देश - दुनिया
अब स्पाॅ सेंटरों में ग्राहकों को ID प्रूफ दिखाने पर मिलेगी एंट्री

पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने भी दिल्ली सरकार के बाद पूर्वी निगम क्षेत्र में कुछ दिशा-निर्देशों के तहत स्पॉ सेंटर खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. निगम महापौर ने इस प्रस्ताव को अग्रिम स्वीकृति दी है. इस प्रस्ताव के बाद अब नए नियम पूर्वी निगम क्षेत्राधिकार में चल रहे सभी स्पॉ सेंटरों पर लागू किए जाएंगे, जिसका सभी सेंटरों को पालन करना आवश्यक होगा. इसके तहत अब स्पॉ सेंटरों में क्रॉस-जेंडर मालिश की अनुमति नहीं होगी और बंद दरवाजों के पीछे स्पाॅ सुविधाएं नहीं मिल सकेंगी.
स्पॉ सेंटरों में कमरों के दरवाजों के अंदर कोई कुंडी और बोल्ट नहीं होना चाहिए और ऑटो मोड में खुलने और बंद होने वाले दरवाजे की व्यवस्था होगी, साथ ही बाहरी दरवाजे भी काम के घंटों के दौरान खुले रखे जाएंगे.
क्या कहते हैं नये नियम…
मेयर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नए नियमों के अनुसार अब सभी ग्राहकों को पहचान पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा और फोन नंबर और आईडी प्रूफ सहित उनके संपर्क रजिस्टर्ड किए जायेंगे. इसके अलावा स्पा सेंटर केवल सुबह 9 बजे से रात 9 बजे के बीच ही खुले रह सकते हैं. स्पा सेंटरों में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम होंगे और परिसर का उपयोग आवासीय उद्देश्यों के लिए नहीं किया जायेगा.
स्थायी समिति के अध्यक्ष बीर सिंह पंवार ने बताया कि स्पा सेंटरों से संबंधित नए नियमों के तहत अब मालिश करने वाले व्यक्ति के पास फिजियोथेरेपी, एक्यूप्रेशर या व्यावसायिक चिकित्सा में डिग्री, डिप्लोमा या प्रमाण पत्र होना आवश्यक है. बिना डिग्री, डिप्लोमा प्राप्त किसी भी व्यक्ति को इस कार्य में नहीं लगाया जा सकता है.
कर्मचारी 18 प्लस उम्र वाले ही रखे जायेंगे
सभी कर्मचारी नियोक्ता द्वारा जारी ID कार्ड पहनेंगे और उनकी आयु कम से कम 18 वर्ष होनी आवश्यक है. स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस जारी करने से पहल पूर्वी निगम स्पा सेंटर के मालिक का पुलिस सत्यापन प्राप्त करना आवश्यक होगा. निगम के मुताबिक, यदि कोई स्पाॅ सेंटर वेश्यावृत्ति से संबंधित किसी भी गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है, तो अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जायेगी. वहीं ग्राहक द्वारा 112 और 181 पर कॉल करके इसकी सूचना दी जा सकती है. इसके अलावा स्पा सेंटर में प्रवेश रिसेप्शन और सामान्य क्षेत्रों में रिकॉर्डिंग सुविधा के साथ CCTV कैमरे लगाये जायेंगे और रिकॉर्डिंग कम से कम तीन महीने तक बरकरार रखी जायेगी.


देश - दुनिया
दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है DA का तोहफा, भेजा गया प्रस्ताव

मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार दिवाली से पहले कर्मचारियों को डीए की सौगात दे सकती है। वित्त विभाग ने इसके लिए मुख्यमंत्री सचिवालय को रिपोर्ट भेजा है। जिसमें कर्मचारियों को डीए का भुगतान दिवाली से पहले करने का अनुरोध किया है।
वहीं अब रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चर्चा करेंगे। जिसके बाद ही कर्मचारियों को डीए पर फैसला होगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कोरोना के कारण बिगड़े हालात की वजह से कर्मचारियों को डीए का भुगतान नहीं हो सका था, वहीं अब स्थितियां सामान्य होने के बाद अब सरकार कर्मचारियों को डीए की सौगात देकर उन्हें राहत दे सकती है।
बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद से सरकारी कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी, महंगाई भत्ता समेत अन्य मांगों को सरकार के सामने रखा। वहीं मांगों को लेकर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन भी किया। अब उम्मीद जताई जा रही है कि सीएम शिवराज कर्मचारियों को डीए का सौगात दे सकती है।

देश - दुनिया
नाबालिग लड़की ने खाने में जहर मिलाकर मां-बाप सहित 4 लोगों को सुला दी मौत की नींद, सामने आई ये वजह

कर्नाटक के दावनगरे की रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने खाने में जहर मिलाकर अपने परिवार के चार लोगों को मौत की नींद सुला दी। एक लड़की का आरोप है कि उनके परिवार वाले उनसे भेदभाव करते थे। बहरहाल पुलिस ने नाबालिग लड़की पर हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार लड़की ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि उनके परिवार वाले उनसे भेदभाव करते थे। उनके अन्य भाई बहनों के अपेक्षा माता-पिता उनसे कम प्यार करते थे। इसके साथ ही छोटी-छोटी गलतियों पर उनसे मारपीट की जाती थी। उन्होनें बताया कि पिता ने उसे 8वीं क्लास में एडमिशन करवाया लेकिन वह ढंग से पढ़ नहीं पाई। इसके बाद पिता ने उसे काम करने के लिए खेतों में ले जाना शुरू कर दिया। इन सब बातों को लेकर वह हमेशा परेशान रहती थी, लिहाजा उन्होने पूरे परिवार को मौत की नींद सुलाने का फैसला कर लिया।
फारेसिक रिपोर्ट आने के बाद कबूली गुनाह
पुलिस के मुताबिक लड़की ने 12 जुलाई की रात को खाना बनाकर घरवालों को खिलाया। उसे खाने के बाद 80 साल की दादी, 45 साल के पिता, 40 साल की मां, 16 साल की बहन की मौत हो गई। इस मामले की फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आने के बाद जहर से मौत का खुलासा हुआ। इसके बाद जब पुलिस ने दोबारा से लड़की से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

देश - दुनिया
बाबुल सुप्रियो ने लोकसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

भाजपा के पूर्व नेता बाबुल सुप्रियो ने मंगलवार को लोकसभा की सदस्यता से औपचारिक रूप से इस्तीफा दे दिया । बाबुल सुप्रियो ने एक महीने पहले भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था । सुप्रियो ने अपने प्रति विश्वास व्यक्त करने के लिये पूर्व पार्टी भाजपा को आभार प्रकट किया ।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर इस्तीफा देने के बाद बाबुल सुप्रियो ने संवाददताओं ने कहा, ‘‘ मेरा दिल भारी है क्योंकि मैंने अपना राजनीतिक जीवन भाजपा से शुरू किया था । मैं प्रधानमंत्री, पार्टी अध्यक्ष और अमित शाह को धन्यवाद देता हूं । उन्होंने मुझमे विश्वास दिखाया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने पूरी तरह से राजनीति छोड़ दी थी। मैंने सोचा कि अगर मैं पार्टी का हिस्सा नहीं हूं तब मुझे सीट नहीं रखनी चाहिए। ’’
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब पश्चिम बंगाल के आसनसोल से दो बार के सांसद तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के दो दिन बाद 20 सितंबर को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर समय मांगा था ताकि वे सदन से औपचारिक रूप से इस्तीफा दे सकें। बाबुल सुप्रियो ने कई बार कहा था कि जिस पार्टी से वे इस सीट पर विजयी हुए, उस पार्टी के अब सदस्य नहीं हैं, ऐसे में सांसद नहीं रहना चाहते हैं।

-
देश - दुनिया6 days agoकिडनी डैमेज कर देंगी आपकी ये 7 बुरी आदतें, जल्द सुधार लें
-
देश - दुनिया7 days agoदशहरा कब क्यों और कैसे मनाया जाता है ?
-
देश - दुनिया6 days agoमाइंस इंस्पेक्टर पद पर भर्ती के लिए करें आवेदन, 48000 है सैलरी
-
देश - दुनिया7 days agoसाठ वर्ष बाद सर्वार्थसिद्धियोग और गुरूपुष्य योगों के साथ पड़ रहा है दुर्लभ संयोग
-
देश - दुनिया5 days ago10 हजार लगाकर शुरू करें ये खेती, हर महीने होगी ₹2 लाख की कमाई
-
देश - दुनिया5 days agoSBI बेच रहा सस्ते घर, फटाफट चेक करें किस दिन होगी नीलामी
-
देश - दुनिया7 days agoकब है गोवर्धन पूजा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
-
खेल7 days agoटी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले टीम इंडिया के 10 खिलाड़ी हुए बाहर, 4 पास तो 6 बुरी तरह फेल
-
देश - दुनिया4 days agoEPF मेंबर को फ्री मिलती है 7 लाख रुपये की सुविधा, जानें कैसे
-
देश - दुनिया6 days agoPM आवास योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए वरना नहीं रिजेक्ट हो जाएगा आवेदन


















You must be logged in to post a comment Login