सिस्टम और हुडलेस डिजिटल गेज क्लस्टर होगा. इसके इंजन की बात करें तो नई टक्सन में 2.5-लीटर पेट्रोल और 1.6-लीटर टर्बो हाइब्रिड इंजन का उपयोग किया जाएगा. इन्हें आठ-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट से जोड़ा गया है. 2.5-लीटर इंजन की अधिकतम शक्ति 187bhp और अधिकतम टॉर्क 246 Nm है.
-
देश6 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब5 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoरक्षा मंत्रालय में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,ये रही आवेदन की तिथि…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…जल्द करें अप्लाई
-
जॉब6 days agoजूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता..
-
जॉब6 days agoविश्वविद्यालय में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoडाक विभाग मे निकली बम्पर भर्तियाँ, जल्द ही करे आवेदन, जाने सैलरी, आवेदन की तिथि, एवं शैक्षणिक योग्यता..
-
जॉब6 days agoबोर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन में निकली बंपर भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन… ये रही शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoआयूष मंत्रालय में निकली कंप्यूटर ऑपरेटरो की बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…






























You must be logged in to post a comment Login