amazing amazing
NASA ने किया ये चौकाने वाला दावा, कहा-अब धरती पर आएंगे एलियन, पढ़ें पूरी खबर…

दुनिया में इन दिनों एलियन की चर्चा तेज हो गई है। एलियंस के बारे में आए दिन नए-नए और चौंकाने वाले दावे किए जाते हैं। क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब खोजने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। वह यह नहीं पता कर पाए हैं कि ब्रह्मांड में कोई ऐलियन जैसी चीज है भी या नहीं। हालांकि आए दिन एलियन के बारे में हैरान करने वाली खबरें आती हैं। लोगों ने कई बार एलियंस और यूएफओ को देखने का दावा किया है।
इसको लेकर अलग-अलग दलीलें भी दी जाती हैं।
अब इस बीच अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एलियंस से संपर्क करने के लिए एक नया प्लान बनाया है। नासा के इस प्लान के बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। आइए जानते हैं कि नासा ने एलियंस से संपर्क साधने के लिए क्या प्लान बनाया है? इंसान सालों से ब्रह्मांड में जीवन की तलाश कर रहा है। इसके लिए दुनिया की अंतरिक्ष एजेंसियां स्पेस में सिग्नल भेजती हैं। लेकिन अब नासा ने धरती की तरफ एलियंस को आकर्षित करने के लिए अंतरिक्ष में इंसानों की न्यूड तस्वीरों को भेजने का प्लान बनाया है।
नासा का यह प्लान जरूर अजीबोगरीब लग रहा होगा, लेकिन यह एक अपडेट बाइनरी कोड मैसेज का हिस्सा है। नासा इस मैसेज का एलियंस से संपर्क के लिए इस्तेमाल करेगा। नासा के वैज्ञानिक सालों से एलियंस से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।
नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) के खगोल वैज्ञानिक डॉ. जोनाथन जियांग और उनकी टीम ने इस बाइनरी कोड मैसेज को तैयार किया है। इस मैसेज में एक न्यूड महिला और पुरूष की तस्वीरों के अलावा, मैथ से जुड़े सवाल, डीएनए संरचना और सौर मंडल में
धरती से संबंधित जानकारियों को शामिल किया गया है।
शोधकर्ताओं ने बताया है कि एक बाइनरी-कोडेड मैसेज को तैयार किया गया है जो मिल्की वे आकाशगंगा में एक मैसेज ट्रांसमिट करेगा। उनका कहना है कि तैयार किए गए इस मैसेज में मैथ के सवाल और भौतिक के नियम भी हैं।
शोधकर्ताओं का कहना है कि धरती पर जीवन की जैव रासायनिक संरचनाओं की जानकारी को इस मैसेज में शामिल किया गया है। इसके अलावा सौर मंडल की डिजिटल तस्वीर और धरती की सतह के बारे में जानकारी दी गई है।
उनका कहना है कि इस मैसेज में इंसानों की डिजिटल तस्वीर भी है और मैसेज को कैसे वापस भेजना है उस तरीके को भी बताया गया है। जियांग और उनकी टीम ने प्रस्ताव दिया है कि इस मैसेज को चीन के गुइझोई में स्थित टेलीस्टोप या कैलिफोर्निया में SETI संस्थान के एलन टेलीस्कोप से ट्रांसमिट कर सकते हैं।

amazing amazing
OMG बंदर ने कोतवाल परिसर से मोबाइल उठाया फिर हुआ ये…

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक बंदर के द्वारा कोतवाली परिसर से मोबाइल उठाकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल एक बंदर कोतवाली परिसर में कोतवाल की टेबल से फरियादी का मोबाइल ले उड़ा. इसके बाद वहां हड़कंप मच गया. वहीं, बंदर से मोबाइल छुड़ाने के लिए फरियादी समेत पूरा पुलिस थाना लग गया, लेकिन वह एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग तो एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर काफी देर तक उछल कूद करता रहा. इससे सभी के पसीने छूट गए.
यह मामला हरदोई की कोतवाली हरपालपुर का है, जहां कोतवाली हरपालपुर क्षेत्र के सिरसा गांव के रहने वाले अनुराग मिश्रा अपनी फरियाद लेकर आए थे. उन्होंने जैसे ही अपना मोबाइल कोतवाल की टेबल पर रखा, तभी एक शातिर बंदर ने उनके मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया. इसके बाद बंदर के कब्जे से मोबाइल छुड़ाने के लिए पुलिस कर्मी और स्थानीय लोगों के साथ अनुराग मिश्रा मशक्कत में जुट जाते हैं, लेकिन बंदर कभी इस पेड़ तो कभी उस पेड़, तो कभी इस बिल्डिंग तो कभी उस बिल्डिंग उछल कूद करता रहता है. इस बीच इस घटना को किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.बंदर ने पुलिस समेत सभी को खूब छकाया और फिर…
बहरहाल, बंदर से मोबाइल छुड़ाने की कोशिश में पुलिस और फरियादा समेत कई स्थानीय लोगों के पसीने छूट गए. यही नहीं, फरियादी जिस काम के लिए कोतवाली आया था, वह उसे भूलकर बंदर से मोबाइल लेने के प्रयास में जुट गया. इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों का फरियादी को पूरा साथ मिला और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अनुराग मिश्रा ने बंदर के कब्जे से मोबाइल हासिल कर लिया. इसके बाद मोबाइल मालिक के साथ पुलिस के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी.
amazing amazing
ईद के मौके पर दावत में पहुँचा, युवक ने बिरयानी के साथ निगला ये….

ईद का त्योहार हाल ही में गुजरा है और लोगों ने अपने रिश्तेदारों-दोस्तों के घर जाकर धूमधाम से ईद मनाई है. ईद के मौके पर जहां सेवई खाने का रिवाज है वहीं बहुत से लोग बिरयानी आदि भी बनाते हैं. ऐसा ही इंतेजाम चेन्नई में रहने वाली एक महिला के घर भी हुआ और उसने अपने दोस्तों को ईद के मौके पर घर पर बुलाया. मगर उसके घर में लाखों रुपये के गहनों की चोरी हो गई. छानबीन के बाद पता चला कि गहने तो उसके एक दोस्त के पेट में पड़े हैं! बेशक आप ये वाकया सुनकर दंग हो गए होंगे. द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार बीते 3 मई को चेन्नई की एक महिला ने ईद के मौके पर अपनी सहेली और उसके बॉयफ्रेंड को न्योता दिया था. दोनों घर पर आए और खूब मस्ती की. जब सारे खाना (Man swallows jewellery with biryani in Eid party) खाने के लिए बैठे तो सहेली के 32 वर्षीय बॉयफ्रेंड ने ऐसा काम किया जिसके बारे में जानकर लोग हैरान हो जा रहे हैं. उसने महिला के गहने चुराने के मकसद से उसे बिरयानी के साथ ही निगल लिया.
बिरयानी के साथ निगल गया गहने
जब सब लोग घर से चले गए तो महिला ने पाया कि उसकी अलमारी में से करीब 1.45 लाख रुपये के गहने गायब हैं. उसे दोस्त के बॉयफ्रेंड पर शक हुआ और उसने Virugambakkam पुलिस स्टेशन में मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई. 4 मई को जब पुलिस ने शख्स से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. पुलिस ने उसका पेट स्कैन करवाया और गहने उस शख्स के पेट के अंदर ही मिले. पुलिस के अनुसार शख्स बिरयानी खाते वक्त शराब के नशे में था और तभी उसे चोरी करने की सूझी. उसने बिरयानी के साथ गहनों को भी निगल लिया.
पेट से निकाले गए गहने
डॉक्टर्स ने चोर को अनीमा दिया और 5 मई को उसके पेट से 95 हजार का हार और 25 हजार के सोने का गहना बरामद किया गया. जांच के बाद पता चला कि हार का पेंडेंट पेट में रह गया है तो उसे लैक्सेटिव दिया गया. एक प्रकार के पदार्थ होते हैं जो कब्ज को खत्म करने में मदद करते हैं और मल को ढीला करते हैं जिससे वो आसानी से शरीर से निकल सकें. जब महिला को अपने गहने मिले और उसे पूरे मामले के बारे में पता चला तो उसने सहेली की वजह से केस को वापिस ले लिया.
amazing amazing
अजब गज़ब: 30 साल का यह युवक है बना 47 बच्चो का पिता, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान…

एक रिपोर्ट के मुताबिक शख्स का नाम केल गॉर्डी है और ये अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहते हैं। केल की उम्र अभी महज 30 साल है। उनका कहना है कि वह बहुत जल्द ही 57 बच्चों के बायोलॉजिकल फादर बन जाएंगे। रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि केल गॉर्डी अब तक 47 से ज्यादा बच्चों के पिता बन चुके हैं। बावजूद इसके अपनी पीड़ा बताते हुए केल कहते हैं कि कुछ सालों पहले उनकी डेटिंग लाइफ औसत थी। उन्होंने कई लोगों के साथ डेटिंग की लेकिन किसी के साथ भी वह लंबे समय तक रिलेशनशिप में नहीं रह पाए। वहीं अब केल थोड़ा दुखी नजर आते हैं। उनका कहना है अब महिलाएं उनसे तभी बात करती हैं, जब उन्हें बच्चा चाहिए होता है। रिपोर्ट के मुताबिक केल ने यह भी बताया जब उन्होंने स्पर्म डोनेट किया तो कई प्रेग्नेंसी काफी सफल रहीं।
इसी के बाद से महिलाओं ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज करना शुरू कर दिया। मैसेज पर कई महिलाओं ने उनसे ये भी कहा कि वे अपने बच्चे के ‘बायोलॉजिक फादर’ को देखना चाहती थीं। इस दौरान केल ये भी बोले, ‘ दुर्भाग्यवश, अब कई महिलाएं मेरे साथ डेट करना पसंद नहीं करती हैं।’
1000 से अधिक महिलाओं ने स्पर्म के लिए किया संपर्क
रिपोर्ट में बताया गया है कि केल का दावा है कि अब तक 1000 से अधिक महिलाएं उसने स्पर्म के लिए संपर्क कर चुकी हैं। वहीं कई महिलाएं उन्हें उनके डोनेशन से पैदा हुए बच्चों के फोटो भी भेजती हैं।
-
जॉब7 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब7 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई
-
जॉब7 days agoयुवाओं के लिए खुशखबरी : ICAR IARI में निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoSBI में निकली 641 पदों पर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
जॉब7 days agoजूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती,जाने आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता..


















You must be logged in to post a comment Login